Home Blog Page 70

वुडिज़ाइन क्रिएटर्स का मैगा फर्ऩीचर शोरूम हुआ लाँच – “दुनिया में भारतीय टीक-वुड जैसी कोई लकड़ी नहीं है,” अशोक जिंदल, वुडिज़ाइन क्रिएटर्स

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली। पंजाब के नाभा स्थित विख्यात विनोद फर्ऩीचर ‘नाभा वाले’ ने गुरूवार को नए वर्टिकल ‘वुडिज़ाइन क्रिएटर्स ‘ का श्रीगणेश किया। पारंपरिक हैंडमेड फर्ऩीचर से लेकर मॉडर्न ऑफिस और रेजीडेंशियल डिज़ाइंस ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने मे कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

बता दें कि पिछले पांच दशकों से इस बिज़नेस से जुड़ा ‘फर्नीचर इंडस्ट्री के आंत्रप्रेन्योर्स’ जिंदल परिवार ‘वुडडिज़ाइन क्रिएटर्स’ की मोहाली में स्थापना करके फर्नीचर डिज़ाइन, निर्माण और बिक्री के अपने ज्ञान और अनुभव को ट्राइसिटी मे लेकर आया है।

सिटीन्यूज़ नॉउ से बातचीत के दौरान अशोक जिंदल ने बताया कि फर्नीचर अक्सर परिवारों के लिए जीवन में एक बार का निवेश होता है, और हमारा लक्ष्य ऐसे उत्पाद बनाना है जिनमें टिकाऊपन, कारीगारी और खूबसूरत आकर्षण का मिक्स हो। टीक वुड की लकड़ी हमारी पहचान बनी हुई है। उनके मुताबिक दुनिया में भारतीय टीक वुड जैसी कोई लकड़ी नहीं है, और कुशल कारीगरों जैसी कोई कलात्मकता नहीं है।

अशोक जिंदल ने आगे कहा कि छोटी शुरुआत के बावजूद लगातार कड़ी मेहनत और क्वालिटी पर ध्यान केंद्रित करने के साथ, अब वे न केवल पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ कैपिटल रीजन में ग्राहकों की सेवा कर रहे हैं बल्कि अपनी विजऩ को इंटरनेशनल स्तर पर लाने के लिए प्रतिबध है।

फर्ऩीचर और इंटीरियर डिज़ाइनिंग में प्रोफेशनल डायरेक्टर दीक्षांत जिंदल मोहाली शोरूम के संचालन का नेतृत्व करेंगे। उन्होने कहा कि ग्राहकों को विश्वस्तरीय क्वालिटी, एक्सीलेंट डिज़ाइन और व्यक्तिगत सर्विसेज प्रदान करने के साथ बिक्री के बाद की सेवा के लिए भी उतने ही प्रतिबद्ध है। जिंदल परिवार प्रधानमंत्री के ‘मेड इन इंडिया’ विजन के अनुरूप, ‘वुडडिज़ाइन क्रिएटर्स’ स्थानीय कारीगरों और डिज़ाइनरों को रोजगार देते हुए ग्रोन्वातिंत महसूस करता है।

केनरा बैंक ने एक विशाल वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का आयोजन किया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली। केनरा बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ ने आज कुराली, जिला मोहाली में एक विशाल वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में श्री भवेंद्र कुमार, कार्यपालक निदेशक, प्रधान कार्यालय, केनरा बैंक बेंगलुरु उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री पंकज सेतिया, महा प्रबंधक, भारतीय रिजर्व बैंक, चंडीगढ़ और श्री मनोज कुमार दास, महा प्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, केनरा बैंक, अंचल कार्यालय, चंडीगढ़ भी उपस्थित रहे । केनरा बैंक के कार्यपालक निदेशक श्री भवेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के बारे में अवगत कराया । उन्होंने महिलाओं के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए, केनरा बैंक बचत खाते के बारे में भी चर्चा की । सभी विशिष्ट व्यक्तियों ने प्रतिभागियों के साथ बातचीत की।

एक्सपो में उपस्थित अन्य विशिष्ट व्यक्तियों में श्री राजीव कुमार, उप महा प्रबंधक, अंचल कार्यालय, चंडीगढ़, केनरा बैंक, श्री बी रवि, क्षेत्रीय प्रमुख और उप महा प्रबंधक, केनरा बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़, और श्री एम के भारद्वाज, एलडीएम और श्री नवीन कुमार एसी, सहायक महा प्रबंधक, केनरा बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ शामिल रहे।

हाइब्रिड एसुस स्टोर का लोकापर्ण किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

लुधियाना । वीरवार को एसुस इंडिया नेशनल सेल्स मैनेजर- पीसी एवं गेमिंग बिजऩेस जिग्नेश भावसार ने लुधियाना में हाइब्रिड एसुस स्टोर का लोकापर्ण करते हुए कहा कि इस स्टोर मे प्रमुख उत्पाद जैसे विवोबुक, ज़ेनबुक, रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (आरओजी) लैपटॉप्स, गेमिंग डेस्कटॉप्स, ऑल-इन-वन डेस्कटॉप्स और एक्सेसरीज़ उपलब्ध रहेगें। ज्ञात रहे कि अब पंजाब में एसुस स्टोर्स की कुल संख्या बढक़र 15 हो गई है ।

जय माता किन्नर मंदिर बापूधाम में वार्षिक महोत्सव की हुई शुरुआत-महोत्सव मे किन्नर डेरा बापूधाम की मां कमलीनन्द ने किया अभिषेक पूजन

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। सेक्टर 26 बापूधाम स्थित जय माता मंदिर में आगामी 24 अगस्त तक वार्षिक महोत्सव के तहत श्री श्री किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जी विशेष रूप से लोगों को आर्शीवाद देगें।

किन्नर डेरा बापूधाम की प्रमुख पुजारिन माँ कमलीनन्द गिरी जी ने बताया कि जय माता मंदिर किन्नर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित वार्षिक महोत्सव के गत 16 अगस्त सुबह जन्म अष्टमी पूजन के साथ शुरू हुआ। 17 अगस्त को सुबह नगर खेडा का विधिवत धार्मिक रीति रिवाज से श्रृंगार और पूजन किया गया। शाम को गुग्गा नवमी पूजन एवं गुणगान किया गया। 18 अगस्त को शाम 5 बजे शिव रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया था। 19 अगस्त को मंदिर चौकी, माता का भोग एवं सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया।

बुधवार को अखंड ज्योत प्रचंड, गणेश पूजन नेझा पूजन एवं गुणगान शाम 5:00 बजे आयोजित हुआ। गुरुवार को शाम 4 बजे से धूना पूजन एवं पीर की चादर नियाज और कन्या पूजन का शाम 8:00 बजे आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि महोत्सव का विशेष कार्यक्रम शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे मंडी मन्दिर से शक्ति कलश, जल कलश, दूध कलश यात्रा (मंडी मंदिर से), शाम 5.30 बजे, मंडी मन्दिर से ही त्रिशूल यात्रा एवं अग्नि कलश यात्रा निकाली जाएगी। शाम 8:30 बजे माता का झूला उत्सव होगा।

शनिवार को गुगा जाहरवीर जी का अभिषेक और महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को दोपहर 3 बजे रथ यात्रा और रात 9 बजे हरियाली पूजन आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि 11 दिवसीय इस वार्षिक महोत्सव में भक्तगणों के लिए दोनों समय लँगर का भी प्रबंध किया गया है।

पीएचडीसीसीआई ने यूटी प्रशासन के साथ मिलकर शुरू की एमएसएमई कार्यक्रम का श्रीगणेश : निशांत यादव

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री ने उद्योग विभाग चंडीगढ़ के सहयोग से चंडीगढ़ में एमएसएमई कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत पहला कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योग जगत को भारत सरकार द्वारा प्रवर्तित विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं से अवगत कराना और एमएसएमई को अगले स्तर तक ले जाने में सहायता प्रदान करना था।इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पधारे उद्योग विभाग

चंडीगढ़ के सचिव आईएएस निशांत कुमार यादव ने बताया कि चंडीगढ़ में इस समय 55,000 एमएसएमई पंजीकृत हैं,जबकि चंडीगढ़ से संचालित कुल लगभग एक लाख एमएसएमई होने चाहिए, जो एक बड़ी संख्या है।

पीएचडीसीसीआई के चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष मधु सूदन विज ने बताया कि एमएसएमई क्षेत्र भारत के औद्योगिक परिदृश्य की रीढ़ है और भारत सरकार ने एमएसएमई को मज़बूत बनाने, उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और वैश्विक मूल्य को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।

चैंबर की एमएसएमई समिति के क्षेत्रीय संयोजक लोकेश जैन ने एमएसईएफसी सुविधा डेस्क के बारे में जानकारी दी। पर्व अरोड़ा, संयोजक, विद्युत एवं नवीकरणीय ऊर्जा समिति, पीएचडीसीसीआई ने बताया कि कैसे एमएसएमई सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर अपने ऊर्जा व्यय को कम कर सकते हैं। सौर ऊर्जा संयंत्र की लागत चार वर्षों के भीतर वसूल हो जाती है और सौर ऊर्जा संयंत्र का जीवनकाल 25 वर्ष का होता है।

इस अवसर पर शिव शंकर, सह संयोजक, क्षेत्रीय बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं, दीपक शर्मा, प्रशिक्षक जेम,टी.एच.आर. समद, डीजीएम, सिडबी, डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञ अखिल, एसबीआई के एजीएम विवेक मित्तल ने अलग-अलग विषयों के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।

मेहर चंद महाजन डीएवी महिला महाविद्यालय ने अक्षय ऊर्जा दिवस मनाया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। मेहर चंद महाजन डीएवी महिला महाविद्यालय की नवीकरणीय ऊर्जा समिति और इको-क्लब परिवेश ने आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के तत्वावधान में ‘आवर पावर, आवर प्लैनेट’ विषय पर अक्षय ऊर्जा दिवस मनाया। इस कार्यक्रम को चंडीगढ़ नवीकरणीय ऊर्जा एवं विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी संवर्धन सोसाइटी (सीआरईएसटी) ने प्रायोजित किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने क्विज़, स्लोगन लेखन, कविता लेखन जैसी विविध गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अतिरिक्त एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें कार्यशील मॉडल, पोस्टर प्रस्तुति, प्रयोग, डेमोंस्ट्रेशन और पर्यावरण–अनुकूल उत्पाद शामिल थे। इन गतिविधियों ने न केवल विद्यार्थियों की रचनात्मकता को प्रदर्शित किया बल्कि जलवायु परिवर्तन से निपटने में नवीकरणीय ऊर्जा और सतत् प्रथाओं के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

कार्यवाहक प्राचार्या श्रीमती नीना शर्मा ने नवीकरणीय ऊर्जा समिति और इको-क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को ऊर्जा संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग के प्रति संवेदनशील बनाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की पहल युवाओं को पर्यावरण के संरक्षक बनने और सतत भविष्य के निर्माण में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित करती हैं।

ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला छावनी में

सिटीन्यूज़ नॉउ

अंबाला – जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला छावनी में स्नातकोत्तर (PG) छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न संकाय सदस्यों ने भाग लिया तथा नए विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. अमित द्वारा किया गया। डॉ तृप्ति शर्मा ने संयोजक के रूप में सभी छात्रों का अभिवादन किया। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभागों की जानकारी छात्रों को दी और उनके महत्व से अवगत कराया।

डॉ. सुरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को परीक्षा प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया, वहीं डॉ. के.के. पुनिया ने नई शिक्षा नीति (NEP) की विशेषताओं का परिचय दिया।कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने सभी नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि जी.एम.एन. कॉलेज विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और यहां उन्हें शैक्षणिक माहौल के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की भी शिक्षा दी जाती है।ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया और उन्होंने संकल्प लिया कि वे अपनी पढ़ाई के साथ कॉलेज की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

जीरकपुर की आवासीय कालोनियों में सुनी समस्याएं नगर परिषद में सुनवाई करने को न अधिकारी न जन प्रतिनिधि

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

जीरकपुर। शिरोमणि अकाली दल के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक एनके शर्मा ने कहा है कि जीरकपुर के लोग आज समस्याओं से जूझ रहे हैं और यहां बुनियादी सुविधाएं खत्म हो रही हैं। इसके बावजूद मौजूदा सरकार और विधायक केवल झूठे प्रचार से लोगों को गुमराह कर रहे हैं। एनके शर्मा ने आज यहां पीरमुछल्ला स्थित आवासीय कालोनियों बाला जी होम्स, स्टैला होम्स तथा पिंक सिटी समेत कई जगह का दौरा करके लोगों की समस्याएं सुनी।

शर्मा ने कहा कि बरसात के मौसम में शहर के लोग नगर परिषद के अधिकारियों तथा हलका विधायक को तलाश रहे हैं और वह सब गायब है। शहर का कोई हिस्सा ऐसा नहीं है जहां जलभराव की समस्या न हो रही है। एनके शर्मा ने कहा कि उन्होंने लोगों ने बताया कि यहां जगह जगह सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं।

अकाली सरकार ने मास्टर प्लान बनाकर यहां के लोगों को सुविधाएं दी लेकिन मौजूदा सरकार उन अकाली दल के समय में शुरू की गई सुविधाओं को भी सुचारू नहीं रखा पा रही है। इस अवसर पर महिला अकाली दल ईस्ट जोन की प्रधान अनिता कटारिया, पार्षद जगदेव सिंह कई गणमान्य मौजूद थे।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की बीजेपी लीगल सेल पंजाब सख़्त निंदा करता है — ऐडवोकेट एन. के. वर्मा

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

न्यू चण्डीगढ़। दिल्ली में बुधवार एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जब राज्य की माननीय मुख्यमंत्री पर जनसुनवाई के दौरान हमला किया गया। यह हमला उस समय हुआ जब मुख्यमंत्री हमेशा की तरह बुधवार को जनता से सीधा संवाद कर रही थीं और उनकी समस्याएँ सुन रही थीं। अचानक भीड़ में से आए एक व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें मुख्यमंत्री श्री मती रेखा गुप्ता को चोटें भी आईं। बीजेपी लीगल सेल पंजाब के संयोजक ऐडवोकेट एन. के. वर्मा ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह के हमले की कोई गुंजाइश नहीं है।

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री जनता की सेवा और लोक भलाई के कार्यों के लिए लगातार प्रयासरत रहती हैं, ऐसे में उन पर हमला करना न केवल निंदनीय है बल्कि राजनीतिक साजिश की ओर इशारा करता है। इस पूरे मामले से विरोधियों की कुटिल मानसिकता की बू आ रही है।” ऐडवोकेट एन. के. वर्मा ने स्पष्ट किया कि यह घटना केवल एक व्यक्ति द्वारा किया गया हमला भर नहीं लगती, बल्कि इसके पीछे संगठित साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस मामले की गहन जांच कर दोषियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दी जाए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके। यह घटना लोकतंत्र और समाज के उन मूल्यों पर सीधा प्रहार है, जिनकी हम सब रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ऐडवोकेट एन. के. वर्मा ने विश्वास जताया कि जल्द ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी और इस शर्मनाक घटना के पीछे छिपे चेहरे बेनकाब होंगे।

टाटा क्लिक लग्ज़री और सब्यसाची की अनूठी साझेदारी: भारत में लॉन्च किया डिजिटल बुटीक

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। भारत के प्रमुख लग्ज़री लाइफस्टाइल प्लेटफॉर्म, टाटा क्लिक लग्ज़री ने देश में अपना पहला डिजिटल ज्वेलरी बुटीक लॉन्च करने के लिए, प्रमुख भारतीय लग्ज़री ब्रांड, सब्यसाची कलकत्ता के साथ एक विशेष साझेदारी की घोषणा की है।

टाटा क्लिक लक्ज़री के मुख्य कार्यकारी, श्री गोपाल अस्थाना ने लॉन्च पर अपनी टिप्पणी में कहा, “टाटा क्लिक लग्ज़री में, हम भारतीय और वैश्विक, दोनों किस्म के शानदार आभूषण और शैली का सम्मान करते हैं, और यह लॉन्च लग्ज़री की दुनिया की मशहूर हस्तियों को शामिल करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को पुष्ट करता है।

हमारे प्लेटफॉर्म पर उनके बेहतरीन आभूषणों को लॉन्च कर, हम न केवल अपने लग्ज़री आभूषण पोर्टफोलियो को और भी आकर्षक बना रहे हैं, बल्कि भारत के सबसे प्रतिष्ठित ब्रांडों में से एक को देश भर के शौकीन उपभोक्ताओं के लिए सुलभ बना रहे हैं। इनमें टियर 2 और टियर 3 शहर के भी उपभोक्ता शामिल हैं।

भारत के अग्रणी लग्ज़री प्लेटफॉर्म ने देश के सबसे प्रसिद्ध डिज़ाइनर के साथ हाथ मिलाया है, यह विशिष्ट साझेदारी डिजिटल युग के लिए बेहतरीन आभूषण खरीदने के अनुभव को नया स्वरूप देने के लिए तैयार है।