Home Blog Page 68

मायफ्लेज का सिटी ब्यूटीफुल में हुआ श्रीगणेश

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। समाजसेवी एवं पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेश्वर जायसवाल ने विमानन और आतिथ्य क्षेत्र के संस्थान मायफ्लेज का सिटी ब्यूटीफुल में श्री गणेश किया।

सिटीन्यूज़ नॉउ से बातचीत करते हुए संस्थापक बिश्वजीत घोष ने बताया कि पीएम के विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत मिशन के तहत विमानन और आतिथ्य क्षेत्र में विश्वस्तरीय कौशल प्रशिक्षण देकर युवाओं को सशक्त बनाने हेतु प्रतिबद्ध है।

पंजाब विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार यजवेंद्र पाल वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।बिश्वजीत घोष ने बताया कि विद्यार्थियों को करियर बनाने के प्रशिक्षण कोर्स जैसे एयर होस्टेस, ग्राउंड स्टाफ, एविएशन रिटेल, टिकटिंग और रिजर्वेशन, होटल प्रबंधन, इवेंट प्रबंधन व पायलट प्रशिक्षण के अंतर्गत ग्राउंड क्लासेस, प्रतिष्ठित फ्लाइंग स्कूल चुनने में मार्गदर्शन आदि शामिल है। जबकि कमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल) प्रक्रिया को पूरा करने में संपूर्ण सहयोग भी दिया जाएगा। 

बता दें कि पियाली चटर्जी एनएसडीसी और एएएसएससी द्वारा प्रमाणित मास्टर ट्रेनर और असेसर हैं। यह सेंटर युवाओं को विशेषीकृत और उद्योग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से करियर के बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगा।

स्कूली छात्रों, स्टाफ ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में हिस्सा लिया

0

2100 से अधिक स्कूली छात्रों और स्टाफ ने होंडा के प्रशिक्षित रोड सेफ्टी इंस्ट्रक्टर की अगुवाई में अभियान में हिस्सा लिया

सिटीन्यूज़ नॉउ

बठिंडा । आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एपी इंटरनेशनल स्कूल और गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल बठिंडा में आज होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई ) ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया । 2100 से अधिक स्कूली छात्रों और स्टाफ ने होंडा के प्रशिक्षित रोड सेफ्टी इंस्ट्रक्टर की अगुवाई में अभियान में हिस्सा लिया।कैंपेन को गेम, क्विज़, टू-व्हीलर सेफ्टी सेशंस, ट्रैफिक रूल्स और जिम्मेदार रोड बिहेवियर जैसी इंटरएक्टिव लर्निंग एक्टिविटीज से डिजाइन किया गया।

छात्रों ने हेलमेट पहनने का सही तरीका सीखने से लेकर ब्लाइंड स्पॉट्स को समझने तक सुरक्षित और सतर्क राइडिंग का हैंड्स-ऑन एक्सपीरियंस लिया।सड़क सुरक्षा को केवल नियम और पेनल्टी से आगे बढ़ाकर एक लाइफ़ स्किल के रूप में प्रस्तुत किया गया।यह पहल एचएमएसआई के बड़े प्रयास का हिस्सा है।

एचएमएसआई का मानना है कि अगर सोच में बदलाव आता है, तो उसका रियल इफ़ेक्ट परिवार, दोस्तों और समुदाय तक पहुँचता है। यह सिर्फ एक इवेंट तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विचार बोने की कोशिश है कि सड़क सुरक्षा कोई वन-टाइम लेसन नहीं, बल्कि एक लाइफ़लोंग हैबिट है।

उत्तराखंड युवा मंच ने अपने 33वें वृक्षारोपण समारोह में उत्तरांचल रामलीला कमेटी के सहयोग से 120 पौधे रोपे

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। उत्तराखंड युवा मंच (रजि.) चण्डीगढ़ द्वारा 33वां वृक्षारोपण समारोह सफलतापूर्वक रामलीला मैदान, सेक्टर 40, चण्डीगढ़ में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुल 120 पौधे रोपे गए।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरप्रीत कौर बबला, महापौर, नगर निगम, गुरबक्स रावत, एरिया पार्षद, गढ़वाल सभा, कुमाऊ सभा व उत्तराखंड की समस्त सभाओं ने इस कार्यकम में शिरकत की।

मंच के अध्यक्ष धर्मपाल रावत महासचिव रवींद्र चौहान ने बताया कि मंच पिछले 32 सालों से हर वर्ष पौधारोपण का कार्यक्रम चंडीगढ़ के साथ साथ उत्तराखंड में भी करने जाता हैकार्यक्रम का शुभारंभ महापौर व उत्तरांचल रामलीला कमेटी के सदस्यों द्वारा औषधीय पौधे को रोपित करके किया गया।

मंच के महासचिव रवींद्र चौहान ने बताया कि मंच समय-समय पर सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सहयोग प्रदान करता है, साथ ही खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन करता है।

दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि पर राजयोग भवन में विशाल रक्तदान शिविर

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के समाज सेवा प्रभाग (RERF) द्वारा रविवार को सेक्टर-33 स्थित राजयोग भवन में राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एव हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने किया | इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और मानवता की सेवा हेतु रक्तदान किया।

कार्यक्रम में सम्मलित लोगों को सम्बोधित करते हुए संजय टंडन ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। यह न केवल जीवन बचाता है, बल्कि समाज में निःस्वार्थ सेवा और परस्पर सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है। यह न केवल ज़रूरतमंद मरीजों के लिए संजीवनी है, बल्कि दाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।

टंडन ने दादी प्रकाशमणि जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन मानवता, सेवा और आध्यात्मिक मूल्यों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। दादी जी की शिक्षाएँ आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके आदर्शों को अपनाकर ही हम सच्चे अर्थों में समाज को सशक्त बना सकते हैं।

चौथी जोहोर प्रेसिडेंट कप कराटे चैंपियनशिप 2025 में भाग लेगा भारत जो मलेशिया में आयोजित होने वाली है

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। चंडीगढ़ बुडो काई डु मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया को यह घोषणा करते हुए गर्व महसूस कर रहा है कि 24 सदस्यीय भारतीय दल चौथी जोहोर प्रेसिडेंट कप कराटे चैंपियनशिप 2025 में देश का प्रतिनिधित्व करेगा, जो 22 से 24 अगस्त 2025 तक मलेशिया के जोहोर में आयोजित की जाएगी।

भारतीय टीम में 18 प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं, जिनके साथ 5 अनुभवी कोच और 1 टीम मैनेजर भी हैं, जो इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन में अपने कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों में मोहित, अंकित, संयोग, आशु, रोहित, गुरलीन सिंह, जसविंदर सिंह, लवप्रीत सिंह, कमलप्रीत कौर, अमनदीप कौर और हरसिमरत कौर शामिल हैं।

भारतीय बुडो काई डू मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन के अध्यक्ष शरणजीत सिंह ने पूरे दल को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने टीम के प्रयासों पर गर्व व्यक्त किया और उनकी सफलता की कामना करते हुए कहा, “हमें अपने एथलीटों और कोचों पर बहुत गर्व है। मैं पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूँ और आशा करता हूँ कि वे देश का नाम रोशन करेंगे।

उनकी लगन और कड़ी मेहनत निश्चित रूप से भारत को गौरवान्वित करेगी।”फेडरेशन देश भर में मार्शल आर्ट्स का समर्थन और विकास जारी रखे हुए है, प्रतिभाओं को बढ़ावा दे रहा है और वैश्विक मार्शल आर्ट्स समुदाय में भारत की उपस्थिति को बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भागीदारी को प्रोत्साहित कर रहा है।

शैल्बी अस्पताल मोहाली में उन्नत ऑन्कोलॉजी क्लिनिक का शुभारंभ हुआ

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली । शनिवार को शैल्बी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, मोहाली में एक आधुनिक ऑन्कोलॉजी क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। क्लिनिक का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता दीप इन्दर कौर शेरगिल ने किया।क्लिनिक को समग्र कैंसर देखभाल प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें प्रारंभिक निदान, रोकथाम और व्यक्तिगत उपचार पर जोर दिया जाएगा ।

इस अवसर पर बोलते हुए, शैल्बी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, मोहाली में सीनियर कंसल्टेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. अश्वनी कुमार सचदेवा ने कहा कि क्लिनिक शारीरिक और मानसिक कल्याण दोनों को संबोधित करने के लिए बहु-विभागीय उपचार योजनाओं से सुसज्जित है।

यह क्लिनिक केवल एक सुविधा नहीं है, बल्कि देखभाल और चिकित्सा के साथ आगे बढ़ने का एक वादा है, डॉ. प्रिया द्विवेदी, कंसल्टेंट ऑन्कोलॉजी ने बताया। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ग्लैडविन संदीप नायर के अनुसार, यह क्लिनिक उन्नत कैंसर देखभाल को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह हमें कटिंग-एज थेरेपी प्रदान करने की अनुमति देगा और हमें मरीजों और परिवारों का सपोर्ट करने में मदद करेगा। इस अवसर पर, कैंसर के खिलाफ एकता को प्रेरित करने के लिए गुलाबी गुब्बारे भी आसमान में छोड़े गए।

चंडीगढ़ में हुआ हीरो एशिया कप 2025 ट्रॉफी का अनावरण

0

टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर के नव-निर्मित हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। चंडीगढ़ में हीरो एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 की ट्रॉफी का भव्य अनावरण और स्वागत समारोह आयोजित किया गया। आज होटल हयात सेंट्रिक, सेक्टर 17 में हॉकी चंडीगढ़ द्वारा आयोजित किया गया। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में बॉलीवुड अभिनेता जिम्मी शेरगिल और पंजाब से सांसद मलविंदर सिंह कंग उपस्थित रहे। जिम्मी शेरगिल ने कहा, हॉकी हमारी राष्ट्रीय खेल भावना से जुड़ी धरोहर है।

सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा, “एशिया कप जैसे आयोजन केवल खेल नहीं, बल्कि एकजुटता और भाईचारे का संदेश भी देते हैं। यह गर्व की बात है कि भारत इस मेगा इवेंट की मेजबानी कर रहा है।”हॉकी चंडीगढ़ के अध्यक्ष करण गिल्होत्रा ने कहा कि चंडीगढ़ हमेशा से हॉकी की नर्सरी रहा है ।

समारोह में हॉकी चंडीगढ़ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुषविंदरजीत सिंह और उपाध्यक्ष अनिल वोहरा भी मौजूद रहे।यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर के नव-निर्मित हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। 12वें एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, जापान, कोरिया, चीन और मलेशिया सहित आठ टीमें हिस्सा लेंगी। शेष दो टीमें एएचएफ कप (AHF Cup) से क्वालीफाई करके शामिल होंगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले नवंबर 2024 में राजगीर ने महिला एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी की सफल मेज़बानी की थी, जिसमें भारत विजेता बना था।

खालसा कॉलेज में टैलेंट हंट-2025: युवा प्रतिभाओं ने बिखेरी रौनक

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली । खालसा कॉलेज (अमृतसर) ऑफ टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस स्टडीज, फेस 3ए, मोहाली में आयोजित टैलेंट हंट-2025 ने कॉलेज परिसर को रचनात्मकता और उत्साह से भर दिया। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमारी के नेतृत्व में आयोजित इस वार्षिक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी विविध कलाओं का प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर  में कला और प्रतिभा का अद्भुत संगम दिखाई दिया। मेहंदी डिज़ाइन में छात्रों की बारीक़ियों पर पकड़ नज़र आई तो पोस्टर मेकिंग और तकनीकी भाषण ने नए विचारों और दृष्टिकोण को सामने रखा। कविता पाठ ने साहित्यिक प्रतिभा को उजागर किया और दर्शकों को भावुक भी किया। इन प्रतियोगिताओं ने न केवल विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच को मंच दिया बल्कि पारस्परिक सहयोग और टीम भावना को भी प्रोत्साहित किया।

कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास को बल मिलता है और उनमें अपनी छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का आत्मविश्वास आता है। हमारा उद्देश्य है कि हर छात्र अपनी क्षमताओं को पहचाने, उन्हें निखारे और भविष्य में जीवन के हर क्षेत्र में आत्मविश्वास से आगे बढ़े।

कार्यक्रम के समापन पर प्रिंसिपल ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। टैलेंट हंट-2025 ने न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच दिया बल्कि कॉलेज में रचनात्मकता का नया अध्याय भी जोड़ा।

जय माता मंदिर किन्नर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 16 अगस्त से 24 अगस्त तक वार्षिक महोत्सव का आयोजन

शक्ति कलश, जल कलश, दूध कलश यात्रा और त्रिशूल यात्रा में जीभ में त्रिशूल घोंप दिखाई धार्मिक आस्था

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। जय माता मंदिर की ओर से मनाए जा रहे वार्षिक महोत्सव के अंतर्गत आज शुक्रवार को सवेरे 9.00 बजे सेक्टर 26 सब्ज़ी मंडी स्थित मंडी पूर्ण मंदिर से बापूधाम मंदिर तक शक्ति कलश यात्रा, जल कलश, दूध कलश यात्रा और शाम को मंडी मंदिर से अग्नि कलश और जीभ में चांदी के त्रिशूल घोंपकर त्रिशूल यात्रा का आयोजन किया गया। इसके बाद भक्तों में लँगर बांटा गया। इस दौरान भारी संख्या में भक्तगण भी मौजूद रहे।

जय माता मंदिर किन्नर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 16 अगस्त 2025 से 24 अगस्त 2025 तक वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने चांदी के त्रिशूल जीभ में आरपार घोंपकर मंदिर में माथा टेका और यात्रा में हिस्सा लिया। जीभ में त्रिशूल और प्रभु के जयघोष के साथ नाचते- झूमते पूरे बापूधाम का चक्कर लगा वापिस जय माता मंदिर परिसर पहुंचे। जीभ पर त्रिशूल घाेंपने वालों में से छोटे बच्चे से बूढ़े तक शामिल थे।

किन्नर डेरा बापूधाम की प्रमुख पुजारिन माँ कमलीनन्द गिरी ने बताया कि समारोह के अंतिम दिन 24 अगस्त को रथ यात्रा और हरियाली पूजन के वार्षिक महोत्सव का समापन हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 11 दिवसीय इस वार्षिक महोत्सव में भक्तगणों के लिए दोनों समय लँगर का भी प्रबंध किया जा रहा है।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कॉमेडियन जसविंदर भल्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया- परिवार के साथ शोक साझा करने के लिए जसविंदर भल्ला के घर पहुंचे

प्रसिद्ध कॉमेडियन की मृत्यु को बड़ा व्यक्तिगत नुकसान बताया

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रसिद्ध पंजाबी अभिनेता/हास्य कलाकार जसविंदर भल्ला की दुखद और असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उनकी लंबी बीमारी के बाद आज सुबह यहां एक निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई। वह आज शाम उनके घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों के साथ शोक साझा किया। उन्होंने प्रसिद्ध कॉमेडियन के निधन को कला, साहित्य, संस्कृति और सिनेमा की दुनिया के लिए बड़ा नुकसान बताया।

भावुक होते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह उनके लिए बड़ा व्यक्तिगत नुकसान है और जसविंदर भल्ला के निधन से उत्पन्न हुए खालीपन को निकट भविष्य में भरना आसान नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जसविंदर भल्ला ने खराब स्वास्थ्य के बावजूद पंजाबी संस्कृति को समृद्ध करने में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जसविंदर भल्ला ने अपने अंतिम सांस तक दुनिया भर में पंजाबी कॉमेडी, सिनेमा और संस्कृति का परचम बुलंद किया।

उन्होंने कहा कि जसविंदर भल्ला देश भर के उभरते कलाकारों, खासकर हास्य कलाकारों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जिन्होंने टेलीविजन और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री पर अमिट छाप छोड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जसविंदर भल्ला की मृत्यु के साथ पंजाबी कॉमेडी के एक युग का अंत हो गया है, लेकिन वे प्रशंसकों की यादों में हमेशा जीवित रहेंगे। उन्होंने कहा कि जसविंदर भल्ला ने पंजाबी कला और संस्कृति के प्रचार के लिए शानदार योगदान दिया।