Home Blog Page 75

गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, सेक्टर 20-डी में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस पारंपरिक उत्साह के साथ तिरंगा फहराकर मनाया गया। कॉलेज की परंपरा के अनुसार, सबसे पुराने कर्मचारी, कॉलेज की सहायक प्राध्यापक डॉ. सुमन खोकर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। प्राचार्या डॉ.(श्रीमती) सपना नंदा ने अपने संबोधन में मुख्य अतिथि और कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को बधाई दी तथा इस दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

डॉ.नंदा ने राष्ट्र की अखंडता की रक्षा के लिए सशस्त्र बलों के बलिदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षाविदों को इस दिशा में निरंतर प्रयास करने चाहिए ताकि भारत विश्व का अग्रणी राष्ट्र बन सके और ‘विकसित भारत’ का सपना साकार हो।

उन्होंने यह भी कहा कि हमारा विज़न ‘अमृत काल’ के सिद्धांत पर आधारित है—एक ऐसा दृष्टिकोण जो 2047 में स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष से आगे की ओर देखता है। यह काल भारत के लिए स्वर्णिम युग होना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवाओं, से सक्रिय भागीदारी की अपील की ताकि भारत ‘विश्वगुरु’ बन सके।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। उपस्थित सभी लोगों में मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें विद्यार्थी, प्राध्यापक, कार्यालय व प्रशासनिक कर्मचारी शामिल थे।

ला ट्रोब युनिवर्सिटी और मेलबर्न भारतीय फिल्म महोत्सव के बीच साझेदारी

0

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। ला ट्रोब युनिवर्सिटी और मेलबर्न भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएम) के बीच साझेदारी के तहत हर्षोल्लास से देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। ला ट्रोब के चांस्लर जॉन ब्रम्बी एओ और आईएफएफएम के साथ सिने जगत के दिग्गज आमिर खान शामिल हुए।

हैप्पी चैंप्स प्री स्कूल ने जन्माष्टमी मनाई

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। हैप्पी चैंप्स प्री स्कूल, दशहरा मैदान के पास, आर्य कॉलेज रोड, खरड़ में जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। छात्रों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण कर अपनी रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इस कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नृत्य प्रस्तुतियाँ और भक्ति गीत शामिल थे।

निदेशक श्री विकास चड्ढा और प्रधानाचार्या डॉ. सुनैना चड्ढा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों का धन्यवाद किया।

टेरा मोटर्स इंडिया ने प्रमुख 3-व्हीलर डीलर पार्टनर एपी मोटर एंड फाइनेंस के साथ मिलकर अमृतसर में ऑटो शो-रूम का श्रीगणेश किया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। गो सुजुकी, प्रबंध निदेशक, टेरा मोटर्स इंडिया ने प्रमुख 3-व्हीलर डीलर पार्टनर एपी मोटर एंड फाइनेंस के साथ मिलकर जापान की मशहूर तीन-पहिया इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्माता टेरा मोटर्स ने पंजाब के अमृतसर में अपने प्रमुख हाई-स्पीड एल5 इलेक्ट्रिक ऑटो शो-रूम का श्रीगणेश किया।

बता दें कि टेरा मोटर्स का प्रमुख क्योरो + मॉडल सेगमेंट में सबसे लंबी 200 किमी तक की रेंज, मजबूत बिल्ड क्वालिटी, 5 साल की संपूर्ण वारंटी और रू. 3.66 लाख की आकर्षक कीमत के साथ ऑन-रोड उपलब्ध होगा।

एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ मे शुक्रवार को मनाया 79वा स्वतंत्रता दिवस

0

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़ । एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ द्वारा शुक्रवार को कार्यालय परिसर सेक्टर 31A में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री आदित्य गौतम एवं श्रीमती रश्मी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की |

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजा रोहन कर के किया गया तत्पश्चात् सुरक्षा जवानों, उपस्थित समस्त कर्मियों उनके परजनों द्वारा राष्ट्रगान एवं राष्ट्र ध्वज को सलामी दी गई तथा उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान गाया ।

श्री आदित्य गौतम ने सभी को स्वतंत्रता दिवस के shubh अवसर पर शुभकामनाएं दी एवं अपने संबोधन में कार्मिको को निष्ठा से कार्य कर के देश को प्रगतिशील एवं सशक्त बनाने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने समस्त वीरों को नमन किया जिन्होंने आज़ादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर किए हैं और आजादी की राह में आने वाली यातनाओं को सहा है।

अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ‘कॉस्गाइनी-25’ का राज्यपाल ने किया श्रीगणेश- प्रसिद्ध रोबोटिक सर्जन डॉ. प्रीति जिंदल

रोबोटिक गाइनोकोलॉजी सर्जरी सटीक है और इससे मरीज़ों को जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। पंजाब के राज्यपाल ने गाइनोकोलॉजी, कॉस्मेटिक गाइनोकोलॉजी और महिलाओं के स्वास्थ्य संबधी रोबोटिक्स एडवांसमेंट्स पर केंद्रित दो दिवसीय इंटरनेशनल इंटरडिस्प्लनरी कॉन्फ्रेंस कॉस्गाइनी-25 का श्रीगणेश किया। इंडियन सोसाइटी ऑफ एस्थेटिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव गायनोकोलॉजी और ट्राइसिटी स्थित द टच क्लिनिक द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में भारत और विदेशों के प्रमुख विशेषज्ञों सहित 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

कॉस्गाइनी 25 की ऑर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन डॉ. प्रीति जिंदल ने स्ट्रेस यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस (एसयूआई) और रजोनिवृत्ति से संबंधित जेनिटुअरनरी सिंड्रोम ऑफ मेनोपॉज (जीएसएम) के प्रबंधन पर अहम जानकारी सांझा की। इस अवसर पर इंटरनेशनल एक्सपर्ट डॉ. अयमान अल अत्तर (अमेरिका), डॉ. फातिमा अल हाजेरिफ (दुबई) और डॉ. हिशाम अरब (सऊदी अरब) ने शिरकत की।

सिटीन्यूज़ नॉउ से बात करते हुए डॉ. प्रीति ने बताया कि रोबोटिक गाइनोकोलॉजी सर्जरी ने अपनी सटीकता साबित कर दी है और इस तरह की सर्जरी करवाने वाले मरीज़ों के स्वास्थ्य में तेज़ी से रिकवरी हुई है। उन्होंने कॉस्मेटिक स्त्री रोग और एंटी-एजिंग उपचारों की बढ़ती मांग पर भी अपना दृष्टिकोण साझा किया और सुरक्षा, नैतिकता और मरीज़ों की बेहतरी पर ज़ोर दिया।

साइंटिफिक सेशंस भी दुनिया भर में गाइनोकोलॉजी में अपनाई जा रही नवीनतम और बेस्ट प्रेक्टिसिज पर बात की गई। ‘वेजाइनल रीजुवीनेशन रीइमेजिन्ड- एविडेंस बेस्ड रीजेनरेटिव थेरेपीज एंड एस्थेटिक एप्लीकेशंस; रोल ऑफ एनर्जी बेस्ड डिवाइसिज एंड फिलर्स; ‘बोटोक्स इन गाइनोकोलॉजी और प्लेटलेट रिच प्लाज़्मा (पीआरपी) थेरेपी’; ‘हाई-इंटेंसिटी फोक्स्ड अल्ट्रासाउंड (एचआईएफयू) फॉर वेजाइनल रीजुवीनेशन’; और हेयर लॉस मैनेजमेंट, लेजऱ थेरेपीज़ और कैंसर का शीघ्र पता लगाने की तकनीकों पर चर्चा हुई।

डॉ. अयमान अल अत्तर ने आर्गेजमिक डिसफंक्शन के लिए रिडंडट क्लिटोरल हुड के सर्जीकल मैनेजमेंट पर बात की; डॉ. फातिमा अल हाजेरिफ ने इनफर्टिलिटी में लेप्रोस्कोपी पर चर्चा की, और डॉ. हिशाम अरब ने पीसीओएस में पूरी न की जा सकीं एस्थेटिक्स संबंधी आवश्यकताओं पर चर्चा की।

पहले दिन(वीरवार) को यौन और रीप्रोडक्टिव हेल्थ, इनफर्टिलिटी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेश और महिला स्वास्थ्य में उभरती हुई नई टेक्नोलॉजीज पर भी चर्चा हुई। जबकि दूसरे दिन एंटी-एजिंग और रीजेनरेटिव थेरेपीज पर विशेष ध्यान दिया गया।

रायपुर खुर्द के गवर्नमेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

0

समाजसेवी रविंदर सिंह बिल्ला ने फहराया तिरंगा

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। शहर के शैक्षणिक संस्थानों में मंगलवार को आजादी कर पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल व कॉलेजों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें छात्र-छात्राओं ने नृत्य, एकल व सामूहिक गायन और नाटक प्रस्तुत कर आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर समाजसेवी रविंदर सिंह बिल्ला मुख्य अतिथि थे। स्कूल के प्रिंसिपल संजीव कुमार व मुख्य अतिथि रविंदर सिंह बिल्ला ने ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रीय गान भी गाया गया। वहीं इस मौके एनसीसी कैडेट ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तो छात्र-छात्राओं ने नृत्य, नाटक व गीत प्रस्तुत किए। इसमें छात्र-छात्राओं ने नृत्य, नाटक, एकल व सामूहिक गायन और नाटक प्रस्तुत कर आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि रविन्द्र सिंह बिल्ला ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और देश की आज़ादी को हासिल करने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए बलिदान को याद करते हुए उनके बलिदान को नमन किया और देश की भावी पीढ़ी को सदैव उनके द्वारा दी गई शहादत को याद रखने के लिए कहा तथा बच्चों को देश सम्मान व इज्जत बनाये रखने के लिए प्रेरित किया।

विश्व प्रसिद्ध श्री कृष्ण लीला नाटक का सफल मंचन जन्माष्टमी के पवन अवसर पर सफल मंचन किया गया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। थियेटर आर्टस चंडीगढ़ के कलाकारों द्वारा वीरवार को नार्थ जोन कल्चरल सेंटर, पटिआला और डिपार्टमेंट ऑफ कल्चर अफेयर्स यूटी चंडीगढ़ के सहयोग से विश्व प्रसिद्ध श्री कृष्ण लीला लाइट साइट एंड साउंड का सफल मंचन किया गया।

इस अवसर पर मशहूर फिल्मस्टार जय मल्होत्रा जिनकी इसी वर्ष लगातार एक एक महीने के अंतराल में तीन फ़िल्में रिलीज होने वालीं हैं बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। इस शो में श्री कृष्ण जी के जन्म से लेकर उनके युवावस्था और रासलीला को बहुत ही बा खूबी और संगीतमय रूप में दिखाया गया। श्री कृष्ण जन्म दृश्य पर संगीत नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की पर दर्शक मंत्र मुग्ध हुए।

इस नाटक के निर्देशक राजीव मेहता ने बड़ी कुशलता से प्रत्येक दृश्य को दिखाया। देवकी और वासुदेव की विवाह से लेकर कृष्ण जन्म तथा कृष्ण की रासलीलाएं संगीत से सराबोर रही। श्री कृष्ण द्वाराकी गई अनेकों लीलाओं को प्रत्यक्ष रूप में दर्शकों को दिखाया जैसे कि कृष्ण जन्म के बाद बालकृष्ण द्वारा पूतना वध। थोड़ा बड़ा होने पर बालकृष्ण द्वारा माखन चोरी प्रसंग। गोपियों की मटकियां फोड़ना। गोपियों द्वारा यशोदा मैया को नटखट कान्हा की शिकायत करना।

इस लाइट एंड साउंड प्रोग्राम में कंस वध का बहुत ही रोचक दृश्य दिखाया गया । बुराइयों और अत्याचारियो का अंत किस प्रकार से होता है। कृष्ण लीला में बताया गया कि कर्म ही श्रेष्ठ है । इसका फल हम सभी को हमारे किए गए कर्मो के अनुसार ही मिलता है ।लगभग 2 घंटे 15 मिनट चले इस नाटक को लोगो ने खूब सराहा । इस नाटक का अगला शो दिनांक 16.08.2025 को जन्माष्टमी की रात को श्री राम कृष्ण मंदिर सेक्टर 40 A, में किया जाएगा।

जलपरियों ने पानी मे फहराया तिरंगा ऐसा नजारा देख लोग हुए रोमांचित

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। हाउसिंग बोर्ड दशहरा ग्राउंड मनीमाजरा, चंडीगढ़ में चल रहे “जलपरी कार्निवाल” में जलपरियों ने पानी मे अठखेलियाँ लगाते हुए स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश की आन बान शान तिरंगा फहराया, यह नजारा देख लोग रोमांचित हो गए।

पानी से भरे वाटर टैंकर में ट्रेंड स्कूबा डाइवर्स जलपरियों ने पानी मे तैरते हुए विभिन्न मुद्राओं में तिरंगा फहराया और लोगों लोगों को गौरवान्वित करवाया।

मैक्स अस्पताल मोहाली में महिला के मस्तिष्क का सफलता पूर्वक ट्यूमर निकाला गया

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। संगरूर की 44 वर्षीय महिला को मैक्स अस्पताल, मोहाली में हाल ही में उसके मस्तिष्क से 6x5x4 सेंटीमीटर , संतरे के आकार का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालने के बाद एक नया जीवन मिला। यह ट्यूमर मस्तिष्क के बाएँ भाग में उस क्षेत्र में स्थित था जो मूवमेंट, स्मृति, विचार और संवेदनाओं जैसी महत्वपूर्ण कार्यों के लिए जिम्मेदार है।

मैक्स के सीनियर न्यूरो सर्जन डॉ. सचिन बिंदल ने कहा कि एक जटिल न्यूरोसर्जिकल प्रक्रिया के माध्यम से, जिसमें एक अत्यधिक विशेषीकृत हाई-टेक न्यूरो नेविगेशन मशीन का उपयोग किया गया, ट्यूमर पूरी तरह से हटा दिया गया।

मरीज बलजीत कौर को मैक्स में गंभीर स्थिति में लाया गया था और उसकी स्कैन रिपोर्ट ने एक बड़े ट्यूमर का खुलासा किया जिसे कैल्सीफाइड मेनिनजियोमा के रूप में निदान किया गया – यह एक मस्तिष्क का ट्यूमर है जो ट्यूमर के भीतर कैल्शियम के जमा होने के कारण पहचाना जाता है।

हमारा प्राथमिक उद्देश्य ट्यूमर को हटाना था जबकि आवश्यक मस्तिष्क कार्यों को सुरक्षित रखा था। सर्जरी के लिए एक बहु-अनुशासनात्मक दृष्टिकोण, सावधानी पूर्वक योजना और न्यूरो नेविगेशन तंत्र का सटीक कार्यान्वयन आवश्यक था ताकि ट्यूमर का पूर्ण निष्कर्षण सुनिश्चित किया जा सके और जटिलताओं के जोखिम को न्यूनतम किया जा सके,” डॉ. बिंदल ने विस्तार से बताया।

यह सर्जरी दो घंटे तक चली, और महिला को सर्जरी के तीसरे दिन स्थिर स्थिति में छुट्टी दे दी गई। महिला पूरी तरह से ठीक है और कोई भी रेसिडुअल पैरालिसिस नहीं है।”