Home Blog Page 66

जिला चंबा, कुल्लू और लाहौल स्पीति में 7 दिनों के लिए इंट्रा-सर्किल रोमिंग सुविधा सक्रिय

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

शिमला। हिमाचल प्रदेश लाइसेंस सेवा क्षेत्र (HP LSA), दूरसंचार विभाग के अपर महानिदेशक टेलीकॉम ने सूचित किया है कि जिला चंबा, कुल्लू और लाहौल स्पीति में इंट्रा-सर्किल रोमिंग (ICR) सुविधा 7 दिनों के लिए, यानी आगामी 03 सितंबर तकतक यह सक्रिय कर दी गई है।यह पहल प्रभावित क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी को बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।

इस क्षेत्र के मोबाइल उपभोक्ता अपने डिवाइस की सेटिंग्स में जाकर किसी भी उपलब्ध मोबाइल नेटवर्क का मैन्युअल रूप से चयन कर सकते हैं, चाहे वह उनके मूल सेवा प्रदाता का नेटवर्क न हो। ICR सुविधा की अवधि के दौरान उपभोक्ता किसी भी ऐसे टेलीकॉम ऑपरेटर के नेटवर्क से जुड़कर सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे जिसकी उस क्षेत्र में कवरेज उपलब्ध है।

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की छमाही बैठक पंचकूला में संपन्न

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, पंचकूला — जो नगर के केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, उपक्रमों तथा बैंकों की संयुक्त समिति है और राजभाषा कार्यान्वयन के लिए कार्यरत है — की वर्ष 2025-26 की प्रथम छमाही बैठक का आयोजन पंचकूला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता सुश्री कोमल जगपाल, प्रधान आयकर आयुक्त, पंचकूला ने की तथा राजभाषा विभाग की ओर से संयुक्त निदेशक श्री कुमार पाल शर्मा ने प्रतिनिधित्व किया।

बैठक में नगर के विभिन्न सदस्य कार्यालयों के 84 अध्यक्षों व प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर वर्ष 2025-26 के दौरान नगर स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गयी । कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में आयोजित प्रतियोगिताओं के 57 विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

अध्यक्षीय संबोधन में सुश्री कोमल जगपाल ने सभी कार्यालय अध्यक्षों को अपने-अपने कार्यालयों में राजभाषा कार्यान्वयन के सुचारू और सार्थक प्रयास करने पर बल दिया। उन्होंने आसान हिंदी तथा मिश्रित भाषा के प्रयोग द्वारा राजभाषा लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रेरित किया।अंत में समिति सचिव ने सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

बीसीसीआई की एंटी क्रप्शन यूनिट ने सीपीएल से पहले खिलाड़ियों के लिये आयोजित किया सत्र- आज से शुरु होगी लीग

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। बीसीसीआई की एंटी क्रप्शन यूनिट (एसीयू) के अधिकारियों ने आगामी चंडीगढ़ प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2025 में भाग लेने वाले खिलाड़ियों सपोर्ट स्टाफ और फ्रेंचाइजी मालिकों के लिए एक जागरूकता सत्र आयोजित किया।इस सत्र का संचालन बीसीसीआई की एसीयू के अधिकारियों ने किया जिन्होंने क्रिकेट में ईमानदारी के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डाला।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने सट्टेबाजी नेटवर्क, सट्टेबाजों और बाहरी तत्वों द्वारा उत्पन्न संभावित जोखिमों को उजागर किया जो मैचों के परिणाम को प्रभावित करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने निरंतर सतर्कता और बीसीसीआई द्वारा निर्धारित आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर बोलते हुए यूटीसीए के अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा की क्रिकेट अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता और जुनून के लिए जाना जाता है, लेकिन इसकी विश्वसनीयता की रक्षा करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। बीसीसीआई की एंटी क्रप्शन यूनिट का मार्गदर्शन हमारे खिलाड़ियों को खतरों को पहचानने और जिम्मेदारी से जवाब देने के लिए तैयार करने में अमूल्य है।

गुरुवार से शुरु होने वाली लीग के पहले दिन सुबह दस बजे आलटरुस्ट्रियंस और चंडीगढ़ किंग्स के बीच पहले मुकाबला होगा जबकि दिन का दूसरा मुकाबला सवा दो बजे डाक्टर मोरपेन डेजलर्स और कैपिटल्स स्टाईकर्स आमने सामने होंगें।

ट्राइडेंट ग्रुप को आई.बी.डी.ए 2025 में ‘बेस्ट इन-हाउस स्टूडियो’ सम्मान से सम्मानित

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंजाब/चंडीगढ़ । ट्राइडेंट ग्रुप, जो टेक्सटाइल और पेपर के क्षेत्र में अग्रणी वैश्विक निर्माता और निर्यातक है, को प्रतिष्ठित इंडियाज़ बेस्ट डिज़ाइन अवार्ड्स 2025 में बेस्ट इन-हाउस स्टूडियो के खिताब से सम्मानित किया गया। यह सम्मान ट्राइडेंट की डिज़ाइन उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता और इनोवेशन-आधारित डिज़ाइन में इसकी नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।

एक उल्लेखनीय दोहरी जीत में, ट्राइडेंट ग्रुप को ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) – द डिज़ाइन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। यह विशेष सम्मान उन पूर्व विजेताओं को दिया जाता है जिन्होंने “बेस्ट डिज़ाइन स्टूडियो” का खिताब कई बार जीता है। ट्राइडेंट ने यह उपलब्धि 2021, 2022, 2023 और 2025 में बेस्ट इन-हाउस स्टूडियो पुरस्कार जीतकर हासिल की, जिससे इसकी डिज़ाइन में दीर्घकालिक प्रभाव और नेतृत्व की पुष्टि हुई।

ट्राइडेंट ग्रुप, जो टेरी टॉवेल्स का विश्व का सबसे बड़ा निर्माता है, ने टेक्सटाइल, पेपर, केमिकल और एनर्जी क्षेत्रों में उद्योग मानक स्थापित किए हैं। यह कंपनी उत्पाद उत्कृष्टता के साथ-साथ डिज़ाइन थिंकिंग, इनोवेशन और स्थायित्व-आधारित दृष्टिकोण के लिए भी जानी जाती है।

इस सम्मान ने ट्राइडेंट की डिज़ाइन और शिल्पकला के माध्यम से रोज़मर्रा की ज़िंदगी को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता को प्रमाणित किया और भारत के डिज़ाइन और निर्माण क्षेत्र में इसके अग्रणी स्थान को पुनः स्थापित किया।

दिव्यांगजनों के लिए कल्याणकारी योजनाओं पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। एनएबी (नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड), चण्डीगढ़ ने गांव चंदपुर, माजरी (मोहाली) स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में दिव्यांगजनों और उनके परिवारों के लिए कल्याणकारी योजनाओं पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। आसपास के सभी गांवों के निवासियों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया।

चंडीगढ़ में नेशनल ट्रस्ट के स्टेट नोडल एजेंसी सेंटर (एसएनएसी) के रूप में, एनएबी ने निर्माया स्वास्थ्य बीमा, विधिक अभिभावकता, स्थानीय स्तर समितियां और यूडीआईडी कार्ड जैसी प्रमुख योजनाओं और प्रावधानों को उजागर किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजन और उनके परिवारों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाना था, ताकि वे सभी लाभों तक पहुंच सकें। विशेष रूप से, शिविर के दौरान कुछ दिव्यांगजनों की पहचान की गई और उनके पंजीकरण की प्रक्रिया को तुरंत नेशनल ट्रस्ट की पहलों के अंतर्गत आरंभ किया गया।

इस दौरान कुल 200 लोगों की विभिन्न बीमारियों, जिनमें नेत्र संबंधी समस्याएं भी शामिल थीं, की जांच की गई। पहचाने गए मरीजों को दवाएं और निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए गए। एनएबी चंडीगढ़ एवं पंजाब नेशनल ट्रस्ट के अंतर्गत आने वाले दिव्यांगजनों के समग्र विकास और सशक्तिकरण के लिए जागरूकता, स्वास्थ्य हस्तक्षेप, शिक्षा और वकालत संबंधी कार्यक्रमों के माध्यम से निरंतर कार्य कर रहा है।

विश्वास फाउंडेशन द्वारा आज सिविल अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला के बाहर लगाया गया लंगर

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला । विश्वास फाउंडेशन द्वारा गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद भंडारे का आयोजन किया गया। विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया की भंडारा सिविल अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला के बाहर लगाया गया। यह भंडारा फाउंडेशन के अनुयायी समाज सेवी अमित कवात्रा, किरण कवात्रा व सन्नी कवात्रा ने लगवाया।

भंडारे के साथ सभी को केला ओर सेब भी दिया गया। लगभग 500 मरीजों व उनके अभिभावकों को भंडारा वितरित किया गया। इस भंडारा वितरण में विश्वास फाउंडेशन से श्याम सुंदर साहनी, सविता साहनी, मदन नागपाल, रणधीर सिंह व सत्य भूषण खुराना ने बढ़ चढ़ कर सेवा की।

गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सेक्टर 20 में अन्वेषिका भौतिकी भारत यात्रा पर एक सत्र का आयोजन

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सेक्टर 20 डी, चंडीगढ़ में आज अन्वेषिका भौतिकी भारत यात्रा के एक भाग के रूप में ‘प्रभावी शिक्षण में विज़ुअलाइज़ेशन और व्यावहारिक प्रायोगिक प्रदर्शनों की भूमिका’ पर एक रोचक सत्र का आयोजन किया।

अन्वेषिका भौतिकी भारत यात्रा की औपचारिक ई-मशाल (मशाल) कॉलेज के डीन डॉ. ए. के. श्रीवास्तव, और संकाय सदस्यों डॉ. संजीव कुमार, डॉ. श्योजी सिंह, डॉ. लीलू राम, डॉ. वंदना अग्रवाल, डॉ. पूनम बंसल, डॉ. बलविंदर कौर और अन्य को आईएपीटी के सचिव प्रोफेसर संजय के. शर्मा और एसजीजीएस कॉलेज, सेक्टर 26, चंडीगढ़ के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर एम. एस. मारवाह द्वारा छात्रों के साथ सौंपी गई।

कॉलेज के डीन डॉ. ए. के. श्रीवास्तव ने औपचारिक रूप से अतिथियों का स्वागत किया और छात्रों को इस सत्र से अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। प्रोफेसर संजय शर्मा ने अन्वेषिका भौतिकी भारत यात्रा के उद्देश्य की व्याख्या की और बताया कि कैसे पद्मश्री प्रोफेसर एच सी वर्मा के इस विचार की उपज को मई 2025 में श्रीनगर में उनके और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से लॉन्च किया गया था।

प्रोफेसर एम एस मारवाहा ने अपने सरल विज्ञान प्रदर्शन प्रस्तुत किए और बताया कि कैसे सरल व्यावहारिक गतिविधियाँ विज्ञान कक्षाओं में जीवंतता, विशिष्टता और प्रेरणा लाती हैं।

डी.सी. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर -7 मे गणेश उत्सव का भव्य आयोजन

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकुला । डी.सी. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर -7 पंचकुला में गणेशोत्सव की दिव्य छटा मेंसराबोर रहा, जहाँ विद्यालय परिसर विघ्नहर्ता भगवान गणेश की स्थापना बड़े ही श्रद्धा औरउत्साह के साथ की गई। सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिकता, उत्साह और भक्ति से गूंज उठा,जिसने प्रत्येक हृदय को आनंद और श्रद्धा से भर दिया। पूजन की शुभ शुरुआत हमारेआदरणीय प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा गणेश वंदना से की गई।

उन्होंने भगवान गणेश सेविद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, विवेक और समृद्धि का आशीर्वाद माँगा।विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ पूजन में भागलिया। हर मंत्रोच्चारण, पुष्पांजलि और अर्पण में उनकी भक्ति और समर्पण का अद्भुत दृश्यदेखने को मिला। उत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया।नन्हे किंडरगार्टन विद्यार्थियों ने भगवान गणेश को समर्पित अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुतिसे सभी को भावविभोर कर दिया। छोटे-छोटे कदमों और मासूम भावों ने दर्शकों का मन मोहलिया।

गणेश उत्सव विद्यालय परिवार के लिए आस्था, एकता और आनंदका ऐसा अविस्मरणीय अवसर बन गया, जिसने सभी को आध्यात्मिक अनुभूति कराई। विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर यह भी संकल्प लिया कि वे शिक्षा के साथ-साथभारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के प्रयास निरंतर जारी रखेंगे।

सुर संगम, पंचकूला द्वारा सुप्रसिद्ध गायक मुकेश को दी संगीतमयी श्रद्धांजलि

गायकों ने मुकेश के एक से बढ़कर एक सदाबहार गानों की प्रस्तुति देकर मचाई धूम

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला । सुर संगम, पंचकूला द्वारा सुप्रसिद्ध गायक मुकेश जी की पुण्यतिथि के अवसर पर संगीत प्रेमियों के लिए एक विशेष संगीतमय संध्या “रिमेम्बरिंग मुकेश: मैं ना भूलूंगा” का पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, सेक्टर 1 में आयोजन किया गया। इसमें पंचकूला, चंडीगढ़, पिंजौर, पटियाला, करनाल के कुशल गायकों ने सुप्रसिद्ध गायक स्व. मुकेश के बेहतरीन व सदाबहार गानों को कराओके के माध्यम से गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस आयोजन में 16 वर्ष से 66 वर्ष आयु वर्ग के 25 गायकों ने हिस्सा लिया और एकल व जोड़ी में अपना गायन श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे सभी श्रोताओं ने खूब सराहा। इस अवसर पर सुर संगम, पंचकूला के फाउंडर व कार्यक्रम के आयोजक डॉ. प्रदीप भारद्वाज के साथ कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के तौर पर जगदीप ढांडा (एचसीएस) और विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. बेनु राव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में कुल 30 सदाबहार फिल्मी गाने शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सुर संगम, पंचकूला के फाउंडर डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने अपने गायन में “मैं न भूलूंगा”; “जिस गली में तेरा घर” और “तौबा ये मतवाली चाल” जैसे गीत गाकर वातावरण को भावुक बना दिया। जगदीप धंडा ने “धीरे-धीरे बोल”, “महबूब मेरे” और “क्या खूब लगती हो” पेश कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। डॉ. रोज़ी अनेजा ने “चंदन सा बदन” और “एक प्यार का नग़मा है” गीत से संध्या को सुरमयी रंग दिया।डॉ. राजू धीर ने “भूली हुई यादों” और “संसार है एक नदीया” से श्रोताओं को पुरानी यादों में ले गए। डॉ. धीरज बडियाल ने “जाने कहां गए वो दिन” सुनाकर तालियां पाईं।

सुर संगम, पंचकूला के फाउंडर डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने इस अवसर पर कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य कला व संस्कृति को बढ़ावा देना तथा गायकों को मंच प्रदान करना था, ताकि वे अपने अंदर के टैलेंट को उभार सकें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सदाबहार गानों को गाना प्रतिष्ठित गायक मुकेश को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देना भी था।

पंजाब के राज्यपाल व यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया सीपीएल 2025 का शुभारंभ

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2025 का औपचारिक शुभारंभ पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने होटल नोवोटेल में आयोजित भव्य समारोह में मंगलवार को किया। इस अवसर पर गणमान्य अतिथि, अल्ट्रुइस्टियन्स, कैपिटल स्ट्राइकर्स, चंडीगढ़ किंग्स, डॉ. मोरपेन डैज़लर्स, पंचकूला बैशर्स और तलानोआ टाइगर्स के फ्रेंचाइजी मालिक, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

राज्यपाल ने समारोह को संबोधित करते हुए यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट उभरते खिलाड़ियों को मजबूत मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि सीपीएल जैसी लीग न केवल नई प्रतिभाओं को सामने लाती है, बल्कि युवाओं को खेल को जीवनशैली के रूप में अपनाने के लिए भी प्रेरित करती है।

कार्यक्रम में सीपीएल 2025 की ट्रॉफी का अनावरण जोरदार तालियों के बीच किया गया। मंच पर टीम मालिकों और कप्तानों का परिचय कराया गया, जिन्होंने रोमांचक क्रिकेट और खेल भावना को बनाए रखने का संकल्प लिया। छह फ्रेंचाइजी टीमों के बीच 33 मुकाबलों के साथ यह लीग क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच और मनोरंजन से भरपूर साबित होगी।

यूटीसीए अध्यक्ष संजय टंडन ने अपने संबोधन में राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीपीएल अब क्रिकेट कैलेंडर की एक महत्वपूर्ण पहचान बन चुकी है। उन्होंने बताया कि यह लीग स्थानीय खिलाड़ियों को अनुभवी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के साथ खेलने का शानदार अवसर प्रदान करती है।

भव्य उद्घाटन समारोह का समापन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। यह लीग 28 अगस्त से सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगी और 13 सितंबर को भव्य फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न होगी।