Home Blog Page 84

रागा बाय टाइटन महिलाओं के लिए बेहतरीन घड़ियां लाने वालों ने किया नयी कॉकटेल्स का अनावरण

नया बोल्ड, आकर्षक और चमकदार कलेक्शन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / महिलाओं के लिए बेहतरीन घड़ियां लाने वाले ब्राण्ड टाइटन रागा लेकर आए हैं अपना नया कलेक्शन रागा कॉकटेल्स। इस कैंपेन का चेहरा हैं आलिया भट्ट। रागा बाय टाइटन अपनी भव्यता एवं आधुनिक स्टाइल के साथ उन महिलाओं का समर्थन करता है, जो अपने स्पेस, अपनी पसंद और अपनी चमक को अपने अंदाज़ में चुनती हैं।

कॉकटेल्स के साथ हम, कुछ ऐसा बनाना चाहते थे, जो न सिर्फ भव्य बल्कि भावपूर्ण भी हो।’’ रंजनी कृष्णास्वामी, सीएमओ, टाइटन वॉचेज़ ने कहा। ‘‘यह कलेक्शन आधुनिक भारतीय महिला के प्रखर व्यक्तित्व का जश्न मनाता है, जो अपने लिए आकर्षक परिधानों को चुनती हैं, अपने अस्तित्व में आत्मविश्वास रखती हैं, और किसी के सामने आने से नहीं घबरातीं। आज हममें से बहुत सी महिलाएं कोमलता और शक्ति के इस विरोधाभास को खूबसूरती से धारण करती हैं।

आलिया भट्ट भी एक अभिनेत्री के रूप में इस द्वंद्व को शालीनता और दृढ़ता से निभाती हैं, ऐसे में वे इस कलेक्शन के लिए आदर्श प्रेरणा हैं।

मोशन एजुकेशन ने कुवैत में शुरू किया स्टडी सेंटर

विदेश में भी मिलेगा कोटा जैसा मार्गदर्शन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / मोशन एजुकेशन ने अब वैश्विक स्तर पर अपने पंख फैलाने शुरू कर दिए हैं। जेईई और नीट की तैयारी के कोटा कोचिंग मॉडल को पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले इस संस्थान ने कुवैत में अपना पहला इंटरनेशनल स्टडी सेंटर शुरू किया है।

इस दौरान नितिन विजय ने बताया कि प्रतिभा किसी सीमा की मोहताज नहीं होती, कुवैत में हमारा नया स्टडी सेंटर इसी सोच का विस्तार है। वहां हम कोटा जैसी क्लासरूम तैयारी, पर्सनलाइज्ड गाइडेंस, डाउट सॉल्विंग सिस्टम और टेस्ट उपलब्ध कराएंगे। यह सेंटर मोशन की टेक्नोलॉजी जैसे-मोशन लर्निंग ऐप, मिरेकल मशीन-एडैप्टिव सीपीएस, क्विज मास्टर और क्वालिटी कंटेंट के जरिये छात्रों को स्मार्ट और इफेक्टिव तैयारी में मदद करेगा।

कार्यक्रम में मोशन के वाइस प्रेजिडेंट शिवप्रकाश विजय, लव अग्रवाल और अंकित लाहोटी भी मौजूद थे। साथ ही द्रोणा कैम्पस में जेईई डिवीजन के हेड रामरतन द्विवेदी और दक्ष कैम्पस में नीट डिवीजन के हेड अमित वर्मा की अगुवाई में सीनियर फेकल्टीज ने इस नई शुरुआत का पोस्टर विमोचन किया गया।

डर्मेटोलॉजिकली-टेस्टेड और 100% माइक्रोप्लास्टिक-फ्री फॉर्मूलेशन ब्रांड ला पिंक समाधान लेकर आया

सिटीन्यूज़ नॉउ

लुधियाना। देश का भरोसेमंद, डर्मेटोलॉजिकली-टेस्टेड और 100% माइक्रोप्लास्टिक-फ्री फॉर्मूलेशन ब्रांड ला पिंक बालों से संबंधित समस्याओं हेतु प्राकृतिक और प्रभावी समाधान लेकर आया है जिसमें मेथी दाना हेयरकेयर रेंज है, जो खासतौर पर मानसून के दौरान बालों को पोषण, सुरक्षा और नई जान देने के लिए कारगर है।

बी.के.एम. विश्वास स्कूल में भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला । बी.के.एम. विश्वास स्कूल, सेक्टर 9, पंचकूला में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विश्वास फाउंडेशन की प्रेजिडेंट साध्वी नीलिमा विश्वास और वाईस प्रेजिडेंट साध्वी शक्ति विश्वास जी उपस्थित रही। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्जवलन और मैडिटेशन से की गई। गुरु वंदना व बहन जी की वंदना के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।

किंडरगार्टन सैक्शन में सबसे पहले नर्सरी कक्षा के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने के-पॉप डांस की बहुत ही बढ़िया प्रस्तुति की। उसके उपरांत एल.के.जी. व यू.के.जी. के बच्चों के रॉकस्टार व भांगड़ा पॉप ने दर्शकों का मन मोह लिया। सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें शिव तांडव, रॉबर्ट डांस, मास्टरशेफ इत्यादि आकर्षक कार्यक्रम ने सब की तालियां बटोरी। गौतम बुद्ध की जीवनी व उससे मिलने वाली प्रेरणा को दर्शाया गया।श्री कृष्ण गोपियों द्वारा महारास की प्रस्तुति अपने आप में सराहनीय रही। योगा में बच्चों ने शरीर को स्वस्थ रखने के तरीके सांझे किए।

विद्यालय की माननीय डायरेक्टर साध्वी नीलिमा विश्वास जी ने बताया कि स्कूल की संस्थापक बहन कृष्णमूर्ति जी ने अपना समस्त जीवन मानव सेवा व कल्याण में समर्पित किया और हमें भी उनसे प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन को मानव सेवा में बिताना हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि एक सामान्य शैक्षणिक संस्थान में शिक्षा, खेल और मंच तीन आयाम होते हैं, परंतु पूज्य गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी की कृपा से हमारे विद्यालय को “चार एस” — शिक्षा, खेल, मंच और आध्यात्मिकता — का मार्गदर्शन प्राप्त है। ध्यान के माध्यम से दी जाने वाली यह आध्यात्मिकता हमारे शिक्षण की विशेषता है, जिसका उद्देश्य बच्चों को मूल्यों, रचनात्मकता और करुणा से युक्त जिम्मेदार नागरिक बनाना है।

प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू सिंगला जी ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए स्कूल की उपलब्धियों का उल्लेख किया और छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि ने बच्चों के हुनर की सराहना की और शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों के क्षेत्र में स्कूल द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, गणमान्य अतिथि, अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सम्पूर्ण कार्यक्रम उत्साह, उल्लास और अनुशासन का प्रतीक रहा। स्कूल के इस भव्य कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अभिभावकों, विद्यार्थियों के लिए भोजन प्रशादम का प्रबंध किया गया।

मात-पिता गौधाम महातीर्थ में मासिक भंडारा आयोजित

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली / मात-पिता गौधाम महातीर्थ में आज 165 वे भंडारे पे अन्य राज्यों से पधारे गौ भक्तों ने भजन गायक प्रवीन वाधवा जी के भजनों से मंत्र मुग्ध होकर गौमाताओं का आशीर्वाद लिया। गौरव तलव है कि मात-पिता गौधाम महातीर्थ में बना रहे विश्व के प्रथम मात-पिता मंदिर में हर महीने के पहले इतवार को भजन कीर्तन भंडारा तथा गौमाताओं की सेवा के लिए सैकड़ो की तादात में गौ भक्त यहां पर पहुंचते हैं।

ज़िगली ने ‘इंटरनेशनल हैप्पी पेट्स डे’ पर पैट कम्युनिटी को किया एकजुट-पशु कल्याण के लिए रु 3 लाख की राशि जुटाई

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। टेक-इनेबल्ड ओमनीचैनल पैट केयर ब्राण्ड ज़िगली (कोस्मो फर्स्ट लिमिटेड) ने रविवार को देश भर में इंटरनेशनल हैप्पी पेट्स डे मनाया। कार्यक्रम में 2200 से अधिक पेट्स एवं उनके पैरेन्ट्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम ने ज़िम्मेदाराना पैट पैरेंटिंग को बढ़ावा दिया।इस मंच के माध्यम से नए पैट पैरेंट्स को अपने पेट्स की देखभाल की यात्रा को साझा करने का मौका भी मिला। ज़िगली ने ‘ज़िगली कॉयन्स’ का लॉन्च के साथ पैट प्रोडक्ट्स की एक्सक्लुज़िव रेंज को भी लॉन्च किया।

वैट फूड एवं फ्रैश फूड और डेंटल हाइजीन के लिए याक च्यूज़; ज़िगली लाइफस्टाइल में ट्रैवल मैट, कैट लिटर के लिए नए ब्राण्ड कैटमॉस तथा डॉग्स एवं कैट्स के लिए फर प्रो रेंज में ग्रूमिंग टूल्स का लॉन्च कार्यक्रम के आकर्षण केन्द्र रहे। कोस्मो फर्स्ट के ग्रुप सीईओ पंकज पोद्दार ने कहा कि आज पैट पैरेंट्स ऐसे प्लेटफॉर्म्स की उम्मीद रखते हैं जो पेट्स के साथ उनके रिश्ते को मजबूत बनाएं, और उन्हें पेट्स के लिए बेहतरीन सेवाएं, कम्युनिटी कनेक्शन्स और ज़रूरी जानकारी भी प्रदान करें। पेट्स के लिए कॉम्प्लीमेंटरी हेल्थ चैकअप, एंटी रेबीज़ वैक्सीन और कई अन्य ऑफर दिए गए।

ज़िगली द्वारा कार्यक्रम के दौरान रु 3 लाख की राशि जुटाई गई, जिसका इस्तमेल पालतु पशुओं एवं अन्य पशुओं के अधिकारां के बारे में जागरुकता बढ़ाने, पैट अडॉप्शन को बढ़ावा देने तथा विभिन्न पशु आश्रयों को सहयोग प्रदान करने के लिए किया जाएगा।

लक्ष्य ज्योतिष संस्थान द्वारा 16वा निशुल्क ज्योतिष सम्मेलन आयोजित

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

,चंडीगढ़। रविवार को लक्ष्य ज्योतिष संस्थान ने 16वे निशुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर एवं सम्मेलन आयोजित किया। ओंकार चैरिटेबल फाउंडेशन के चेयरमैन रविन्द्र सिंह बिल्ला मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

संस्थान के संस्थापक ज्योतिषाचार्य रोहित कुमार ने कहा कि ऐसे ज्योतिष शिविर से लोगों को अपनी विभिन्न समस्याओं, दुख और कष्ट के समाधान और उपाय जानने का मौका मिलता है। बता दें कि उत्तर भारत से ज्योतिष विद्या की विभिन्न विधाओं वैदिक, हस्त रेखा, टैरो कार्ड, अंक गणित, स्पिरिचुअल हीलर, रेकी, लाल किताब, वास्तु नाड़ी और के पी एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विशेषज्ञ ज्योतिषाचार्य ने भाग लिया। जबकि ओमनाथ योगी, माधवी वर्मा और तमन्ना वर्मा सहित अन्य ज्योतिषाचार्य भी उपस्थित रहे।

डेढ़ सौ से अधिक ज्योतिष विद्वानों ने जातकों की गृह क्लेश, पारिवारिक सुख शांति, कारोबार फलने फूलने, पति पत्नी में अनबन, विदेश सेटलमेंट, बीमारी और बच्चों के भविष्य से संबंधित बिभिन्न जिज्ञासा से संबंधित समस्यायों का समाधान और उपाय बताए।

ज्योतिषाचार्य रोहित कुमार और पीयूष कुमार ने बताया कि पूर्णतः निःशुल्क इस ज्योतिष शिविर का मुख्य उद्देश्य वैदिक ज्योतिष विद्या का प्रचार प्रसार करना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस विद्या के बारे में विस्तार से जान सकें।

लक्ष्य ज्योतिष संस्थान द्वारा आए हुए विद्वानों को ट्रॉफी, मोमेंटो, प्रशंसा पत्र, अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।

फ्लाइरोब करेगा हर दुल्हन का सपना पूरा वो भी बजट मे

किराये पर मिलेंगे सब्यसाची जैसे इंटरनेशनल डिजाइनर आउटफिट्स

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। हर भारतीय युवती अपनी शादी के दिन सब्यसाची, मनीष मल्होत्रा, जे.जे. वलाया, तरुण तहलियानी या अनीता डोंगरे जैसे दिग्गज डिजाइनरों के बनाए हुए परिधान पहनने का सपना देखती है। मगर बजट की दीवार आड़े आ जाती है।

सिटी ब्यूटीफुल की दुल्हनों का सपना, स्टाइल और बजट के साथ पूरा होगा चूंकि सबसे बड़ी वेडिंग वियर रेंटल सर्विस- फ़्लाइरोब का आउटलेट लॉन्च खुल गया है। डिज़ाइनर लहंगे, गाउन, शेरवानी और ज्वेलरी बेहद पॉकेट-फ्रेंडली किराये पर उपलब्ध रहेगी।

रविवार को पॉलीवुड अभिनेता गैवी चहल ने इसका श्रीगणेश किया। उन्होंने कहा कि अब पहनावे को खरीदने की नहीं, समझदारी से किराये पर लेने की ज़रूरत है।

सीईओ आंचल सैनी ने बताया कि चंडीगढ़ की युवा पीढ़ी ट्रेंडी क्राउड फैशन को लेकर बहुत एक्सपेरिमेंटल है और अब रेंटल फैशन को एक सस्टेनेबल विकल्प के रूप में अपना रहा है।
चंडीगढ़ स्टोर में डेडिकेटेड लग्ज़री सेक्शन बिना जेब पर बोझ डाले हरेक को रॉयल फील देगा।

फ्रेंचाइज़ी पार्टनर्स साक्षी धीमान और जतिंदर जौरा का मानना है कि अब लाखों खर्च करने की ज़रूरत नहीं – फ़्लाइरोब के ज़रिए चंडीगढ़ के लोग अब डिज़ाइनर लुक्स को अफॉर्ड कर सकते हैं।

फोर्टिस द्वारा पहली बार नेशनल ऑपरेटिव और ऑब्जर्वरशिप ‘स्टीम एंड स्टोन’ कॉन्फ्रेंस का आयोजन

रीज़म और आरआईआरएस तकनीक पर केंद्रित सम्मेलन में देशभर के प्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट ले रहे हैं भाग

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। प्रोस्टेट की समस्याओं और बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लेसिया (बीपीएच) के उपचार में आधुनिकतम चिकित्सा तकनीकों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से, फोर्टिस द्वारा पहली बार रीज़म और आरआईआरएस पर आधारित नेशनल ऑपरेटिव और ऑब्जर्वरशिप कॉन्फ्रेंस- ‘स्टीम एंड स्टोन’ का श्रीगणेश किया गया। दो दिवसीय प्रोग्राम डॉ. रोहित डढ़वाल, कंसल्टेंट -यूरोलॉजी, एंड्रोलॉजी और रोबोटिक सर्जरी के प्रयासों से आयोजित किया गया है। देशभर से करीब 100 प्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट, सर्जन और अन्य चिकित्सा विशेषज्ञ इस सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।

सिटीन्यूज़ नॉउ को जानकारी देते हुए डॉ. रोहित डढ़वाल ने बताया कि वर्कशॉप का उद्देश्य वाटर वेपर थेरेपी (रीज़म) के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, जो प्रोस्टेट की परेशानी के लिए उपलब्ध सबसे आधुनिक मिनिमली इनवेसिव सर्जिकल ट्रीटमेंट है। उन्होंने बताया कि वाटर वेपर थेरेपी (रीज़म) एक बिना दर्द वाली, एक दिन में पूरी की जाने वाली प्रक्रिया है, जो विशेष रूप से उन मरीजों के लिए उपयुक्त है जो युवा हैं, संतानोत्पत्ति की इच्छा रखते हैं या किसी अन्य कारणवश पारंपरिक सर्जरी के लिए उपयुक्त नहीं हैं।

लोकल एनेस्थीसिया के तहत मरीज को केवल एक घंटे की निगरानी के बाद डिस्चार्ज किया जाता है।डॉ. डढ़वाल ने आगे कहा कि चूंकि बीपीएच (बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लेसिया) यानी प्रोस्टेट का बढऩा आमतौर पर वृद्धावस्था में होता है, ऐसे अधिकांश मरीजों को हृदय संबंधी बीमारियाँ और अन्य जटिलताएँ होती हैं।

मरीजों के लिए यह प्रक्रिया किसी वरदान से कम नहीं है। पारंपरिक प्रोस्टेट सर्जरी जैसे ट्रांसयूरेथ्रल रिसेक्शन ऑफ़ द प्रोस्टेट (टीयूआरपी) या होल्मियम लेजऱ एन्यूक्लिएशन ऑफ़ द प्रोस्टेट (हालेप) से यौन समस्या हेतू राहत प्रदान करती है।

दो दिवसीय सम्मेलन के पहले दिन रीज़म और आरआईआरएस पर आधारित लाइव ऑपरेटिव सेशन, ऑब्जर्वरशिप डेमोंस्ट्रेशन और इंटरएक्टिव पैनल डिस्कशंस आयोजित किए गए। आगामी सेशन्स में और भी विशेषज्ञ पैनल, सर्जिकल डेमोंस्ट्रेशन व संवाद शामिल रहेंगे।

गोपालज़ पंचकूला मे रक्षाबंधन पर हैंडमेड राखियां उपलब्ध-गिफ्ट हैंपर और मिठाई की भी है नई रेंज

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला। राखी का त्यौहार सुरक्षा और प्रेम का प्रतीक है जब बहनें भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगा धागा बांधती हैं। भाई और बहन के पवित्र अटूट प्रेम के रिश्ते रक्षाबंधन मे इस बार रेडीमेड राखी की बजाए हैंडमेड राखी काफी पसंद की जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए शनिवार को गोपालज़ पंचकूला के मैनेजिंग डायरेक्टर उदयवीर सिंह व गगनदीप सिंह ने आकर्षक हैंडमेड राखी की विशाल रेंज लांच की।

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर उदयवीर सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन के पावन त्योहार के लिए हैंडमेड राखी की आकर्षक और विशाल रेंज को लाँच किया है।

ज्ञात रहे कि इन हैंडमेड राखियों को विधवा महिलाओं के एक समूह से तैयार करवाकर उन्हे आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करने के साथ उन्हें रोजगार मुहैया करवाया गया है। जहां बच्चों के लिए लाइटनिंग और कार्टून करैक्टर जैसी वैरायटी और युवाओं और पुरुषों के लिए भी राखी की अच्छी खासी रेंज उपलब्ध है वहां किफायती दाम में चॉकलेट और ड्राईफ्रूट्स वाले मनभावन गिफ्ट हैंपर भी उपलब्ध हैं।

विशेष कारीगरों द्वारा पेड़े की एक अलग नई वैरायटी- खजूर बर्फी, तिरंगी बर्फ़ी, काजू बादाम पिस्ता बर्फ़ी और बादाम केसर कतली सहित कुछ और अन्य मिठाईयां पेश की गई है। उदयवीर सिंह ने कहा कि गोपालज़ स्वाद और गुणवत्ता से कोई कोम्प्रोमाईज़ नही करता।