Home Blog Page 78

एसबीआई ने कैंबवाला में बहुउद्देशीय जन समृद्धि अभियान के तहत जागरूकता शिविर लगाया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ, चण्डीगढ़ । भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप, देशभर में ग्राम पंचायत स्तर पर तीन महीने का समावेशन संतृप्ति अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी प्रमुख वित्तीय समावेशन योजनाओं का विस्तार करना है।

इसके तहत, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने जन समृद्धि अभियान नाम से एक विशेष अभियान की शुरुआत की है, जिसके अंतर्गत उक्त योजनाओं में नामांकन करवाना, उन सभी बचत खातों का पुनः केवाईसी करना जहाँ केवाईसी लंबित है, डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव हेतु जागरूकता सत्र आयोजित करना तथा बिना दावे वाले जमा खातों के बारे में जागरूकता फैलाना है।

शिविर में 75 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया और अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों में शामिल हुए। एसबीआई अधिकारियों ने खाता खोलने, बीमा और पेंशन योजनाओं में नामांकन, केवाईसी अपडेट कराने में सहायता की और क्षेत्रीय भाषा में डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव और अविकसित जमा राशि के बारे में जानकारी दी।

यह पहल, बैंकिंग सेवाओं और सरकार समर्थित कल्याणकारी योजनाओं तक सहज पहुँच के माध्यम से, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने के प्रति एसबीआई की प्रतिबद्धता को पुनः प्रमाणित करती है।

हर घर तिरंगा अभियान : जागरूकता रैली का आयोजन किया और सेल्फी प्वॉइंट स्थापित किया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ / पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42 की एनएसएस इकाई ने भारत की स्वतंत्रता का स्मरण करते हुए हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया और एक सेल्फी प्वॉइंट स्थापित किया। भारत सरकार द्वारा प्रारंभ की गई इस राष्ट्रीय पहल का उद्देश्य नागरिकों और राष्ट्र के बीच गहरा एवं व्यक्तिगत संबंध स्थापित करना है, जिससे प्रबल देशभक्ति की भावना जागृत हो।

यह हमारे राष्ट्रीय ध्वज—तिरंगे—के महत्व को एकता, गौरव और राष्ट्रीय एकजुटता के सशक्त प्रतीक के रूप में रेखांकित करता है।प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अनीता कौशल और एनएसएस प्रभारी डॉ. तजिंदर कौर के सक्षम मार्गदर्शन में, इस अभियान ने विद्यार्थियों को तिरंगे की गरिमा बनाए रखने और उसे गर्व के साथ प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया।

रैली में 110 विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। सेल्फी प्वॉइंट कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बना, जहाँ छात्र-छात्राएँ देशभक्ति की भावना को संजोते हुए तस्वीरें खिंचवाने के लिए उत्सुक रहे।

कश्यप राजपूत सभा की प्रबंध समिति और कार्यकारिणी समिति का गठन

0

विनोद कुमार बिट्टू को महासचिव नियुक्त किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ / कश्यप राजपूत सभा के नवनियुक्त अध्यक्ष कुलवंत सिंह ने संस्था की प्रबंध समिति और कार्यकारिणी समिति का गठन की घोषणा है, जो वर्ष 2025-2026 के लिए प्रभावी होगी।

सूची के मुताबिक तरलोक कुमार व जीत सिंह गड्डा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक चौधरी को कानूनी सलाहकार, विनोद कुमार बिट्टू को महासचिव, भूपिंदर सिंह व कुलवंत सिंह बमोत्रा को उपाध्यक्ष, प्रेम सिंह प्रेमी को सचिव, परवीन कुमार को संयुक्त सचिव, राजिंदर कुमार को कैशियर एलडी कश्यप व कृष्ण कुमार को लेखा परीक्षक, नरिंदर सिंह व डॉ. प्रिंस मेहरा को मीडिया सचिव तथा अशोक कुमार को स्टोर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यकारी समिति में हीरा लाल, ओम प्रकाश मलोया, वीणा कुमारी, सुनीता सिंह, इंद्रपाल सिंह, राजन, अवतार सिंह, संजीव कुमार बिट्टा, जोगा सिंह, सतबीर सिंह व राजीव कुमार कश्यप को शामिल किया गया है।

पंजाब में लैंड पूलिंग पॉलिसी वापस ली :बैकफुट पर आप सरकार

0

विपक्ष और किसानों का विरोध; हाईकोर्ट ने लगाई थी रोक

सिटीन्यूज़ नॉउ

न्यू- चंडीगढ़ / पंजाब सरकार ने लैंड पूलिंग पॉलिसी को वापस ले लिया है। सीनियर कांग्रेसी नेता व पूर्व वाइस चेयरमैन पंजाब गउ सेवा कमीशन श्री कमलजीत सिंह चावला ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि विपक्ष और किसान इसका लगातार इसका विरोध कर रहे थे। वहीं पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने भी लैंड पूलिंग नीति पर अगले आदेश तक रोक लगा दी थी।

पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर बैकफुट पर आ गई है। पॉलिसी को लेकर लगातार विपक्ष पंजाब सरकार पर हमलावर था। वहीं पंजाब के सभी किसान भी इस पॉलिसी का लगातार विरोध कर रहे थे।

सीनियर कांग्रेसी नेता व पूर्व वाइस चेयरमैन पंजाब गउ सेवा कमीशन श्री कमलजीत सिंह चावला जी ने बताया कि वहीं लैंड पूलिंग को लेकर पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने भी अगले आदेश तक रोक लगा दी थी। पंजाब में लैंड पूलिंग पॉलिसी को भगवंत मान सरकार ने वापस ले लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इससे संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने इस पॉलिसी पर पहले ही 10 सितंबर तक रोक लगा दी थी। सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जाने की योजना बनाई थी। पंजाब सरकार की नाकामियां अब सभी के सामने आ रही है ।

स्कोर मोर अबेकस अकादमी और अमरावती विद्यालय, पंचकूला ने भारतीय स्वतंत्रता सप्ताह की शुरुआत की

पंचकूला/ स्कोर मोर अबेकस अकादमी और अमरावती विद्यालय, पंचकूला के विद्यार्थियों ने आज भारत माता के सम्मान की रक्षा का संकल्प लेकर भारतीय स्वतंत्रता सप्ताह की शुरुआत की। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने एक-दूसरे को तिरंगे के बैंड पहनाकर भारत माता की जय कही।

महापौर कुलभूषण गोयल के पुत्र मयंक गोयल ने भारत माता के रूप में सजी नियति गर्ग को तिलक लगाकर पहली शपथ ली, जिन्होंने उन्हें प्रतीकात्मक राखी बाँधी।अवसर था बॉब वंडरकिड प्रतियोगिता का, जिसमें विद्यार्थियों और अभिभावकों ने तार्किक क्षमता और मानसिक गणित के साथ-साथ त्वरित लिखावट से संबंधित प्रश्नों को हल किया।

पंचकूला के 320 से अधिक विद्यार्थियों ने केजी से कक्षा 8वीं तक के एक लाख से अधिक विद्यार्थियों वाली इस राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता में भाग लिया। स्कोर मोर अबेकस अकादमी की निदेशक संगीता चांदगोठिया के अनुसार, परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएँगे।

भुटानी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स पंजाबी आगामी 23 अगस्त को

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / भुटानी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स पंजाबी 25 द्वारा जारी नॉमिनेशन लिस्ट में बीबी रजनी 16 नॉमिनेशन के साथ आगे, शायर 14 के साथ दूसरे स्थान पर, जबकि जट्ट एंड जूलियट 3, अर्दास सरबत दे भले दी और वार्निंग 2 को 10-10 नॉमिनेशन मिले हैं। आगामी 23 अगस्त को होने वाले इस शो में यो यो हनी सिंह, बी प्राक, जैकलीन फर्नांडीस धमाकेदार प्रदर्शन करेंगे। टिकट बुकमाईशो पर उपलब्ध हैं।

डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में अपने इंडियन कुत्योर कलेक्शन “क्वांटम एंटैंगलमेंट” पेश किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

अमृतसर / इंटरनेशनल कुत्योर डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा गत 8 अगस्त को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में अपने इंडियन कुत्योर कलेक्शन “क्वांटम एंटैंगलमेंट” पेश किया गया।

बता दें कि यह उनकी ब्राइडल कुत्योर लाइन का ऐतिहासिक डेब्यू रहा। जिसे शादी के पवित्र पल के लिए इमर्सिव एक्सपीरियंस के रूप में डिजाइन किया गया है।

ऋषि ब्रदर्स टी-20 ओपन चंडीगढ़ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का भव्य आगाज़- संजय टंडन ने किया उद्घाटन

0

आईपीएल स्तर के खिलाड़ी टूर्नामेंट में लेंगे भाग ओवरहीट एथलीट, चंडीगढ़ ने टीसीसी उड़ीसा को 69 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की

सिटीन्यूज़ नॉउ

डेराबस्सी/चंडीगढ़/ उत्तर भारत के सबसे बहुप्रतीक्षित क्रिकेट आयोजनों में से एक, ऋषि ब्रदर्स टी-20 ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 पावर्ड बाय ज़ेड स्पोर्ट्स का शुभारंभ, स्व. श्रीमती शांति देवी की स्मृति में, फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्देशक सचिन ऋषि और राजीव ऋषि के नेतृत्व में, इंदरजीत क्रिकेट अकादमी एवं क्रीक जिला ग्राउंड, डेराबस्सी (मोहाली) में किया गया। यह टूर्नामेंट 14 अगस्त 2025 तक चलेगा।

मुख्यातिथि एवं यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) के अध्यक्ष संजय टंडन ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने पहले दिन खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। जिसके बाद उन्होंने टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “ऋषि ब्रदर्स की यह पहल स्थानीय क्रिकेट को मजबूत करने में एक मील का पत्थर साबित होगी।”

टूर्नामेंट के टाइटल स्पॉन्सर कनिष्क ने कहा कि दादी स्व. श्रीमती शांति देवी की याद में क्रिकेट टूर्नामेंट करवाना उनका एक सपना था, जो कि ऋषि ब्रदर्स के सफल प्रयासों से सम्पूर्ण हो गया है। इस अहम कार्य के लिए वे ऋषि ब्रदर्स व सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी ।

इस आयोजन को ज़ेडस्पोर्ट्स, प्ले वेंचर, स्टेडफास्ट न्यूट्रिशन, मनोहर बिल्डर्स, निविया, भगवती राइस, सर्कल ऑफ क्रस्ट, जेको, गोयल इंफ्रा, ईशान वेलनेस, ओवरहीट एथलीट्स, एड्रेस बिल्डर्स और कुगेलब्लिट्ज़ मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक का सहयोग प्राप्त है।

मैच परिणाम:रविवार को खेले गए मैच में ओवरहीट एथलीट, चंडीगढ़ ने टीसीसी उड़ीसा को 69 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर टीसीसी उड़ीसा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ओवरहीट एथलीट, चंडीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में टीसीसी उड़ीसा की टीम 146 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

इस तरह चंडीगढ़ की टीम ने टूर्नामेंट का पहला मैच अपने नाम किया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए चंडीगढ़ टीम के खिलाड़ी गैरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

गंभीर हार्ट वाल्व की बीमारियों के लिए नॉन-इनवेसिव तकनीकें सबसे प्रभावी: डॉ.रजनीश कपूर

सिटीन्यूज़ नॉउ

पटियाला/ गंभीर हार्ट वाल्व की बीमारियों के लिए नॉन-इनवेसिव तकनीक सबसे प्रभावी हैं और इसके बारे में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। प्रभावित वाल्व वाले वृद्ध लोग अस्वस्थ जीवन जीने के लिए मजबूर होते हैं। हार्ट वाल्व की रिपेयर बिना सर्जरी के की जा सकती है और रोगी एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

पटियाला के पंजाब रत्न अवार्ड से सम्मानित सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट व मेदांता अस्पताल में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी के चेयरमैन डॉ.रजनीश कपूर ने यहां रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि माइट्राक्लिप एक नॉन-इनवेसिव डिवाइस है जिसका उपयोग मिट्रल वाल्व रिगर्जिटेशन का इलाज करने के लिए किया जाता है।

मिट्रल वाल्व रिगर्जिटेशन ऐसी स्थिति है जहां हार्ट का मिट्रल वाल्व कसकर बंद नहीं होता, जिससे रक्त हार्ट में पीछे की ओर बहने लगता था और जिंदगी जीने में बहुत कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। साँस फूलने और थकान के कारण कुछ भी करने में असमर्थ थे । वह दूसरी सर्जरी भी नहीं करवा सकते थे क्योंकि उन्हें पहले ही एओर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी करानी पड़ी थी और उनकी उम्र भी अधिक थी। माइट्राक्लिप के बाद अब वे बिल्कुल स्वस्थ हैं और अपनी सामान्य स्वस्थ जिंदगी जी रहे हैं।

ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट (टीएवीआर या टीएवीऑय) एक प्रक्रिया है जो कैथेटर के माध्यम से एओर्टिक वाल्व को रिप्लेसमेंट करने के लिए की जाती है, इसमें छाती को पूरी तरह से काटने की आवश्यकता नहीं होती और कई मरीज 3-4 दिनों में अपने सामान्य गतिविधियों को फिर से शुरू कर सकते हैं, डॉ. कपूर ने कहा।

एमसीएम डीएवी कॉलेज की छात्रा सुखमनी बराड़ की तीसरी अंग्रेजी कविता पुस्तक “क्लाउड ऑफ सोरो” का विमोचन

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़/ विरासत पंजाब मंच ने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के आईसीएसएसआर सेमिनार हॉल में सुखमनी बराड़ की तीसरी अंग्रेजी कविता पुस्तक “क्लाउड ऑफ सोरो” का विमोचन किया। इस पुस्तक का विमोचन पंजाब विश्वविद्यालय की उप कुलपति प्रोफेसर रेणु विग, पंजाब के विशेष डीजीपी ए.एस. राय, प्रोफेसर पुष्पिंदर कौर और विरासत पंजाब मंच के अध्यक्ष डॉ. हरजोध सिंह ने छात्राओं और उनके परिजनों की उपस्थिति में किया। प्रो. रेणु विग ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि आजकल माता-पिता अपनी बेटियों की उपलब्धियों से जाने जाते हैं।

सुखमनी बराड़ श्री मुक्तसर साहिब जिले के भागसर गाँव की रहने वाली हैं और वर्तमान में एमसीएम डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़ में बीए ऑनर्स (अंग्रेजी) के तीसरे वर्ष में पढ़ रही हैं। यह उनकी तीसरी अंग्रेजी कविता पुस्तक है, जिसमें उन्होंने प्रेम, स्नेह और विरह के भाव प्रस्तुत किए हैं। प्रो. रेणु विग ने युवा कवयित्री को आशीर्वाद दिया और कहा कि आने वाले समय में वह अपनी, लोगों की और पूरी सृष्टि की खुशी के लिए और भी सुंदर कविताएँ लिखें।