Home Blog Page 80

मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन, से 31-डी ने श्रावण मास के उपलक्ष्य में लंगर लगाया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ / मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर 31-डी द्वारा श्रावण मास के उपलक्ष्य में लंगर-भंडारे का आयोजन किया गया एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल ने बताया कि संस्था द्वारा समय समय पर सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहता है।

आज इसी सिलसिले में खीर-मालपुड़े एवं आलू-पूरी का लंगर लगाया गया जिसमें उनके समेत सभी मार्किट सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर सेवा कार्य में हाथ बंटाया। इस अवसर पर चण्डीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्ढा व अन्य पदाधिकारियों ने भी सेवा की

ज़मीन किसान की मां होती है और किसी को इस पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा- आरएलडी पंजाब में किसी भी सूरत में लैंड पूलिंग नीति लागू नहीं होने देगी : मनजीत सिंह मोहाली

0

इस माह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी चण्डीगढ़ में विशाल सभा करेंगे

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ / दिल्ली में बुरी तरह हार कर आए अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम डाकुओं की तरह पंजाब को लूटने और रौंदने में लगी हुई है। उन्होंने पंजाब सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी पार्टी, केजरीवाल के ड्रीम प्लान पंजाब लूटो के तहत पंजाब के किसानों की ज़मीन पर कॉर्पोरेट घरानों के कब्ज़े के लिए बनाई गई लैंड पूलिंग नीति का कड़ा विरोध करती है।

ज़मीन किसान की मां होती है और किसी भी ज़ालिम को इस पर कब्ज़ा नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने माननीय हाईकोर्ट द्वारा लैंड पूलिंग पर लगाई गई रोक का स्वागत करते हुए पंजाब सरकार को सलाह दी कि इस नादिरशाही काले कानून को तुरंत वापस लिया जाए, वरना पंजाब की जनता पार्टी बाजी से ऊपर उठकर संघर्ष में किसानों के साथ खड़ी हो जाएगी।

पंजाब सरकार का यह फ़ैसला बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए कानूनी अधिकारों का सरासर उल्लंघन है। इस अवसर पर मनजीत सिंह मोहाली ने बताया कि इस माह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी चण्डीगढ़ में विशाल सभा एवं कार्यकर्ता सम्मलेन में भाग लेने आएंगे।

उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल पार्टी की पंजाब राज्य इकाई की घोषणा करते हुए महंत भंगू स्वामी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गुरप्रीत सिंह चोहान और अशोक कुमार शर्मा को महासचिव, भोला सिंह झुनीर, सोमा सिंह बरनाला और बलदेव सिंह को सचिव, अनिल कुमार गर्ग को राज्य में पार्टी के व्यापार मंडल का अध्यक्ष और साथ ही अध्यक्ष के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है।

ब्रह्मकुमारियों ने पीजीजीसी-42 में रक्षाबंधन समारोह मनाया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ / पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42 की एनएसएस इकाई ने रक्षाबंधन के त्यौहार के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। एनएसएस प्रभारी डॉ. तजिंदर कौर ने अतिथि वक्ता, ब्रह्माकुमारी मनु दीदी का हार्दिक स्वागत किया, जिन्होंने दैनिक जीवन में सकारात्मकता और ध्यान के महत्व पर एक प्रेरक प्रवचन दिया।

अपने संबोधन में, मनु दीदी ने राखी और तिलक के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला, मानव जीवन के मार्गदर्शन में परमात्मा की भूमिका के बारे में बताया और सकारात्मक विचार ऊर्जा की परिवर्तनकारी शक्ति को रेखांकित किया। उन्होंने कर्म की अवधारणा पर भी विचार व्यक्त किए और छात्रों को श्रेष्ठ मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रोत्साहित किया।

समारोह के एक भाग के रूप में, ब्रह्माकुमारी मनु दीदी ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को राखी बाँधी, तिलक लगाया और मिठाइयाँ बाँटीं। इस कार्यक्रम में लगभग 70 विद्यार्थियों के साथ-साथ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रचना राणा, डॉ. अशोक चंब्याल, डॉ. विकास शर्मा, डॉ. निधि राणा, डॉ. पारुल चौधरी, डॉ. दजिंदर कौर और डॉ. सुखप्रीत कौर ने भी भाग लिया।

मलिक ब्रदर्स ने किया ध्रुपद गायन ध्रुपद गायन हमें धैर्य, ध्यान और विसर्जन का आनंद सिखाता है : प्रो. डॉ.बीनू डोगरा

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ / गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर 46 के संगीत विभाग (गायन) ने स्पिक मैके, चंडीगढ़ चैप्टर के सहयोग से आज ध्रुपद गायन का आयोजन किया। कॉलेज के प्रिंसिपल, प्रो. डॉ.बीनू डोगरा ने प्रसिद्ध मलिक ब्रदर्स पं. प्रशांत मल्लिक और निशांत मलिक का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रिंसिपल प्रो. डोगरा ने कहा कि ध्रुपद गायन की इस परंपरा के दो महान कलाकारों की उपस्थिति का होना वास्तव में सौभाग्य की बात है।

यह हमें याद दिलाता है कि संगीत केवल मनोरंजन के लिए नहीं है, बल्कि आंतरिक समृद्धि के लिए भी है। इस कार्यक्रम में डीन, श्रीमती अनुराधा मित्तल और वाइस प्रिंसिपल प्रोफेसर स्नेह हर्षिंदर शर्मा सहित विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया, जिन्होंने सांस्कृतिक पहल की सराहना की। प्रिंसिपल, प्रो. डॉ.बीनू डोगरा ने छात्रों और कर्मचारियों दोनों के लिए इस तरह के यादगार और समृद्ध संगीत अनुभव के लिए डॉ. अरविंदर सिंह के समर्पित प्रयासों की प्रशंसा की।

“हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान देशभक्ति की भावना और स्वच्छता अभियान को प्रज्वलित करता है

0

मेयर हरप्रीत कौर बबला ने चंडीगढ़ में अभियान का शुभारंभ किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / देशभक्ति को बढ़ावा देने और स्वच्छता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सशक्त कदम उठाते हुए, चंडीगढ़ नगर निगम ने आज स्वच्छ भारत मिशन के तहत जीवंत अभियान ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ का शुभारंभ किया।

शहर की मेयर श्रीमती हरप्रीत कौर बबला ने आधिकारिक पोस्टर का अनावरण किया और 8 अगस्त से 15 अगस्त, 2025 तक चलने वाले सप्ताह भर चलने वाले समारोह का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया। इस अभियान में तिरंगा मेला, तिरंगा संगीत कार्यक्रम और पर्यावरण-अनुकूल तिरंगे के व्यापक प्रचार सहित कई रोमांचक कार्यक्रम शामिल हैं।

शुभारंभ के अवसर पर बोलते हुए, मेयर ने प्रत्येक नागरिक से इस स्वतंत्रता दिवस पर कचरे को स्रोत पर ही अलग करने का संकल्प लेने का आग्रह किया, जिसका उद्देश्य चंडीगढ़ को आगामी स्वच्छता प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान दिलाना है। स्कूल, सार्वजनिक क्षेत्र और पर्यटन स्थल तिरंगे पर आधारित रंगोली, कला और स्वच्छता अभियानों से जीवंत हो उठेंगे। घर-घर जाकर प्रचार, कचरा पृथक्करण की शिक्षा, और प्लास्टिक के बजाय कपड़े के थैलों को बढ़ावा देने से आस-पड़ोस में जन जागरूकता बढ़ेगी।

नगर निगम ने सेक्टर 11 की ग्रीन बेल्ट में चलाया स्वच्छता अभियान

एरिया पार्षद सचिन गालब ने बच्चों को बताया प्रेरणा स्रोत

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़/ नगर निगम चंडीगढ़ ने आज शुक्रवार को सेक्टर 11-12 विभाजित मार्ग पर सेक्टर 11 की ग्रीन बेल्ट में स्वच्छता अभियान चलाया। सामाजिक संस्थाओं ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन और डॉन बोस्को नवजीवन सोसाइटी के सहयोग से आयोजित इस दिवसीय स्वच्छता अभियान में ग्रीन बेल्ट में गंदगी बीन लोगों को सफाई के प्रति प्रेरित किया।

बच्चों ने इस दौरान पार्क में घूम रहे क्षेत्रवासियों को अपने आसपास साफ सफाई के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास, अपने एरिया और अपने शहर को साफ सुथरा और हरा भरा रखने की अपील की।

इस अवसर पर एरिया पार्षद सचिन गालव, सामाजिक संस्थाओं ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन रविंदर सिंह बिल्ला और उनकी टीम और डॉन बोस्को नवजीवन सोसाइटी के फादर रेजी टॉम और पदाधिकारी, मेडिकल अफसर ऑफ हेल्थ और हॉर्टिकल्चर विभाग की टीम ने भी साफ सफाई में परस्पर सहयोग दिया।

एरिया पार्षद सचिन गालव ने शहर में साफ सफाई व स्वच्छता को लेकर किए जा रहे प्रयासों को प्रेरणा स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि हमे इन बच्चों से सबक लेना चाहिए और अपने घर की तरह ही अपने शहर और अपने आसपास के एरिया को साफ सुथरा रखना चाहिए।

रविन्द्र सिंह बिल्ला ने कहा कि नगर निगम के इस 10 दिवसीय स्वच्छता अभियान में ग्रीन बेल्ट्स और पार्कों को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श बनाए रखने में कोई कसर नही छोड़ी जा रही, बल्कि क्षेत्रीय निवासियों का भी सहयोग मिल रहा है। लोग भी इस अभियान में सहयोग देने लगे हैं।

ऋषि ब्रदर्स टी-20 ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 3: ट्राइसिटी का सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट मुकाबला 10 अगस्त से डेराबस्सी में

यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) के अध्यक्ष संजय टंडन इस टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि रहेंगे

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली/ उत्तर भारत के सबसे बहुप्रतीक्षित क्रिकेट आयोजनों में से एक, ऋषि ब्रदर्स टी-20 ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 3 का श्रीमती शांति देवी की याद में 10 से 14 अगस्त 2025 तक इंदरजीत क्रिकेट एकेडमी, और क्रीक जिला ग्राउंड डेराबस्सी (मोहाली) में किया जाएगा।इस भव्य टूर्नामेंट का आयोजन फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता व निर्देशक सचिन ऋषि और राजीव ऋषि द्वारा किया जा रहा है।

टूर्नामेंट में उत्तर भारत की शीर्ष 16 क्लब टीमें भाग लेंगी, जिनमें कई रणजी ट्रॉफी और आईपीएल स्तर के खिलाड़ी भी शामिल होंगे। इससे यह आयोजन न केवल युवाओं के लिए एक प्रेरणा बनेगा, बल्कि ट्राइसिटी में नशे को दूर करना, युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना व क्लब क्रिकेट के स्तर को ऊंचा उठाना है।

यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) के अध्यक्ष संजय टंडन इस टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।प्रतियोगिता के विजेता को 2,00,000 रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को 50,000 रुपये नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

इस आयोजन को ज़ेड स्पोर्ट्स, प्ले वेंचर, स्टेडफास्ट न्यूट्रिशन, मनोहर बिल्डर्स, निविया, भगवती राइस, सर्कल ऑफ क्रस्ट, जेको, गोयल इंफ्रा, ईशान वेलनेस और ओवरहीट एथलीट्स का समर्थन प्राप्त है।

मैक्स अस्पताल, बठिंडा ने ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए सीओआरऑय सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम पेश किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

बठिंडा/ मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, बठिंडा ने आज ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए सीओआरऑय (CORI) सर्जिकल रोबोट का लॉन्च करने की घोषणा की, जो एक अत्याधुनिक रोबोटिक्स-सहायता प्राप्त प्लेटफ़ॉर्म है। इस लॉन्च के साथ, मैक्स अस्पताल, बठिंडा एक रोबोटिक्स सुविधा वाली फैसिलिटी बन गया है जो एडवांस्ड घुटने और कूल्हे के रिप्लेसमेंट सर्जरी की पेशकश करता है।

लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, बठिंडा में ऑर्थोपेडिक्स और जॉइंट रिप्लेसमेंट के डायरेक्टर डॉ. दिलवीर बराड़ ने कहा, “यह नई रोबोटिक नेविगेशन तकनीक मरीजों को ह्यूमन इन्साइट और वरिष्ठ चिकित्सकों के अनुभव के संयोजन का लाभ उठाने की अनुमति देती है, मजबूत तकनीक के पीछे. नए लॉन्च किए गए रोबोटिक सिस्टम द्वारा जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जनों को प्रत्येक मरीज की विशिष्ट स्थिति का मूल्यांकन करके प्रक्रिया की पूर्व योजना बनाने में सक्षम बनाता है।

डॉ. बराड़ ने बताया “सीओआरऑय सर्जिकल सिस्टम घुटने के रिप्लेसमेंट सर्जरी में ‘ सीटी-फ्री’ तकनीक का उपयोग करता है, जो विशेष रूप से घुटने का 3डी मॉडल बनाने के लिए बिना पूर्व-ऑपरेटिव सीटी स्कैन की आवश्यकता के के बिना होती है। यह सिस्टम प्राकृतिक हाथ-आंख समन्वय के साथ-साथ एक बिल्ट-इन माइक्रोफोन प्रदान करती है जो ऑपरेटिंग थिएटर के भीतर सहज कम्युनिकेशन सुनिश्चित करता है।

इसका उच्च स्तर की सटीकता सर्जनों को नसों और अंगों को चोट से बचाने में सक्षम बनाती है, जिससे यह जटिल सर्जरी में विशेष रूप से मूल्यवान है। एडवांस्ड चिकित्सा तकनीकों को अपनाने के प्रति प्रतिबद्ध है जो सर्जिकल सटीकता को बढ़ाती हैं, पेशेन्ट आउटकम में सुधार करती हैं, और जल्द रिकवरी सुनिश्चित करती हैं.

रामगढ़िया सभा का चेयर पासिंग सेरेमनी समारोह सम्पन्न, स्पीकर संधवा बोले – समाज का संगठन ही उसकी असली शक्ति

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / रामगढ़िया सभा (रजि.) चंडीगढ़ में आज एक गरिमामय समारोह में चेयर पासिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. हरचरण सिंह रनौता ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष मनविंदर सिंह रनौता को विधिवत रूप से जिम्मेदारी सौंपी।

मुख्य अतिथि कुलतार संधवा ने अपने संबोधन में कहा, किसी भी समाज की असली शक्ति उसके संगठनों की एकजुटता और नेतृत्व की प्रतिबद्धता में होती है। रामगढ़िया सभा लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक योगदान कर रही है, जो अत्यंत प्रशंसनीय है।

नव-नियुक्त अध्यक्ष मनविंदर सिंह रनौता ने कहा, मैं इस जिम्मेदारी को सेवा का अवसर मानता हूं। मेरा उद्देश्य सारे समुदाय को साथ लेकर चलना और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के मौके देना होगा।समारोह में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभा के चुनाव बोर्ड ने सदस्यों की सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

संजय टंडन ने मरमेड -जलपरी कार्निवाल का किया श्रीगणेश–कलाकारों की कला प्रतिभा की सराहना

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़/ वीरवार को मनीमाजरा के दशहरा ग्राउंड में संजय टंडन ने अपने कर कमलों से “जलपरी कार्निवाल” का श्रीगणेश किया। विदेशी ट्रेंड स्कूबा डाइवर्स की पानी मे अठखेलियाँ और करतब देखते हुए संजय टंडन ने कहा कि कलाकारों की पानी के अंदर अठखेलियाँ और कलाबाजियों को देख लोग निश्चित रूप से रोमांचित होंगे।

अपैक्स इंटरनेशनल के निदेशक सुनील कुमार गोयल और अलंकेश्वर भास्कर ने उम्मीद जताई कि यह कार्निवल अवश्य ही लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा और लोग इसका लुत्फ लेने के लिए बार बार आएंगे। उन्होंने बताया कि विदेशी स्कूबा डाइवर्स न केवल अपने कला प्रतिभा पेश करेंगे, बल्कि बीच बीच मे पानी से बाहर आकर लोगों को अपने साथ सेल्फी लेने का मौका भी देंगे। कार्निवाल में खरीदारी के लिए होम डेकोर, फर्नीचर, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, फ़ूड स्टाल्स आदि के स्टाल भी लगाए गए हैं। फेमस करैक्टर के कट आउट्स के साथ सेल्फी लेने का भी विशेष प्रबंध किया गया है।

ज्ञात रहे कि जायंट व्हील,कोलम्बस बोट, डायना कार्टर, कैटरपिलर, ब्रेक डांस,बोटिंग जैसे रूटीन झूलों के साथ पहली बार विदेशी झूले डबल डिस्क और स्ट्राइकिंग कार शामिल किए गए है। रोजाना शाम को स्टेज परफॉर्मेंस मे कोई भी अपनी कला दिखा सकता है। कार्निवाल में सुरक्षा के मद्देनजर प्राइवेट सुरक्षा कर्मी, अग्निशमन यंत्र और सीसीटीवी के जरिए पैनी नजऱ रखी जाएगी।