Home Blog Page 69

भारत सरकार हरियाणा के गौरवशाली संस्कृति एवं समग्र विकास हेतु अलग राजधानी होना अति आवश्यक : एससी चौधरी, पूर्व मुख्य सचिव, हरियाणा

0

हरियाणवी लोकगायक हरियाणा बनाओ अभियान के तहत प्रदेश की अलग राजधानी व उच्च न्यायालय के लिए आवाज़ बुलंद की

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। हरियाणा को पंजाब से अलग हुए 58 साल हो गए हैं, लेकिन दुर्भाग्य से इस क्षेत्र को अभी तक पूर्ण स्वायत्त राज्य का दर्जा नहीं मिल सका है क्योंकि इसके पास अपनी अलग राजधानी और अलग उच्च न्यायालय नहीं है। इसलिए इस क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास एवं समृद्ध प्राचीन संस्कृति के आधार पर विशेष पहचान बनाने का सुनहरा अवसर व्यर्थ जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत में हरियाणा की पवित्र भूमि अपनी प्राचीन सभ्यता, समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली इतिहास, आध्यात्मिक समृद्धि और सामाजिक सद्भाव के लिए महत्वपूर्ण स्थान रखती है। लेकिन आज का हरियाणा अपनी राजधानी से वंचित है। आज हरियाणा के लोगों के पास अपनी विरासत को संरक्षित करने और बढ़ावा देने तथा आधुनिक आर्थिक प्रगति और उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए कोई केंद्रीय स्थान नहीं है।

सात जिलों से 22 जिले बनाने का अप्रत्यक्ष औचित्य लोगों को प्रशासनिक और न्यायिक सेवाएं प्रदान करना है। लेकिन राज्य के एक कोने में स्थित राजधानी में दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले अधिकांश लोगों को प्रशासनिक कार्यालयों और उच्च न्यायालय तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है और हजारों रुपये का टोल चुकाना पड़ता है।

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में लाखों मामले लंबित होने के कारण हरियाणा के लोगों को न्याय के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है और यह महंगा भी पड़ता है। हरियाणा बनाओ अभियान के संयोजक रणधीर सिंह बधरान, जो पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व चेयरमैन, बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा हैं ।

अधिवक्ता अधिनियम के तहत अलग बार काउंसिल के निर्माण के लिए हरियाणा में अलग उच्च न्यायालय का निर्माण जरूरी है। रिकॉर्ड के अनुसार हरियाणा के 14,25,047 से अधिक मामले हरियाणा के जिलों और अधीनस्थ न्यायालयों के समक्ष लंबित हैं और 450000 से अधिक मामले उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित हैं और लाखों मामले अन्य आयोगों, न्यायाधिकरणों और अन्य प्राधिकरणों के समक्ष लंबित हैं।

अनुमान है कि हरियाणा के 45 लाख से अधिक लोग मुकदमेबाजी में शामिल हैं और अधिकांश वादकारी मामलों के निपटारे में देरी के कारण प्रभावित होते हैं। इस मुद्दे के समाधान के लिए हरियाणा और पंजाब दोनों राज्यों को अलग-अलग उच्च न्यायालय की आवश्यकता है।

चंडीगढ़ की डॉ. मोनिका बी. सूद ने नेशनल अचीवर्स फोरम के कॉन्क्लेव में युवाओं को किया संबोधित

0

युवाओं को नवाचार, सृजन और भारत की अर्थव्यवस्था को ऊँचाइयों तक ले जाने का आह्वान

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। नेशनल अचीवर्स रिकग्निशन फोरम ने राष्ट्रीय राजधानी में एक बिजनेस कॉन्क्लेव का आयोजन किया, जिसमें चंडीगढ़ की डॉ. मोनिका बी. सूद, जो नवजीवन ग्रुप की सीईओ और नेशनल यूनिटी एंड सिक्योरिटी काउंसिल की चेयरपर्सन हैं, ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उनका उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करना था।डॉ. मोनिका का संदेश युवा अचीवर्स के लिए स्पष्ट था: भारत का भविष्य उनके कंधों पर टिका है।

उन्होंने बताया कि कैसे भारत में हर वर्ष लगभग 80,000 स्टार्ट-अप पंजीकृत हो रहे हैं, और इस बदलाव का श्रेय उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” की पहल को दिया। उन्होंने अपने परिवार की यात्रा को भी साझा किया और बताया कि उनके दादा, डॉ. अमरनाथ सूद ने 1923 में एक आयुर्वेदिक संस्थान की स्थापना की थी ताकि भारतीय दवाओं का निर्यात विदेशों में किया जा सके।

डॉ. मोनिका ने कहा, “उन्होंने दासता को स्वीकार नहीं किया और दिखाया कि आयुर्वेद और भारतीय नवाचार विश्व को उपचार और प्रेरणा दे सकते हैं। उनका उद्देश्य युवाओं में आत्मनिर्भरता की भावना जगाना था। उनके संबोधन का सबसे भावुक हिस्सा तब आया जब उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य पर बात की। उन्होंने चिंतित स्वर में एक चौंकाने वाला तथ्य साझा किया कि भारत में हर 13 मिनट में एक आत्महत्या होती है।

इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सदस्य श्री के. सी. त्यागी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत और मोंटेनेग्रो की मानद काउंसल डॉ. दरबारी भी मौजूद रहीं।

उचित रिपोर्ट के बावजूद पैरोल देने से इनकार करने पर आईजी जेल पर जुर्माना

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने चंडीगढ़ के आईजी जेल पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। जिला मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट के बावजूद नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोपी की पैरोल अर्जी खारिज करने पर, जिसमें कहा गया था कि उसके पैरोल पर बाहर आने पर कोई आपत्ति नहीं है।

आईजी पर यह जुर्माना इसलिए लगाया गया है क्योंकि आरोपी को उच्च न्यायालय आने के लिए मजबूर किया गया था। उच्च न्यायालय ने कहा है कि अगर आईजी ने रिपोर्ट के आधार पर पैरोल दी होती, तो आरोपी को अनावश्यक कानूनी कार्यवाही पर पैसा खर्च नहीं करना पड़ता। दोषी के वकील उज्ज्वल आनंद के अनुसार, यह पहली बार है कि किसी जेल अधिकारी पर अनावश्यक कारणों से पैरोल देने से इनकार करने पर जुर्माना लगाया गया है।

हाईकोर्ट ने न केवल अर्जी स्वीकार कर पैरोल दी, बल्कि आईजी पर जुर्माना भी लगाया।यह मामला एक कैदी से जुड़ा है जिसे बलात्कार के एक मामले में दोषी ठहराया गया है और वह वर्तमान में 20 साल की सजा काट रहा है। अदालत में कैदी के पक्ष में दलीलें दी गईं किकैदी के वकील ने अदालत में दलील दी कि जब उसे दोषी ठहराया गया था, तब उसकी उम्र केवल 21 साल थी।

इसके अलावा, उसका पहले कभी कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है, यानी यह उसका पहला अपराध था। वकील ने यह भी बताया कि कैदी अब तक 4 साल, 3 महीने और 5 दिन जेल में बिता चुका है। इस दौरान उसने जेल में अनुशासन का पालन किया और उसका व्यवहार हमेशा अच्छा रहा।

प्रस्तावित डंपिंग ग्राउंड के खिलाफ एकजुट हुए क्षेत्र निवासी जन आंदोलन की तैयारी में

0

सेक्टर 74, 90 और 91 के अतिरिक्त अन्य RWA निवासी भी साथ

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली । सेक्टर 90 से चप्पड़चिड़ी जाने वाली सड़क पर प्रस्तावित डंपिंग ग्राउंड के खिलाफ कई रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के साथ-साथ स्थानीय निवासियों ने कमर कस ली है और जन आक्रोश का रूप धारण करता जा रहा है। क्षेत्र निवासी अब जन आंदोलन की तैयारी में एकजुट हो चुके हैं। इसको लेकर स्थानीय निवासियों ने नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है।

आज मोहाली स्थित सेक्टर 70 के निजी होटल में सेक्टर 74, 90 और 91 की जॉइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन बलदेव सिंह ने एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि रिहायशी इलाकों के पास डंपिंग ग्राउंड बनाना लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए बेहद खतरनाक है। इससे बदबू, मक्खियों और मच्छरों के फैलाव से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा, जिसका बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा।

उन्होंने प्रशासन के आला अधिकारियों पर भी सवालिया निशान खड़ा करते हुए बताया कि बड़ी हैरानी की बात है डंपिंग ग्राउंड का नक्शा किस वजह से पास कर दिया गया जबकि उसके बीचो-बीच 200 फीट सड़क गुजर रही हो।

रॉयल एस्टेट ग्रुप ने जम्मू के लोगों के लिए खोले चंडीगढ़ ट्राइसिटी में निवेश के दरवाज़े

सिटीन्यूज़ नॉउ

जम्मू । रॉयल एस्टेट ग्रुप ने जम्मू के निवासियों के लिए चंडीगढ़ ट्राइसिटी में निवेश और दूसरा घर खरीदने के नए अवसरों की घोषणा की। आज जम्मू में एक कॉन्फ्रेंस के दौरान, ग्रुप ने बताया कि चंडीगढ़ ट्राइसिटी घर खरीदने वालों के लिए प्राथमिक दूसरे घर के गंतव्य के रूप में उभर रहा है व नॉर्थ इंडिया का तेजी से उभरता हुआ रियल एस्टेट हॉटस्पॉट बन चुका है।

रॉयल एस्टेट ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पियूष कंसल ने कहा, चंडीगढ़ ट्राइसिटी सेकंड होम डेस्टिनेशन के रूप में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। जम्मू के परिवारों और निवेशकों के लिए यहां बेहतर जीवनशैली के साथ मजबूत आर्थिक रिटर्न की संभावना है।

जम्मू अपार संभावनाओं वाला उभरता हुआ ग्रोथ हब है। वहीं चंडीगढ़ ट्राइसिटी नॉर्थ इंडिया का सबसे आशाजनक रियल एस्टेट डेस्टिनेशन बन रहा है। चाहे पहला घर हो या दूसरा, यहाँ की इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य और हॉस्पिटैलिटी सुविधाएँ जीवनशैली को नई ऊँचाई देती हैं। हमारा लक्ष्य जम्मू के लोगों के साथ मजबूत साझेदारी बनाकर उन्हें विकास, सुरक्षा और बेहतर जीवन का अवसर देना है।

रॉयल एस्टेट ग्रुप ने इस मौके पर अपनी 4 प्रमुख परियोजनाओं का प्रदर्शन किया। रॉयल एस्टेट ग्रुप पिछले 25 साल से ईमानदार और पारदर्शी कामकाज के लिए जाना जाता है। ग्रुप के सभी प्रोजेक्ट 100% डेट-फ्री, 100% रजिस्टर्ड और रेरा अप्रूव्ड हैं।

पार्क अस्पताल मे रोबोटिक जॉइंट रिसर्फेसिंग सर्जरी उपलब्ध

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। पार्क अस्पताल ने 1000 से अधिक रोबोटिक जॉइंट रिसर्फेसिंग सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी कर ली हैं । डायरेक्टर आर्थोपेडिक्स और रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी , डॉ. भानु प्रताप सिंह ने कहा कि ‘पार्क महोत्सव’ के तहत मरीजों को आगामी 30 सितंबर तक नि:शुल्क रोबोटिक तकनीक उपलब्ध करवाई जा रही है।

ज्ञात रहे कि पार्क हॉस्पिटल के अत्याधुनिक रोबोटिक आर्थ्रोप्लास्टी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का नेतृत्व डॉ. भानु प्रताप सिंह सलूजा कर रहे हैं, जो 20 से अधिक वर्षों के अनुभव और 25000 से अधिक सफल ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर चुके हैं। पार्क हॉस्पिटल एकमात्र ऐसा अस्पताल है जो रोबो सूट, रोबो आई और हाथ से लैस है।

सलाहकार ऑर्थोपेडिक्स डॉ. अनिल कपूर वशिष्ठ ने बताया कि देश में ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के आंकड़े दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे है। रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी 3डी ऑगमेंटेड रियलिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सशक्त है, केवल 12-15 मिनट में पूरी हो जाती है। इसमें रक्त चढ़ाने, टांके और ड्रेन लगाने की आवश्यकता नहीं होती है।

सलाहकार ऑर्थोपेडिक्स अमन गर्ग ने कहा कि यह सर्जरी सिर्फ 3.5-4 इंच की छोटी चीरा विधि से की जाती है। मरीज सर्जरी के 4 घंटे बाद चल सकते हैं। मरीज अगले दिन सीढय़िां चढ़ सकते हैं, और पूरी रिकवरी 7-10 दिनों के भीतर होती है। उधर सलाहकार ऑर्थोपेडिक्स डॉ. विक्रमजीत बाठ ने कहा कि पार्क अस्पताल मे सभी प्रकार की रोबोटिक जॉइंट रिसर्फेसिंग सर्जरी और स्पोर्ट्स इंजरी की सर्जरी नियमित रूप से की जा रही है।

ओ.पी.शर्मा जूनियर के तिलिस्मी जादू मे विज्ञान और मनोरंजन-जादू मात्र मनोरंजन का साधन ही नहीं अपितु शिक्षा का माध्यम भी-जादूगर ओ.पी. शर्मा

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल मे अविश्सनीय चमत्कारों से जादू की दुनिया में तहलका मचाने वाले जादूगर ओ.पी. शर्मा (जूनियर) का हर शो हाउस फुल जा रहा है। खतरनाक जादुई करतब ड्रिल ऑफ डेथ के साथ नए नए रहस्य रोमांच और सनसनीखेज जादुई करिश्मे देखने के लिए लोगों मे उत्सुकता देखते ही बनती है।

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझी करते हुए जादूगर ओ.पी. शर्मा जूनियर ने बताया कि ट्राइसिटी वासियों के लिए दो घंटो के थ्रिल पैक मनोरंजन के खजाने में पूरे विश्व को चकित करने वाले ऐसे ऐसे नए जादुई करिश्मे हैं जिन्हें शहरवासियो ने अभी तक देखा नहीं होगा। इनमें माइम मैजिक, तिलिस्मी चेहरा, स्टेच्यू आफ लिबर्टी गायब, स्लाइस लेडी आफ अमेरिका और हंसी से लोट पोट कर देने वाले मनोरंजन का खजाना लेकर आये हैं जिसे देखने वाले कभी भूल नहीं पायेंगे।

बता दें कि हाल ही में जादूगर ओ.पी. शर्मा जूनियर ने प्रेमानंद जी महाराज के सम्मुख अपनी कला की प्रस्तुति देकर उनकी वाह वाह का स्वाद चखा है। करीब 100 लोगों की टीम कम्पयूटराइज्ड हिपनोटिक लाइट, अल्ट्रा डिजिटल साउंड एवं अन्य तकनीकी पहलुओं के साथ शो को सफल बनाने में कोई कसर नही छोड़ रही।

सोमवार से शुक्रवार रोजाना दो शो शाम 4.00 बजे और शाम 7.00 बजे और शनिवार को 3 शो – दोपहर 1.00 बजे, शाम 4.00 बजे और शाम 7.00 बजे जबकि रविवार को स्पेशल चार शो – सुबह 11.00 बजे, दोपहर 1.30 बजे, शाम 4.00 बजे और शाम 7.00 बजे दिखाये जा रहे हैं।

एसर ने लुधियाना की कोचर मार्किट में नया गेमिंग स्टोर लांच किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

लुधियाना। दुनिया की प्रमुख टेक्‍नोलॉजी कंपनी एसर ने लुधियाना की कोचर मार्किट में अपना नया एक्‍सक्‍लूसिव गेमिंग स्‍टोर को लांच किया। यह स्‍टोर द कंप्यूटर सिटी, कोचर मार्किट, लुधियानामें स्थित है। यह स्टोर पंजाब का पहला स्‍टोर है, हम 2025 की शुरूआत तक भारत में 300 से ज्‍यादा एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोर खोलने के कंपनी के लक्ष्‍य की दिशा में एक कदम है। यहां ग्राहक एसर की गेमिंग और प्रीमियम उत्पादों की विस्तृत रेंज का अनुभव कर सकते है।

द कंप्यूटर सिटी द्वारा संचालित इस स्‍टोर को कैजुअल और प्रोफेशल दोनों तरह के गेमर्स की जरूरतें पूरी करने के लिए तैयार किया गया है। इस स्टोर का लक्ष्‍य पंजाब और उसके आसपास के क्षेत्रों में तकनीक प्रेमियों और गेमर्स के बढ़ते समुदाय की जरूरतों को पूरा करना है। यह उभरते बाजारों में उपभोक्‍ताओं को अत्‍याधुनिक टेक्‍नोलॉजी वाले गेमिंग सॉल्‍यूशंस प्रदान करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहा है

सेवा-उन्मुख प्रौद्योगिकियों से लेकर इंटरनेट ऑफ थिंग्स से लेकर गेमिंग और वर्चुअल रियलिटी तक, एसर के 7,000 से अधिक कर्मचारी उत्पादों और समाधानों के अनुसंधान, डिजाइन, विपणन, बिक्री और समर्थन के लिए समर्पित हैं, जो लोगों और प्रौद्योगिकी के बीच की बाधाओं को तोड़ते हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया www.acer.com पर जाएं।

मैनिटो इंडिया ने अपनी नई बीएस5 उत्पाद श्रृंखला की लॉन्च मोहाली में हुआ

0

मोहाली। कार्यक्रम में मैनिटो इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी श्री कुलविंदर कुमार (हेड – टेलीहैंडलर सेल्स) और श्री अशोक कुमार (हेड – अर्थमूविंग प्रोडक्ट सेल्स – नार्थ और ईस्ट ) ने उपस्थित ग्राहकों एवं वित्तीय सहयोगियों को कंपनी की जानकारी और दृष्टिकोण से अवगत कराया।

मैनिटो इंडिया ने अपनी नई बीएस5 उत्पाद श्रृंखला का लॉन्च मोहाली में किया ।इस अवसर पर माननीय विधायक श्री एस. कुलवंत सिंह (मोहाली) ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर नए उत्पादों का उद्घाटन किया।

लॉन्च के दौरान मैनिटो ने अपने तीन प्रमुख मॉडल प्रदर्शित किए – MBL 745HT बैकहो लोडर, MXT 840 टेलीहैंडलर और SE 0808 सिज़र लिफ्ट। मैनिटो का मोहाली में अपना कंपनी-स्वामित्व और कंपनी-प्रचालित 3S कार्यालय – सेल्स एंड सर्विस प्वाइंट (SSP) भी है।

यह आयोजन बेहद सफल रहा और भारतीय बाज़ार के लिए मैनिटो की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया। नई बीएस5 उत्पाद श्रृंखला अब मैनिटो SSP, मोहाली पर उपलब्ध है।

ऋषि ब्रदर्स टी-20 ओपन चंडीगढ़ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 3 सफलता पूर्वक संपन्न

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

डेराबस्सी/पंजाब। स्व. श्रीमती शांति देवी की स्मृति में, ऋषि ब्रदर्स टी-20 ओपन चंडीगढ़ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 3, पावर्ड बाय जेड स्पोर्ट्स, का शानदार समापन इंदरजीत क्रिकेट अकादमी एवं क्रीक जिला ग्राउंड, डेराबस्सी (मोहाली) में हुआ । बी11 ने टूर्नामेंट जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। टूर्नामेंट के टाइटल स्पॉन्सर कनिष्क ने कहा कि दादी स्व. श्रीमती शांति देवी की याद में क्रिकेट टूर्नामेंट करवाना उनका एक सपना था, जो कि ऋषि ब्रदर्स के सफल प्रयासों से सम्पूर्ण हो गया है।

फाइनल मैच जेड स्पोर्ट्स क्लब और बी11 क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। बी11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बी11 ने बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। जबकि जेड स्पोर्ट्स ने 108 रन ही बना पाई।

टूर्नामेंट में अरमान विज को मैन ऑफ सीरीज़ और निखिल कुमार बेस्ट बैटमैन का खिताब दिया गया, जबकि जय बिष्ट को मैन ऑफ द मैच और चिराग ढींडसा बेस्ट बॉलर के पुरस्कार से नवाजा गया। विजेता टीम बी11 को 2 लाख रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता ज़ेड स्पोर्टज़ को 50,000 रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई।

टी-20 के आयोजकों, सचिन ऋषि और राजीव ऋषि ने कहा कि यह टूर्नामेंट न केवल ट्राइसिटी बल्कि पूरे क्षेत्र के क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार मंच प्रदान करता है।उन्होंने बताया कि भारतीय टीम में देश के लिए खेल चुके खिलाड़ी, कई रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी और आईपीएल स्तर के खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट को खेल कर गए हैं।

सचिन ऋषि और राजीव ऋषि ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य ट्राइसिटी और आसपास के क्षेत्रों में युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना, नशे से दूर रखना तथा क्लब क्रिकेट के स्तर को ऊँचा उठाना है। इसमें उत्तर भारत सहित देशभर की शीर्ष 16 क्लब टीमें भाग ले रही थी, जिनमें कई रणजी ट्रॉफी और आईपीएल स्तर के खिलाड़ी भी शामिल थे।