Home Blog Page 65

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम की वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने आज मांग की कि नगर निगम चंडीगढ़ तत्काल पिछले 10 वर्षों की अपनी वित्तीय स्थिति पर एक विस्तृत श्वेत पत्र जारी करे। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में नगर निगम के पास 500 करोड़ रुपये से अधिक की फिक्स्ड डिपॉजिट थी, जिससे वित्तीय स्थिरता बनी रहती थी और विकासात्मक परियोजनाओं को पूरा करने में मदद मिलती थी।

इसके विपरीत, आज निगम की वित्तीय स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि उसे जीवित रहने के लिए अपने मुख्य संसाधन चंडीगढ़ प्रशासन को हस्तांतरित करने पड़ रहे हैं।हालिया घटनाओं को रेखांकित करते हुए लक्की ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन ने हाल ही में नगर निगम को 125 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह राशि मूल रूप से बिजली खरीद के लिए रखी गई थी, लेकिन चंडीगढ़ में बिजली क्षेत्र के निजीकरण के बाद यह राशि अप्रयुक्त रह गई थी।

कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि यह 125 करोड़ रुपये केवल वास्तविक विकास कार्यों में ही खर्च किए जाने चाहिए, न कि निगम के बकाये या देनदारियों को चुकाने में। पार्टी ने विशेष रूप से प्रस्ताव रखा है कि यह धन वी3 सड़कों के विकास में लगाया जाए, जिन्हें प्रशासन को अवैध तरीके से हस्तांतरित किया गया था। इन धनराशियों की उपलब्धता के साथ, वी3 सड़कें अब नगर निगम के अधीन रहनी चाहिए।

अपना रुख दोहराते हुए लक्की ने कहा –“यह पैसा चंडीगढ़ की जनता का है और इसे केवल उन्हीं वास्तविक विकास कार्यों पर खर्च किया जाना चाहिए जो उनकी जिंदगी को बेहतर बनाते हैं। किसी भी हालत में इसे नगर निगम की देनदारियां चुकाने में नहीं लगाया जाना चाहिए।

हरित भविष्य की ओर युवाओं का कदम –विकसित भारत- युवा कनेक्ट कार्यक्रम अंतर्गत वृक्षारोपण पहल

0

सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सेक्टर-32, चंडीगढ़ ने अपने परिसर में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। ‘विकसित भारत’ कार्यक्रम एक राष्ट्रीय पहल है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक विकसित और सतत भारत के निर्माण में नागरिकों, विशेषकर युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके युवा कनेक्ट घटक के अंतर्गत युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा और सामुदायिक विकास जैसे कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल किया जा रहा है।

इसी कड़ी में सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल , सेक्टर-32, चंडीगढ़ ने अपने परिसर में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया। इस अभियान का उद्घाटन निदेशक-प्राचार्य डॉ. जी.पी. थामी ने पौधा लगाकर किया।

इस अवसर पर उन्होंने सतत भारत के निर्माण में पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम में मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. दसारी हरीश तथा नोडल अधिकारी डॉ. सोनिया पुरी भी उपस्थित रहीं।विभिन्न विभागों के संकाय सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी करते हुए स्वास्थ्यकर्मियों की सामूहिक जिम्मेदारी को मजबूत किया।

इस वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने नर्सिंग विभाग के सहयोग से किया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। लगभग 60 प्रतिभागियों ने वृक्षारोपण कर विक्सित भारत के उस विज़न के प्रति अपनी निष्ठा का प्रतीक प्रस्तुत किया, जो एक प्रगतिशील, हरित और समावेशी भविष्य की ओर अग्रसर है।

इस अवसर पर संस्थान ने यह भी पुनः सुनिश्चित किया कि वह ऐसे जिम्मेदार युवाओं को प्रोत्साहित करता रहेगा जो 2047 तक भारत के विकासात्मक लक्ष्यों को साकार करने में अहम भूमिका निभाएँगे।

कौशल विकास पहलों पर चर्चा के लिए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने पंजाब के राज्यपाल से की मुलाकात

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री श्री जयंत चौधरी ने आज पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया से पंजाब राजभवन, चंडीगढ़ में शिष्टाचार भेंट की।

बैठक के दौरान, नेताओं ने पंजाब और चंडीगढ़ के युवाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों को बढ़ाने पर केंद्रित सार्थक चर्चा की। चर्चाओं में युवाओं को उद्योग-संबंधित कौशल से लैस करने, रोजगार क्षमता को बढ़ावा देने वे उभरते रोज़गार बाज़ार में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बने रहें।

सीए एसोसिएशन ने आईटीआर और ऑडिट की तारीखें बढ़ाने की मांग की

0

सीसीएटीएएक्स ने मांग की है कि नॉन-ऑडिट केस की तारीख 31 अक्टूबर तक, टैक्स ऑडिट रिपोर्ट 30 नवंबर तक, ऑडिट केस 31 दिसंबर तक बढ़ाई जाए

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। चंडीगढ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स टैक्सेशन एसोसिएशन (सीसीएटीएएक्स) ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड से अपील की है कि आयकर रिटर्न और ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की तारीखें बढ़ाई जाएं। एसोसिएशन का कहना है कि इस बार टैक्सपेयर्स और प्रोफेशनल्स को समय पर फाइलिंग में कई मुश्किलें आ रही हैं।

एसोसिएशन ने बताया कि 20 अगस्त तक सिर्फ 3.35 करोड़ रिटर्न दाखिल हुए हैं, जबकि पिछले साल 31 जुलाई तक यह संख्या 7.41 करोड़ थी। यानी करीब 55 प्रतिशत की कमी है, जबकि 15 सितंबर की डेडलाइन अब ज़्यादा दूर नहीं है। देरी की वजह आयकर पोर्टल पर लगातार गड़बड़ियों, आईसीएआई द्वारा नए रिपोर्टिंग फॉर्मेट और कई राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित होना बताया गया है।

सीसीएटीएएक्स ने मांग की है कि नॉन-ऑडिट केस की तारीख 31 अक्टूबर तक, टैक्स ऑडिट रिपोर्ट 30 नवंबर तक, ऑडिट केस 31 दिसंबर तक और संशोधित व लेट रिटर्न की तारीख 31 मार्च 2026 तक बढ़ाई जाए। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. बलविंदर सिंह और सचिव मनोज कोहली ने कहा कि यदि सरकार राहत दे तो टैक्सपेयर्स की दिक्कतें कम होंगी और रिटर्न की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।

एमसीएम में ‘लीन स्टार्टअप और मिनिमम वायबल प्रोडक्ट/बिज़नेस’ पर कार्यशाला का आयोजन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। मेहर चंद महाजन डीएवी महिला महाविद्यालय के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग ने इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) के तत्वावधान में ‘लीन स्टार्टअप और मिनिमम वायबल प्रोडक्ट/बिज़नेस’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।

कार्यशाला के पहले दिन आरसीईडी (चंडीगढ़) के वाइस प्रेसिडेंट श्री बलबीर सिंह और अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर, कॉर्पोरेट ट्रेनर एवं बिज़नेस कंसल्टेंट श्री तरुण कुमार बनर्जी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। श्री बलबीर सिंह ने प्रकाश डालते हुए बताया कि आज सरकारी और निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सीमित हो रहे हैं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे नौकरी खोजने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनें।

कार्यशाला के दूसरे दिन श्री बलबीर सिंह और आरसीईडी के निदेशक श्री परमहंस सिंह ने सत्र का नेतृत्व किया। अपने सत्र में श्री बलबीर सिंह ने पहल, दृढ़ता, समय प्रबंधन, जोखिम उठाने की क्षमता और प्रभावी निर्णय लेने जैसी प्रमुख उद्यमी क्षमताओं पर चर्चा की।

समापन सत्र में श्री परमहंस सिंह ने भारत सरकार की विभिन्न पहलों जैसे मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया सहित प्रधानमंत्री द्वारा संचालित रोजगार सृजन कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे इन पहलों का लाभ उठाएँ और इन्हें उद्यमिता विकास तथा राष्ट्रीय प्रगति के साधन के रूप में अपनाएं।

कर्मचारी राज्य बीमा निगम की 33वीं क्षेत्रीय बोर्ड, चंडीगढ़ (यू.टी.) की बैठक हुई आयोजित

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। कर्मचारी राज्य बीमा निगम की 33वीं क्षेत्रीय बोर्ड, चंडीगढ़ (यू.टी.) की बैठक अजय चगती (भा.प्र.से.), स्वास्थ्य सचिव, चंडीगढ़ प्रशासन सह अध्यक्ष, क्षेत्रीय बोर्ड की अध्यक्षता में गत दिवस चंडीगढ़ के हाउसिंग बोर्ड परिसर, सैक्टर 9 के बोर्ड रूम में आयोजन किया गया। जिसमें पंकज वोहरा, क्षेत्रीय निदेशक (प्रभारी) सह सदस्य सचिव क्षेत्रीय बोर्ड, डॉ राजीव छाबड़ा, राज्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ सुमन सिंह, निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, चंडीगढ़, सुरिन्दर गुप्ता एवं श्री अरुण गोयल, अध्यक्ष व सचिव, चैंबर ऑफ चंडीगढ़ इंडस्ट्रीज़ के नियोजक प्रतिनिधि व क्षेत्रीय कार्यालय, ईएसआईसी के अधिकारीगण शामिल हुए।

बैठक के दौरान कुछ अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओ पर भी चर्चा की गई जैसे दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करना, चंडीगढ़ में अतिरिक्त औषधालयों की स्थापना, ईएसआईएस डिस्पेंसरी, सेक्टर 29, चंडीगढ़ में चिकित्सा सेवाओं का विस्तार एवं सुधार, धनवंतरी कार्यान्वयन और ईएसआईसी मॉडल अस्पताल, रामदरबार (चंडीगढ़) का उन्नयन करना।

बैठक के अगले क्रम में ईएसआईसी, क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ के क्षेत्रीय निदेशक (प्रभारी) ने सभी सदस्यों को ईएसआईसी मुख्यालय द्वारा AMNESTY और SPREE योजना के बारे में की जा रही नवीनतम पहलों से उन्हें अवगत कराया ।

प्रधानमंत्री ने श्री माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन के कारण हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन के कारण हुई जन-हानि पर शोक व्यक्त किया है।प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा:”श्री माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन के कारण हुई जनहानि दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन सभी प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। मैं सभी की सुरक्षा और कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना करता हूं।”

जिला चंबा, कुल्लू और लाहौल स्पीति में 7 दिनों के लिए इंट्रा-सर्किल रोमिंग सुविधा सक्रिय

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

शिमला। हिमाचल प्रदेश लाइसेंस सेवा क्षेत्र (HP LSA), दूरसंचार विभाग के अपर महानिदेशक टेलीकॉम ने सूचित किया है कि जिला चंबा, कुल्लू और लाहौल स्पीति में इंट्रा-सर्किल रोमिंग (ICR) सुविधा 7 दिनों के लिए, यानी आगामी 03 सितंबर तकतक यह सक्रिय कर दी गई है।यह पहल प्रभावित क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी को बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।

इस क्षेत्र के मोबाइल उपभोक्ता अपने डिवाइस की सेटिंग्स में जाकर किसी भी उपलब्ध मोबाइल नेटवर्क का मैन्युअल रूप से चयन कर सकते हैं, चाहे वह उनके मूल सेवा प्रदाता का नेटवर्क न हो। ICR सुविधा की अवधि के दौरान उपभोक्ता किसी भी ऐसे टेलीकॉम ऑपरेटर के नेटवर्क से जुड़कर सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे जिसकी उस क्षेत्र में कवरेज उपलब्ध है।

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की छमाही बैठक पंचकूला में संपन्न

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, पंचकूला — जो नगर के केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, उपक्रमों तथा बैंकों की संयुक्त समिति है और राजभाषा कार्यान्वयन के लिए कार्यरत है — की वर्ष 2025-26 की प्रथम छमाही बैठक का आयोजन पंचकूला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता सुश्री कोमल जगपाल, प्रधान आयकर आयुक्त, पंचकूला ने की तथा राजभाषा विभाग की ओर से संयुक्त निदेशक श्री कुमार पाल शर्मा ने प्रतिनिधित्व किया।

बैठक में नगर के विभिन्न सदस्य कार्यालयों के 84 अध्यक्षों व प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर वर्ष 2025-26 के दौरान नगर स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गयी । कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में आयोजित प्रतियोगिताओं के 57 विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

अध्यक्षीय संबोधन में सुश्री कोमल जगपाल ने सभी कार्यालय अध्यक्षों को अपने-अपने कार्यालयों में राजभाषा कार्यान्वयन के सुचारू और सार्थक प्रयास करने पर बल दिया। उन्होंने आसान हिंदी तथा मिश्रित भाषा के प्रयोग द्वारा राजभाषा लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रेरित किया।अंत में समिति सचिव ने सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

बीसीसीआई की एंटी क्रप्शन यूनिट ने सीपीएल से पहले खिलाड़ियों के लिये आयोजित किया सत्र- आज से शुरु होगी लीग

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। बीसीसीआई की एंटी क्रप्शन यूनिट (एसीयू) के अधिकारियों ने आगामी चंडीगढ़ प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2025 में भाग लेने वाले खिलाड़ियों सपोर्ट स्टाफ और फ्रेंचाइजी मालिकों के लिए एक जागरूकता सत्र आयोजित किया।इस सत्र का संचालन बीसीसीआई की एसीयू के अधिकारियों ने किया जिन्होंने क्रिकेट में ईमानदारी के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डाला।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने सट्टेबाजी नेटवर्क, सट्टेबाजों और बाहरी तत्वों द्वारा उत्पन्न संभावित जोखिमों को उजागर किया जो मैचों के परिणाम को प्रभावित करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने निरंतर सतर्कता और बीसीसीआई द्वारा निर्धारित आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर बोलते हुए यूटीसीए के अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा की क्रिकेट अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता और जुनून के लिए जाना जाता है, लेकिन इसकी विश्वसनीयता की रक्षा करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। बीसीसीआई की एंटी क्रप्शन यूनिट का मार्गदर्शन हमारे खिलाड़ियों को खतरों को पहचानने और जिम्मेदारी से जवाब देने के लिए तैयार करने में अमूल्य है।

गुरुवार से शुरु होने वाली लीग के पहले दिन सुबह दस बजे आलटरुस्ट्रियंस और चंडीगढ़ किंग्स के बीच पहले मुकाबला होगा जबकि दिन का दूसरा मुकाबला सवा दो बजे डाक्टर मोरपेन डेजलर्स और कैपिटल्स स्टाईकर्स आमने सामने होंगें।