Home Blog Page 73

निकाले गए कांट्रैक्ट असिस्टेंट प्रोफेसरों और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की तुरंत बहाली की मांग : ऑल कांट्रैक्चुअल कर्मचारी संघ भारत

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। ऑल कांट्रैक्चुअल कर्मचारी संघ भारत, यूटी चंडीगढ़ ने आरोप लगाया है कि चंडीगढ़ प्रशासन बार-बार माननीय कैट, हाईकोर्ट और सर्वोच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेशों की अवमानना कर रहा है। संघ का कहना है कि विशेष रूप से उच्च शिक्षा विभाग में माननीय न्यायालयों द्वारा मानदेय वृद्धि और नौकरी की सुरक्षा को लेकर दिए गए आदेशों को अफसरशाही व संस्थान प्रमुखों की ज़िद के कारण लागू नहीं किया जा रहा है, जिससे कांट्रैक्ट और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है।

गत वर्ष माननीय हाईकोर्ट चंडीगढ़ के एक निर्णय में लगभग 37 याचिकाओं में वर्ष 2011 में कैट चंडीगढ़ द्वारा कांट्रैक्ट कर्मचारियों को बेसिक + डीए देने का निर्णय हुआ था, जिसे हाईकोर्ट ने भी बरकरार रखा तथा उस निर्णय को प्रशासन द्वारा न लागू करने पर पीढीयों द्वारा अवमानना याचिका दायर की गई । प्रशासन द्वारा हाईकोर्ट के निर्णय पर सर्वोच्च न्यायालय में दी गई चुनौती भी खारिज हो चुकी है।

संघ के प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि लगभग 28 कांट्रैक्ट असिस्टेंट प्रोफेसर अपनी नौकरी बचाने के लिए कोर्टों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। वहीं लगभग 150 आउटसोर्सिंग कर्मचारी तीन-तीन महीने से बिना वेतन और ज्वाइनिंग के हैं और प्रशासन द्वारा कुछ चहेते आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को ज्वाइन करवाए जाने की ‘पिक एंड चूज’ नीति के कारण दर-दर भटक रहे हैं।

माननीय हाईकोर्ट ने प्रशासन द्वारा युक्तिकरण की आड़ में की जा रही छंटनी पर संज्ञान लेते हुए अवमानना याचिका में हाल ही में चल रही अंतरिम सुनवाई के दौरान चंडीगढ़ प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे 242 असिस्टेंट प्रोफेसरों को बढ़े हुए मानदेय का एरियर देने, सेवाएं समाप्त करने के बजाय नियमितिकरण पर विचार करने और 15 सितंबर तक स्पष्ट जवाब दाखिल करने का आदेश दें।

उन्होंने मांग की कि सभी निकाले गए असिस्टेंट प्रोफेसरों और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को तत्काल बहाल किया जाए तथा अवमानना याचिका में माननीय हाईकोर्ट द्वारा दिए गए अंतरिम निर्देश अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसरों का नियमितिकरण किया जाए अन्यथा केंद्रीय नीतियों के अभाव में साथी राज्यों की पालिसियों अनुसार कांट्रैक्ट व आऊटसोर्सिंग कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की अर्धवार्षिक बैठक पर पूरी चर्चा

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

ऋषिकेश । श्री आर. के. विश्नोई, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने बताया कि नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 40वीं अर्धवार्षिक बैठक 18.08.2025 को टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, ऋषिकेश के रसमंजरी हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्‍यक्षता नराकास, अध्‍यक्ष एवं टीएचडीसी के निदेशक (कार्मिक), श्री शैलेन्‍द्र सिंह ने की ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर किया गया। इस अवसर पर टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के टीईएस हाईस्कूल के विद्यार्थियों के द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। सभी उपस्थित प्रतिभागियों ने करतल ध्वनि से इन विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया । बैठक के दौरान पुरस्कार वितरण समारोह में समिति के अध्यक्ष, श्री शैलेन्द्र सिंह ने अपने कर-कमलों से छमाही के दौरान नराकास के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया ।

इस अवसर पर नराकास की वार्षिक पत्रिका ‘’ज्ञान प्रकाश’’ के 13वें अंक, टीएचडीसी की राजभाषा पत्रिका ‘’पहल’’, केंद्रीय विद्यालय, एसएसबी श्रीनगर की छमाही पत्रिका ‘’वागिशा’’ के प्रथम अंक का विमोचन किया गया। बैठक में नराकास सचिव, श्री पंकज कुमार शर्मा द्वारा नराकास हरिद्वार द्वारा आयोजित गतिविधियों एवं राजभाषा से संबंधित नवीनतम जानकारियों से अवगत कराया गया ।

समिति के अध्‍यक्ष, श्री शैलेन्‍द्र सिंह ने अपने संबोधन में सभी सदस्‍य संस्‍थानों के प्रमुखों एवं प्रतिनिधियों का उनके प्यार एवं सम्मान के लिए धन्यवाद देते हुए समिति के संचालन में सबके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश भारत के अधिकतर लोगों की भाषा हिंदी है। हम हिंदी में ही अपनी बात को प्रभावशाली ढंग से रख सकते हैं और हिंदी में बोली जाने वाली बात सबकी समझ में आ जाती है । हिंदी अपने भावों एवं विचारों को व्यक्त करने का सरल एवं सहज माध्यम है इसलिए आपस में सामान्य वार्तालाप में और अपने घरों में हिंदी में ही बात करते हैं ।

हिंदी की विशेषता है कि इसमें सभी भाषाओं के शब्‍दों को अपनाने की प्रबल शक्‍ति मौजूद है। उन्होंने सभी संस्थानों के प्रमुखों को बताया कि राजभाषा विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए जारी किए गए वार्षिक कार्यक्रम की कुछ मदों के प्रतिशत में परिवर्तन किया गया है, इसलिए इस नवीनतम वार्षिक कार्यक्रम का संदर्भ अवश्य ही ग्रहण करें।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार हिंदी के प्रचार-प्रसार में अपनी ओर से भरसक प्रयास कर रही है जिसके परिणामस्वरूप हिंदीतर राज्यों में हिंदी सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। ‘’क’’ क्षेत्र में होने के कारण हमें भरसक प्रयास करना चाहिए कि राजभाषा विभाग द्वारा दिए गए लक्ष्यों को पूरा करने के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें । कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी सदस्य संस्थानों के प्रमुख एवं प्रतिनिधियों को बैठक में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया।

एनएचपीसी की प्रमुख सीएसआर पहल शिक्षा रथ 7.0 का तुरतुक, लद्दाख में समापन

0

सिटीन्यूज़ नॉउ, लद्दाख । एनएचपीसी लिमिटेड द्वाराअपनी प्रमुख सीएसआर पहल, शिक्षा रथ 7.0 का सफलतापूर्वक समापन रविवार को तुरतुक, नुब्रा, लद्दाख में किया गया। इस कार्यक्रम में श्री उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक), एनएचपीसी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके साथ कार्यकारी पार्षद, एलएएचडीसी, तुरतुक, स्थानीय ग्रामीण और स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाएं भी उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण सीमा पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थायी आजीविका के अवसर पैदा करने के लिए एनएचपीसी के सीएसआर सहयोग के माध्यम से विकसित होमस्टे इकाइयों का उद्घाटन था।

इसके अतिरिक्त, उषा इंटरनेशनल के सहयोग से आयोजित व्यावसायिक सिलाई प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली 30 महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं। प्रतिभागियों के कौशल और दृढ़ संकल्प को मान्यता देने के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शिक्षा रथ 7.0 को मूल रूप से एनएचपीसी के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व अधिदेश के तहत 06.10.2024 को लॉन्च किया गया था।

समारंभ फाउंडेशन द्वारा कार्यान्वित इस पहल का ध्यान लद्दाख के सात दूरस्थ सीमावर्ती गाँवों, तुरतुक, त्याक्षी, थांग-चथांग, बोगडांग, चालुंखा, धोतांग और थांग के समग्र विकास पर केंद्रित था। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता, शिक्षा, कौशल विकास और सतत आजीविका सहित प्रमुख विकासात्मक क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया। शिक्षा रथ 7.0 के माध्यम से, एनएचपीसी लिमिटेड भारत के कुछ सबसे दूरस्थ और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समावेशी, सतत विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करती रही है।

वर्ल्ड पीस मिशन और लॉयंस क्लब, चण्डीगढ़ ने झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। वर्ल्ड पीस मिशन और लॉयंस क्लब, चण्डीगढ़ सेंट्रल द्वारा स्वतंत्रता दिवस झुग्गी-झोपड़ी के लगभग 250 बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति के विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण समाजसेवी पवन केजरीवाल द्वारा किया गया। बच्चों को मिठाइयां व तोहफे भी वितरित किए गए।

अध्यक्ष ललित बहल ने बताया कि लगभग 350 बच्चों को वर्ल्ड पीस मिशन ट्रस्ट द्वारा बिल्कुल नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है। इसके अलावा स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 40 लड़कियों को सिलाई का प्रशिक्षण भी दिया गया।

लॉयंस क्लब, चण्डीगढ़ ने पौधरोपण का आयोजन किया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। लॉयंस क्लब, चण्डीगढ़ प्रॉस्पेरिटी ने स्वतंत्रता दिवस का आयोजन गाँव कुराड़ी, जिला मोहाली में स्थानीय स्कूल के बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर मिठाई और भोजन वितरित किया गया तथा क्लब के अध्यक्ष लॉयन ललित बजाज ने बताया कि इस अवसर पर गाँव में वृक्षारोपण भी किया गया।

इस मौके पर क्लुब की ओर से लॉयन अश्वनी विग, लॉयन अशोक गर्ग (सचिव), लॉयन आरके राणा (पीडीजी) व गाँव के सरपंच सरदार नाहर सिंह, पूर्व सरपंच सरदार छज्जा सिंह व सरदार स्वर्ण सिंह व सरदार तारा सिंह ग्रेवाल आदि उपस्थित रहे।

अक्षय शर्मा बने पंजाब रेसलिंग एसोसिएशन के नए अध्यक्ष

0

सभी पहलवानों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रतियोगिता व यात्रा शुल्क में छूट होगी सर्वोच्च प्राथमिकता

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। प्रतिष्ठित पंजाब रेसलिंग एसोसिएशन का नया अध्यक्ष अक्षय शर्मा को चुना गया है। एसोसिएशन की बैठक में हुए चुनाव के दौरान पूर्व अध्यक्ष रमन कुमार ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष अक्षय शर्मा, जो कि खेल प्रेमी और अमृतसर में सक्रिय भाजपा नेता भी हैं, ने इस अवसर पर एसोसिएशन के आजीवन अध्यक्ष ओलंपियन करतार सिंह (आईपीएस), पूर्व अध्यक्ष रमन कुमार और महासचिव शहबाज़ सिंह का आभार जताते हुए कहा कि पंजाब के पहलवानों और एसोसिएशन की सेवा करना उनके लिए गर्व की बात है।

अक्षय शर्मा ने घोषणा की कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता एसोसिएशन के सभी पहलवानों को आजीवन स्वास्थ्य बीमा की सुविधा उपलब्ध कराना होगी। उन्होंने कहा कि हमारे पहलवान कड़ी मेहनत कर राज्य और देश का नाम रोशन करते हैं। उनका स्वास्थ्य और भविष्य सुरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने आगे कहा कि अपने छात्र जीवन में उन्होंने देखा है कि कई पहलवान प्रतियोगिता या यात्रा शुल्क न चुका पाने के कारण मुकाबलों से वंचित रह जाते हैं। उनका लक्ष्य है कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण कोई भी पहलवान पीछे न छूटे। इसके लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे ताकि खिलाड़ियों को पर्याप्त आर्थिक सहायता मिल सके और वे पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन कर सकें।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने लड्डू गोपाल का पंचामृत अभिषेक किया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। श्री चैतन्य गौड़ीय मठ, सेक्टर 20 में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान् के दर्शनों के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा। मंदिर के प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि तीन दिवसीय समारोह के अंतिम दिन पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया सपरिवार मंदिर परिसर में पधारे व दीप प्रज्वलित करके भगवन की आरती की एवं अपने हाथों से लड्डू गोपाल का पंचामृत अभिषेक किया।

बाद में कटारिया ने भगवान श्री कृष्ण जी की लीलाओं आकर्षक व मनमोहक कलाकृतियों देखा। डार्क रूम में प्रदर्शित होने वाले लाइट एंड साउंड शो, भगवान श्री कृष्ण जी का विराट स्वरूप, चार धाम जिसमें श्री जगन्नाथ पुरी, श्री द्वारकापुरी, श्री रामेश्वरम धाम व श्री बद्रीनाथ धाम की प्रतिकृतियों का भी अवलोकन किया। भारी भीड़ को देखते हुए प्रबंधकों ने दोपहर की बजाए सुबह 11 बजे ही मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए।

इससे पहले सुबह प्रभात फेरी निकाली गई व प्रभु की मंगल आरती हुई। तत्पश्चात सारा दिन भगवान श्री कृष्ण जी की लीलाओं पर चर्चा व कथा-प्रवचन चलता रहा। मध्यरात्रि ठीक 12 बजे भगवान श्री कृष्ण जी के जन्म के समय शंखनाद किया गया और उनका पंचामृत से अभिषेक करने के बाद उन्हें सुंदर पोशाक और आभूषण भेंट किए गए। भगवान को 156 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया गया।

श्री दिगम्बर जैन सोसायटी के मैमोग्राफी एवं चिकित्सा जांच शिविर का 250 लोगों ने लाभ उठाया

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। श्री दिगम्बर जैन सोसायटी, चण्डीगढ़ द्वारा इनर व्हील क्लब, चण्डीगढ़ चैप्टर के सहयोग से एक निःशुल्क मैमोग्राफी एवं चिकित्सा जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में सोहाना हॉस्पिटल, मोहाली की टीम द्वारा महिलाओं के लिए मुफ़्त मैमोग्राफी जांच की गई। साथ ही, अपोलो हॉस्पिटल, चण्डीगढ़ के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा सामान्य चिकित्सा परामर्श एवं स्त्री रोग परामर्श (गायनकोलॉजी कंसल्टेशन) प्रदान किया गया।

शिविर का उद्घाटन एडवोकेट दीपक जैन (इनकम टैक्स ) द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। शिविर में 50 लोगों ने मैमोग्राफी और 200 लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लिया। इनर व्हील क्लब की और से उर्वशी जैन एवं यशिका जैन ने कार्यक्रम का संयोजन किया।

सोसायटी की समस्त कार्यकारिणी उपस्थित रहे जिनमें अध्यक्ष धर्मबहादुर जैन, उपाध्यक्ष एडवोकेट आदर्श जैन, सचिव संत कुमार जैन, कोषाध्यक्ष राज बहादुर जैन, संयुक्त सचिव शरद जैन, डॉक्टर आशीष जैन, रमेश जैन, करुण जैन, इन्दर मल जैन, विजय जैन, निखिल जैन एवं अन्य उपस्थित थे। इस स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने ऐसे सामाजिक और सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

मनीष तिवारी ने सेक्टर 7 के पार्कों में झूले, बैंच, ओपन जिम व सीसीटीवी कैमरे लगवाने की घोषणा की

0

सांसद निधि से 11 लाख रुपये की भी घोषणा

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। सेंट्रल गवर्नमेंट हाउसिंग वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर 7 द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांसद मनीष तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की, पार्षद महेश इंदर सिंह सिद्धू, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर दलीप शर्मा, समाजसेवी सुनील शर्मा और मलिक ज्वैलर्स के रामकिशन मलिक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

मनीष तिवारी ने अपने संबोधन में निवासियों में एकता और देशभक्ति की भावना की सराहना की और सभी को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। इस के साथ सोसायटी के पार्कों में नए झूले, बैंच,ओपन जिम व सोसाइटी में सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए सांसद निधि से 11 लाख रुपये की भी घोषणा की।

कार्यक्रम का समापन समिति की अध्यक्ष वंदना चौधरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी सिंघासन राय, मनोज कुमार, बीडी सिंह, किस्मत, प्रमोद व राजवंत मौजूद रहे।

प्रोफेसर अनीता कौशल ने नई शिक्षा नीति के नवाचार को प्रोत्साहित करने वाले पहलुओं को उजागर किया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। पोस्ट ग्रैजुएट सरकारी कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42 में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर कॉलेज प्रधानाचार्य प्रोफेसर अनीता कौशल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर कॉलेज छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें एकता, बलिदान और स्वतंत्रता के आदर्शों को प्रेरक देशभक्ति गीतों, सुंदर नृत्यों और विचारोत्तेजक व्याख्यानों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया। इन प्रस्तुतियों में ऊर्जा, समर्पण और राष्ट्र की विरासत के प्रति गहरी श्रद्धा झलकती थी।

अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने स्वतंत्रता दिवस के स्थायी महत्व को रेखांकित किया और छात्राओं से लोकतंत्र के शाश्वत मूल्यों को संजोने और बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने नई शिक्षा नीति के नवाचार और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने वाले पहलुओं को उजागर किया और बताया कि यह नीति विकसित भारत के विजन के साथ कैसे मेल खाती है।

उन्होंने नशे की समस्या पर भी प्रकाश डाला, जो युवाओं के बीच एक मौन खतरा बन चुकी है, और उन्हें नशे से दूर रहकर जीवन, स्वास्थ्य और सम्मान को चुनने की प्रेरणा दी। इस उत्सव की एक विशेष यादगार झलक थी एनएसएस पदाधिकारी डॉ. अशोक चंब्याल द्वारा प्रस्तुत मधुर वीणा वादन, जिसने इस अवसर को एक शांति और सौंदर्य की अनुभूति प्रदान की। डॉ. तजींदर, एनएसएस प्रभारी के कुशल मार्गदर्शन में, कार्यक्रम अधिकारियों और एनएसएस स्वयंसेवकों के साथ मिलकर कई पौधे लगाये गए, जो समर्पण की भावना को दर्शाते हैं।