Home Blog Page 64

मैक्स अस्पताल मोहाली ने ऊना में मल्टी-स्पेशियलिटी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत

सिटीन्यूज़ नॉउ

ऊना । मैक्स अस्पताल, मोहाली ने आज देवभूमि अदवेता अस्पताल, ऊना के साथ साझेदारी में अपनी मल्टी-स्पेशियलिटी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। यह सुविधा मेडिकल ऑन्कोलॉजी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी और न्यूरोलॉजी सहित स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दों पर एक्स्पर्ट सलाह प्रदान करेगी।

मैक्स से सीनियर कंसल्टेंट न्यूरोलॉजी डॉ. राहुल महाजन हर महीने के दूसरे मंगलवार को दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक, प्रिंसिपल कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी डॉ. मुकेश कुमार राठौर हर रविवार को सुबह 11.30 बजे से 2.30 बजे तक और , एसोसिएट कंसल्टेंट पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी डॉ. कृतिका गोयल हर महीने के दूसरे मंगलवार को दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक ओपीडी में कंसल्टेशन के लिये उपलब्ध होगी ।डॉ. मुकेश कुमार राठौर ने कहा कि हमारा ध्यान उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने और विभिन्न विकारों से प्रभावित मरीजों के लिए बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने पर है।

डॉ. राहुल महाजन ने कहा, “इन ओपीडी सेवाओं के माध्यम से, हमारा उद्देश्य समय पर निदान, उपचार और न्यूरोलॉजिकल स्थितियों जैसे स्ट्रोक, मिर्गी , माइग्रेन के साथ-साथ अल्जाइमर और पार्किन्सन रोग जैसी न्यूरोडीजेनेटिव बीमारियों के विशेष प्रबंधन प्रदान करना है।

प्राचीन कला केंद्र द्वारा आयोजित किया जा रहे दो दिवसीय रिसर्च सेमिनार का प्रारम्भ

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। प्राचीन कला केंद्र द्वारा आयोजित किये जा रहे दो दिवसीय रिसर्च सेमिनार का प्रारम्भ आज यहाँ पंजाब कला भवन के डॉ एम एस रंधावा सभागार में किया गया। जिस में देश के विभिन्न शहरों से प्रतिभागियों ने अपने शोध कार्य को प्रस्तुत किया। इस सेमिनार का मुख्य विषय संगीत नृत्य एवं ललित कलाओं की सामाजिक उत्थान में भूमिका पर आधारित था।

इस अवसर पर प्रो प्रेमीला गुरुमूर्ति , पूर्व कुलपति , तमिलनाडु डॉ जयललिता म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स यूनिवर्सिटी , चेन्नई ने मुख्य अतिथि के रूप में सेमिनार की शोभा बढ़ाई। और साथ ही ललित नारयण दरभंगा विश्वविद्यालय में संगीत विभाग प्रमुख प्रो लावण्या कीर्ति सिंह काब्या ने की नोट स्पीकर की भूमिका अदा की।

इस अवसर पर केंद्र की रजिस्ट्रार डॉ शोभा कौसर ने मुख्य अतिथि प्रो प्रेमीला गुरुमूर्ति को उत्तरीया एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही सेमिनार के गेस्ट स्पीकर जाने माने संगीतज्ञ प्रो शारंगधर साठे (चेयरपर्सन ) , जाने माने सितार वादक प्रो हरविंदर शर्मा , एम एस यू विश्वविद्यालय , बड़ोदा के संगीत विभाग प्रमुख डॉ राजेश केलकर को भी केंद्र के सचिव श्री सजल कौसर एवं सेमिनार के सूत्रधार पंडित देवेंद्र वर्मा ने उत्तरीया एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया ।

कल प्रातः 10 बजे इस सेमिनार के दूसरे एवं अंतिम दिन सेशन 3 और 4 की प्रस्तुति होगी जिस में कई गणमान्य अतिथि एवं जाने माने कलाकार अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे आज सेमिनार के प्रथम दिन गणमान्य अतिथियों में प्रो जगमोहन शर्मा , पंडित सुशिल जैन , डॉ महेंद्र प्रसाद शर्मा भी उपस्थित थे

डेराबस्सी हलके में शुरू किया गया मैं हूं अकाली अभियान- पूर्व विधायक एनके शर्मा ने गाडिय़ों पर स्टीकर लगाकर किया रवाना

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

जीरकपुर। डेराबस्सी विधानसभा हलके में अकाली दल की मजबूती तथा संगठन के विस्तार को लेकर चलाए गए अभियान के तहत पूर्व विधायक एनके शर्मा ने आज जीरकपुर से ‘मैं हूं अकाली.’ अभियान की शुरुआत की। अभियान की शुरुआत अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल द्वारा की गई थी। जिसके आगे बढ़ाते हुए अकाली दल के कोषाध्यक्ष एनके शर्मा ने कहा कि प्रदेश भर में संगठन की मजबूती के लिए अलग-अलग कार्यक्रमों के बारे मे बताया । जिसके तहत अब गाडिय़ों तथा अन्य वाहनों पर स्टीकर लगाकर कार्यकर्ताओं को नई पहचान दी जा रही है।

शर्मा ने बताया कि इस अभियान में पार्टी के तमाम पदाधिकारी व नेता नए लोगों को अपने साथ जोड़ते हुए गाडिय़ों पर स्टीकर लगाएंगे। इससे कार्यकर्ताओं का न केवल मनोबल बढ़ेगा बल्कि पार्टी भी मजबूत होगी।

इस अवसर पर मोहाली जिला योजना बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, राजिंदर सिंह ईस्सापुर, मनजीत सिंह मलिकपुर, कर्मपाल सिंह, रघबीर सिंह, दिलबाग सिंह, सुखदीप सिंह, अनिल राणा, संजीव संजू समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

एसजेवीएन मानव संसाधन प्रबंधन में स्कोप एमिनेंस अवार्ड से सम्मानित

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

शिमला। एसजेवीएन को मानव संसाधन प्रबंधन में प्रतिष्ठित ‘स्कोप एमिनेंस’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड आज नई दिल्ली में भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा श्री भूपेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तथा श्री अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक) एसजेवीएन को स्कोप द्वारा आयोजित एक समारोह के दौरान प्रदान किया गया।

श्री भूपेन्द्र गुप्ता ने सभी कर्मचारियों को बधाई दी तथा कहा कि यह अवार्ड एसजेवीएन की अपने कर्मचारियों के हित और विकास के प्रति कल्याणकारी नीति निर्माता के तौर पर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अवार्ड की विभिन्न श्रेणियों में लगभग 200 संगठनों ने भाग लिया।

यह अवार्ड एसजेवीएन द्वारा प्रगतिशील एवं समावेशी कार्य संस्कृति विकसित करने के निरंतर संकल्प की पुष्टि है। एसजेवीएन की सशक्त मानव संसाधन नीतियाँ हैं, जिनमें नेतृत्व विकास, विविधता एवं समावेशन, सक्सेशन प्लानिंग, एम्प्लोयी एंगेजमेंट और वेलफेयर संबंधी पहल शामिल हैं।

वर्ष 1973 में गठित, स्टैंडिंग कॉन्फ्रेंस ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (स्कोप) सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (पीएसई) का सर्वोच्च निकाय है। स्कोप, मैनेजमेंट और गवर्नेंस के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संगठनों को सम्मानित करने के लिए एमिनेंस अवार्ड प्रदान करता है।

पेक में ध्‍यानचंद जयंती पर खेल भावना और फिटनेस का मनाया उत्सव

0

छात्रों ने लिया फिट रहने का संकल्प

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़ ने आज राष्ट्रीय खेल दिवस को उत्साह और जोश के साथ मनाया। यह दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर समर्पित किया गया। यह आयोजन डीन स्टूडेंट्स अफेयर्स कार्यालय के संरक्षण में, डॉ. डी.आर. प्रजापति (डीएसए) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया और इसे फिट इंडिया वीक 2025 (29 से 31 अगस्त) के हिस्से के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत फिट इंडिया संकल्प ग्रहण समारोह से हुई, जिसमें छात्रों और फैकल्टी ने फिटनेस, स्वास्थ्य और सक्रिय जीवनशैली को अपनाने की शपथ ली। इसके बाद छात्रों ने डॉ. संदीप हरित (एडीएसए स्पोर्ट्स) के निर्देशन में टेबल टेनिस, बैडमिंटन और योग जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अगले दो दिनों में खेल प्रतियोगिताओं की श्रृंखला जारी रहेगी, जिसमें बैडमिंटन (पुरुष एवं महिला), 100 मीटर दौड़ (पुरुष एवं महिला), बेंच प्रेस ओपन, डेडलिफ्ट ओपन, 4×100 मीटर मिश्रित रिले, बास्केटबॉल 3×3, आर्म रेसलिंग ओपन और टेबल टेनिस सिंगल्स (पुरुष एवं महिला) शामिल हैं।

इन गतिविधियों का उद्देश्य छात्रों में खेल भावना, टीम वर्क और शारीरिक-मानसिक संतुलन को बढ़ावा देना है, ताकि वे पढ़ाई के साथ-साथ एक स्वस्थ और ऊर्जावान जीवनशैली को भी अपनाएँ।

होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने पंजाब के लुधियाना में वित्तीय वर्ष 26 के लिए पहला सड़क सुरक्षा सम्मेलन किया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

लुधियाना। रोड सेफ़्टी सम्मेलन में 200 स्कूल प्रिंसिपल और टीचर्स शामिल हुएलुधियाना, 28 अगस्त: होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (HMSI) ने लुधियाना, पंजाब में वित्तीय वर्ष 26 का अपना पहला रोड सेफ्टी कन्वेंशन आयोजित किया, जिसमें 200 स्कूलों के प्रधानाचार्य और शिक्षक शामिल हुए।

यह पहल HMSI की चल रही परियोजना माइंडसेट डेवलपमेंट फॉर आवर फ्यूचर जनरेशन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही सुरक्षित सड़क आदतों का विकास करना है।सम्मेलन में श्रीमती डिंपल मदान (जिला एजुकेशन अफ़सर – सेकेंडरी एजुकेशन), श्रीमती रविंदर कौर (जिला एजुकेशन अफ़सर – एलिमेंट्री एजुकेशन) और श्री प्रभु नागराज (ऑपरेटिंग अफ़सर, कॉरपोरेट अफ़ेयर्स, होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया) मौजूद रहे।

इसके ज़रिए 1700 से अधिक विद्यालयों तक पहुँचा गया और 6.5 लाख से ज़्यादा विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इस पहल को और आगे बढ़ाते हुए, एचएमएसआई का लक्ष्य है कि इस वर्ष और अधिक विद्यालयों तथा समुदायों तक पहुँचा जाए। विद्यालय के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को सीधे शामिल करके कंपनी यह सुनिश्चित करती है कि सुरक्षा का संदेश कक्षा-कक्षों से निकलकर विद्यार्थियों के परिवारों और पूरी समाज तक पहुँचे।

एचएमएसआई के वैश्विक सुरक्षा संदेश ‘सेफ्टी फॉर एवरीवन’ से प्रेरित होकर, होंडा एक ज़िम्मेदार पीढ़ी तैयार करने पर केंद्रित है। शिक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय संस्थाओं के साथ निरंतर सहयोग के माध्यम से कंपनी अपने इस संकल्प को और मजबूत बना रही है कि सड़क सुरक्षा केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सभी की साझी ज़िम्मेदारी है और इसे आने वाली पीढ़ियों की जीवनशैली का हिस्सा बनाया जा सके।

चंडीगढ़ किंग्स और कैपिटल स्ट्राइकर्स का सीपीएल 2025 में विजय से किया आगाज

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। चंडीगढ़ प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2025 का आगाज वीरवार को सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में हुआ, जिसमें चंडीगढ़ किंग्स और कैपिटल स्ट्राइकर्स ने अपने-अपने पहले मुकाबले जीतकर अभियान की शानदार शुरुआत की। रात भर की बारिश के बाद गीले आउटफील्ड के कारण मैचों के ओवर घटा दिए गए।

दिन के पहले मुकाबले में चंडीगढ़ किंग्स ने अल्ट्रुइस्ट्रियंस को 18 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स ने कप्तान शिवम भांबरी (38 रन, 5 चौके) और आरुष भंडारी की साझेदारी से अच्छी शुरुआत की। इसके बाद निखिल ठाकुर ने 33 गेंदों पर नाबाद 61 रन (5 चौके, 4 छक्के) की धुआंधार पारी खेली, जबकि रमन बिश्नोई ने 9 गेंदों पर तेज़तर्रार 28 रन बनाए। टीम ने 15 ओवरों में 158/4 का स्कोर खड़ा किया। निखिल ठाकुर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए अल्ट्रुइस्ट्रियंस ने कप्तान मनन वोहरा (26) और गुर्ताज सिंह बैंस (11) की मदद से 41 रन की साझेदारी की, लेकिन लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। गौरव पुरी ने 26 गेंदों पर 49 रन (3 चौके, 4 छक्के) की शानदार पारी खेलकर उम्मीद जगाई, लेकिन उनके आउट होते ही मुकाबला फिसल गया। अंत में टीम 15 ओवर में 140/6 रन ही बना सकी और 18 रन से हार गई। किंग्स की ओर से नील धालीवाल, निशुंक बिड़ला और अरमान जाखड़ ने 2-2 विकेट लिए।

दूसरे मुकाबले में कैपिटल स्ट्राइकर्स ने डॉ. मोरपेन डैज़लर्स को 23 रन से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्ट्राइकर्स 15.5 ओवर में 119 रन पर ऑल आउट हो गए। ओपनर अर्जुन आज़ाद ने 26 गेंदों पर 42 रन (4 चौके, 2 छक्के) बनाए, जबकि कप्तान राज अंगद बावा ने 25 रन जोड़े। डैज़लर्स के लिए सनी सिंह ने 4/12 और निखिल कुमार ने 3/29 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए डैज़लर्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने शुरुआती 6 ओवरों में 25/5 का स्कोर बना लिया। हालांकि मध्यक्रम के बल्लेबाज़ भगमेंदर लाथर ने 31 गेंदों पर 50 रन (2 चौके, 5 छक्के) की धमाकेदार पारी खेली, लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। निर्धारित 16 ओवरों में डैज़लर्स 96/8 तक ही पहुंच पाए और 23 रन से मुकाबला हार गए। स्ट्राइकर्स की ओर से जसकीरत सिंह मेहरा ने 4/20 के आंकड़े के साथ शानदार गेंदबाजी की और मैन ऑफ द मैच बने।

केंद्र व प्रदेश सरकार गुरुओं द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल रही है- मुख्यमंत्री हरयाणा ने श्री नाडा साहिब गुरुद्वारा में शीश नवाया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला । हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार गुरुओं द्वारा दी गई शिक्षा को आत्मसात करके उनके दिखाए गए मार्ग पर चल रही है। मुख्यमंत्री आज पंचकूला स्थित गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में शीश नवाने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।

एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 1984 के दंगों के दौरान हरियाणा में जिन सिख परिवारों ने अपने मुखिया को खोया है , उनके पीड़ित परिवार के एक सदस्य को यथोचित नौकरी दी जाएगी।

श्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा सत्र से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष ने विधानसभा में जो भी मुद्दे उठाए उनका उचित जवाब दिया गया। विपक्ष द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोप का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। कांग्रेस पार्टी हरियाणा में दशकों तक सत्ता में रही, उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार, घोटाले और अव्यवस्था का आलम रहा जिसका दुष्परिणाम प्रदेश की पूरी जनता को भुगतना पड़ा।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह भी बताया कि विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान ही गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस दिव्य एवं भव्य तरीके से मनाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया है जिसके तहत आने वाले दिनों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया, बीजेपी के जिला प्रधान अजय मित्तल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झिंडा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय अमृतसर द्वारा टाउन हॉल मीटिंग का सफल आयोजन

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

अमृतसर । सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय अमृतसर द्वारा आज होटल ताज स्वर्ण में एक भव्य टाउन हॉल मीटिंग का सफल आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बैंक की प्रगति की समीक्षा करना, ग्राहकों से सीधे संवाद स्थापित करना एवं उन्हें बैंक की योजनाओं तथा सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना रहा।इस अवसर पर केंद्रीय कार्यालय मुंबई से कार्यपालक निदेशक माननीय श्री विवेक वाही मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

उन्होंने ग्राहकों के साथ प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा बैंक की सेवाओं को और अधिक सशक्त, पारदर्शी एवं ग्राहक-मुखी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राहक ही बैंक की असली पूंजी हैं और बैंक का प्रत्येक प्रयास उनके जीवन को वित्तीय रूप से सुरक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में है।बैठक के दौरान बैंक के प्रमुख ग्राहकों को उनके सहयोग और विश्वास के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बैंक के जून 2025 तिमाही वित्तीय परिणाम भी प्रस्तुत किए गए:कुल व्यवसाय: ₹ 7.04 लाख करोड़कुल जमा: ₹ 4,28,890 करोड़कुल अग्रिम (Advances): ₹ 2,75,595 करोड़शुद्ध लाभ (Q1, जून 2025): ₹ 1,169 करोड़इन परिणामों ने बैंक की निरंतर प्रगति, मजबूत वित्तीय स्थिति एवं ग्राहकों के अटूट विश्वास को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया है।

श्री दिगम्बर जैन समाज, सेक्टर 27 बी, चंडीगढ़ द्वारा दशलक्षण पर्व का शुभारंभ

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। श्री दिगम्बर जैन समाज, सेक्टर 27 बी, चंडीगढ़ द्वारा दशलक्षण पर्व का शुभारंभ आज प्रातः बड़े श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7 बजे सीनियर एडवोकेट श्री शैलेन्द्र जैन द्वारा प्रथम अभिषेक के साथ किया गया। तत्पश्चात प्रथम शांति धारा अनिल जैन (सेक्टर 38) ने संपन्न की। द्वितीय शांति धारा श्री रजनीश जैन (ढकोली) द्वारा सम्पन्न हुई।

समाज की महिलाओं द्वारा भव्य घट यात्रा एवं श्रीजी यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्री धर्मबहादुर जैन के सर पर विराजे भगवान् की छवि देखते ही बन रही थी। आज का पूरा कार्यक्रम प्रातः 12.30 बजे सम्पन्न हुआ, जिसके उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक सात्विक भोजन ग्रहण किया। चंडीगढ़ पंचकूला मोहाली व् जीरकपुर से सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर दस दिवसीय दशलक्षण विधान का शुभारंभ हुआ, जो प्रतिदिन धार्मिक गरिमा एवं आस्था के साथ संपन्न होगा। विधान की विधानाचार्य बाल ब्रह्मचारिणी लाभ्दी दीदी (हिमानी दीदी) हैं, जिनके मार्गदर्शन में सभी धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। विधान का आरम्भ श्री राजीव जैन सेक्टर 27, द्वारा झंडारोहण करके किया गया।

इस अवसर पर समाज पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही –अध्यक्ष : धर्मबहादुर जैन,उपाध्यक्ष : एडवोकेट आदर्श जैन,महामंत्री : संत कुमार जैन,कोषाध्यक्ष : राजा बहादुर सिंह जैन,सदस्यगण : करुण जैन, रमेश जैन, नीरज जैन, शरद जैन, विजय जैन, डॉक्टर सर्वेश जैन , इन्दरमल जैन , नितिन जैन ।

सांय काल में 6.30 बजे सामूहिक आरती की गयी , उसके बाद कौन बनेगा धर्मपति नाम की प्रतियोगिता हुई । इसके अतिरिक्त कई धार्मिक व् मनोरंजक कार्यक्रम किये गए जोकि 9.30 बजे तक चले।