Home Blog Page 63

यूईआई ग्लोबल एजुकेशन, सेक्टर 34 के विद्यार्थियों ने वार्षिक फ़ूड फेस्टिवल ज़ातार और जीरा-2025 की शुरुआत की

अंतरराष्ट्रीय और भारतीय व्यंजनों के संयोजन में फलाफेल चाट के साथ लेबनानी दाल का सूप व डेजर्ट में केसर रबड़ी के साथ कुनाफा टार्ट रहे

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। यूईआई ग्लोबल एजुकेशन, सेक्टर 34 के विद्यार्थियों ने वार्षिक फ़ूड फेस्टिवल ज़ातार और जीरा-2025 का आयोजन किया। इस जीवंत और अनोखी सेलिब्रेशन का विषय लेबनानी और पंजाबी व्यंजनों का मिश्रण था, जिसमें लज़ीज़ अंतरराष्ट्रीय और भारतीय व्यंजनों का संयोजन प्रस्तुत किया गया। पुणे से शेफ रिज़वान सेख और दिल्ली से शेफ नितिन खंडेलवाल की देखरेख में संस्थान के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने दुनिया के दो सबसे लोकप्रिय पारंपरिक एवं समकालीन पाक कला ज्ञान का इलेक्ट्रिफाइंग मिश्रण प्रस्तुत किया।

मेनू को तैयार करने से लेकर व्यंजनों को बनाने और परोसने तक नए विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी अच्छे से निभाई। यूईआई ग्लोबल एजुकेशन के एमडी मनीष खन्ना ने इस अवसर पर कहा कि यह फ़ूड फेस्टिवल प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को पारंपरिक और आधुनिक पाक तकनीकों को प्रस्तुत करने के लिए एक मंच प्रदान करता है, जो एक प्रीमियम रेस्तरां के माहौल के समान अनुभव प्रदान करता है।

उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित रचनात्मकता, आत्मविश्वास और पेशेवर कौशल की झलक देखी व प्रभावित हुए बगैर नहीं रह सके। उल्लेखनीय है कि यूईआई ग्लोबल एजुकेशन, चण्डीगढ़ पिछले 19 वर्षों से अपने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनके समृद्ध करियर के लिए इस तरह का अनुभव और शिक्षा प्रदान कर रहा है ताकि वे शैक्षणिक और पेशेवर दोनों तरह से परिपक्व हो सकें।

यूईआई ग्लोबल एजुकेशन देशभर में नौ अत्याधुनिक परिसरों का संचालन करता है और होटल प्रबंधन और व्यवसाय प्रबंधन के क्षेत्रों में एक प्रमुख संस्थान के रूप में व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त है।

My Admission Partner (MAP) का होटल हयात सेंट्रिक, सेक्टर 17 में हुआ श्रीगणेश

भारतीय छात्रों को यूरोप के बेहतरीन विश्वविद्यालयों की ओर मार्गदर्शन करना और नए रास्ते खोलने के लिए

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। My Admission Partner (MAP), एक नवोन्मेषी एडटेक प्लेटफ़ॉर्म जो यूरोप में अध्ययन करने की प्रक्रिया को सरल बनाता है, आज हयात सेंट्रिक, सेक्टर 17, चंडीगढ़ में औपचारिक रूप से लॉन्च हो गया। इसका मुख्यालय दिल्ली में स्थित है, और MAP का उद्देश्य भारतीय छात्रों के लिए यूरोपीय शिक्षा को अधिक सुलभ बनाना है। इस लॉन्च इवेंट में शिक्षा जगत के नेताओं, छात्रों और पेशेवरों ने भाग लिया, जो अध्ययन-विदेशी क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है।

My Admission Partner Portal यूरोपीय अध्ययन यात्रा को सरल और व्यक्तिगत बनाता है, खासकर उन प्रमुख देशों पर ध्यान केंद्रित करते हुए जैसे नीदरलैंड, जर्मनी, फ्रांस, इटली, लिथुआनिया और क्रोएशिया। यह प्लेटफ़ॉर्म छात्रों को सही पाठ्यक्रम और विश्वविद्यालय चुनने से लेकर छात्रवृत्तियों, प्रवेश और वीजा प्राप्त करने तक सभी पहलुओं में समर्थन प्रदान करता है। My Admission Partner Portal की मुख्य विशेषताएँ: 490+ विश्वविद्यालयों तक पहुंच और 30,800 से अधिक पाठ्यक्रमों की जानकारी।

गौरव चावला, My Admission Partner के संस्थापक ने सिटीन्यूज़ नॉउ से खास बातचीत मे कहा की “हम सिर्फ एक पोर्टल लॉन्च नहीं कर रहे हैं, हम एक दृष्टिकोण लॉन्च कर रहे हैं। हमारा मिशन भारतीय छात्रों को यूरोप के बेहतरीन विश्वविद्यालयों की ओर मार्गदर्शन करना है और वो भी पारदर्शिता के साथ।

My Admission Partner (MAP) एक एडटेक प्लेटफ़ॉर्म है जो भारतीय छात्रों को यूरोप के शीर्ष विश्वविद्यालयों से जोड़ने के लिए समर्पित है। विश्वास, पारदर्शिता और नवाचार पर ध्यान केंद्रित करते हुए, MAP छात्रों को अध्ययन-विदेशी यात्रा के प्रत्येक चरण में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान करता है, जिससे यह छात्रों के लिए एक विश्वसनीय और सहायक साझीदार बनता है, जो यूरोप में अपने भविष्य का निर्माण करना चाहते हैं।

पार्क अस्पताल, करनाल ने 600 रोबोटिक जॉइंट रिसर्फेसिंग सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की

सिटीन्यूज़ नॉउ

करनाल: पार्क अस्पताल, करनाल ने शनिवार को 600 से अधिक रोबोटिक जॉइंट रिसर्फेसिंग सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी करने की घोषणा की ।पार्क हॉस्पिटल्स उत्तर भारत का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल नेटवर्क है, जिसमें 19 अस्पताल, 3500 बेड, 800 आईसीयू बेड, 14 कैथ लैब, 45 मॉड्यूलर ओटी और 1000 से अधिक डॉक्टर हैं।

सिटीन्यूज़ नॉउ को बताते हुए डॉ भानु प्रताप सिंह ने कहा कि पार्क महोत्सव के तहत पार्क अस्पताल में मरीजों को 31 अक्टूबर तक निशुल्क रोबोटिक तकनीक उपलब्ध करवाई जा रही है, जिसका उद्देश्य हर वर्ग के लोगों के लिए उन्नत स्वास्थ्य सेवा को सुलभ बनाना है।

इस रोबोटिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का नेतृत्व डॉ भानु प्रताप सिंह सलूजा कर रहे हैं, जिन्हें 20 से अधिक वर्षों के अनुभव है और 25000 से अधिक सफल ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर चुके हैं।कंसलटेंट ऑर्थोपेडिक्स डॉ शरद चौधरी ने कहा कि पार्क हॉस्पिटल क्षेत्र में एकमात्र ऐसा अस्पताल है जो रोबो सूट, रोबो आई और हाथ से लैस है जो अभूतपूर्व सटीकता, दक्षता और बेहतर रोगी परिणाम प्रदान करते हैं।

सीईओ डॉ सचिन सूद ने बताया कि पड़ोसी शहरों पानीपत, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, शाहाबाद, शामली, बागपत और असंध से मरीज अब पार्क अस्पताल, करनाल में रोबोटिक घुटने रिप्लेसमेंट कराने आ रहे हैं ।

एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में आज दिनांक 29.08.2025 को कार्यपालक निदेशक श्री आदित्य गौतम के मार्ग दर्शन में दिनांक 29.08.2024 से 31.08.2024 तक राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है I इस कार्यक्रम के अंतर्गत सक्रिय और स्वस्थ्य जीवन शैली जीने हेतु कार्यपालक निदेशक की अगुवाई में कार्मिकों द्वारा आज दिनांक को 29.08.2024 को ‘फिट इंडिया शपथ’ ली गई |

श्री आदित्य गौतम ने बताया कि भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद्र की जयंती पर मनाया जाता है, जो एक महान हॉकी खिलाड़ी थे तथा राष्ट्रीय खेल दिवस ऐसे खिलाड़ियों को सम्मानित करता है और अन्य खिलाड़ियों को भी फिट रहने के लिए प्रेरित करता है.

एपिक रियल वेंचर्स रियल एस्टेट एडवाइजरी और कंसल्टिंग में ‘एमर्जिंग स्टार्ट-आप ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली: एपिक रियल वेंचर्स, पंजाब की प्रमुख रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म, को रियल एस्टेट एडवाइजरी और कंसल्टिंग के क्षेत्र में प्रतिष्ठित ‘इमर्जिंग स्टार्ट-आप ऑफ द ईयर’ से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा द्वारा उत्तर भारत में रियल एस्टेट एडवाइजरी सेक्टर को नया रूप देने में स्टार्टअप की परिवर्तनकारी भूमिका के सम्मान में प्रदान किया गया।

एपिक रियल वेंचर्स की स्थापना श्री हिमांशु पंत, जो भारत के रियल एस्टेट क्षेत्र में दो दशकों से अधिक के नेतृत्व के साथ ग्लोबल इंडियन अवॉर्ड प्राप्तकर्ता हैं, और श्रीमती रुचि पंत, जो नेशनल एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड विजेता और आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक की पूर्व सीनियर बैंकर हैं, द्वारा की गई है।

पुरस्कार स्वीकार करते हुए, श्री हिमांशु पंत, संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक, ने कहा कि “यह सम्मान स्पष्टता, विश्वसनीयता और ग्राहक पर ध्यान केंद्रित करने के माध्यम से पंजाब के रियल एस्टेट इकोसिस्टम को बदलने के हमारे दृष्टिकोण की मान्यता है। हम यह अवॉर्ड अपने ग्राहकों, भागीदारों और अपनी गतिशील टीम को समर्पित करते हैं, जिनकी प्रतिबद्धता ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है।

वर्तमान में मोहाली और लुधियाना में कार्यरत, कंपनी बिल्डरों, निवेशकों और घर खरीदारों के लिए एक विश्वसनीय सलाहकार भागीदार के रूप में तेजी से उभरी है। अब यह अमृतसर में अपने विस्तार के अगले चरण की योजना बना रही है, जिससे पूरे पंजाब में इसकी उपस्थिति और मजबूत होगी।

यह अवॉर्ड एपिक रियल वेंचर्स की एक्सीलेंस और इनोवेशन के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है, और कंपनी को पंजाब और उसके बाहर प्रीमियम, पारदर्शी और भविष्य के लिए तैयार रियल एस्टेट एडवाइजरी सर्विसेज के लिए एक प्रेरक के रूप में स्थापित करती है।

फोर्टिस मोहाली ने कैंसर केयर की बेहतरी के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक मेडिसिन की शुरुआत की

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : कैंसर केयर में विश्व स्तरीय चिकित्सा तकनीक प्रदान करने के लिए, फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली ने रोग के बारे में पूर्वानुमान, बचाव एवं रोकथाम और टार्गेटेड उपचार के लिए डायग्नोसिस में बेहतरी और सुधार के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक मेडिसिन की शुरुआत की है।

जेनेटिक टेस्टिंग (आनुवंशिक परीक्षण) मुख्य रूप से जीन्स, क्रोमोज़ोम्स (गुणसूत्रों) और डीएनए पैटर्न में भिन्नताओं का पता लगाएगी ताकि कैंसर पैदा करने वाले जीन्स की पहचान की जा सके। इससे यह निर्धारित करने में मदद मिल सकती है कि क्या किसी व्यक्ति को जीवन में आगे चलकर जानलेवा जटिलताएं विकसित होने का खतरा है और इसलिए समय पर ही सही और सटीक उपचार का सुझाव दिया जा सकता है।

डॉ. राजीव बेदी, डायरेक्टर, डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल ऑन्कोलॉजी; और डॉ. रवनीत कौर, एसोसिएट कंसल्टेंट, डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल जेनेटिक्स के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम, व्यक्ति की जेनेटिक जानकारी का उपयोग करके कैंसर का पता लगाने में सुधार करने में मदद करने के लिए रिसर्च तकनीकों पर काम करेगी। इसकी मदद से, डॉक्टर इस बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए खास तौर पर तैयार किए गए उपचार प्रदान कर सकते हैं।

स्वराज ट्रैक्टर्स ने पार किया 25 लाख यूनिट उत्पादन का ऐतिहासिक मुकाम

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली। महिंद्रा समूह का हिस्सा और भारत के अग्रणी ट्रैक्टर ब्रांडों में से एक, स्वराज ट्रैक्टर्स ने आज पंजाब के मोहाली स्थित अपने विनिर्माण संयंत्र से 25 लाखवां ट्रैक्टर रोल-आउट करने की घोषणा की। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि 2022 में 20 लाख उत्पादन का आँकड़ा पार करने के सिर्फ तीन साल बाद हासिल हुई है, जो स्वराज ट्रैक्टर्स को भारत के घरेलू ट्रैक्टर उद्योग में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला ब्रांड सिद्ध करती है।

इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए, श्री विजय नाकरा, अध्यक्ष – फार्म इक्विपमेंट बिज़नेस, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने कहा, “स्वराज के 25 लाख उत्पादन की उपलब्धि किसानों की पीढ़ियों द्वारा ब्रांड पर जताए गए भरोसे को दर्शाता है की आत्मनिर्भर भारत की भावना से जन्मा स्वराज किसानों को सशक्त बनाता आ रहा है और खेती को बदलने व जीवन समृद्ध करने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

श्री गगनजोत सिंह, सीईओ – स्वराज डिवीजन, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने आगे कहा, “हमारे लिए स्वराज का हर ट्रैक्टर सिर्फ मशीन नहीं, बल्कि किसान की प्रगति का साथी है – भरोसेमंद प्रदर्शन, कम परिचालन लागत और उनकी जरूरतों के अनुसार समाधान के साथ। खेती समुदाय से हमारा गहरा जुड़ाव उनकी आकांक्षाओं, चुनौतियों और जीवनशैली को समझने से आता है। 25 लाख का यह आँकड़ा हमारी पूरी टीम के लिए गर्व का क्षण है और भारतीय किसानों को अधिक समृद्धि की ओर उनके सफर में और मज़बूती से सहयोग करने की प्रेरणा है।

कर्मचारी राज्य बीमा निगम, चंडीगढ़ द्वारा ‘फिट इंडिया मिशन’ के तहत राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा खेल विभाग, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय , भारत सरकार द्वारा प्रति वर्ष 29 अगस्त को हॉकी लिजेंड मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जाता है। इस उपलक्ष्य पर कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा “फिट इंडिया मिशन” के तहत दिनांक 29.08.2025 से 31.08.2025 के बीच राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, पंजाब, चंडीगढ़ द्वारा दिनांक 29.08.2024 को क्षेत्रीय कार्यालय के खेल परिसर में विभिन्न खेलो जैसे टग ऑफ वार, टेबल टैनिस (डबल्स), बैडमिंटन (डबल्स), कैरम (डबल्स), रोप स्किपिंग, प्लैंक चैलेंज व स्पून रेस के आयोजन का श्री पंकज वोहरा, क्षेत्रीय निदेशक (प्रभारी) महोदय की अध्यक्षता में उक्त समारोह हेतु गठित समिति के सभी अधिकारीगण व कार्यालय के अन्य सभी कर्मचारियों द्वारा मैराथन के तहत यूनिटी दौड़ के साथ शुभारंभ किया गया।

इस दौरान आयोजित खेल समारोह में कार्यालय के अधिकत्तर कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया। जिसके उपरांत खेल समारोह के समापन पर क्षेत्रीय निदेशक (प्रभारी) महोदय द्वारा सभी विजेताओ को पुरस्कृत करते हुए सभी को आयोजित प्रतियोगिताओ में इसी प्रकार बढ़चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।

पारस हेल्थ ने जटिल किडनी ट्रांसप्लांट करके गंभीर मरीज को दिया नया जीवनदान

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकुला। पारस हेल्थ की विशेषज्ञ टीम ने दिल्ली के 49 वर्षीय आनंद प्रकाश मिश्रा का सफल किडनी ट्रांसप्लांट कर उन्हें नई जिंदगी दी। मरीज लंबे समय से क्रॉनिक किडनी डिज़ीज़ (सीकेडी), डायबिटीज़ और हाई ब्लड प्रेशर और डायलिसिस पर निर्भर था। इसके अलावा उन्हें हृदय की गंभीर बीमारी (कार्डियोमायोपैथी), फेफड़ों में पानी और अन्य जटिलताएँ भी थीं, जिसके चलते वे उच्च जोखिम वाले मरीज माने जा रहे थे।

इन कठिन परिस्थितियों में उनकी पत्नी ने निस्वार्थ भाव से किडनी दान कर पति की जान बचाने का निर्णय लिया। लैप्रोस्कोपिक तकनीक से हुई सर्जरी के बाद वे तीन दिनों में स्वस्थ होकर घर लौट गईं। मिश्रा की हालत भी तेजी से सुधरी—किडनी सामान्य हुई, फेफड़ों से पानी निकल गया और हृदय की कार्यक्षमता बेहतर हुई।

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझाा करते हुए डॉ. सुनील कुमार, डायरेक्टर-किडनी ट्रांसप्लांट ने बताया कि यह बेहद चुनौतीपूर्ण मामला था। मरीज की रिकवरी परिवार के भरोसे, डोनर के साहस और टीमवर्क का परिणाम है। यह पारस हेल्थ पंचकुला की विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाओं की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उनकी रिकवरी परिवार के भरोसे, डोनर के साहस और हमारे ट्रांसप्लांट टीम के बेहतरीन प्रयासों का परिणाम है। पारस हेल्थ विश्व स्तरीय चिकित्सा सेवा देने और गंभीर मरीजों को जीवन में दूसरा मौका देने के लिए प्रतिबध है।

फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. पंकज मित्तल ने बताया कि अस्पताल पिछले दो वर्षों से लगातार किडनी ट्रांसप्लांट कर रहा है, जिनमें कई जटिल और उच्च जोखिम वाले मामले भी शामिल हैं। इस सफलता ने अस्पताल की चिकित्सा उत्कृष्टता और क्षेत्र में उन्नत स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।

ज्ञात रहे कि यह मामला अंगदान के महत्व को भी रेखांकित करता है। अंगदान न केवल जीवन बचाता है, बल्कि हजारों मरीजों में नई उम्मीद जगाता है। पारस हेल्थ अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

टीएचडीसीआईएल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की: खुर्जा सुपर थर्मल पावर परियोजना को राष्ट्रीय ग्रिड के साथ सिंक्रोनाइज़ किया गया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

ऋषिकेश । एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने 28 अगस्त, 2025 को अपनी खुर्जा सुपर थर्मल पावर परियोजना (2×660 मेगावाट) की यूनिट-2 (660 मेगावाट) को राष्ट्रीय ग्रिड के साथ सफलतापूर्वक सिंक्रोनाइज़ कर दिया। यह उपलब्धि परियोजना के चालू होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रगति को रेखांकित करती है।

टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री आर.के. विश्नोई ने कहा कि खुर्जा एसटीपीपी की इकाई-2 का सफल सिंक्रोनाइज़ इस 2×660 मेगावाट परियोजना के पूर्ण रूप से चालू होने की दिशा में एक निर्णायक कदम है, जो भारत की विद्युत उत्पादन क्षमता को सुदृढ़ करने और ऊर्जा क्षेत्र में अपने पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाने के लिए टीएचडीसीआईएल की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। यह उपलब्धि ताप विद्युत क्षेत्र में हमारे रणनीतिक विविधीकरण को दर्शाती है, जो एक संतुलित और सतत ऊर्जा मिश्रण बनाने के लिए हमारे नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो का पूरक है।

सिंक्रोनाइजेशन कार्यक्रम श्री शैलेन्द्र सिंह के सम्मान समारोह के साथ आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री आर.के. विश्नोई ने इस उपलब्धि के महत्व पर प्रकाश डाला और टीएचडीसीआईएल बोर्ड के सक्रिय निर्णयों की सराहना की, जो संगठन की निरंतर प्रगति और विकास सुनिश्चित करने में सहायक रहे हैं। निदेशक (तकनीकी) श्री भूपेंद्र गुप्ता ने इस बात पर बल दिया कि खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की यूनिट-2 का सफल समन्वयन इसके चालू होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण सफलता को प्राप्त करने में टीम के समर्पण और कड़ी मेहनत को संपूर्ण श्रेय दिया। इस कार्यक्रम मे प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित रहें, साथ ही टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, एनटीपीसी कंसल्टेंसी, बीएचईएल, एलएमबी, एसटीईएजी और जीई के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहें।