Home Blog Page 61

पंजाब के बाढ़ पीड़तों के लिए आगे आए चंडीगढ़ नगर निगम के पार्षद

एक महीने की सेलरी बाढ़ पीड़तों की सहायता के लिए दान की

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। पंजाब के बाढ़ पीड़तों की सहायता के लिए चंडीगढ़ नगर निगम के कुछ पार्षदों ने अपनी एक महीने की तनखाह दान की। मंगलवार को चंडीगढ़ नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार के दफ़्तर में पंजाब रिलीफ फंड के लिए इस राशि का 1,75,000 रूपये का चेक श्री गुरु ग्रन्थ साहिब सेवा सोसायटी द्वारा संचालित ‘तेरा ही तेरा’ मिशन की प्रतिनिध जसप्रीत कौर और गुरविंदर हैपी के सपुर्द किया गया।

पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी, कुलजीत सिंह संधू, प्रेम लता, अंजू कत्याल, तरुणा मेहता, सुमन शर्मा, निर्मला देवी, सतिंदर सिंह सिद्धू और जसबीर सिंह बंटी सहित कुल 10 पार्षदों ने अपनी एक महीने की तनखाह इस कुदरती आपदा में पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए दान दी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जो पंजाब हर वक्त देश में किसी भी मुसीबत के समयं मदद के लिए तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि इस वक्त सभी को पंजाब के साथ डट कर खड़े होने की भी जरूरत है।

निगम पार्षदों ने लोगो से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों का दर्द समझते हुए उनकी सहायता के लिए आगे आकर उनके पुनर्वास और खाने पीने की व्यवस्था के साथ साथ दवाई आदि की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपील की। पार्षदों ने इस कुदरती आफत का सामना कर रहे पंजाब वासियों के लिए उनके जान और माल की सुरक्षा के लिए अरदास भी की।

नगर निगम आयुक्त ने सेक्टर 35 की सड़क और जल निकासी संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु कार्रवाई के आदेश दिए

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। नागरिक समस्याओं के समाधान हेतु एक सक्रिय कदम उठाते हुए, नगर निगम चंडीगढ़ की इंजीनियरिंग टीम ने आज सेक्टर 35 का व्यापक निरीक्षण किया, जिसमें सड़कों, वर्षा जल निकासी और अपशिष्ट प्रबंधन प्रणालियों पर विशेष ध्यान दिया गया।

यह निरीक्षण नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, आईएएस के निर्देश पर किया गया और इसका नेतृत्व मुख्य अभियंता श्री संजय अरोड़ा ने किया, उनके साथ क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती प्रेम लता भी मौजूद थीं। सड़क विभाग, बागवानी विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग और गृह मंत्रालय के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

सड़क विभाग को तत्काल पैचवर्क शुरू करने और व्यापक सड़क मरम्मत के लिए समय पर निविदाएँ जारी करने का निर्देश दिया गया है। वर्षा जल निकासी:बीबीएमबी गेस्ट हाउस और पास के एक मंदिर के पास जल जमाव देखा गया। जन स्वास्थ्य शाखा को वर्षा जल निकासी कार्यों को विभाजित करने और जल निकासी में सुधार के लिए अतिरिक्त सड़क नालियों के निर्माण सहित प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

आयुक्त ने पहचाने गए मुद्दों का समय पर और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए सभी शाखाओं द्वारा तत्काल कार्रवाई और निरंतर निगरानी पर ज़ोर दिया है।

पूटा चुनाव में नौरा मृत्युंजय ग्रुप ने नौवीं बार जीत का परचम लेहराया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पूटा) के चुनाव में इस बार फिर अमरजीत नौरा और मृत्युंजय कुमार की टीम ने विजय प्राप्त कर ग्रुप के लिये नौवीं बार जीत का परचम लहरा दिया। हालांकि संयुक्त सचिव पद पर प्रवीण गोयल गुट के विशाल शर्मा विजयी रहे और नौरा ग्रुप की तंजीर कौर को हार का मुंह देखना पड़ा।

इसी तरह से प्रवीण टीम के रजत संधीर और अनुपम बाहरी ने कार्यकारिणी की सीट जीत ली। पिछले आठ साल ये ही गुट सत्ता में है जिस पर पीयू प्रशासन एवं वीसी के साथ मिलीभगत के आरोप भी थे लेकिन फैकल्टी मैंबर्स ने एक बार फिर से नौरा टीम पर ही विश्वास जताया है।

प्रो.अमरजीत नौरा को 239 वोट मिले और उन्होंने प्रवीण गोयल (210) 29 वोटों के अंतर से हराया। अशोक कुमार को इस बार मात्र 105 मत मिले। सचिव पद पर मृत्युंजय कुमार को 216 वोट मिले जबकि उनके विरोधी जयंती दत्ता को 187 वोट मिे और अशोक गुट से खड़ी सुमन सुमी को महज 144 मत मिले। उपप्रधान सिमरन कौर ने जीत का परचम लहराया और उन्होंने 249 वोट लेकर प्रवीण गोयल ग्रुप की सर्वनरिंदर कौर (162) को हराया।

संयुक्त सचिव के पद पर नौरा ग्रुप को प्रवीण गोयल ग्रुप के विशाल शर्मा (238) ने झटका दिया और तंजीर कौर (232) को महज छह वोट के अंतर से हरा दिया। कोषाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार (278) विजयी रहे, उन्होंने गोयल गुट की ही सोनिया बी भारद्वाज (139) को हराया।

कार्यकारिणी के लिये ग्रुप चार व पांच से क्रमश: केशव मल्होत्रा और रजनी निर्विरोध चुने गये हैं जबकि नौरा ग्रुप ने गौतम बहल, खुशप्रीत बराड़, नितिन अरोड़ा, सुमेधा सिंह, अरुण बंसल, जसप्रीत कौर, विजय कुमार, अमिता सरवाल, दीपक गुप्ता, नीरज अग्रवाल जीते हैं।

उड़ान स्कूल मे वॉलीबॉल कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। भारत में जमीनी स्तर पर खेलों को नई दिशा देने की दिशा में आज चंडीगढ़ में “उड़ान – स्कूल वॉलीबॉल कार्यक्रम” का शुभारंभ हुआ। यह एक अभिनव पहल है जिसका उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना और विद्यालय स्तर पर वॉलीबॉल को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रशासन, FIVB, ABFT तथा वॉलीबॉल फाउंडेशन के बीच सहमति पत्र (MoU) का आदान-प्रदान हुआ, जो खेलों के माध्यम से बच्चों के लिए अवसर उपलब्ध कराने की साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

समारोह में विशिष्ट अतिथियों में श्री फाबियो अज़ेवेदो, अध्यक्ष, Fédération Internationale de Volleyball (FIVB); श्री स्टीव टटन, जनरल स्पोर्ट्स डायरेक्टर, FIVB; सुश्री प्रेरणा पुरी, आईएएस, सचिव, खेल एवं शिक्षा, चंडीगढ़ प्रशासन; श्री हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़, निदेशक शिक्षा; श्री सौरभ कुमार अरोड़ा, निदेशक खेल, चंडीगढ़ प्रशासन तथा भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता एवं एबिनव बिंद्रा फाउंडेशन ट्रस्ट (ABFT) के संस्थापक श्री अभिनव बिंद्रा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में 500 से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और विद्यालय प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो इस पहल के पीछे मजबूत सामुदायिक भावना का प्रमाण है। कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों की प्रेरणादायक कहानियां, रचनात्मक कला प्रस्तुतियां तथा सरकारी मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर 23-ए को वॉलीबॉल उपकरणों का सांकेतिक वितरण किया गया। यह पहल चंडीगढ़ के सभी 108 सरकारी विद्यालयों में नेट और बॉल वितरित करने के व्यापक संकल्प की शुरुआत का प्रतीक बनी।

दिन का समापन श्री फाबियो अज़ेवेदो और श्री अभिनव बिंद्रा के बीच फायरसाइड चैट के साथ हुआ, जिसमें विद्यालयों के बच्चों और शारीरिक शिक्षा शिक्षकों ने जीवंत प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय भागीदारी की। यह संवाद न केवल प्रेरणादायक रहा, बल्कि “उड़ान” के मिशन—खेलों के माध्यम से सपनों को प्रज्वलित करना और भविष्य के चैम्पियन तैयार करना—को और सशक्त बना गया।

आचार्य पंडित प्रेम प्रकाश भट्ट जी द्वारा दिव्य श्रीमद् भागवत महा पुराण कथा का भव्य आयोजन

0

7 से 14 सितम्बर तक सेक्टर 38 वेस्ट में

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। इस वर्ष भी दिव्य श्रीमद् भागवत महा पुराण कथा का भव्य आयोजन आचार्य पंडित प्रेम प्रकाश भट्ट जी की अध्यक्षता में शोशल रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.), श्रीमती राजेश्वरी ममगाईं की कीर्तन मंडली एवं सेक्टर 38 वेस्ट की समस्त जनता जनार्दन के सहयोग से 7/09/25 से 14/09/25 तक तिकोना पार्क सेक्टर 38 वेस्ट में किया जा रहा है ।

उत्तराखंड गंगोत्री धाम के प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य डाक्टर मोहन मिश्रा जी महाराज अपने मुखार विंद से भागवत कथा का गुणगान करेंगे। ये श्रीमद् भागवत कथा पितृ पक्ष में पित्रों की असीम अनुकंपा प्राप्ति हेतु होती है, पित्रों के आशीर्वाद से मानव जीवन में खुशहाली आती है और घर में किसी प्रकार की कमी नहीं रहती है ।

आचार्य पंडित प्रेम प्रकाश भट्ट जी ने बताया कि हर रोज सुबाह 9 बजे से 11 बजे तक पित्रों का पूजन और तर्पण उत्तराखंड के विद्वान आचार्यों द्वारा किया जायेगा । जिन लोगों के घरों में पितृ दोष रहता है एवं पितृ दोष के कारण संतान प्राप्ति में अवरोध उत्पन्न हो,उनके लिए विशेष पूजा की जाती है, हर हर वर्ष लोग दूर-दूर से आकर इसका लाभ उठाते हैं।

इस वर्ष भी इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए है कोई भी व्यक्ति इस का लाभ उठा सकता है, 06/09/25 शनिवार को भूमि पूजन एवं ध्वज स्थापना से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा 07/09/25 रविवार को सायं 4 बजे तिकोना पार्क से विशाल दिव्य कलश यात्रा प्रारंभ होकर समस्त 38 वेस्ट सेक्टर में भ्रमण करते हुए भागवत कथा स्थल तिकोना पार्क सेक्टर 38 वेस्ट में संपन्न होगी।

बाढ़ पीड़ितों के लिए मिस्ल सतलुज और लोकहित मिशन ने मदद का किया ऐलान

सिटीन्यूज़ नॉउ

न्यू- चंडीगढ़। पंजाब में आई बाढ़ को देखते हुए समाजसेवी संस्थाओं ने पीड़ितों की मदद के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियों का ऐलान किया है। इस संबंध में मिस्ल सतलुज के नेता अजय पाल सिंह बराड़, हरजीत सिंह खिजराबाद, गुरमीत सिंह संतू, रविंदर सिंह बाजिदपुर, परमजीत सिंह मावी और लोकहित मिशन के मनदीप सिंह खिजराबाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में बाढ़ के कारण कई इलाकों में लोगों की फसलों, पशुओं, घरों और जान-माल का भारी नुकसान हुआ है।

केंद्र और राज्य सरकारें इसे लेकर गंभीर नहीं दिख रही हैं। इसलिए मौजूदा हालात को देखते हुए दोनों संस्थाओं ने गुरुद्वारा साहिब ब्लॉक माजरी, गुरुद्वारा साहिब चनालों और फेज 7 मोहाली में राहत कैंप लगाए हैं । उन्हें ज़रूरत वाली जगहों पर सर्वे करने के बाद घर-घर पहुंचाया जाएगा। इस दौरान यह सेवा लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि फसलों आदि के नुकसान के लिए मुआवजे की राशि नगद है।

इसलिए संस्थाओं को सभी को एक जैसी चीजें देने की बजाय पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता का भी प्रबंध करना चाहिए, क्योंकि गुरु साहिब ने पंजाब को जो बख्शा है, उसके अनुसार हम पूरी दुनिया के लिए राजा हैं, इसलिए दूसरों से उम्मीद रखने की बजाय हमें इस घड़ी में एकजुट होकर सेवा करने की जरूरत है।

ट्राइडेंट ग्रुप ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु बढ़ाया हाथ

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। ट्राइडेंट ग्रुप ने पंजाब में हालिया बारिश और बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। कंपनी ने राहत अभियान आरम्भ करते हुए 70 प्रभावित परिवारों को जरूरी राशन सामग्री उपलब्ध करवाई, ताकि उन्हें समय पर सहयोग मिल सके।राहत अभियान ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस पद्मश्री राजिंदर गुप्ता एवं ग्रुप सीएचआरओ, सुश्री पूजा लूथरा के मार्गदर्शन में आरम्भ हुआ।

इस अभियान को सफल बनाने में श्री रूपिंदर गुप्ता और श्री पवन सिंगला का विशेष योगदान रहा। सिर्फ इतना ही नहीं, ट्राइडेंट ग्रुप ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी एस आर) निभाते हुए 4,00,000 की राशि का एक चेक बरनाला के उपायुक्त श्री टी. बेनिथ को सौंपा, ताकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत कार्यों को सहयोग मिल सके।

ट्राइडेंट ग्रुप के प्रतिनिधियों ने संगठन की उस प्रतिबद्धता को दोहराया जिसके तहत वह हमेशा जरूरत की घड़ी में समुदायों के साथ खड़ा रहता है। ट्राइडेंट ग्रुप का मानना है कि सामूहिक प्रयास और संवेदनशीलता से प्रभावित परिवारों में उम्मीद और राहत पहुंचाई जा सकती है।कंपनी ने आश्वासन दिया कि आगे भी हर आपदा में समुदायों के साथ मिलकर काम करेगी और सामाजिक जिम्मेदारी निभाती रहेगी।

कंपनी ने इस बात पर जोर दिया कि प्राकृतिक आपदाओं के समय सामूहिक प्रयास जीवन को पुनः संवारने और आशा बहाल करने में अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। ट्राइडेंट ने समुदायों की भलाई के लिए निरंतर योगदान देने और एक जिम्मेदार कॉरपोरेट के रूप में अपनी भूमिका निभाने के संकल्प को दोहराया।

न्यू चंडीगढ़ मोहाली से बाढ़ प्रभावित इलाकों में आज 2 सितम्बर को भेजी जा रही खाद्य सामग्री

सिटीन्यूज़ नॉउ

न्यू चंडीगढ । पंजाब के कई क्षेत्र आज बाढ के पानी की मार झेल रहे हैं। जिन क्षेत्रो में बाढ़ के पानी ने सबसे ज़्यादा तबाही मचाई है, वहाँ समाजसेवी संस्थाओं, सरकारों और यहाँ तक कि अन्य राजनीतिक दलों द्वारा राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं। इसी तरह, न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर गरीबदास कस्बे से, आस-पास के लगभग चार गाँवों के युवाओं, सरपंचों और पंचों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राशन पहुँचाने की सेवा शुरू की है, जिसके तहत कल रात लगभग पाँच सौ राशन किट तैयार की गई हैं, जो आज, 2 सितंबर को बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजी जाएँगी।

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए मुल्लांपुर गरीबदास न्यू चंडीगढ के सरपंच जतिंदर सिंह धालीवाल और फिरोजपुर बांगर के समाजसेवी सरबजीत सिंह ने बताया कि आज 2 सितम्बर को इन पाँच सौ किटों को दो ट्रॉलियों में भरकर फिरोजपुर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुँचाया जा रहा है। जिसमें दैनिक उपयोग में आने वाली चीनी, चाय पत्ती, सूखा दूध पावडर के पेकेट , सरसों व रिफाईंड तेल, बिस्कुट, आटा, चावल आदि हैं, जिनकी पैकिंग की सेवा गांव फिरोजपुर, भडोंजियां, पैतंपुर, रतवाड़ा और मुल्लांपुर गरीबदास न्यू चंडीगढ के युवाओं द्वारा पिछले कुछ दिनों से एकत्र की जा रही समग्री है।

उन्होंने बताया कि इस सेवा में मुल्लांपुर गरीबदास न्यू चंडीगढ के अधिकतर दुकानदारों के बच्चों और किसानों के बच्चों ने तन, मन और धन से योगदान दिया है। इस अवसर पर उनके अलावा इन सेवाओं में योगदान देने वाले अन्य गांवों के युवा, बच्चे और बुजुर्ग भी मौजूद थे।

श्री राधा अष्टमी के अवसर पर युवा शक्ति फाउंडेशन द्वारा सेक्टर 45 मे बड़ी धूम धाम के साथ मनाया और झूम उठा सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। श्री राधा अष्टमी के अवसर पर आर बी युवा शक्ति फाउंडेशन द्वारा सेक्टर 45 चंडीगढ़ में बड़ी धूम धाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर श्री राधा बल्लभ भागवत सेवा ट्रस्ट, श्री राधा बल्लभ महिला संकीर्तन मंडल एवं आर बी युवा शक्ति फाउंडेशन, जिसके संस्थापक श्री विजय शास्त्री ने कार्यक्रम की शुरुआत गणेश जी और राधा बल्लभ जी की पूजा के साथ की। बच्चों द्वारा राधा जी के भजनों पर पर नृत्य प्रस्तुत किए गए उसके बाद शास्त्री जी द्वारा राधा जी की दिव्य कथा एवं भजन संध्या से सभी श्रोता झूम उठे।

कार्यक्रम के बारे में पार्षद गुरुप्रीत सिंह गाबी , परीक्षित राणा, समाज सेवी पूनम कोठारी ,एडवोकेट कृष्ण गोपाल, सहजपाल उपस्थित हुए। आर बी युवा शक्ति फंडेशन के सदस्य,वंदना शर्मा,पिंकी कश्यप,मोनिशा भट्ट,मनीषा पटियाल,सोनिया,वर्षा पाल,प्रियंका कपूर, किरण पोखरियाल,रितु सोनी,नेहा रावत,प्रीति जायसवाल,अर्चना,सावित्री, ज्योति पटियाल,वंदना लखोटिया,किरण माहेश्वरी,रजनी,विनीता,प्रेमा देवी, रेखा,खुशबू पुष्पाकर,सपना राणा,शर्मिला, कशिश,किरण चोपड़ा, किरण राजपूत,मंजू,रेणु झांझी,मीरा शर्मा, अनीता कनोजिया,आरती शर्मा,सरोज नौटियाल,कविता कादियान,पूनम,शिवानी वशिष्ठ, रिंकी और ट्रस्ट एवं महिला संकीर्तन मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

आयोजको ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नरेश कपूर, आशीष शर्मा ,महेश कालरा, नरेश गोयल, भारत भूषण भाटिया ,विक्की,समस्त 9 नंबर ब्लॉक, विशाल गोयल , इंस्पेक्टर नीरज सरना, अजय कश्यप और सोनू का धन्यवाद किया

डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल की इकाई मिर्चियाज़ लेज़र आई क्लिनिक का सिटी ब्यूटीफुल में हुआ श्रीगणेश

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। आगामी 30 सितम्बर तक अस्पताल में 50 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क नेत्र परामर्श के अतिरिक्त पहली बार 13 और 14 सितंबर को ‘थेरेप्यूटिक ग्लास रिमूवल – स्माइल सर्जरी’ पर 20% की छूट भी उपलब्ध रहेगी। बता दें कि डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल का 10 देशों में 250 से ज़्यादा अस्पताल हैं। सोमवार को डॉ. अग्रवाल आई अस्पताल के चीफ़ बिज़नेस ऑफ़िसर, डॉ. अशर अग्रवाल और मिर्चिया लेजर आई क्लिनिक के प्रमुख – क्लिनिकल सेवाएं डॉ. राजीव मिर्चिया ने श्रीगणेश किया।

छह दशकों से अधिक की समृद्ध विरासत के साथ, डॉ. अग्रवाल आई अस्पताल ने हमेशा अत्याधुनिक तकनीक, वैश्विक विशेषज्ञता और संवेदनशील देखभाल को भारत के विभिन्न समुदायों तक पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाई है। ट्राई-सिटी क्षेत्र में यह समूह सबसे बड़े नेत्र देखभाल नेटवर्क से लैस है।

नव-विस्तारित मिर्चिया लेज़र आई क्लिनिक हॉस्पिटल उन्नत रोबोटिक मोतियाबिंद सर्जरी, SMILE और LASIK के लिए समर्पित , उन्नत रेटिना और विट्रियोरेटिनल सेवाएं, ग्लॉकोमा और कॉर्निया देखभाल, ऑक्युलोप्लास्टी, भेंगापन, बाल नेत्र रोग साथ ही एक संपूर्ण ऑप्टिकल सेटअप और फ़ार्मेसी से सुसज्जित है।

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए डॉ. अशर अग्रवाल, चीफ़ बिज़नेस ऑफ़िसर ने कहा कि पंजाब और ट्राई-सिटी में उन्नत सुविधा देने हेतु प्रतिबद्ध है। विश्व-स्तरीय तकनीक के साथ सबसे जटिल नेत्र-समस्याओं को संभालने के अग्रसर है।

मिर्चिया लेज़र आई क्लिनिक के क्लिनिकल सर्विसेज़ प्रमुख, डॉ. राजीव मिर्चिया ने कहा अब मिर्चिया लेज़र नेत्र क्लिनिक, क्षेत्र विशेष का सबसे आधुनिक नेत्र-चिकित्सा केंद्र बन गया है जो प्रारंभिक निदान के साथ सटीक सर्जरी, पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि नेत्र-चिकित्सा में नई तकनीकों के तहत यह हॉस्पिटल मोतियाबिंद, कॉर्निया, रेटिना, ग्लॉकोमा, भेंगापन, बाल नेत्र-चिकित्सा, रेफ्रैक्टिव त्रुटियों और अन्य उन्नत उपचार प्रदान करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा।