Home Blog Page 74

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री साईं धाम, सेक्टर 29 मे धूमधाम से मनाया गया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। श्री साईं धाम, सेक्टर 29 में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव प्रति वर्ष की भांति धूमधाम से मनाया गया। विख्यात भजन गायक साईं विशाल दास ने इस अवसर पर जन्मे हैं कृष्ण कन्हाई, गोकुल में बाजे बधाई, साईं, तू है तो मैं हूँ, बाबा तेरे नाम लिख दी है अरजी, दुखी निमानो का तू है सहारा साईं आदि भजन गाकर साईं भक्तों को निहाल कर दिया।

इसी दौरान अटूट लंगर भी बरताया। मध्यरात्रि होते ही केक काटा गया और भोग लगाकर श्रद्धालुओं को बांटा गया। साथ ही माखन-मिश्री का प्रसाद भी वितरित किया गया।

बिजली उपभोक्ताओं के साथ सीपीडीएल के अधिकारियों व स्टॉफ ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

0

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। सीपीडीएल (चण्डीगढ़ पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड) के अधिकारियों व स्टॉफ द्वारा स्वतंत्रता दिवस बिजली उपभोक्ताओं को मिठाई खिला कर मनाया गया। एक्सईएन विजय कुमार और एसडीओ अमित ढींगरा ने अपनी ड्यूटी को देश सेवा के साथ जोड़ते हुए कहा देश की प्रगति में सभी को अपनी जिम्मेवारियों को निभाना चाहिए।

अभियंताओं व स्टॉफ सदस्यों भावना चड्ढा, सुरभि अलीपुरिया, मोना, जितेंद्र कौर, विक्रमजीत, मलकीत सिंह, रमेश सोहिल, अमरीक सिंह ने भी समाज और देश के प्रति हर संभव फर्ज को निभाने में पीछे नहीं रहना चाहिए।

मैक्स अस्पताल मे कॉक्लियर इम्प्लांट की प्रगति पर आयोजित – 130 ईएनटी विशेषज्ञों ने भाग लिया

सिटीन्यूज़ नॉउ, मोहाली। कॉक्लियर इम्प्लांट में प्रगति पर आयोजित सीएमई में आज यहां 130 ईएनटी विशेषज्ञों ने भाग लिया। मैक्स अस्पताल मोहाली द्वारा अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एआईएमएस), मोहाली के सहयोग से सीएमई का आयोजन किया गया, जिसमें कॉक्लियर इम्प्लांट में नवीनतम प्रगति पर प्रकाश डाला गया।

एआईएमएस मोहाली में ईएनटी के प्रोफेसर और प्रमुख डॉ. मनीष गुप्ता डा तथा मैक्स के ईएनटी डायरेक्टर डॉ. नरेश कुमार पांडा उपस्थित थे। सीएमई के दौरान, डॉ. पांडा ने स्वास्थ्य देखभाल में सीखने, नवाचार और सहयोग के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने बताया की कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी एक अद्वितीय और बहुत फायदेमंद सर्जरी है जो उन बच्चों के लिए है जो विभिन्न कारणों से बधिर पैदा होते हैं। चूंकि भाषाई परिणाम सामान्य सुनने के विकास से सीधे संबंधित होते हैं, इसलिए जन्म से बधिर बच्चे सामान्य भाषाई क्षमताएं नहीं रख सकते।

समय पर सुनने की हानि की पहचान और कॉकलियर इम्प्लांट सर्जरी द्वारा हस्तक्षेप बच्चे को इष्टतम सुनने के स्तर और अच्छे भाषाई परिणाम प्राप्त करने में मदद करता है। जन्मजात बधिर बच्चों के लिए कॉकलियर इम्प्लांटेशन एकमात्र समाधान है जो बच्चे को लगभग सामान्य सुनने की क्षमता दे सकता है।

नगर निगम कर्मी विकास ने दोहराये सभी आरोप, सीबीआई जांच की मांग : वायरल वीडियो मामले की सच्चाई उजागर

0

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। नगर निगम के कर्मचारी विकास ने आज चंडीगढ़ में कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं और खाली कागज़ों पर ज़बरदस्ती साइन करवाए जा रहे हैं। विकास ने कहा कि उनकी पहली वीडियो ही सच थी, जबकि दूसरी वीडियो इंस्पेक्टर रजत शर्मा के दबाव में, उनके फोन से ही रिकॉर्ड करवाई गई थी।

सच्चाई यही है कि निगम एनफोर्समेंट विभाग के इंस्पेक्टर साहिबान ने निगम कर्मियों को पैसे इकट्ठा करने में लगाया हुआ है, जिस पर विजिलेंस या सीबीआई जांच होनी चाहिए। मेरे द्वारा लगाए गए सभी आरोप जांच में साबित हो जाएंगे,” विकास ने कहा।

इस मौके पर शास्त्री मार्केट सेक्टर-22 के प्रधान मुकेश गोयल भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि वह नगर निगम आयुक्त को शिकायत दर्ज करवा चुके हैं और इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

पार्क अस्पताल मोहाली में ब्रेन स्ट्रोक सर्जरी के बाद लेह के सीआरपीएफ सोल्जर को नया जीवन मिला

सिटीन्यूज़ नॉउ, मोहाली । लेह में अधिक ऊंचाई पोस्ट में तैनात सीआरपीएफ सोल्जर को पार्क ग्रीशियन अस्पताल, मोहाली में सफल ब्रेन स्ट्रोक सर्जरी के बाद नया जीवन मिला। अत्यधिक मौसम की परिस्थितियों के कारण, सोल्जर का रक्त अनियमित रूप से गाढ़ा हो गया जिससे उसका हीमोग्लोबिन बढ़ गया। लेह में ऐसे कठोर जलवायु की स्थिति में, हीमोग्लोबिन स्तर 24 ग्राम/डीएल तक जा सकता है।

सोल्जर को भारतीय वायु सेना द्वारा IL-76 विमान से मोहाली ले जाया गया और पार्क ग्रीशियन अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया। बिना समय बर्बाद किए, कंसलटेंट न्यूरोसर्जरी डॉ अनिल सोफत की अगुवाई में न्यूरोसर्जिकल टीम ने मध्य रात्रि में आपातकालीन ब्रेन सर्जरी की, जो छह घंटे तक जारी रही। सर्जरी के बाद, मरीज को चार दिनों तक वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। वह अब अच्छी तरह से ठीक हो रहा है और खतरे से बाहर है।

डॉ अनिल सोफत ने कहा, “ मरीज की स्थिति के कारण एक उच्च जोखिम वाला मामला था। मैसिव मिडलाइन शिफ्ट और गंभीर मस्तिष्क सूजन थी। ऑपरेशन के बाद, मरीज को हमारी क्रिटिकल केयर टीम द्वारा बहुत अच्छी तरह से मैनेज किया गया। हमें गर्व है कि हम ऐसे कठोर परिस्थितियों में देश की सेवा करने वाले एक सैनिक की सेवा करने में सक्षम रहे।”

चंडीगढ़ इंटर स्कूल रेसलिंग प्रतियोगिता के अंडर 19 में खवाइश ने जीता स्वर्ण पदक

0

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। इंटर स्कूल में खवाइश का यह तीसरा स्वर्ण पदक चंडीगढ़ के सेक्टर43 स्थित रेसलिंग खेल प्रतियोगिता अंडर 19 के 53 किलो भार वर्ग में शारदा सर्वहितकारी सेक्टर 40 में 12वीं में पड़ने वाली खवाइश चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता है । खवाइश ने इससे पहले भी दो बार इंटर स्कूल में अंडर 17 और अंडर 19 में स्वर्ण जीतकर स्कूल नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी है ।

पिछले 4 वर्षों से प्रतिदिन कड़ी मेहनत का परिणाम है स्वर्ण पदक.ख्वाइश ने बताया कि वह 4 वर्ष से लगातार अपने कोच से परीक्षण ले रही है । वह अपने कोच के बताए अनुसार प्रतिदिन 6 सुबह बजे अभ्यास करती है और उसके बाद 8 बजे स्कूल फिर 2 बजे घर पहुंचकर 3.30 बजे ट्यूशन जाती है । इसके बाद शाम को बजे वही से सीधा रोहित सर के पास रेसलिंग एकेडमी पहुँचकर शाम 7.30 बजे तक अपने खेल में जी जान से अभ्यास करती है ।

खवाइश ने बताया कि उसका सपना है कि वह ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर अपने देश का अपने स्कूल का अपने दोनों कोच और अपने माता पिता का नाम रोशन करना चाहती है । और इसके लिए वह आगे और ज़्यादा मेहनत करेगी ।

गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, सेक्टर 20-डी में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस पारंपरिक उत्साह के साथ तिरंगा फहराकर मनाया गया। कॉलेज की परंपरा के अनुसार, सबसे पुराने कर्मचारी, कॉलेज की सहायक प्राध्यापक डॉ. सुमन खोकर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। प्राचार्या डॉ.(श्रीमती) सपना नंदा ने अपने संबोधन में मुख्य अतिथि और कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को बधाई दी तथा इस दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

डॉ.नंदा ने राष्ट्र की अखंडता की रक्षा के लिए सशस्त्र बलों के बलिदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षाविदों को इस दिशा में निरंतर प्रयास करने चाहिए ताकि भारत विश्व का अग्रणी राष्ट्र बन सके और ‘विकसित भारत’ का सपना साकार हो।

उन्होंने यह भी कहा कि हमारा विज़न ‘अमृत काल’ के सिद्धांत पर आधारित है—एक ऐसा दृष्टिकोण जो 2047 में स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष से आगे की ओर देखता है। यह काल भारत के लिए स्वर्णिम युग होना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवाओं, से सक्रिय भागीदारी की अपील की ताकि भारत ‘विश्वगुरु’ बन सके।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। उपस्थित सभी लोगों में मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें विद्यार्थी, प्राध्यापक, कार्यालय व प्रशासनिक कर्मचारी शामिल थे।

ला ट्रोब युनिवर्सिटी और मेलबर्न भारतीय फिल्म महोत्सव के बीच साझेदारी

0

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। ला ट्रोब युनिवर्सिटी और मेलबर्न भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएम) के बीच साझेदारी के तहत हर्षोल्लास से देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। ला ट्रोब के चांस्लर जॉन ब्रम्बी एओ और आईएफएफएम के साथ सिने जगत के दिग्गज आमिर खान शामिल हुए।

हैप्पी चैंप्स प्री स्कूल ने जन्माष्टमी मनाई

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। हैप्पी चैंप्स प्री स्कूल, दशहरा मैदान के पास, आर्य कॉलेज रोड, खरड़ में जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। छात्रों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण कर अपनी रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इस कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नृत्य प्रस्तुतियाँ और भक्ति गीत शामिल थे।

निदेशक श्री विकास चड्ढा और प्रधानाचार्या डॉ. सुनैना चड्ढा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों का धन्यवाद किया।

टेरा मोटर्स इंडिया ने प्रमुख 3-व्हीलर डीलर पार्टनर एपी मोटर एंड फाइनेंस के साथ मिलकर अमृतसर में ऑटो शो-रूम का श्रीगणेश किया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। गो सुजुकी, प्रबंध निदेशक, टेरा मोटर्स इंडिया ने प्रमुख 3-व्हीलर डीलर पार्टनर एपी मोटर एंड फाइनेंस के साथ मिलकर जापान की मशहूर तीन-पहिया इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्माता टेरा मोटर्स ने पंजाब के अमृतसर में अपने प्रमुख हाई-स्पीड एल5 इलेक्ट्रिक ऑटो शो-रूम का श्रीगणेश किया।

बता दें कि टेरा मोटर्स का प्रमुख क्योरो + मॉडल सेगमेंट में सबसे लंबी 200 किमी तक की रेंज, मजबूत बिल्ड क्वालिटी, 5 साल की संपूर्ण वारंटी और रू. 3.66 लाख की आकर्षक कीमत के साथ ऑन-रोड उपलब्ध होगा।