Home Blog Page 77

नेक्सस अमृतसर माल में सीजन सेल के साथ मनाये स्वतंत्रता दिवस

सिटीन्यूज़ नॉउ,अमृतसर। गुरु की नगरी अमृतसर मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेक्सस अमृतसर माल देशभक्ति के माहौल, तिरंगें थीम वाली साज सज्जा और सभी आयु वर्ग के लिये रोचक गतिविधियों से सराबोर रहेगा।

उत्सव को और खास बनाते हुये ‘दी एंड ऑफ सीजन सेल’ के अंतर्गत 15 से 17 अगस्त तक चुनिंदा ब्रांड्स पर फ्लैट पचास फीसदी की छूट दी जायेगी जिससे फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और लाइफस्टाइल उत्पाद आकर्षक दामों पर खरीदने का अवसर मिलेगा। नेक्सस अमृतसर माल इन विशेष दिनों को खरीदारी के आनंद और देशभक्ति के गर्व के साथ मनाते हुये स्वतंत्रता, खुशी और एकजुटता का संदेश देगा।

सैनी यूथ फेडरेशन ने एशियन कबड्डी फेडरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष गुलाब सिंह सैनी को किया सम्मानित

0

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। चण्डीगढ़ के गुलाब सिंह सैनी को एशियन कबड्डी फेडरेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि के लिए नवनियुक्त अध्यक्ष को सैनी यूथ फेडरेशन, चण्डीगढ़ द्वारा अभिनंदन किया गया।

सैनी यूथ फेडरेशन के स्थानीय अध्यक्ष एवं कोर कमेटी सदस्य अमनदीप सिंह सैनी ने बताया कि इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरिंदर सैनी लाली, सैनी यूथ फेडरेशन के पंजाब प्रभारी कुलबीर सैनी, सैनी यूथ फेडरेशन के हरियाणा प्रभारी नायब सिंह पटकमाजरा राष्ट्रीय सलाहकार गुरविंदर सिंह सैनी, हरियाणा उपाध्यक्ष साहिल सैनी, संदीप दहिया, कुलजीत सिंह सैनी व रिपुदमन सैनी आदि ने उन्हें बधाई दी व सम्मानित किया।

श्री कृष्णा मन्दिर, सेक्टर 33 द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 16 अगस्त को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। श्री आरती बाई जी शाहापुरकर ने बताया कि कृष्ण महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ आज मंदिर मे भजन संध्या सायं 6 बजे से रात 8 बजे तक भजन पूजा-प्रसाद, वंदन-प्रवचन एवं पंचवतार उपहार एवं छप्पन भोग का कार्यक्रम मंदिर परिसर मे हुआ । श्री कृष्णा मन्दिर, सेक्टर 33 सी द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 16 अगस्त को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा।

कृष्ण महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम भजन संध्या 15 अगस्त समय शाम 6 बजे से 8 बजे तक प्रसिद्ध भजन गायककार मधु एवं अर्पिता राम की कमली, चितौड़गढ़ द्वारा प्रस्तुत की जायेगी और कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम 16 अगस्त को शाम 8 बजे से रात्रि 1 बजे तक गायक सुखविंदर एवं रोहित द्वारा कृष्ण भजन गायन किया जाएगा।

पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली नेमत कौर को संजय टंडन ने किया सम्मानित

0

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज फॉर वुमेन, सेक्टर 10 की छात्रा नेमत कौर को सेक्टर 42 स्थित स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में भाजपा नेता संजय टंडन, सोरव कुमार अरोड़ा, डायरेक्टर स्पोर्ट्स और महेंदर सिंह, जॉइंट डायरेक्टर, स्पोर्ट्स ने फूल माला पहना कर सम्मानित किया।

संजय टंडन ने कहा कि नेमत कौर ने मलेशिया में हुई एशियन कैडेट और पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर अपने कॉलेज ओर चण्डीगढ़ के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन किया है। नेमत कौर पहले भी बहरीन में हुई पैरा वर्ल्ड ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं।

ज्ञात रहे कि नेमत कौर एक बहुत ही गरीब और साधारण परिवार से है। उन्होंने आर्थिक कठिनाइयों को पछाड़ कर अपने बुलंद हौसले से एक मिसाल प्रस्तुत की है। संजय टंडन ने नेमत कौर की हर तरह मदद करने का भरोसा दिया। नेमत कौरने कहा कि इस मुकाम पर पहुंचाने के लिए वह अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने कोच मनजीत नेगी की भी आभारी हैं।

पर्यावरण सोसाइटी ऑफ इंडिया, चण्डीगढ़ के अध्यक्ष डॉ. आरसी मिश्रा, को हरियाणा राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण के चेयरमैन नियुक्त किया गया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। पर्यावरण सोसाइटी ऑफ इंडिया, चण्डीगढ़ के अध्यक्ष डॉ. आरसी मिश्रा, आईपीएस, को हरियाणा राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण के चेयरमैन नियुक्त किया गया है। डॉ. आरसी मिश्रा, की इस नियुक्ति पर सोसाइटी के उपाध्यक्ष इंजी. हेम राज सतीजा एवं सचिव एनके झिंगन के नेतृत्व में सोसाइटी के सदस्यों ने उन्हें सम्मानित किया एवं बधाई दी।

इस अवसर पर डॉ. मिश्रा को सम्मान स्वरूप पौधा एवं सिरोपा भेंट किया गया। सोसाइटी ने उनकी इस नियुक्ति पर गर्व व्यक्त किया और हरियाणा के मुख्यमंत्री का हार्दिक धन्यवाद किया कि उन्होंने जनहित के इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए डॉ. मिश्रा जैसी योग्य एवं सक्षम हस्ती को यह जिम्मेदारी सौंपी।

एनके झिंगन ने कहा कि डॉ. मिश्रा एक अत्यंत योग्य एवं सक्षम नेता बताते पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि वे इस प्रतिष्ठित संस्था के उच्च मानकों को बनाए रखेंगे और सोसाइटी को अपने मार्गदर्शन से निरंतर लाभान्वित करेंगे।

रेवलॉन इंडिया आगामी 2 वर्षों में कारोबार को दोगुना करके ब्रांड आउटलेटस का करेगा विस्तार: मेघना मोदी

सिटीन्यूज़ नॉउ, पंचकूला। रेवलॉन इंडिया की कार्यकारी निदेशक मेघना मोदी ने कंपनी की योजनाओं के बारे में बात करते हुए कहा कि रेवलॉन इंडिया आगामी 2-3 वर्षों में भारत में अपना कारोबार दोगुना करने की योजना बना रहा है। ब्रांड आउटलेट्स की संख्या 300 से बढ़ाकर 600+ करने के साथ डिपार्टमेंटल स्टोर्स में चार गुना बढ़ौतरी करेगा।

ज्ञात रहे कि रेवलॉन भारत में लॉन्च होने वाला पहला अंतरराष्ट्रीय कॉस्मेटिक्स ब्रांड है। ब्रांड ने कलर कॉस्मेटिक्स और पर्सनल केयर की दुनिया में एक कलर अथॉरिटी और ब्यूटी ट्रेंडसेटर के रूप में एक अलग प्रतिष्ठा बनाई है। मेघना मोदी बिक्री, आपूर्ति श्रृंखला, ई-कॉमर्स और संगठनात्मक संस्कृति को शामिल करते हुए एक रणनीतिक पुनर्गठन का नेतृत्व कर रही हैं।

मेघना ने कहा कि कंपनी कलर कॉस्मेटिक रेंज (मेकअप और स्किन केयर) और पर्सनल केयर रेंज (हेयर कलर, हेयर केयर और बॉडी स्प्रे) पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स, डिपार्टमेंट स्टोर, सामान्य व्यापार और ई-कॉमर्स – में वितरण का विस्तार करने की भी योजना बना रही है।

रेवलॉन इंडिया नई श्रेणियों को लॉन्च करेगा जिसमें परफ्यूम और हेयर केयर उत्पाद शामिल हैं। ब्रांड मात्र 399 रुपये से शुरू होने वाले अधिक व्यापक और किफायती सेगमेंट पेश करके उपभोक्ताओं को आकर्षित करने जा रहा है।

रोए बिना आंखों से पानी आना मतलब ड्राई आई – डॉ. शीतल बराड़

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। आंखों में एक प्राकृतिक नमी होती है। इसके कम होने पर रूखापन आने लगता है, जिसकी वजह से देखने में दिक्कत हो सकती और आंखों से पानी आ सकता है। एक स्टडी के अनुसार देशभर में 32 प्रतिशत लोग ड्राई आइज की समस्या से ग्रस्त हैं। स्माइल क्वीन ऑफ इंडिया ,डॉ शीतल बराड़ ने सिटी ब्यूटीफुल में पहली बार ड्राई आइज की नान इन्वेसिव एडवांस टेक्नोलॉजी की मशीन का लाइव डेमो देते हुए कहा कि आँख महत्वपूर्ण इंद्रियों में से एक है। इसके बिना जीवन की कल्पना कर पाना मुश्किल है।

डॉ शीतल ने बताया कि ड्राई आई सबसे आम समस्याओं में से एक हैं। अगर रोए बिना आपकी आंखों में पानी आता रहता है, आंखों में जलन-खुजली, लाइट से चुभन, लालिमा, रात में देखने में दिक्कत, कम दिखना या आंखें थकी रहती हैं तो बहुत संभावना है कि आपको ड्राई आई की दिक्कत हैं।

दरअसल उम्र बढ़ने के साथ आंखों में मौजूद मेबोमियन ग्लैंड में सूजन की वजह से आयल की सिक्रीशन सूख जाता है, जिससे रोशनी कम हो जाती है। ऐसे मरीजों का अब एडवांस मशीन से ड्राई आई को जड़ से ठीक करना सम्भव है।

हालांकि अब तक कृत्रिम आंसुओं के ड्रॉप्स देने के अलावा कोई और साधन नहीं था लेकिन अब इनमोड एडवांस टेक्नोलॉजी की मशीन से आंखों की पलकों के नीचे मेबोमियन ग्लैंड की सूजन को कम करके इस समस्या का पक्का समाधान मुमकिन है।

निसान मैग्नाइट ने लॉन्च किया 10 साल का एक्सटेंडेड वारंटी प्लान

सिटीन्यूज़ नॉउ, अमृतसर। निसान मोटर इंडिया ने आज नई निसान मैग्नाइट के लिए अपनी तरह का पहला 10 साल का एक्सटेंडेड वारंटी प्लान लॉन्च किया। निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, भारत में बी-एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च किया गया अपनी तरह का पहला 10 साल का एक्सटेंडेड वारंटी प्लान, ग्राहक सेगमेंट में पहली बार 3+7 साल के वारंटी प्लान समेत कई तरह के एक्सटेंडेड वारंटी प्लान में से अपने लिए सर्वश्रेष्ठ प्लान चुन सकेंगे ।

7 साल तक कम्प्रेहेंसिव प्रोटेक्शन और 8वें, 9वें व 10वें साल में इंजन एवं ट्रांसमिशन कवरेज मिलेगी । 10 साल का एक्सटेंडेड वारंटी प्लान सिर्फ 3 साल के स्टैंडर्ड वारंटी प्लान वाले वाहन के साथ मिलेगा, जिसकी शुरुआत अक्टूबर, 2024 में लॉन्च की गई नई निसान मैग्नाइट के साथ हुई थी ।

यह प्लान केवल नई निसान मैग्नाइट के लिए उपलब्ध है, जो एओपी (एडल्ट ऑक्युपेंट सेफ्टी) में परफेक्ट 5-स्टार रेटिंग के साथ ओवरऑल पैसेंजर सेफ्टी के मामले में जीएनसीएपी 5-स्टार रेटिंग के साथ भारत की सबसे सुरक्षित बी-एसयूवी में शुमार हो गई है ।

नए वाहन की खरीद के साथ निसान फाइनेंस के माध्यम से एक्सटेंडेड वारंटी को आसानी से खरीदा जा सकेगा, जिससे ग्राहकों को सुगम एवं सुविधाजनक ऑनरशिप एक्सपीरियंस मिलेगा ।

850 मिलियन लोगों को किडनी की बीमारियों का अनुमान विभिन्न कारणों से है- डॉ तेजिंदरपाल सिंह खुराना

सिटीन्यूज़ नॉउ

अंबाला । क्रोनिक किडनी डिजीज और लेज़र यूरो सर्जरी के बढ़ते रुझानों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हीलिंग टच पार्क अस्पताल, अंबाला से कंसल्टेंट यूरोलॉजी डॉ तेजिंदर पाल सिंह खुराना, कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजी डॉ ज्योति अग्रवाल और वीपी ऑपरेशन्स डॉ जगमोहन ओबेरॉय ने सोमवार को बताया।

इस अवसर पर बोलते हुए, डॉ. तेजिंदर पाल ने कहा, “हमारे देश में हर साल 2.2 लाख नए मरीज क्रॉनिक किडनी फेल्यर का शिकार होते हैं और यह मौत का 6वां सबसे तेजी से बढ़ने वाला कारण है, जो 2040 तक 5वां प्रमुख कारण बन सकता है। डॉ. तेजिंदर ने साझा किया कि प्रोस्टेट और किडनी स्टोन अंबाला बेल्ट में सबसे आम यूरोलॉजिकल समस्याएं हैं।

उन्होंने यह भी साझा किया कि एडवांस लेजर उपचार, जो अब हीलिंग टच हॉस्पिटल, अंबाला में उपलब्ध है, वर्तमान में प्रोस्टेट और यूरिनरी स्टोन के लिए सबसे अच्छा उपचार विकल्प है। होल्मियम लेजर की ऑप्टिकल पेनिट्रेशन केवल 0.4 से 0.5 मिमी होती है, जो हाई एनर्जी डेन्सिटी की अनुमति देती है, जिससे स्मूथ इन्सिश़न और रैपिड टिश्यू वैपरज़ैशन होता है।

पार्क अस्पताल उत्तर भारत का सबसे बड़ा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल नेटवर्क है जिसमें 19 अस्पताल, 3500 बेड, 800 आईसीयू बेड, 14 कैथ लैब, 45 मॉड्यूलर ओटी और 1000 से अधिक डॉक्टर शामिल हैं।डॉ. ज्योति अग्रवाल ने कहा, “क्रोनिक किडनी फेल्योर प्रगतिशील है और किडनी को अपरिवर्तनीय नुकसान मुख्य रूप से डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, संक्रमण, मूत्र अवरोध, पथरी की बीमारी और कुछ विरासत में मिली असामान्यताओं के कारण हो सकता है।

इस अवसर पर, डॉ. जगमोहन ओबेरॉय ने कहा कि “हमारे अस्पताल में अत्याधुनिक 11 बेड वाला डायलिसिस केंद्र है, और हम 24 x 7 डायलिसिस सेवाएँ प्रदान करते हैं, जिसमें पर्मकैथ, एवी फिस्टुला, किडनी बायोप्सी और सेंट्रेलाइन जैसी हस्तक्षेप नेफ्रोलॉजी सेवाएँ शामिल हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि हीलिंग टच अंबाला अब ईसीएचएस, आयुष्मान ईएसआई, सीएपीएफ हरियाणा और हिमाचल सरकारों और सभी प्रमुख टीपीए और कॉर्पोरेट के साथ पैनल में है।

आईडीबीआई कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ की हड़ताल

0

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़। यूनाइटेड फोरम ऑफ आईडीबीआई ऑफिसर्स एंड एम्प्लॉइज के बैनर तले, ऑल इंडिया आईडीबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईआईडीबीआईओए) और ऑल इंडिया इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (एआईआईडीबीईए) के सदस्यों ने सोमवार को बैंक स्क्वायर, सेक्टर-17 में एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आयोजन किया।

यह हड़ताल आईडीबीआई बैंक के भविष्य और कर्मचारियों के हितों से जुड़े अहम मुद्दों और मांगों को लेकर की गई। यह हड़ताल 26 जुलाई 2025 को नई दिल्ली के जंतर-मंतर और 9 अगस्त 2025 को मुंबई के आज़ाद मैदान में हुए धरनों के बाद आयोजित की गई थी। इस विरोध को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के तहत पूरे बैंकिंग उद्योग के साथ-साथ बीमा, रेलवे और अन्य क्षेत्रों के संगठनों का भी पूरा समर्थन मिला।

मुख्य मांगों में भारत सरकार और एलआईसी द्वारा आईडीबीआई बैंक को निजी या विदेशी हाथों में बेचने की प्रस्तावित योजना को रोकना, 5,000 क्लर्क और 2,000 सब-स्टाफ की भर्ती, बैंक में टोक्सिक वर्क कल्चर को समाप्त करना और अधिकारियों के लिए द्विपक्षीय ट्रांसफर पॉलिसी लागू करना शामिल है।

आईडीबीआई बैंक की स्थापना 1964 में आईडीबीआई अधिनियम के तहत भारतीय रिज़र्व बैंक की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के रूप में की गई थी, ताकि यह औद्योगिक विकास का शीर्ष संस्थान बन सके और विभिन्न वित्तीय संस्थानों का समन्वय करते हुए वित्त उपलब्ध करा सके। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सौरव कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऑल इंडिया आईडीबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन ने कहा कि उसकी विकासात्मक भूमिका को कमजोर करेगा, कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा को खतरे में डालेगा और आम जनता पर नकारात्मक असर डालेगा।

उन्होंने सरकार और एलआईसी से आईडीबीआई के सार्वजनिक क्षेत्र के स्वरूप को बनाए रखने, कर्मचारियों की कमी को दूर करने और कल्याणकारी जरूरतें पूरी करने की अपील की, ताकि बैंक देश की आर्थिक प्रगति में अपनी ऐतिहासिक भूमिका जारी रख सके। मंच ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आने वाले समय में आंदोलन और बड़े पैमाने पर तथा लंबे समय तक जारी रहेगा।