Home Blog Page 62

सदाबहार गायक किशोर कुमार की 96वीं जयंती का भव्य आयोजन टैगोर थियेटर मे

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। रविवार शाम 4:30 बजे सदाबहार गायक किशोर कुमार की 96वीं जयंती का भव्य आयोजन टैगोर थियेटर मे किया गया.इस शो में मशहूर गायक बिश्वनाथ मुखर्जी (मुंबई), ने भी अपनी विशेष प्रस्तुति दी,शिखा टंडन (यूएसए), से स्पेशल इस प्रोग्राम में शिरकत करने के लिए आई, कार्यक्रम का आगाज़,जिंदगी एक सफर है सुहाना गीत के द्वारा विश्वनाथ मुखर्जी द्वारा किया गया

उसके बाद वीरेंद्र धीमान और तनिष्का ने तेरा मेरा तेरा मेरा दिल से दिल मिल गया गीत गाया, एचसीएस अधिकारी जगदीप डांडा और राधिका ग्रोवर ने मैं तेरे प्यार में पागल गीत की शानदार प्रस्तुति दी डॉ गुरप्रीत सिंह मावी और सुचेता ने पिया पिया मोरा जिया पुकारे गीत की शानदार प्रस्तुति दी.

किशोर कुमार फैन क्लब के वाइस प्रेसिडेंट परमिंदर सिंह ने वादा तेरा वादा गाकर खूब रंग जमाया, नंदकिशोर और दिव्यांशी ने हाल कैसा है जनाब का, कोई रोको ना दीवाने को -डॉक्टर प्रदीप भारद्वाज, दिल की बातें दिल ही जाने अभिजीत पटियाला और शुभंगानी पटियाला ने पेश किया, अकेला गया था मैं आप यहां आए किस लिए -अमित सहगल और कीर्ति सयान, जानू मेरी जान है राजेश कपिल प्रिंस पटियाला, और पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी – मधुसूदन और बब्बल अरोड़ा में अच्छा तो हम चलते हैं गीत गाया।

कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजर बलजीत सिंह ने टाइटल गीत बिन फेरे हम तेरे गीत गाकर समां बांध दिया संगीत संयोजन संतोष कटारिया द्वारा किया गया । इस बार पहली बार भारी ऑर्केस्ट्रा और 20 से अधिक गायक कलाकारों द्वारा किशोर दा को संगीतमय श्रद्धांजलि दी गई. एंट्री सभी लोगों के लिए हमेशा की तरह बिल्कुल फ्री रही।

अमेजऩ इंडिया त्योहारी सीजऩ के लिए है तैयार— निदेशक के एन श्रीकांत

0

स्मार्टफोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और ब्यूटी, होम और किचन, किराना और दैनिक ज़रूरत की चीजें शामिल राजपुरा में खोला नया फुलफिलमेंट सेंटर

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल से पहले, अमेज़न इंडिया घर, किचन और आउटडोर्स, स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, किराना और अन्य जैसी उच्च-वृद्धि वाली श्रेणियों में बढ़ती ग्राहक मांग को पूरा करने करने के लिए प्रतिबद्ध है। राजपुरा में एक नया फुलफिलमेंट सेंटर खोलकर अमेज़न ने ऑपरेशंस नेटवर्क का विस्तार किया है, जिससे स्थानीय विक्रेताओं को ग्राहकों तक तेज़ी से सेवा देने और क्षेत्र में सैकड़ों नई नौकरियां पैदा करने में मदद मिलेगी। पंजाब में पहले से ही खेल, परिधान, सौंदर्य और किचन जैसी श्रेणियों में 46,000 से अधिक विक्रेता Amazon.in पर मौजूद हैं।

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए निदेशक के एन श्रीकांत ने बताया कि त्योहारी सीजन में, चंडीगढ़ के ग्राहक सभी श्रेणियों में प्रीमियम उत्पादों की ओर अधिक झुकाव दिखा रहे हैं। खासतौर पर होम, किचन और आउटडोर्स श्रेणी चंडीगढ़ और पंजाब में Amazon.in के लिए प्रमुख वृद्धि चालक के रूप में उभरी है।

निदेशक (होम, किचन और आउटडोर्स) के. एन. श्रीकांत ने कहा कि जैसे-जैसे देश त्योहारी सीजन की तैयारी कर रहा है, अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2025 से पहले देश के हर कोने से लाखों ग्राहकों, विक्रेताओं और ब्रांड्स को एक साथ ला रहा है।

बता दें कि आगामी त्योहारी सीज़न के दौरान बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए, अमेज़न ने देश में 12 नए फुलफिलमेंट सेंटर (FC) और छह नए सॉर्ट सेंटर (SC) शुरू करके अपने परिचालन नेटवर्क को बढ़ावा दे रहा है। अमेजन ने राजपुरा में एक नया फुलफिलमेंट सेंटर (FC) शुरू किया है, जिससे इस क्षेत्र के विक्रेताओं को ग्राहकों को तेज़ी से सेवा देने में मदद मिलेगी और सैकड़ों स्थानीय रोज़गार के अवसर पैदा होंगे। पंजाब में, अमेज़न का एक मज़बूत फुलफिलमेंट और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क है, जिसमें 45 डिलीवरी स्टेशन शामिल हैं।

ग्राहक अमेज़न पे और प्राइम जैसे अतिरिक्त लाभों का भी आनंद ले सकते हैं। ग्राहक विभिन्न प्राइम प्लान में से एनुअल प्राइम ₹1,499 (पूरे लाभ), प्राइम लाइट ₹799 (पूर्ण शॉपिंग, सीमित वीडियो), या प्राइम शॉपिंग एडिशन ₹399 (केवल शॉपिंग लाभ) चुन सकते हैं।

ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2025, जल्द ही प्राइम मेंबर्स के लिए 24 घंटे की शुरुआती एक्सेस के साथ शुरू होगा। पूरे इवेंट के दौरान, ग्राहक नए उत्पाद लॉन्च, एआई-संचालित शॉपिंग अनुभव और अमेज़न लॉन्चपैड, लोकल शॉप्स, कारीगर और सहेली प्रोग्राम के छोटे व्यवसायों सहित दस लाख से ज़्यादा विक्रेताओं के विशेष ऑफ़र का आनंद ले सकेंगे।

श्री बद्री केदार रामलीला का मंचन अभ्यास प्रारंभ हनुमान जी 50 फुट ऊँचाई पर पर्वत संग करेंगे अद्भुत लीला : भूपेंद्र शर्मा

0

बद्रीनाथ धाम से आए कलाकार मंचन को देंगे विशेष भव्यतापूरे परिवार के साथ रामलीला देखने आए श्रद्धालुओं को दी जाएगी रामायण जी

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। सेक्टर 45-46 स्थित श्री बद्री केदार रामलीला कमेटी द्वारा इस वर्ष की रामलीला का आयोजन श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 46 के पीछे मैदान में भव्य रूप से किया जाएगा। कलाकारों ने मंचन के अभ्यास की शुरुआत एक माह पूर्व ही कर दी है।कलाकार प्रतिदिन निर्धारित समय पर एकत्र होकर अपने पात्रों के संवाद, हावभाव और मंचीय गतियों का अभ्यास कर रहे हैं।

कमेटी के सभापति भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र सदाचार पर दुराचार, पुण्य पर पाप, ज्ञान पर अज्ञान और प्रेम पर द्वेष की विजय का प्रतीक है। इस बार का सबसे बड़ा आकर्षण 50 फुट ऊँचाई पर पर्वत उठाते हुए श्री हनुमान जी का अद्भुत दृश्य होगा, जिसे क्रेन की सहायता से सुरक्षित रूप से प्रस्तुत किया जाएगा।

कमेटी के प्रधान आनंद प्रसाद शर्मा और महासचिव वीरपाल सिंह नेगी ने बताया कि दर्शकों की सुविधा हेतु पंडाल और पीने के पानी की विशेष व्यवस्था की जाएगी। रामलीला मंच को आकर्षक लाइट्स और सजावट से सजाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का सहयोग मिल रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है।

इस अवसर पर कमेटी के सभापति भूपेंद्र शर्मा के साथ कमेटी के प्रधान आनंद प्रसाद शर्मा, महासचिव बीरपाल सिंह नेगी व अन्यों में बर्फ सिंह बृजमोहन, सुनीता भट्ट, विक्रम बिष्ट, देवी प्रसाद, पूनम कोठारी, सतिंदर, पंडित लाखी राम, धीरज, हर्षपाल, विनोद, महेश, बृजमोहन रावत, गोविंद सिंह पवार, हरीश पोखरियाल सुरेंद्र भंडारी, मनोरी लाल, दिलीप सिंह पवार, प्रशांत शर्मा, काकू पांडे, मानसिंह बागड़ी, रजनी, मीनू महेश अधिकारी, पुनीत अनिल सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह नेगी उपस्थित थे।

मनकीरत औलख ने होंडा CB125 Hornet और Shine 100 DX का किया लॉन्च

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली । पंजाबी अभिनेता मनकिरत औलख ने सीपी 67 मॉल, मोहाली में होंडा की नई मोटरसाइकिलें CB125 Hornet और Shine 100 DX लॉन्च की। इवेंट में कृष्णा होंडा, प्लेटिनम होंडा, बत्रा होंडा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

मनकीरत ने कहा कि यह मोटरसाइकल पंजाबी युवाओं की स्टाइल स्टेटमेंट हैं : CB125 Hornet की कीमत ₹1,12,000 और Shine 100 DX की ₹75,950 (एक्स-शोरूम, मोहाली) तय की गई है। औलख ने कहा कि CB125 Hornet युवाओं के लिए स्पोर्टी और पावरफुल अनुभव देती है, जबकि Shine 100 DX भरोसेमंद डिज़ाइन और शाइन ब्रांड की विरासत को आगे बढ़ाती है।

दोनों बाइक में फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन, डिजिटल डिस्प्ले और आधुनिक सुरक्षा फीचर्स शामिल हैं, जो राइडिंग अनुभव को स्टाइलिश और विश्वसनीय बनाते हैं।

नैशनल मीडिया रजिस्टर 2025 का भव्य शुभारंभ “वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया”, देशभर से वरिष्ठ पत्रकार शामिल रहे

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

नई दिल्ली। मीडिया कर्मियों का एक अग्रणीय संगठन है। भारतभर में इस संगठन के 30,000 से अधिक सदस्य हैं। यह संगठन भारतीय मजदूर से संबद्ध है। इस संगठन का शुभारंभ 2017 में किया गया। वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया ने शुक्रवार 29 अगस्त 2025 को नई दिल्ली के मंडी हाउस स्थित हरियाणा भवन के सभागार में नैशनल मीडिया रजिस्टर के शुभारंभ समारोह का आयोजन किया।

इस समारोह की अध्यक्षता WJI के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी ने की। मंच पर उनके साथ WJI के उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय, विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सी. एम. पपनै, सुरेंद्र वर्मा, मनोज मिश्रा, परमानंद पांडेय, ज्ञानेन्द्र, पार्थसारथि थपलियाल विराजमान थे।चंडीगढ़ से आए सुरेंद्र वर्मा को वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किया गया प्रोग्राम में आए हुए देश भर के पत्रकारों ने तालिया की गूंज के साथ उनका स्वागत किया।

श्री सुरेन्द्र वर्मा मिरर 365.com और चंडीगढ़ टुडे ऑर्गेनाइजेशन वेब पोर्टल और यूट्यूब के चेयरमैन हैं और 30 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के पत्रकारों की मीटिंग करवाई थी। इस समारोह के आरंभ में अतिथियों का परिचय तथा उनका स्वागत किया गया। हाल ही में वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया की दिल्ली इकाई की नई टीम गठित की गई थी। इस टीम की घोषणा एवं परिचय इस समारोह में किया गया।

इस अवसर पर अनेक पत्रकारों ने नैशनल मीडिया रजिस्टर की सराहना करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। वरिष्ठ पत्रकार परमानंद पांडेय ने नेशनल मीडिया रजिस्टर शुभारंभ की सराहना की और WJI को बधाई दी। अपना विचार व्यक्त करते हुए बताया कि प्रिंट मीडिया का समय अधिक नहीं रहा है। डिजिटल मीडिया ने पत्रकारिता की दिशा बदल दी।

आने वाले समय में पत्रकारिता का रूप और स्वरूप बदल जाएगा। उसके लिए अभी से तैयारी कानी चाहिए। यह रजिस्टर बहुत उपयोगी सिद्ध होगा।कार्यक्रम के दूसरे सत्र में “राष्ट्रीय विकास में मीडिया की भूमिका” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन था।

आयुर्वेद विश्वभर में बन रहा है अग्रणी चिकित्सा पद्धति एवं वेलनेस सेंटर मोहाली मे शुरू किया

चार पीढ़ियों और 155 वर्षों से अधिक की विरासत वाले योगी आयुर्वेद की शुरुआत स्व. वैद बाघ सिंह योगी ने की

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली: आयुर्वेद आज विश्वभर में समग्र स्वास्थ्य का अग्रणी समाधान बनता जा रहा है। योगी आयुर्वेद, जिसकी 155 वर्षों से अधिक की चार पीढ़ियों की परंपरा है, ने मोहाली में नया पंचकर्म एवं वेलनेस सेंटर शुरू किया है। यहाँ कटि वस्ती, जानु वस्ती, अभ्यंगम, शिरोधारा, नस्य और जोंक चिकित्सा जैसी प्रामाणिक थेरेपी उपलब्ध होंगी।

चार पीढ़ियों और 155 वर्षों से अधिक की विरासत वाले योगी आयुर्वेद की शुरुआत स्व. वैद बाघ सिंह योगी ने की थी। इस परंपरा को आगे स्व. वैद हुकम सिंह योगी, स्व. लेडी डॉ. हरबंस कौर और स्व. वैद हरभजन सिंह योगी ने आगे बढ़ाया। आज वैद सुखजिंदर सिंह योगी इस धरोहर को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा रहे हैं। यहाँ 100% आयुर्वेदिक उत्पाद उपयोग किए जाते हैं,जो इसकी अपनी जीएमपी एवं यूएसएफडीए प्रमाणित इकाई में निर्मित होते हैं।

चंडीगढ़ का योगी आयुर्वेद सेंटर पहले से ही एनएबीएच प्रमाणित है और अब मोहाली शाखा भी इसी विश्वास व गुणवत्ता के साथ कार्य करेगी। अपनी सोच साझा करते हुए वैद सुखजिंदर सिंह योगी ने कहा –हमारा मंत्र है ‘प्रिवेंटिव, प्रोटेक्टिव और क्युरेटिव’। आयुर्वेद केवल रोगों का इलाज ही नहीं करता बल्कि लोगों को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाने का भी मार्ग दिखाता है।

चंडीगढ़ माइनॉरिटी डिपार्टमेंट की नई टीम की घोषणा

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। अगस्त चंडीगढ़ माइनॉरिटी डिपार्टमेंट की ओर से होटल के. सी. रेजीडेंसी, सेक्टर 35सी में एक भव्य कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग की नई टीम (ऑफिस बेयरर्स) की आधिकारिक घोषणा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की एवं माइनॉरिटी डिपार्टमेंट चेयरमैन आसिफ चौधरी ने की। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों ने शिरकत की।इस अवसर पर हरमोहिंदर लक्की ने बताया कि आज हमने जो टीम बनाई है, वह अपने अच्छे कामों के दम पर अगली बार 35 पार्षद बनाएगी।

चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष लक्की ने कहा कि माइनॉरिटी डिपार्टमेंट सदैव अल्पसंख्यक समाज की आवाज़ को मज़बूती देने के लिए कार्य करता आया है और नई घोषित टीम इस मिशन को और आगे ले जाएगी। वहीं, माइनॉरिटी चेयरमैन आसिफ चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। नई टीम का गठन युवाओं, महिलाओं और समाज के हर वर्ग को संगठन से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

कार्यक्रम के दौरान नई टीम के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई, जिनमें मोहम्मद उस्मान कोषाध्यक्ष, मोहम्मद शमीम, शाहनवाज मालिक, समशीद अहमद, हाजी मोहम्मद आबिद, दाऊद अहमद वाइस चेयरमैन, एडवोकेट मोहम्मद जीशान और इमरान खान जनरल सेक्रेट्री, कासिम अहमद, शबन शेख, मोहम्मद अकबर, गुलाम नबी और मंजूर अहमद (जुले खान) सेक्रेट्री, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद फुरकान और मोहम्मद आबिद ज्वाइंट सेक्रेट्री, इमरान मंसूरी प्रवक्ता और ज़ीशानुलहक को सोशल मीडिया प्रभारी शामिल है।

इस अवसर पर नई टीम ने संकल्प लिया कि वे अल्पसंख्यक समाज के हितों की रक्षा, शिक्षा, रोज़गार और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर ठोस कार्ययोजना बनाने, युवाओं और महिलाओं को राजनीति से जोड़ने तथा भाईचारे और सामाजिक न्याय की भावना को मज़बूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

कार्यक्रम का समापन सभी पदाधिकारियों द्वारा संगठन को मज़बूत करने और समाज की सेवा के लिए मिलकर कार्य करने के वचन के साथ हुआ।

पटाखों के लाइसेंस हेतु अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने की मांग स्वीकार, अब 3 सितम्बर तक कर सकेंगे आवेदन

0

पटाखा विक्रेताओं ने रामबीर भट्टी, देवी सिंह व डीसी का किया धन्यवाद

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। पटाखों के लाइसेंस के लिए आवेदन करने हेतु अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने की मांग को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री रामबीर भट्टी की अगुआई में भाजपा के पूर्व सचिव देवी सिंह, मंडल उपाध्यक्ष तरुण गोयल, जो न्यू ग्रीन क्रैकर एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं, व अन्य पटाखा विक्रेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने गत रोज डिप्टी कमिश्नर से मुलाक़ात की।

रामबीर भट्टी व देवी सिंह ने बताया कि दीपावली पर्व पर पटाखा विक्रेताओं को लाइसेंस उपलब्ध कराने हेतु वेबसाइट पर सूचना आने के बावजूद अनेक पटाखा व्यापारियों को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर से वेबसाइट पर लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।इस पर डीसी ने उनकी इस मांग को स्वीकार करते हुए अंतिम तिथि 3 सितम्बर तक बढ़ा दी व इस बाबत संबंधित अधिकारियों को उचित कार्यवाई करने के निर्देश दिए।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल तरुण गोयल ने बताया कि इस सम्बन्ध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया जिसपर संबंधित व्यापारियों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई आज न्यू ग्रीन क्रैकर एसोसिएशन के अध्यक्ष तरुण गोयल व महासचिव संदीप बंसल की अगुआई में सभी पटाखा विक्रेताओं ने डिप्टी कमिश्नर और भाजपा नेता रामबीर भट्टी और देवी सिंह का आभार व्यक्त किया।

फ्यूज़न क्लब चंडीगढ़ ने ट्राइसिटी (Tricity) में पहली बार *शम्मी कपूर स्पेशल कराओके सिंगिंग इवेंट* का किया आयोजन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। कराओके फ्यूज़न क्लब चंडीगढ़ ने ट्राइसिटी (Tricity) में पहली बार *शम्मी कपूर स्पेशल कराओके सिंगिंग इवेंट* का सफल आयोजन, यह कार्यक्रम क्लब की *6वीं वर्षगांठ* और *275वें एपिसोड* के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

कार्यक्रम का आयोजन होटल सॉलिटेयर, मनीमाजरा में किया गया, जहाँ अमर “याहू” स्टार *शम्मी कपूर* को समर्पित यह संगीतमय संध्या हुई। 30 से अधिक गायकों ने शम्मी कपूर के अविस्मरणीय गीतों की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विशेष आकर्षण यह रहा कि *शम्मी कपूर की शैली और परिधान* में मंच पर उतरे, जिससे वातावरण बेहद जीवंत और यादगार बन गया।इस अवसर की शोभा बढ़ाने वाले विशिष्ट अतिथि थे –प्रो. बृजेश आहूजा, ट्राइसिटी के प्रसिद्ध गायक,क्विज़ मास्टर श्री किशोर कुमार शर्मा, इंजि. राजेश खरे* फ्यूज़न क्लब चंडीगढ़ ने बताया कि क्लब लगातार ट्राइसिटी में संगीत समारोहों का आयोजन करता आ रहा है ।

इस कार्यक्रम ने क्लब की उस प्रतिबद्धता को और मजबूत किया, जिसके तहत वह संगीत के माध्यम से लोगों के जीवन में खुशी और ऊर्जा फैलाता है।

सेक्टर-24/37 राउंडअबाउट का नाम भगवान वाल्मीकि चौक रखने की मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। शहर में लंबे समय से चली आ रही मांग को उस समय और मजबूती मिली, जब भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजक कमेटी ने उपायुक्त निशांत यादव से मुलाकात कर सेक्टर-24/37 के राउंडअबाउट का नाम भगवान वाल्मीकि चौक रखने की आधिकारिक मांग उठाई। कमेटी के चेयरमैन विकास की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान कमेटी के पूर्व चेयरमैन समदर्श वैद (जोसफ), मौजूदा प्रधान महासचिव ओम पाल सिंह चावर और प्रदीप गौतम भी मौजूद रहे।पूर्व चेयरमैन समदर्श वेद जोसफ और शोभायात्रा कमेटी के चेयरमैन विकास कुमार ने डीसी के समक्ष स्पष्ट किया कि भगवान वाल्मीकि न केवल महान संत और कवि रहे हैं, बल्कि उन्होंने समाज को समानता, न्याय और भाईचारे का संदेश दिया। इसलिए उनके नाम पर राउंडअबाउट का नामकरण करना ऐतिहासिक कदम होगा, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

शहर के कई सामाजिक संगठन और धार्मिक संस्थाएं भी खुलकर इसका समर्थन कर रही हैं। उनका कहना है कि यह नामकरण समाज में भगवान वाल्मीकि जी के योगदान को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व चेयरमैन समदर्श वेद जोसफ का कहना है कि यदि प्रशासन से मंजूरी मिलती है तो इसे एक ऐतिहासिक क्षण के रूप में मनाया जाएगा।