Home Blog Page 72

CGC Jhanjeri अब बना CGC University, Mohali: अगली पीढ़ी के लिए एक नई सोच और नया विजन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक क्षण में, Chandigarh Group of Colleges, Jhanjeri ने आधिकारिक रूप से CGC यूनिवर्सिटी, मोहाली के रूप में अपने रूपांतरण की घोषणा की। यह घोषणा JW Marriott, चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रभावशाली कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई, संस्था को 25 वर्षों से अधिक की यात्रा को दर्शाती है। यह परिवर्तन उद्योग-एकीकृत शिक्षा की दिशा में एक साहसी रणनीतिक पहल है।

इस परिवर्तन के केंद्र में S. Rashpal Singh Dhaliwal, Founder Chancellor, CGC University, Mohali जो एक समर्पित समाजसेवी और समान अवसरों के प्रबल समर्थक हैं। उन्होंने कहा, यह विश्वविद्यालय समाज के प्रति मेरी प्रतिबद्धता है। CGC University, Mohali इसी वादे पर आधारित है कि हर छात्र, चाहे उसका कोई भी बैकग्राउंड हो, उसे सीखने, बढ़ने और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिले।

CGC University, Mohali का लक्ष्य भारत को AI-आधारित विकास, टेक-प्रथम लर्निंग और नवाचार का नया केंद्र बनाना है। मौजूदा समय में 90% से अधिक ग्रेजुएट्स उभरते क्षेत्रों में नौकरी के योग्य नहीं माने जाते हैं, इसको ध्यान में रखते हुए संस्थान का पाठ्यक्रम लाइव इंडस्ट्री एक्सपोज़र और कॉर्पोरेट्स के साथ मिलकर बनाए गए सर्टिफिकेशन पर आधारित है। यहां 50:50 शिक्षा मॉडल लागू है, जिसमें फैकल्टी और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स समान रूप से छात्रों को प्रशिक्षित करते हैं। इसका उद्देश्य सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि भविष्य के डिजिटल युग में नेतृत्व के लिए छात्रों को तैयार करना है। इस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा और उद्योग क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया।

Mr. Arsh Dhaliwal, मैनेजिंग डायरेक्टर, CGC यूनिवर्सिटी, मोहाली, ने इस शैक्षणिक क्रांति का नेतृत्व करते हुए कहा कि अमेरिकी शिक्षा प्रणाली से मिली प्रेरणा ने उन्हें इंडस्ट्री और एकेडेमिया के बीच गहरा तालमेल विकसित करने की सोच दी। उन्होंने CGC यूनिवर्सिटी, मोहाली को भारत का पहला “Industry-Integrated Learning Capital” के रूप में स्थापित करने की परिकल्पना की।

उन्होंने कहा, “हम भविष्य उन्मुख, टेक-एनेबल्ड पाठ्यक्रम बना रहे हैं जो नवाचार, उद्योग और रोजगार की भाषा बोलता है।”उन्होंने यह भी बताया कि छात्रों को पढ़ाई के साथ ही स्टाइपेंड आधारित इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा, जिसकी न्यूनतम राशि ₹75,000 से ₹1,00,000 तक होगी — जिससे वे पढ़ाई के दौरान ही आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

CGC यूनिवर्सिटी, मोहाली उन छात्रों को कौशल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है जो इंतजार नहीं करते, बल्कि निर्माण करते हैं। संस्थान डिजिटल और वोकेशनल प्रोग्राम के माध्यम से ग्रामीण–शहरी कौशल अंतर को पाट रहा है, वह भी क्षेत्रीय भाषाओं में।

साथ ही यह विश्वविद्यालय टियर-2 और टियर-3 शहरों के फ्रीलांसर और गिग इकॉनमी प्रोफेशनल्स को भी समर्थन देगा। इसके छात्र सामाजिक अभियान भी चलाएंगे और इंडस्ट्री मेंटर्स के साथ मिलकर स्टार्टअप्स की शुरुआत करेंगे। विश्वविद्यालय का पाठ्यक्रम नई शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के लक्ष्यों के अनुरूप है और यह Skill India, स्टार्टअप इंडिया तथा डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं को भी सक्रिय रूप से समर्थन देता है।

CGC यूनिवर्सिटी, मोहाली अब अपने इस नए और परिवर्तनशील अध्याय में कदम रखते हुए यह संकल्प लेता है कि वह भविष्य के लिए तैयार, टेक-सक्षम और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी नई पीढ़ी को तैयार करेगा।

फोर्टिस मोहाली में रोबोट-असिस्टड सर्जरी द्वारा जटिल हर्निया से पीड़ित बुजुर्ग मरीजों का सफल इलाज

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली के डिपार्टमेंट ऑफ जनरल एंड मिनिमल इनवेसिव सर्जरी (लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक) ने दुनिया के सबसे एडवांस्ड फोर्थ जेनरेशन रोबोट – दा विंची इलेवन के माध्यम से जटिल हर्निया से पीड़ित कई बुजुर्ग मरीजों को नई जिंदगी प्रदान की है। इन सभी मामलों में, समय पर इंटरवेंशन महत्वपूर्ण था, क्योंकि देरी से बुजुर्ग मरीजों को गंभीर समस्याएं हो सकती थीं।

एक 88 वर्षीय महिला को जटिल पित्ताशय (गाल स्टोन) की पथरी के साथ एक लार्ज इनसिजीनल हर्निया (सर्जिकल निशान के माध्यम से टिश्यू का उभार) भी था। डॉ. सिंह ने रोबोट की सहायता से इनसिजीनल हर्निया रिपेयर और रोबोट की सहायता से कोलेसिस्टेक्टोमी (गाल ब्लेडर को हटाना) की सर्जरी की। मरीज़ की हालत में सुधार हुआ और प्रोसीजर के तीन दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

यह एडवांस् टेक्नोलॉजी एबीडोमिनल कैविटी (उदर गुहा) में प्रवेश किए बिना की जाती है, जिससे पेट के अंदर की जटिलताओं का जोखिम कम हो जाता है। ऐसी विश्वस्तरीय एडवांस्ड टेक्नोलॉजीज फोर्टिस मोहाली जैसे कुछ चुनिंदा सेंटर्स पर ही उपलब्ध हैं। यह टेक्नोलॉजी मरीज़ के शरीर में डाले गए एक विशेष कैमरे के माध्यम से ऑपरेटिव एरिया का 3डी व्यू प्रदान करती है।

रोबोट-असिस्टड हाथ मानव हाथ की तुलना में अधिक कुशलता और बारीकी से पूरा प्रोसेस करते हैं, जो 360 डिग्री तक घूम सकते हैं। रोबोट-असिस्टड सर्जरी में मरीज का खून भी काफी कम निकलता है और उसे अस्पताल में काफी कम समय तक रहना पड़ता है और उसकी रिकवरी भी काफी तेजी से होना सुनिश्चित होता है।

यूटी क्रिकेट एसोसिएशन ने चंडीगढ़ प्रीमियर लीग 25 की घोषणा की- आगामी 28 अगस्त से छह फ्रेंचाइजी टीमें भिड़ेंगी खिताबी दौड़ में

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए)अध्यक्ष संजय टंडन ने मंगलवार को फ्रैंचाइजी़-आधारित चंडीगढ़ प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2025 की घोषणा की। उन्होने बताया कि सीपीएल टी20 फॉर्मेट में खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत आगामी 28 अगस्त से होगी और 13 सितंबर को भव्य फ़ाइनल के साथ इसका समापन होगा। इसमें छह फ्रेंचाइजी टीमें कुल 33 मैचों में आमने-सामने होंगी, जिनमें दो सेमीफ़ाइनल और एक फ़ाइनल शामिल है।

क्रिकेट प्रेमियों के रोमांच को दोगुना करने के लिए हर दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैच सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में होंगे और लाइव प्रसारण फैनकोड पर उपलब्ध रहेगा, जिससे दर्शकों तक व्यापक पहुँच सुनिश्चित होगी। लीग का शुभारंभ 26 अगस्त को पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया करेंगे।

ज्ञात रहे कि फ्रैंचाइजी़-स्लॉट्स को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर आवंटित किया गया है, जिससे पूरी पारदर्शिता बनी रही। फ्रैंचाइजी़-टीमों में -अल्ट्रुइस्टियन्स, कैपिटल स्ट्राइकर्स, चंडीगढ़ किंग्स, डॉ. मोरपेन डैज़लर्स, पंचकूला बैशर्स और तलानोआ टाइगर्स शामिल हैं।

यूटीसीए अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि सीपीएल का उद्देश्य स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना और चंडीगढ़ को खेलों का हब बनाना है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह लीग युवाओं को प्रेरित करेगी और उन्हें बेहतरीन खिलाडय़िों के साथ खेलने का अवसर देगी।

इस अवसर पर देवेन्दर शर्मा (सचिव), सीए आलोक कृष्णन (कोषाध्यक्ष), एपेक्स काउंसिल सदस्य डेनियल बनर्जी, हरि सिंह खुराना सहित यूटीसीए के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। टीम फ्रेंचाइजी जल्द ही अपने सेलिब्रिटी ब्रांड एंबेसडर की घोषणा करेंगे, जिससे क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह और बढ़ेगा।

नेक्स्ट जेनरेशन ने जीएसटी सुधारों के लिए पीएम का धन्यवाद किया : हरीश गर्ग चण्डीगढ़

0

कैट नेजीएसटी सुधार लागू होने से व्यापारियों व आम जनता दोनों लाभान्वित होंगे

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से घोषित नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी सुधारों का खुले दिल से स्वागत किया है। कैट के चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष हरीश गर्ग ने बताया कि यह सुधार जीएसटी के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक उच्च स्तरीय समिति द्वारा सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, जो देश भर के व्यापारियों, एमएसएमई और उद्योगों के लिए लाभकारी होंगे।

हरीश गर्ग और महासचिव भीम सैन अग्रवाल ने कहा कि वे भारत सरकार की इज़ ऑफ डूइंग बिजनेस को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं, जो देश के व्यावसायिक माहौल को अनुकूलित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने सरकार के साथ मिलकर इन सुधारों के सुचारू क्रियान्वयन के लिए सहयोग करने की इच्छा भी व्यक्त की।कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने फिर से अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है ।

चण्डीगढ़ यूथ सर्किट द्वारा मॉडल यूनाइटेड नेशंस एंड यूथ पार्लियामेंट विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। चण्डीगढ़ यूथ सर्किट की टीम द्वारा मॉडल यूनाइटेड नेशंस एंड यूथ पार्लियामेंट विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. राजेश गोयल, सेक्रेटरी, हरियाणा स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री के पूर्व प्राइवेट सेक्रेटरी ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने स्वदेशी की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार स्वदेशी अपनाना हमारे व्यापार, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय प्रगति पर गहरा प्रभाव डालता है तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में यह एक सशक्त कदम है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एएजी एडवोकेट गौरव जिंदल तथा एडवोकेट सरतेज नरूला, अध्यक्ष, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन भी उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त डाबला, राजीव, दिलबाग सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। समापन सत्र में सभी प्रतिभागियों को स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलवाया गया।

मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने विकास भंडारी की शहादत पर शोक व्यक्त किया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

हिमाचल। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कांगड़ा जिले के बैजनाथ उप-मंडल की ग्राम पंचायत सकड़ी के स्पेशल कमांडो विकास भंडारी की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सैक्टर में तैनात विकास भंडारी वीरगति को प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश के लोगो को अपने वीर सपूतों पर गर्व है जो देश सुरक्षा और अखंडता के लिए सर्वाेच्च बलिदान देते आए हैं।

स्पेशल कमांडो विकास भंडारी ने देश सेवा के लिए कर्त्तव्य का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है जिसके लिए राष्ट्र सदैव उनके प्रति कृतज्ञ रहेगा। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को अपने इस वीर सपूत पर गर्व है, जिसने मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के इस सपूत का सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मर्णीय रहेगा।मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के साथ गहरी संवेदना व्यक्त की हैं।

उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार थिरु सीपी राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार थिरु सीपी राधाकृष्णन जी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने लिखा:”थिरु सीपी राधाकृष्णन जी से मुलाकात की।

उपराष्ट्रपति पद के एनडीए उम्मीदवार बनने पर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। विभिन्न क्षेत्रों में उनकी लंबी जनसेवा और अनुभव हमारे राष्ट्र को समृद्ध करेगा। ईश्वर करे कि वे उसी समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र की सेवा करते रहें जो उन्होंने हमेशा दिखाया है।

पंजाब सरकार को नई भर्ती तक 1158 सहायक प्रोफैसरों और लाइब्रेरियनों की सेवाएं जारी रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा मंजूरी : शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। उच्च शिक्षा के लिए बड़ी राहत देते हुये भारत की शीर्ष अदालत सुप्रीम कोर्ट ने नईं भर्ती होने तक 1158 सहायक प्रोफैसरों और लाइब्रेरियनों को सरकारी कालेजों में अपनी सेवाएं जारी रखने की अनुमति दे दी है। यह फ़ैसला पंजाब भर के सरकारी कालेजों के विद्यार्थियों के लिए निर्विघ्न शिक्षा को यकीनी बनाऐगा।

ज़िक्रयोग्य है कि 14 जुलाई, 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने 1158 सहायक प्रोफैसरों और लाइब्रेरियनों की नियुक्तियों को रद्द कर दिया था। पंजाब सरकार ने इस सम्बन्धी तुरंत एक पटीशन दायर की थी, जिसमें प्रोफैसरों के हटाए जाने से सरकारी कालेजों में शिक्षा के संभावित नुकसान को उजागर किया गया था।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार 1158 भर्ती को सुरक्षित रखने के लिए वचनबद्ध है और सुप्रीम कोर्ट में इस केस की सक्रियता से पैरवी कर रही है। स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा, इन सहायक प्रोफैसरों और लाइब्रेरियनों के हितों की रक्षा को यकीनी बनाने के लिए हम सुप्रीम कोर्ट में मज़बूती से केस पेश करेंगे।

नशा मुक्ति के लिए 21 किलोमीटर लंबी पदयात्रा न्यू चंडीगढ़ से शुरू होकर माता मनसा देवी मंदिर पर समाप्त हुई

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

न्यू चंडीगढ़ । रविवार सुबह, नशा मुक्त युवा मोर्चा सोसाइटी और गुड लाइफ मिशन द्वारा न्यू चंडीगढ़ से शुरू की गई 21 किलोमीटर लंबी नशा मुक्ति पदयात्रा पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। पैदल यात्रा को चिकित्सा के रूप में प्रचारित करने वाले अर्जन सिंह उर्फ वॉकर बाबा ने इस पदयात्रा में विशेष रूप से भाग लिया। सुबह 4 बजे सभी पैदल यात्री ईको सिटी स्थित गुड लाइफ+ बेस कैंप पर एकत्रित हुए और नाश्ते के बाद सुबह 5:30 बजे पदयात्रा शुरू हुई।

इसमें श्री विक्रम सेठी, श्री अर्जन सिंह (वॉकर बाबा), कुमारी अमनदीप चौहान, श्री अमर डोगरा, श्री धर्मेंद्र सिंह और श्री विक्रमजीत सिंह पन्नू ने भाग लिया। साथ ही, एक इनोवा गाड़ी भी सामग्री और आपातकालीन किट लेकर चल रही थी। नयागांव पहुंचते ही भारी बारिश और जलभराव के कारण रास्ता कठिन हो गया, लेकिन सभी ने बारिश का स्वागत किया और यात्रा जारी रखी।

वॉकर बाबा और विक्रम सेठी ने नशे, अवसाद और चिंता से मुक्ति पाने में पैदल चलने और शारीरिक गतिविधियों के महत्व पर चर्चा की। सुबह 10 बजे सभी यात्री सेकट्री शिव मंदिर पहुंचे और आशीर्वाद लिया। इसके बाद, सुबह 11:15 बजे यात्रा माता मनसा देवी मंदिर पहुंची, जहां माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड के सदस्य डॉ. एच.सी. गुप्ता जी के सहयोग से विशेष दर्शन की व्यवस्था की गई थी।

यात्रा दोपहर 2 बजे ईको सिटी बेस कैंप न्यू चंडीगढ़ पर संपन्न हुई, जहाँ सभी ने संकल्प लिया कि इस पहल को खरड़ उप-मंडल के हर गाँव तक पहुँचाया जाएगा और नशामुक्ति शिविर और पैदल यात्रा नियमित रूप से आयोजित की जाएँगी। यही इस यात्रा का सच्चा संदेश है।

निगम के मुख्य अभियंता ने एमएचसी की समस्याएं हल करने हेतु मातहत अधिकारियों को जल्द कदम उठाने के निर्देश दिए

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

मनीमाजरा । मॉडर्न हाऊसिंग कॉम्प्लेक्स( एमएचसी), मनीमाजरा की आरडब्ल्यूए, कैटेगरी4४ के अध्यक्ष तलविंदर सिंह ने जीएस बराड़, प्रधान, आरडब्ल्यूए, कैटेगरी-2, हरीश अत्रेजा, महासचिव, आरडब्ल्यूए, कैटेगरी-4 व पीआर निर्मल, उपाध्यक्ष, आरडब्ल्यूए, कैटेगरी-2 सुदेश कटोच आदि के साथ चण्डीगढ़ नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय अरोड़ा के साथ क्षेत्र की समस्याओं बारे चर्चा की।

तलविंदर सिंह ने बताया कि इसी मुद्दे पर उन्होंने नगर निगमायुक्त से भी पिछले माह दो बार भेंट की थी जिस पर उन्हें मुख्य अभियंता ने बैठक के लिए बुलाया था। प्रतिनिधिमंडल ने यहाँ की सड़कों पर गड्ढे एवं जर्जर स्थिति, सड़कों एवं नालियों में बारिश के समय जलभराव, आरयूबी से एमएचसी की ओर आने वाले मार्ग पर पानी का जमा होना, कई वर्षों से कैटेगरी-2 और 4 में रिकार्पेटिंग न होना, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मीटर बदलने के बाद सड़कों का खराब होना ।

मुख्य अभियंता संजय अरोड़ा ने बैठक में अधीक्षक अभियंता धर्मेंद्र शर्मा, केपी सिंह और कार्यकारी अभियंता कुलदीप सिंह, अजय गर्ग, परमिंदर पाल, अश्वनी कुमार सहित संबंधित एसडीओ को तत्काल बुलाकर समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि बुधवार, दिनांक 20 अगस्त को ग्राउंड लेवल पर जाकर आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि अगले माह तक कार्य प्रारंभ हो सके। प्रधान तलविंदर सिंह ने बैठक को सकारात्मक बताते हुए भरोसा जताया कि नगर निगम शीघ्र ही सभी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेगा और उन्होंने सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।