Home Blog Page 76

नेशनल सिल्क एक्सपो-25 का चंडीगढ़ में हुआ आगाज़

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। बहुचर्चित नेशनल सिल्क एक्सपो का वीरवार को सिटी ब्यूटीफुल में श्रीगणेश हुआ। आज से आगामी 19 अगस्त तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में देशभर से 150 से अधिक प्रख्यात बुनकर और डिजाइनर हिस्सा ले रहे है। आगंतुक असली, हस्तनिर्मित फैशन और वस्त्रों का अनूठा अनुभव ले सकेंगे।

ज्ञात रहे कि नेशनल सिल्क एक्सपो में उपभोक्ता देश की रंगीन विविधता और प्रतिभा का एक सजीव कैलिडोस्कोप देख पाएंगे। आगामी विवाह एवं त्यौहार सीज़न, खासकर करवा चौथ के लिए ब्राइडल साड़ियां आगंतुकों को अपनी ओर आकर्षित करेंगी। पोचमपल्ली, मूगा सिल्क, पैठणी, कोसा सिल्क, बलुचुरी औरतसर,उत्तम रेशमी और सूती साड़ियाँ, सूट, ड्रेस मटेरियल, फैशन ज्वेलरी और अन्य पारंपरिक परिधानों का संग्रह देखने लायक है।

असम मूंगा सिल्क, गुजरात की पारंपरिक बांधनी और पटोला साड़ियाँ आकर्षक दामों पर उपलब्ध कराई गई हैं। ग्रामीण हस्तकला विकास समिति के आयोजक जयेश कुमार ने बताया कि रेशम और सूती मिश्रण वाली ड्रेस युवाओं में तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं, जो परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम हैं।

प्रदर्शनी में सुबह 11:00 बजे से रात 9:00 बजे तक प्रवेश निःशुल्क रहेगा । बनारस से कांचीपुरम तक की बेहतरीन बुनाई आगंतुकों को निश्चित ही पसंद आएगी। तो फिर देर किस बात की, एक बार हिमाचल भवन में अवश्य पहुंचें।

उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने निकाली तिरंगा यात्रा — हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों में बांटे तिरंगे, दिया आज़ादी का संदेश

0

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज सेक्टर 40-बी स्थित श्री हनुमान मंदिर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। प्रकोष्ठ अध्यक्ष भूपिंदर शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत की। मंदिर से शुरू होकर यह यात्रा सेक्टर 40 और 41 के हाउसिंग बोर्ड मकानों की गलियों से होती हुई पुनः मंदिर के मुख्य द्वार पर संपन्न हुई।

यात्रा के दौरान लोगों में तिरंगे वितरित किए गए और बच्चों को आज़ादी के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर भूपिंदर शर्मा ने कहा कि आज़ादी के महत्व के प्रति जागरूक करना और स्वयं जागरूक होना, दोनों ही बातें अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि इसके तीनों रंगों और अशोक चक्र में भारत का गौरव, त्याग, शौर्य और प्रगति का संदेश छिपा है।

उन्होंने आगे कहा कि तिरंगा देश की आन, बान, शान और अभिमान है तथा हर भारतवासी के लिए सम्मान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान से युवाओं और बच्चों में देशभक्ति की भावना प्रबल होती है। उन्होंने कहा कि हमें स्वयं जागरूक रहकर बच्चों को यह संदेश देना चाहिए, ताकि वे आने वाली पीढ़ियों तक इसे पहुंचा सकें।

नेक्सस एलांते में स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए देश की समृद्ध विरासत और एकता का जश्न मनाने के लिए शहरवासियों को आमंत्रित किया

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। ट्राइसिटी का प्रमुख शॉपिंग और लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन नेक्सस एलांते इस स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2025) को देश की समृद्ध विरासत और एकता का जश्न मनाने के लिए शहरवासियों को आमंत्रित किया । हर वर्ष की तरह, इस बार भी नेक्सस एलांते भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक विशेष इंडिपेंडेंस डे इंस्टॉलेशन प्रस्तुत करेगा, जिसमें तिरंगे के रंगों को शांति और एकता के प्रतीकों के साथ खूबसूरती से सजाया ।

इससे पहले यहां “ग्यारह मूर्ति” और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की सेना जैसे ऐतिहासिक इंस्टॉलेशन भी प्रदर्शित किए जा चुके हैं। देशभक्ति के माहौल को और प्रगाढ़ बनाने के लिए, इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) बैंड शाम 5:00 बजे मॉल के आंगन में प्रस्तुति देगा, जिसके बाद सीआरपीएफ बैंड का प्रदर्शन होगा। दोपहर 3:00 बजे से आगंतुक सीआरपीएफ आर्टिलरी डिस्प्ले का भी अवलोकन कर सकेंगे ।

15 से 17 अगस्त तक एंड ऑफ सीज़न सेल के तहत चुनिंदा ब्रांड्स पर फ्लैट 50 प्रतिशत की छूट भी उपलब्ध रहेगी, जिससे खरीदारी और जश्न का आनंद एक साथ उठाया जा सकेगा। नेक्सस एलांते मैनजमेंट ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि वे इस विशेष दिन पर देशभक्ति, संगीत, सैन्य शौर्य और शॉपिंग के अद्भुत संगम का हिस्सा बनें।

एसबीआई ने पुलिस लाइन सेक्टर 26 में चलाया पौधारोपण अभियान

0

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। एसबीआई ने आज चंडीगढ़ स्थित सेक्टर 26 पुलिस लाइन में पौधारोपण अभियान चलाया। एसबीआई अधिकारियों ने पुलिस विभाग के अधिकारियों के सहयोग से इस अभियान के दौरान 200 से ज़्यादा पौधे लगाए गए।एसबीआई के अधिकारी के अनुसार, एस बी आई द्वारा पौधारोपण अभियान 1 अगस्त, 2025 से शुरू किया गया है और यह अभियान 14 अगस्त, 2025 को चंडीगढ़ शहर में 3000 पौधे लगाने के साथ समाप्त होगा।

उनके अनुसार यह पौधरोपण अभियान शहर के स्कूल, कॉलेज, पुलिस लाइन, स्वास्थ्य विभाग, खेल परिसर जैसे विभिन्न संस्थानों के परिसरों में चलाया जा रहा है। इस अभियान में आम, लीची, गुलमोहर, रुद्राक्ष और नीम जैसे फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाए जा रहे है। परिसर के स्टाफ और कर्मचारियों सभी ने अपने परिसर में लगे पौधों की देखभाल करने और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए उनकी रक्षा करने का वादा किया।

फोर्टिस मोहाली ने जागरूकता सेशन के साथ अंगदान दिवस आयोजित किया

50 से ज़्यादा फोर्टिस कर्मचारियों ने गिफ्ट ऑफ लाइफ के लिए अंगदान का संकल्प लिया

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। आम लोगों में अंगदान और इसके महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और एक बेहतर जागरूक समाज के निर्माण में मदद करने के लिए, फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली ने आज अस्पताल में अंगदान दिवस मनाने के लिए एक जागरुकता सेशन आयोजित किया। अस्पताल के विभिन्न विभागों के 50 से ज़्यादा कर्मचारियों ने शपथ ली और अंगदान का संकल्प लिया।

इस सेशन का नेतृत्व डॉ. साहिल रैली, कंसल्टेंट – किडनी ट्रांसप्लांट, फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली और डॉ. अमित शर्मा, सीनियर कंसल्टेंट, नेफ्रोलॉजी, डायलिसिस और किडनी ट्रांसप्लांट, फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली ने किया।

इस अवसर पर डॉ. साहिल रैली, कंसल्टेंट – किडनी ट्रांसप्लांट, फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली ने कहा कि हमने सितंबर 2023 से अपने अस्पताल में कुल 17 अंग प्रत्यारोपण (ट्रांसप्लांट) किए हैं, जिनमें 14 किडनी ट्रांसप्लांट और तीन लिवर ट्रांसप्लांट शामिल हैं।

अंग प्रत्यारोपण की अवधारणा मानवता के लिए एक वरदान और एक सच्चे उपहार के रूप में आई है। इसलिए हम अधिक लोगों को आगे आना चाहिए और अपने अंग दान करने का संकल्प लेना चाहिए। ये एक ऐसा उपहार है, जो जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने से लेकर उसको पूरी तरह से बदलने की क्षमता रखता है।

जम्मू और कश्मीर और एचपी ने फोर स्टेट्स महिला टी20 में छह विकेट से जीत दर्ज की

0

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। टीडीआई ग्राउंड में बुधवार को जारी फोर स्टेट्स महिला टी20 टूर्नामेंट में जम्मू-कश्मीर ने चंडीगढ़ को छह विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चंडीगढ़ की टीम ने 69/6 रन बनाए, जिसमें ओपनर मोनिका पांडे 17 रन बनाये। जवाब में मेहमान टीम ने 12वें ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रुबिया सैयद ने 23 रन की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

दिन के दूसरे मुकाबले में हिमाचल प्रदेश ने उत्तराखंड को छह विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड की पूरी टीम 75 रन पर सिमट गई, जिसमें मेघा सैनी ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हिमाचल प्रदेश ने 12वें ओवर में चार विकेट खोकर जीत दर्ज की। मोनिका देवी ने नाबाद 19 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

हंगामा के सीईओ सिद्धार्थ रॉय द्वारा हंगामा ओटीटी पर नया ओरिजिनल सीरीज़ लॉन्च कि

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। मंगलवार को हंगामा डिजिटल मीडिया के सीईओ सिद्धार्थ रॉय द्वारा हंगामा ओटीटी पर नया ओरिजिनल सीरीज़ लेट्स प्ले ब्लाइंड लॉन्च किया। साइकोलॉजिकल थ्रिलर महत्वाकांक्षा, छल और सर्वाइवल की कहानी मे युक्ति कपूर, अक्षित सुखिजा, डॉली चावला, कंगना शर्मा, एमी ऐला और ऋभु मेहरा जैसे बहुआयामी कलाकारों ने अपने अपने किरदार बखूबी निभाए हैं।

आज से कनाडा नियाग्रा फाल्स का लुत्फ लें सिटी ब्यूटीफुल मे- पानी में अठखेलियां करती दिखेगी जलपरियां

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल के एग्जीबिशन ग्राउंड में आज से “नियाग्रा फाल्स जलपरी कार्निवाल” का आगाज़ हो रहा है जिसमे आगुंतको को कनाडा के नियाग्रा फाल्स के दीदार के साथ साथ जीवित जलपरियों को भी पानी मे अठखेलियाँ करते देखने का अवसर मिलेगा।

जिंदल इवेंट्स के संचालक बिपन जिंदल और आयोजक सुरेश कपिला,अयोध्या प्रकाश और लवली ने बताया कि लोगों के मनोरंजन के लिए हर बार कुछ नया करने का प्रयास रहता है। सिंगापुर एयरलाइन्स, उड़नतश्तरी और स्नो वर्ल्ड जैसे कांसेप्ट के बाद अब कनाडा का नियाग्रा फाल्स देखने का मौका मिलेगा।

बता दें कि कार्निवाल का आउटलुक लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। हट से एक छोटे से टनल से प्रवेश करते ही सामने 140 फ़ीट की ऊंचाई से लगातार गिर रहा पानी नियाग्रा फाल्स का एहसास करवाएगा। डोम में पहुंचने के बाद एक अन्य 60 फ़ीट टनल से गुजरते हुए 150 फ़ीट लम्बी ऐक्रेलिक टनल में प्रवेश करेंगे। ऐक्रेलिक टनल लोगों को कश्मीर वैली में होने का अहसास मिलेगा।

बिपन जिंदल ने बताया कि लोगों को ट्रांसपेरेंट बॉक्स में जलपरियां अठखेलियाँ करती मिलेंगी। उन्होंने बताया कि सारी एक्टिविटी तीन स्टेप में होती है। पहले स्टेप में अंडर बॉटर के लिए खुद की तैयार करना, दूसरे स्टेप में पानी में कूदकर स्ट्रेचिंग व स्वीमिंग करना तथा तीसरे में एक्टिविटी करना और पब्लिक से कनेक्ट होना रहेगा।

अयोध्या प्रकाश ने बताया कि आज 13 अगस्त से शुरू होकर दशहरा पर्व तक चलने वाले कार्निवाल में प्रवेश शुल्क ₹50 रखा गया है जबकि जलपरी वाले डोम का प्रवेश ₹100 रहेगा। कार्निवाल का समस शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक है। ज्ञात रहे कि कार्निवल मे जहां सुरक्षा हेतू सीसीटीवी द्वारा पैनी नजऱ रखी जाएगी वहां फायर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

लिवासा अस्पताल मोहाली ने माइक्रो वैस्कुलर सर्जरी से टांग और पैर को ऐम्प्युटेट होने से बचाया

सिटीन्यूज़ नॉउ, मोहाली। लिवासा अस्पताल मोहाली में जटिल माइक्रोवस्कुलर सर्जरी के द्वारा बाईं टांग को काटने से बचाने के बाद डेराबस्सी के 45 वर्षीय व्यक्ति को एक नया जीवन मिला । व्यक्ति को इंडस्ट्रियल ट्रॉमा के बाद लिवासा में बहुत गंभीर स्थिति में लाया गया था ।

ऑर्थो सर्जन आदित्य अग्रवाल और डॉ. सौरभ वशिष्ठ ने एक्सटर्नल फिक्सेशन का उपयोग करके मरीज के पैर को स्थिर किया, जो अंग को बचाने में एक महत्वपूर्ण कदम है। डॉ. निखिल मक्कर ने कहा, “हमने हड्डी और घाव के कवर के लिए एक फ्री फ्लैप प्रोसीजर किया, जिससे मरीज के टांग और पैर को बचाया जा सका।

सौरभ वाशिष्ट ने कहा, औद्योगिक घटनाओं के कारण अंग कटना आम बात है। यदि उपचार न किया जाए, तो कटा हुआ अंग हमेशा के लिए खत्म हो जाता है, जिससे व्यक्ति आजीवन दिव्यांग हो जाता है। हालांकि, शीघ्र और उचित उपचार के साथ, कटे हुए शरीर के अंग को फिर से जोड़ा जा सकता है ।

डॉ. निखिल मक्कर ने माइक्रो वैस्कुलर सर्जरी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, रीइम्प्लांटेशन की सफलता विभिन्न कारकों पर निर्भर करती है, जिसमें कटा हुआ हिस्सा, चोट की प्रकृति, चोट और सर्जरी के बीच का समय और कटे हुए हिस्से को कैसे संरक्षित किया गया था। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसके लिए एक अनुभवी माइक्रो वैस्कुलर सर्जन और विशेष उपकरणों की आवश्यकता होती है, जो केवल कुछ ही अस्पतालों में उपलब्ध हैं।

“84 तो बाद” वेब सीरीज सामने लाएगी 1984 के बाद का सच

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। चौपाल ओटीटी पर 14 अगस्त को हो रही रिलीज़ हुई पंजाबी वेब सीरीज “84 तो बाद” 1984 के विरोधी सिख दंगों के बाद पंजाब में फैले भय, सियासी दबाव और न्याय की लड़ाई को केंद्र में रखकर बनी है। लेखक जरनैल सिंह की कलम और निर्देशक गुरअमानत सिंह पतंगा के विजऩ में तैयार यह पीरियड थ्रिलर न केवल एक क्राइम ड्रामा है, बल्कि उस दौर का समाजिक दस्तावेज़ भी है।

कहानी का केंद्र है बागड़ सिंह (कुलजिंदर सिद्धू) — एक ऐसा नाम, जिसकी दहशत आज भी लोगों के ज़हन में जिंदा है। उसका अतीत सत्ता, डर और कई अनकही घटनाओं से जुड़ा है। कहानी में मोड़ तब आता है जब एडवोकेट अमनदीप कौर (डॉ. दृष्टि तलवार) पुराने ज़ख्म कुरेदती हैं और सच सामने लाने का बीड़ा उठाती हैं।

84 तो बाद सिर्फ अपराध और रहस्य की परतें नहीं खोलती, बल्कि उस दौर के सामाजिक-राजनीतिक माहौल, आम लोगों की पीड़ा और सत्ता बनाम सच की लड़ाई को पर्दे पर जीवंत करती है। यह सीरीज इतिहास की उस काली सच्चाई को उजागर करती है, जिसे समय की धूल ने ढक दिया था।