Home Blog Page 93

हिंदुजा फाउंडेशन ने 15 राज्यों में 8 लाख से अधिक युवाओं को सशक्त बनाकर विश्व युवा कौशल दिवस मनाया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर 110 साल पुराने हिंदुजा समूह की परोपकारी शाखा हिंदुजा फाउंडेशन हिंदुजा समूह की कंपनियों के साथ मिलकर अपनी पहलों के माध्यम से भारत के युवाओं को परिवर्तनकारी, भविष्य तैयार कौशल से लैस करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

इस अवसर पर हिंदुजा फाउंडेशन के अध्यक्ष पॉल अब्राहम ने कहा, “25 वर्ष से कम आयु के 60 करोड़ से ज़्यादा भारतीयों के लिए युवाओं के कौशल को बढ़ावा देना एक राष्ट्रीय अनिवार्यता है। हिंदुजा फाउंडेशन में, हमारा मानना है कि युवाओं को भविष्य के लिए तैयार डिजिटल कौशल से लैस करके ही सच्चा सशक्तिकरण संभव है।

डिजिटल खाई को पाटकर और जमीनी स्तर पर नवाचार को बढ़ावा देकर, हम एक ऐसी पीढ़ी का निर्माण कर रहे हैं जो आत्मविश्वास, रचनात्मकता और उद्देश्य के साथ डिजिटल अर्थव्यवस्था का नेतृत्व करे।

निसान करेगा बाढ़ प्रभावित वाहन मालिकों की मदद : टो करने का कोई शुल्क नहीं

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / भारत के कई क्षेत्रों में बाढ़ की हालिया घटनाओं को ध्यान में रखते हुए निसान मोटर इंडिया ने इससे प्रभावित ग्राहकों की मदद के लिए सपोर्ट प्रोग्राम शुरू किया है। ग्राहकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए कंपनी इस चुनौतीपूर्ण समय में मुश्किलों को कम करने के लिए ग्राहकों को कई तरह की सर्विसेज प्रदान कर रही है।

निसान ने हालिया बाढ़ से प्रभावित ग्राहकों के लिए व्यापक सपोर्ट प्रोग्राम लॉन्च किया है। बाढ़ के कारण प्रभावित वाहनों की मदद के लिए डेडिकेटेड हेल्पडेस्क 18002093456 की व्यवस्था की गई है। इस पहल के तहत प्रभावित वाहन को निसान के नजदीकी अधिकृत वर्कशॉप तक टो करने का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, वर्कशॉप पर अतिरिक्त समय तक काम होगा और एक्सेस क्लॉज फी की कवरेज समेत इंश्योरेंस क्लेम करने में भी पूरी मदद की जाएगी।

सर्विस सपोर्ट के अलावा निसान इंजन ऑयल और ऑयल फिल्टर रिप्लेसमेंट पर 10 प्रतिशत की छूट दे रही है। साथ ही फ्लोर कार्पेट रिप्लेसमेंट पर भी 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। गाड़ी में किसी भी तरह की खराबी का पता लगाने के लिए व्यापक व्हीकल हेल्थ चेकअप भी किया जाएगा, जिससे बेहतर परफॉर्मेंस और सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

प्लास्टिक सर्जरी से 61 वर्षीय व्यक्ति को बचपन में जलने के घावों से छुटकारा

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: बचपन में अपने दाहिने पैर पर लगी जलने की चोटों के दीर्घकालिक प्रभावों से पीड़ित 61 वर्षीय एक व्यक्ति का हाल ही में लिवासा अस्पताल, मोहाली में प्लास्टिक सर्जरी के उन्नत तरीके से इलाज किया गया।

जालंधर का यह मरीज बचपन में लगी जलन के कारण पैर के निचले हिस्से में अस्थिर निशान और बार-बार होने वाले अल्सर के साथ जी रहा था। वर्षों तक कई सर्जरी और उपचार करवाने के बावजूद, उसे कोई स्थायी राहत नहीं मिली। प्लास्टिक सर्जन डॉ. निखिल मक्कड़ ने बताया कि मरीज के पहले से जले हुए हिस्से पर पुराना अल्सर हो गया था।

डॉ. मक्कड़ ने बताया कि हमने एक उन्नत तरीका अपनाया जिसमें क्षतिग्रस्त टिशू को हटाने के लिए हाइड्रो-डिब्राइडमेंट से यथासंभव स्वस्थ टिशू को संरक्षित किया गया । मक्कड़ ने कहा, “डिब्राइडमेंट के बाद, घाव पर एक मजबूत, सप्पोर्टिव परत बनाने के लिए त्वचीय विकल्प लगाए गए। इसके बाद ऑप्टीमल हीलिंग और रेस्टोरेशन सुनिश्चित करने के लिए स्किन ग्राफ्टिंग किया गया। परिणाम उत्कृष्ट रहे।

उन्होंने कहा कि त्वचा और मांसपेशियों में रक्त की आपूर्ति की बेहतर समझ ने उन्नत फ्लैप तकनीकों, ग्राफ्ट और पुनर्योजी विधियों का मार्ग प्रशस्त किया है, जिससे इस तरह के जटिल मामलों के परिणामों में सुधार हुआ है।

मैकडॉनल्ड्स ने नए टीवीसी लॉन्च में दिखाई द रणवीर सिंह मील की झलक

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / मैकडॉनल्ड्स इंडिया (नॉर्थ एंड ईस्ट) ने बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ मिलकर अपना नवीनतम कैंपेन लॉन्च किया है, जिसमें हाल ही में लॉन्च किए गए ‘द रणवीर सिंह मील’ को शामिल किया गया है। अनोखे, दिल छू लेने वाले और जोश से भरपूर इस टीवीसी में मौज-मस्ती, ऊर्जा और स्वाद को खास रणवीर स्टाइल में दिखाया गया है।

द रणवीर सिंह मील में मैकडॉनल्ड्स का क्लासिक मैकवेजी एवं मैकचिकन शामिल है, जिन्हें चिली और क्रीमी एक्सप्लोड सॉस और क्रिस्पी अनियन टॉपिंग के साथ थोड़ा और खास बनाया गया है। इसमें मज़ेदार गोल्डन पॉप फ्राइज़ और लिमिटेड-एडिशन बोबा ब्लास्ट ड्रिंक भी शामिल हैं, जिसमें नाशपाती के सिरप का स्वाद और बोबा पर्ल्स का मज़ा मिलता है।

द रणवीर सिंह मील को 13 जून, 2025 से उत्तर एवं पूर्वी भारत में मैकडॉनल्ड्स के रेस्टोरेंट्स में उपलब्ध कराया गया है। वेजिटेरियन ऑप्शन की शुरुआती कीमत 249 रुपये और नॉन-वेजिटेरियन ऑप्शन की शुरुआती कीमत 269 रुपये है। ग्राहक डाइन-इन, टेकअवे, ड्राइव-थ्रू या मैकडॉनल्ड्स एप, स्विगी और जोमैटो के माध्यम से ऑर्डर करते हुए इस मील का मजा ले सकते हैं।

विश्वास फाउंडेशन ने चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा रोड़ के आसपास 50 पौधे रोपे

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / विश्वास फाउंडेशन पंचकूला द्वारा गुरुदेव श्रीस्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से व मनीमाजरा के पर्यावरण प्रेमी श्रीतरसेम गोयल जी के सहयोग से चंडीगढ़ के विकास नगर हल्लोमाजरा रोड़के आसपास ट्री गार्ड के साथ 50 पौधे रोपे। पौधारोपण की शुरुआत सुबह6:30 बजे भारी बरसात में संस्था की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास नेपौधा लगाकर की।

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया किप्रत्येक वर्ष फाउंडेशन द्वारा 5000 पौधे लगाये व बांटे जाते हैं। मकसदहरियाली के प्रति समाज में जागरुकता बढ़ाना और पर्यावरण संतुलन मेंयोगदान देना है। इससे प्रदूषण कम करने में तो मदद मिलेगी ही,वातावरण में आक्सीज़न की मात्रा भी बढ़ेगी। इसके पीछे सोच यही है किहरियाली को बढ़ावा देने के लिए समाज में जागरुकता लाई जाए। अधिक पेड़ लगाने से प्रदूषित हवा से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।

इसलिए हमें पेड़ों की सुरक्षा करनी होगी।पेड़-पौधे, पशु-पक्षी व जल जंगल की सुरक्षा से ही धरती पर मानव जीवनका अस्तित्व है। पेड़-पौधों के बिना सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती।हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए। इस पौधरोपण के सेवा मेंविश्वास फाउंडेशन के कई अनुयाई मौजूद रहे।

अलकेमिस्ट अस्पताल में हुई पहली बार रोबोट-असिस्टेड सर्जरी

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला / अलकेमिस्ट अस्पताल, पंचकूला में बुधवार को पहली बार रोबोट-असिस्टेड सर्जरी की गई।सीनियर कंसल्टेंट-जनरल, लेप्रोस्कोपिक और रोबोटिक सर्जरी, डॉ. हर्ष गर्ग और कंसल्टेंट-जनरल, लेप्रोस्कोपिक और रोबोटिक सर्जरी डॉ. रोहित बंसल द्वारा दा विंची शी सर्जिकल रोबोट का उपयोग करके गॉलब्लैडर रिमूवल की दो सर्जरी (कोलेसिस्टेक्टोमी) सफलतापूर्वक पूरी की गईं। ज़ीरकपुर और हिमाचल प्रदेश सिरमौर के दोनों पेशेंट ने ऑपरेशन के बाद कम से कम परेशानी के साथ बेहतर रिकवरी की ।

रोबोट-असिस्टेड सर्जरी के बारे में बात करते हुए, डॉ. हर्ष गर्ग ने कहा कि इससे कई लाभ मिलते हैं जैसे कम से कम कट और छोटे निशान, कम दर्द और तेज़ी से रिकवरी, जटिलताओं का कम जोखिम और थ्रीडी-एचडी 3D-HD दविजन के साथ हायर प्रिसिशन। डॉ. रोहित बंसल ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी सर्जन की क्षमताओं को बढ़ाती है और जटिलताओं के जोखिम को कम करती है, जो मरीजों के लिए बहुत बड़ा लाभ है।

अस्पताल के चेयरमैन करणदीप सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र में नवीनतम चिकित्सा प्रगति लाने के हमारे निरंतर मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कायला की जबरदस्त गेंदबाज़ी से प्लाज़ा ज़ोन ने आठ विकेट से दर्ज की शानदार जीत

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / करन कायला (5/18) की धारदार गेंदबाज़ी के दम पर प्लाज़ा ज़ोन ने यूटीसीए सीनियर मेंस वन डे टूर्नामेंट में टैरेस ज़ोन को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। यह मुकाबला मंगलवार को क्रिकेट इंस्टीट्यूट ऑफ चंडीगढ़, कैम्बाला में खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टैरेस ज़ोन की शुरुआत लड़खड़ा गई और टीम एक समय 64/6 के साथ संघर्षरत दिखी। हालांकि, अर्पित सिंह की नाबाद 70 रनों की पारी ने टीम को संभाला और टैरेस ज़ोन 39वें ओवर में 169 रन पर ऑल आउट हो गई।

जवाब में, प्लाज़ा ज़ोन ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया और मात्र 22 ओवर में 170/2 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। नाबाद नेहल पजनी (56) और गौरव पुरी (53) ने शानदार अर्धशतक लगाए, वहीं विकास सांगवान ने 46 रनों की उपयोगी पारी खेली।

विश्वस्तरीय निष्काम सेवा अभियान के तहत अब तक हजारों जरूरतमंदों को भोजन, जूस व स्टेशनरी सामग्री वितरित की गयी

सतयुग दर्शन ट्रस्ट का सेवा संकल्प अभियान

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि.) के चंडीगढ़ शाखा के सेवादारों द्वारा 1 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक चलाया जा रहा एक विश्वस्तरीय निष्काम सेवा अभियान पूरे जोर-शोर से जारी है। अब तक चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली की झुग्गियों व जरूरतमंद इलाकों में हजारों जरूरतमंद लोग इस अभियान से लाभान्वित हो चुके हैं। भोजन, कपड़े, राशन, जूस व अन्य आवश्यक सामग्री जरूरतमंदों तक पहुँचाकर ट्रस्ट मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

ट्रस्ट के संस्थापक दिवस के अवसर पर मोहाली के उधम सिंह कॉलोनी की झुग्गियों में 200 से अधिक जरूरतमंदों को भोजन, जूस व स्टेशनरी सामग्री वितरित की। इससे पहले 13 जुलाई को ट्रस्ट के सदस्यों ने न्यू चंडीगढ़ स्थित एक शिव मंदिर में 75 जरूरतमंद परिवारों को राशन व वस्त्र, और लगभग 400 लोगों को भोजन वितरित किया।

ट्रस्ट द्वारा जानकारी दी गई कि जल्द ही कांसल क्षेत्र की बस्तियों में 500 परिवारों को राहत सामग्री भी वितरित की जाएगी।यह संपूर्ण सेवा अभियान सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा 1 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक चलाया जा रहा एक विश्वस्तरीय निष्काम सेवा अभियान है, जो न केवल ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा, बल्कि आम समाज के सहयोग से भी संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने अपील की कि समाज के समृद्ध नागरिक, उद्योगपति, सामाजिक संगठन, रोटरी क्लब, रेड क्रॉस, मंदिर, गुरुद्वारे व चर्च जैसे संस्थान इस पुनीत कार्य में आगे आएं और सहयोग प्रदान करें, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक राहत पहुँचाई जा सके।

आध्यात्मिक गुरु आचार्य सतविंदर जी दुबई में

सिटीन्यूज़ नॉउ

प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु आचार्य सतविंदर जी दुबई में गणमान्य व्यक्तियों, विचारकों और उद्यमियों को लाभ से आगे बढक़र उद्देश्य की ओर सोचने के लिए प्रेरित करते हुए।

बॉलीवुड स्टार शरवरी शरवरी बनीं नायका की ब्रांड आइकन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। ब्यूटी और लाइफस्टाइल नायका ने मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री शरवरी का सहज आत्मविश्वास, ट्रेंड-सेटर स्टाइल और युवाओं के बीच उनकी बढ़ती लोकप्रियता के मध्यनज़र उनको अपना ब्रांड आइकन घोषित किया है।

नायका ब्यूटी के कार्यकारी निदेशक और सीईओ अंचित नायर ने कहा कि नायका में शरवरी बदलाव को बखूबी दर्शाने मे सक्षम हैं। अब शरवरी नायका परिवार का हिस्सा हैं। नायका की ब्रांड आइकन बनने पर शरवरी ने कहा कि नायका हमेशा से मेरी पसंदीदा ब्यूटी डेस्टिनेशन रही है, जहां मुझे अपने पसंदीदा अंतरराष्ट्रीय और भारतीय ब्रांड्स एक ही जगह मिल जाते हैं।