Home Blog Page 82

सीआईआई और फेस ने अंतरराष्ट्रीय खाद्य प्रसंस्करण शिखर सम्मेलन 2025 का आयोजन किया

क्षेत्रीय नेताओं ने निर्यात-आधारित वृद्धि मे की अपील

सिटीन्यूज़ नॉउ

नई दिल्ली / भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) – उत्तरी क्षेत्र और सीआईआई-खाद्य एवं कृषि उत्कृष्टता केंद्र (FACE) ने संयुक्त रूप से बुधवार, 6 अगस्त को नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय खाद्य प्रसंस्करण शिखर सम्मेलन (IFPS) 2025 का आयोजन किया। खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से निर्यात को सशक्त बनाना – संभावनाओं को साकार करना थीम के तहत आयोजित इस सम्मेलन में नीति-निर्माताओं, उद्योग के अग्रणी नेताओं, वैश्विक निवेशकों और विकास भागीदारों ने भाग लिया।

सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए उद्योग के नेताओं ने इस क्षेत्र की निर्यात, रोजगार, किसानों की आय और ग्रामीण परिवर्तन में भूमिका पर ज़ोर दिया। उन्होंने बताया कि 50% से अधिक खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र अब भी असंगठित है, और इसके पूर्ण दोहन के लिए एकीकृत कोल्ड चेन, गुणवत्ता बुनियादी ढांचे, वैश्विक मानकों के अनुपालन और ब्रांडिंग की तत्काल आवश्यकता है। इस क्षेत्र की वर्तमान संभावनाएं लगभग 450 अरब अमेरिकी डॉलर आंकी गई हैं।

श्री पीरूज़ खंबट्टा, चेयरमैन, सीआईआई राष्ट्रीय कर समिति एवं चेयरमैन व प्रबंध निदेशक, रसना इंटरनेशनल ने आयुर्वेद-आधारित और पौधों पर केंद्रित खाद्य उत्पादों में बढ़ते अवसरों की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने बताया कि युवा उद्यमियों में खाद्य प्रसंस्करण के प्रति उत्साह तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने भारत–यूके मुक्त व्यापार समझौते (FTA) जैसे समझौतों को वैश्विक विस्तार के नए रास्ते खोलने वाला बताया।

डॉ. हरिंदर सिंह ओबेरॉय, निदेशक, राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (NIFTEM), भारत सरकार ने भोजन को वैज्ञानिक और तकनीकी दृष्टिकोण से देखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के प्रति नकारात्मक धारणाओं को दूर करने की अपील की और किसानों व प्रोसेसरों के लिए साझे मूल्य सृजन हेतु खेत स्तर पर प्रसंस्करण को अपनाने की सिफारिश की। साथ ही उन्होंने मिलेट्स के लिए स्पष्ट मानकों और स्वास्थ्य-उन्मुख उत्पाद जैसे फंक्शनल और शांत करने वाले खाद्य उत्पादों में नवाचार पर ज़ोर दिया।

आईटी सेक्टर द्वारा भारत के शहरी विकास में निभाई गई भूमिका की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में ऐसा ही परिवर्तन ला सकता है। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि इस संभावित विकास को साकार करने के लिए उद्योग को टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं से निपटने के लिए मजबूत अनुपालन, तकनीकी पारदर्शिता और खाद्य उत्पादों के बारे में गलत सूचनाओं के खिलाफ रणनीतिक प्रयास करने होंगे।

सम्मेलन ने ठंडी श्रृंखलाओं (कोल्ड चेन) और गुणवत्ता बुनियादी ढांचे को विकसित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि एक मजबूत और भविष्य-तैयार खाद्य प्रणाली तैयार की जा सके।इस आयोजन में खाद्य, डेयरी, प्रसंस्करण उपकरण, रिटेल, लॉजिस्टिक्स और एग्री-टेक क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों ने भाग लिया।

गौडिया मठ में राधा माधव जी का झूलन यात्रा महोत्सव प्रारंभ

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ / मंगलवार को श्री चैतन्य गौडिया मठ में पांच दिवसीय भगवान श्री राधा माधव जी की झूलन यात्रा महोत्सव बहुत हर्षो उल्लास विधि विधान और शंख की ध्वनि कसाथ प्रारंभ हो गयाबता दें कि यह झूलन यात्रा महोत्सव आज से प्रारंभ होकर आगामी 9 अगस्त तक चलेगा।

सिटीन्यूज़ नॉउ से बातचीत करते हुए गौडिया मठ के प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि झूलन यात्रा के उपलक्ष पर भक्तों में प्रातः काल से ही उत्साह भरा रहा। भक्ता भगवान के झूले को सजाने में लगे हुए थे शाम होते ही ठीक 6:00 बजे शंख की ध्वनि और हरी नाम संकीर्तन के मध्य भगवान श्री राधा माधव जी को सुसज्जित नई पोशाक एवं आकर्षक आभूषणों के साथ कृत्रिम बनाई गई यमुना के तट पर सावन की रिमझिम वर्षा के बीच में हरे भरे वृंदावन के वन में झूले पर विराजमान किया गया,

सर्वप्रथम चैतन्य गौडिया मठ के स्वामी बामन जी महाराज जी ने राधा माधव जी को झूला झुलाया उसके बाद ब्रह्मचारी एवं साधारण जनों ने कतार में खड़े होकर बारी-बारी से राधा माधव जी को रात्रि 10:00 बजे तक झूला झुलाते रहे, भक्तों को संबोधित करते हुए श्री वामन जी महाराज जी ने बताया कि भगवान श्री राधा माधव जी को झूला झूलने से भगवान श्री कृष्ण जी की भक्ति प्राप्त होती है एवं घर में सुख शांति एवं समृद्धि आती है।

भक्तों ने नृत्य संकीर्तन बहुत ही उत्साह के साथ किया एवं भारी संख्या में भक्तों ने भगवान को झूला झुलाया, कार्यक्रम के पश्चात भगवान को अर्पित स्वादिष्ट प्रसादम वितरित किया गया।

इंडसइंड बैंक ने एमडी और सीईओ के लिए राजीव आनंद को नियुक्ति पर मंजूरी दे दी

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / इंडसइंड बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल ने आज बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में राजीव आनंद की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति 25 अगस्त, 2025 से तीन साल के लिए प्रभावी होगी। इस नियुक्ति पर टिप्पणी करते हुए, इंडसइंड बैंक के निदेशक मंडल के अध्यक्ष, श्री सुनील मेहता ने कहा: “बोर्ड की ओर से, मैं राजीव आनंद को बैंक के एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्त होने पर बधाई देता हूँ।

बोर्ड उच्चतम शासन मानकों को प्राथमिकता देते हुए मजबूत और जोरदार वृद्धि प्रदान करने के लिए राजीव और प्रबंधन टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक है। बोर्ड इस पूरी प्रक्रिया के दौरान अपने अमूल्य समर्थन के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता है।

सोनी ने 98 इंच का ब्राविया 5 मिनी एलईडी टीवी किया लॉन्च- घर में सिनेमा जैसा देगा फील

0

मोमबत्ती की रोशनी की सूक्ष्म चमक से लेकर सूर्योदय की चमक तक दिखेंगी जीवंत

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / मंगलवार को सिटी ब्यूटीफुल के सोनी सेन्टर एक्स इंक में सोनी के ब्रांच मैनेजर अश्वनी चौधरी और ओनर संजय जैन द्वारा सोनी के 98 इंच का ब्राविया 5 टीवी लॉन्च किया गया।

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए अश्विनी चौधरी ने बताया कि 98 इंच का ब्राविया 5 मिनी एलईडी टीवी बड़े स्क्रीन और थिएटर जैसा होम एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। इस टीवी का एडवांस्ड एक्सआर एआई प्रोसेसर आर्टिफिशियल और कॉग्निटिव इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके कंटेंट और सिग्नल को नेचुरल प्रोसेस करके रियलिस्टिक अनुभव देगा। इसकी बैकलाईट मास्टर ड्राईव बेहतर कंट्रास्ट और डिटेल्ड डायनेमिक रेंज प्रदान करती है।

बता दें कि ब्राविया 5 टीवी डोल्बी विजि़न व डोल्बी एटमॉस और 3डी स्पैटियल साउंड घर पर ही सिनेमाघर जैसा एक्सपीरिएंस देगा। इसका 120एचजैड़ रिफ्रेश रेट, एक्सआर एआई प्रोसेसर और वाइड डायनेमिक रेंज 4के रिजॉल्यूशन और डोल्बी एटमॉस साउंड ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। 6,00,000/- रुपये की कीमत वाला यह मॉडल प्रीमियम बड़े स्क्रीन वाले टेलीविजन बाजार मे एक अलग पहचान रखता है। यह मॉडल कंपनी के सभी ऑफिशियल स्टोर्स प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स आउटलेट्स और लीडिंग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

सोनी सेन्टर एक्स इंक के ओनर संजय जैन ने बताया कि कंपनी लॉन्च के साथ तीन साल की फुल वारंटी, सलेक्टेड क्रेडिट कार्ड पर 25,000 रुपये तक का कैशबैक और 19,995 रुपये प्रति महीना फिक्स्ड इएमआई जैसे ऑफर्स भी दे रही है। उन्होने कहा कि जहां इसका 3डी स्पैटियल साउंड घर पर ही सिनेमाघर जैसा एक्सपीरिएंस देगा वहां यह ओटीटी क्वालिटी भी बेहतर बनाएगा।

ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस टीवी में वाईफाई 6, ब्लूटूथ 5.3 और चार एचडीएमआई पोर्ट मौजूद हैं। यूजर्स के लिए दो यूएसबी पोर्ट भी दिए गए हैं।

नमन गुसाईं और उनके साथियों ने भारतीय टीम को रजत पदक दिलवाया उत्तराखंड के बेटे ने अपने देश का नाम रोशन किया

भारतीय खिलाड़ियों ने 10 साल बाद फिर से रचा इतिहास और रजत पदक अपने नाम किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

20वीं एशियन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2025 में सीनियर पुरुषों की रिंक/रोलर हॉकी प्रतियोगिता दक्षिण कोरिया के जेचेन में 20 से 30 जुलाई 2025 तक आयोजित की गई थी।अर्जुन बख्शी (कप्तान), नमन गुसाईं (गोलकीपर) , प्रभव वैलेचा, जुझारसिंह, गुरशान औजला,अंगदवीर सिंह, संतोष माखन , निशांत, सौरव सिंह, केविन, अमान (गोलकीपर) , विशाल(गोलकीपर) टीम के सभी भारतीय खिलाड़ियों ने बहुत शानदार पर्दशन किया

इंडिया की तरफ से इटली से आए विदेशी कोच (पिनो मार्ज़ेला) ने भारतीय खिलाड़ियों को बहुत कड़ी मेहनत कराई दो महीने के कैंप में दिन -रात  एक की खिलाड़ियों के कैंप पंजाब में संगरूर और पटियाला  में लगे खिलाड़ियों ने पूरी ईमानदारी और लगन से मेहनत की सुबह और शाम 6-6 घंटे अभ्यास करते थे, खिलाड़ियों ने कर के दिखाया जिसका परिणाम आप सबके सामने है यह भारत की एक बड़ी जीत है।

भारतीय टीम ने यह जीत 10 साल बाद हासिल की है नमन गुसाईं और सभी खिलाड़ियों   ने  अपनी खुशी व्यक्त की और अपनी जीत का सारा  श्रेय अपने  कोचों को दी पिनो मार्ज़ेला ,हरप्रीत सिंह ,हरप्रीत सिंह ग्रेवाल, सरबजीतमंगत, सुमंत शर्मा (बाटी), और अपने सीनियर्स को दिया, नमन गुसाईं अपने खेल का प्रदर्शन में सुधार करने के लिए नियमित रूप से अभ्यास करने के लिए शाम को  केबी डीएवी स्कूल सेक्टर 7 चंडीगढ़ मैं जाते थे |

साथ में सभी खिलाड़ी अभ्यास करते हैं  और अपने सीनियर्स से सीखने के लिए बहुत कुछ मिलता है और हर दिन हम कुछ नया सीखते हैं और हमारे कोच हरप्रीत सिंह, सुमंत शर्मा (बाटी) हमेशा हमारा साथ देते है  छोटी-छोटी बातों को बहुत अधिक महत्व देते हैं, जबकि वे वास्तव में बहुत महत्वपूर्ण होती हैं हम सबको बहुत मेहनत करवाते है जिसके कारण आज हमारी भारतीय टीम ने रजत पदक हासिल किया नमन गुसाईं  ने अपने उत्तराखंड और अपने  माँ बाप का नाम रोशन किया है

ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा निर्मित मेंबर्स मार्क लक्ज़री बाथ टॉवल को 2025 बाथ अवॉर्ड्स में विजेता घोषित किया गया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / पंजाब / संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिष्ठित उपभोक्ता मीडिया ब्रांड “गुड हाउसकीपिंग 2025 बाथ अवॉर्ड्स” ने ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा अमेरिका के सैम्स क्लब के लिए निर्मित मेंबर्स मार्क होटल प्रीमियर लक्ज़री बाथ टॉवल को 2025 बाथ अवॉर्ड्स में विजेता घोषित किया गया है। यह सम्मान उत्पाद की उत्कृष्ट गुणवत्ता और मूल्य दोनों के लिए प्रदान किया गया है।

गुड हाउसकीपिंग की विशेषज्ञ परीक्षण टीम द्वारा किए गए कठोर मूल्यांकन में यह टॉवल अपनी असाधारण कोमलता, तेज सुखने की क्षमता, धुलाई में मजबूती, अत्यधिक अवशोषण शक्ति, टिकाऊपन और किफायती मूल्य के लिए विशेष रूप से सराहा गया। ट्राइडेंट ग्रुप, जो वैश्विक स्तर पर होम टेक्सटाइल्स का एक अग्रणी निर्माता है, अपनी वर्टिकली इंटीग्रेटेड और सस्टेनेबिलिटी-फोकस्ड संचालन प्रणाली के माध्यम से दुनिया भर में प्रमुख रिटेल ब्रांड्स कि ज़रूरतों को पूरा करता है। इन्नोवेशन, शिल्प कौशल और जिम्मेदार उत्पादन इसके कार्य के मूल स्तंभ हैं।

गुड हाउसकीपिंग उपभोक्ता उत्पादों की विश्वसनीय समीक्षाओं और प्रयोगशाला परीक्षणों के लिए अमेरिका में अग्रणी स्थान रखता है। इसके वार्षिक बाथ अवॉर्ड्स उद्योग के सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले उत्पादों को मान्यता देते हैं। यह उपलब्धि सैम्स क्लब और ट्राइडेंट ग्रुप के बीच सफल और दीर्घकालिक सहयोग को दर्शाती है – जो गुणवत्ता, नवाचार और अपने उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर प्रीमियम उत्पाद उपलब्ध कराने जैसे साझा मूल्यों पर आधारित है।

यह उपलब्धि दर्शाती है कि कैसे उत्कृष्टता और बड़े पैमाने पर उत्पादन का संगम उपभोक्ताओं के लिए बेहतरीन उपयोगिता और अनुभव प्रदान कर सकता है।

खेड़ेश्वर महादेव के अभिषेक के साथ शिव महापुराण कथा का समापन: आचार्य ईश्वर चंद्र शास्त्री जी

शिव महापुराण हमें जीने की कला में निपुण बनाता है

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ / श्रावण मास के उपलक्ष में सेक्टर 28 के श्री खेड़ा शिव मंदिर में आयोजित शिव महापुराण की कथा का समापन रुद्राभिषेक व भंडारे के साथ हुआ।

आज सुबह मंदिर सभा के चेयरमैन सतपाल गुप्ता तथा प्रधान, देशराज बंसल ने खेड़ेश्वर महादेव का अभिषेक किया। इसके बाद देशराज बंसल की ओर से खीर-पूड़े का भंडारा लगाया गया। कथा वक्ता आचार्य ईश्वर चंद्र शास्त्री जी ने सभी श्रोताओं के लिए मंगल कामना की और कहा कि शिव महापुराण केवल पुराण मात्र नहीं है, बल्कि यह एक शास्त्र है जो हमें जीने की कला में निपुण बनाता है।

शिव पुराण के पांच सात सूत्र भी यदि हम अपने जीवन में उतार लें तो हमारा कल्याण हो जाए। श्रावण मास में प्रत्येक वर्ष शिव महापुराण की कथा का आयोजन श्री खेड़ा शिव मंदिर में किया जाता है।

माँ मनसा देवी निष्काम सेवक संघ के रक्तदान शिविर में 137 यूनिट रक्त एकत्र हुआ

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़/ माँ मनसा देवी निष्काम सेवक संघ, चण्डीगढ़ की ओर से आज 10वाँ रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें 156 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया परन्तु 137 लोग ही रक्तदान कर पाए। संघ के मुख्य सेवादार टिंकू नागपाल ने बताया कि कैंप का शुभारम्भ तेरा ही तेरा मिशन से डॉ एचएस सब्बरवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन और एरिया काउंसलर सरदार दमनप्रीत सिंह बादल ने किया।

इस अवसर पर संघ के अन्य सेवादार पंकज गोयल, मुनींद्र चंचल, तुषार दुरेजा, परम जीत सिंह कुकरेजा, माणिक गुप्ता, हरि ओम सोनी व बृजमोहन जिंदल आदि उपस्थित रहे।

डायनैमिक्स एंड डेक्सटेरिटी विषयक चार दिवसीय परफॉर्मिंग आर्ट्स कार्यशाला का शुभारंभ किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / मेहर चंद महाजन डीएवी महिला महाविद्यालय में ‘थिएटर: डायनैमिक्स एंड डेक्स्टेरिटी’ शीर्षक पर एक चार दिवसीय परफॉर्मिंग आर्ट्स कार्यशाला का उद्घाटन सत्र आयोजित किया गया। यह कार्यशाला कॉलेज के नाट्य मंच ‘परवाज़’ द्वारा चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी (सीएसएनए) के सहयोग से आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य रंगमंचीय प्रतिभा का पोषण करना और प्रदर्शन कला के माध्यम से समग्र विकास को प्रोत्साहित करना है।

उद्घाटन सत्र में प्रसिद्ध पंजाबी अभिनेता, थिएटर कलाकार और निर्देशक राणा रणबीर मुख्य अतिथि के रूप में और सीएसएनए, सचिव, श्री राजेश अत्रेय, विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राणा रणबीर ने अपने प्रेरणादायक और भावनात्मक संबोधन में रंगमंच की अपने निजी जीवन में परिवर्तनकारी भूमिका पर प्रकाश डाला।

थिएटर को उन्होंने एक प्रकार का ध्यान (मेडिटेशन) बताया, जो अनुशासन, आत्म-प्रेम, समय की पाबंदी, आत्म-विश्वास और व्यक्तित्व में निखार लाता है।उन्होंने प्रतिभागियों से नियमित अभ्यास, पठन-पाठन और सुनने की आदत विकसित करने का आग्रह किया, और सबसे महत्वपूर्ण—कलात्मक यात्रा का आनंद लेने की प्रेरणा दी। विशेष अतिथि श्री राजेश अत्रेय ने भी इन विचारों का समर्थन करते हुए थिएटर को सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बताया।

कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती नीना शर्मा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने परवाज़ और सीएसएनए द्वारा उठाए गए इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के जीवन में थिएटर के माध्यम से रचनात्मकता और अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने की कॉलेज की प्रतिबद्धता को दोहराया।

बठलाना स्कूल के सभी बच्चों को दी पाठय सामग्री- प्रयोग फाउंडेशन ने प्रोजेक्ट शिक्षा बैंक के तहत की मदद

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली। शिक्षा सभी के लिए जरूरी है और शिक्षा का प्रचार प्रसार जितना अधिक होता समाज उतना ही मजबूत होगा। इसी उद्देश्य के साथ सामाजिक संस्था प्रयोग फाउंडेशन ने सरकारी मिडल स्मार्ट स्कूल बठलाना के सभी बच्चों को प्रोजेक्ट शिक्षा बैंक के तहत पाठ्य सामग्री वितरित की।

कार्यक्रम के दौरान पहुंची समाजसेवी पूजा जयसवाल ने कहा कि बच्चों को जब भी जरूरत होगी वह उनकी मदद के लिए पाठय सामग्री प्रदान करने को तैयार हैं। प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि आज के कार्यक्रम में स्कूल के 80 बच्चों को पाठय सामग्री दी गई है। इससे पहले प्रोजेक्ट शिक्षा बैंक के तहत करीब नौ हजार स्कूली बच्चे लाभान्वित हो चुके हैं।

इस अवसर पर समाजसेवी पवन कुमार, बठलाना गांव के सरपंच हरपाल सिंह, पूर्व सरपंच वजीर सिंह, ज्ञानी निर्मल सिंह, बलजीत सिंह, मोहन सिंह ठेकेदार, जरनैल सिंह, सुरमुख सिंह, नागर सिंह, मनप्रीत सिंह के अलावा प्रयोग फाउंडेशन जिला मोहाली के प्रतिनिधि दविंद्र सिंह, गुरशरण सिंह,मिडिल स्कूल अध्यापिका जसविंदर कौर, आभा मेहता, ममता, प्राईमरी स्कूल अध्यापिका पूजा, हरप्रीत कौर भी मौजूद थी।