सिटीन्यूज़ नॉउ
प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु आचार्य सतविंदर जी दुबई में गणमान्य व्यक्तियों, विचारकों और उद्यमियों को लाभ से आगे बढक़र उद्देश्य की ओर सोचने के लिए प्रेरित करते हुए।
सिटीन्यूज़ नॉउ
प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु आचार्य सतविंदर जी दुबई में गणमान्य व्यक्तियों, विचारकों और उद्यमियों को लाभ से आगे बढक़र उद्देश्य की ओर सोचने के लिए प्रेरित करते हुए।
सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़। ब्यूटी और लाइफस्टाइल नायका ने मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री शरवरी का सहज आत्मविश्वास, ट्रेंड-सेटर स्टाइल और युवाओं के बीच उनकी बढ़ती लोकप्रियता के मध्यनज़र उनको अपना ब्रांड आइकन घोषित किया है।
नायका ब्यूटी के कार्यकारी निदेशक और सीईओ अंचित नायर ने कहा कि नायका में शरवरी बदलाव को बखूबी दर्शाने मे सक्षम हैं। अब शरवरी नायका परिवार का हिस्सा हैं। नायका की ब्रांड आइकन बनने पर शरवरी ने कहा कि नायका हमेशा से मेरी पसंदीदा ब्यूटी डेस्टिनेशन रही है, जहां मुझे अपने पसंदीदा अंतरराष्ट्रीय और भारतीय ब्रांड्स एक ही जगह मिल जाते हैं।
ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों को आ रही समस्याओं का जल्द होगा समाधान : मल्होत्रा
सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र को समर्पित एवं एकमात्र पंजीकृत संस्था रूरल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन- रेवा ने जतिंदर पाल मल्होत्रा प्रधान भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ को प्रशासक सलाहकार परिषद चंडीगढ़ की शिक्षा स्थायी समिति के चेयरमैन मनोनीत किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें वधाई दी है।
संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने प्रधान वी. बी. कपिल की अध्यक्षता में मल्होत्रा से मुलाकात की और उन्हें अवगत कराया कि हमारे स्कूल कम फीस के साथ गरीब पददलित परिवारों के बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रहे हैं। और रेवा पिछले कई वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों की समस्याओं को लेकर पूर्णतया प्रयासरत है।
राइट टू एजुकेशन के अंतर्गत सभी स्कूलों की मान्यता अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जतिंदर पाल मल्होत्रा को प्रशासक सलाहकार परिषद चंडीगढ़ की शिक्षा स्थायी समिति के चेयरमैन बनाए जाने पर स्कूलों के संचालकों में खुशी की लहर है और मल्होत्रा के आने से स्कूलों की लम्बे समय से चल रही समस्याओं से उन्हें अवश्य राहत मिलेगी। मल्होत्रा ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों को आ रही समस्याओं का समाधान जल्द ही किया जाएगा।
यहां काबिले जिक्र है कि शिक्षा विभाग गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर बल देते हुएस्कूलों की मान्यता पर ध्यान केंद्रित कर रही है। मल्होत्रा ने सभी स्कूल संचालकों को कहा कि स्कूलों को बेहतर बनाने, शिक्षा का स्तर उन्नत करने और बच्चों को अच्छे संस्कार देने की पुरजोर कोशिश करें।
सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़ / क्रिकेट इंस्टीट्यूट ऑफ चंडीगढ़ में चल रही यूटीसीए मेन्स सीनियर वनडे टूर्नामेंट में विकेटकीपर-बल्लेबाज गगन वर्मा की नाबाद 42 रन की पारी की बदौलत सुखना जोन ने प्लाजा जोन पर पांच विकेट से जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी सुखना जोन की टीम ने प्लाजा जोन को सिर्फ 143 रन पर 33वें ओवर में ऑल आउट कर दिया। प्लाजा जोन की ओर से विशाल धनखड़ ने सर्वाधिक 27 रन बनाए, जबकि गौरव गंभीर ने 25 रनों का योगदान दिया।
जवाब में सुखना जोन की शुरुआत लड़खड़ाती रही और टीम का स्कोर एक समय 53/4 था। गगन वर्मा ने रमन बिश्नोई के साथ मिलकर 80 रनों की अहम साझेदारी की। बिश्नोई ने 37 रन बनाए और टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। सुखना जोन ने 34वें ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
सिटीन्यूज़ नॉउ
चण्डीगढ़ : सेक्टर 39 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नेत्रहीनों के लिए आयोजित एआईसीएफबी नॉर्थ जोन शतरंज चैम्पियनशिप 2025 में सोमेंद्र, जो सबसे पसंदीदा और टॉप सीड थे, अपनी रैंकिंग के अनुरूप चैंपियन बने। सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने रजत पदक जीता। द्वितीय उपविजेता मयंक शर्मा रहे। अन्य चार प्रतिभागी अरविंद, सागर शर्मा, अश्विन राजेश और अखिलेश के. श्रीवास्तव भी नेशनल्स के लिए क्वालिफाई हुए हैं।
इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों से आए 80 से अधिक नेत्रहीन शतरंज खिलाड़ियों ने अपनी असाधारण प्रतिभा और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (एनएबी), ऑल इंडिया चेस फेडरेशन फॉर द ब्लाइंड (एआईसीएफबी), चंडीगढ़ प्रशासन के खेल विभाग और फेडरल बैंक लिमिटेड के सहयोग से किया गया। यह आयोजन नेत्रहीन खिलाड़ियों के जज्बे और हुनर का प्रमाण रहा।सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी सोमनाथ, सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी रेखा सिंह व सर्वश्रेष्ठ जूनियर खिलाड़ी लवकुश कुमार को घोषित किया गया।
नेशनल्स के लिए क्वालिफाई करने वाले शीर्ष 7 खिलाड़ी सोमेन्द्र, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, मयंक शर्मा, अरविंद, सागर शर्मा, अश्विन राजेश और अखिलेश के. श्रीवास्तव रहे, जिन्हे अब एआईसीएफबी नेशनल शतरंज चैम्पियनशिप में खेलने का अवसर मिलेगा।समापन समारोह के दौरान सौरभ अरोड़ा, निदेशक, खेल विभाग, चंडीगढ़ ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों की सराहना की और समावेशी खेलों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से विशेष रूप से सक्षम खिलाड़ियों को समर्थन देने और भविष्य में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित करने का आश्वासन दिया।एनएबी के मानद अध्यक्ष विनोद चड्ढा ने खेल विभाग और फेडरल बैंक का विशेष आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह प्रतियोगिता सफल रही।
फेडरल बैंक के सेल्स हेड साहिल ने इस प्रेरणादायक आयोजन में भागीदारी पर कहा कि बैंक समावेशिता और विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के समर्थन के लिए प्रतिबद्ध है।
सिटीन्यूज़ नॉउ
जीरकपुर / उत्तराखंड पर्वतीय सभा, जीरकपुर के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ समारोह में प्रधान पद पर सतीन्दर सिह रावत, महासचिव पद पर दीपक नेगी एवं अन्य सदस्यों को उत्तराखंड के समाजसेवियों जगदीश असवाल, थान सिंह बिस्ट एवं दरबान सिंह नेगी ने शपथ दिलवाई l
इस अवसर पर निवर्तमान प्रधान रणजीत सिंह भंडारी ने अपने कार्यकाल में हुए कार्यों का विवरण सभी के सम्मुख रखा l वरिष्ठ उप प्रधान बलबीर सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान मनोज कांत, उप प्रधान महेन्द्र रावत, सचिव रविन्द्र बिष्ट, कोषाध्यक्ष सोहन सिंह बुटोला, उप-कोषाध्यक्ष भरत सिंह रावत, कोष निरक्षक कुँवर सिह रावत, सांस्कृतिक सचिव मनीष गुसाई, सांस्कृतिक उपसचिव सुनील बिष्ट, भंडार सचिव रोशन सिह बिष्ट व प्रेस पर सचिव दिनेश नेगी ने भी कार्यभार संभालाl
इस अवसर पर नव नियुक्त प्रधान सतीन्दर सिह रावत ने कहा कि वे उत्तराखंड समाज के उत्थान के लिए हर संभव कदम उठाएंगे व बाल समाज क़ो अपनी बोली भाषा से जोड़ने के लिए कार्यक्रम किए जाएंगे l
रेडियो प्रसारण व एंकरिंग में उत्कृष्ट योगदान
सिटीन्यूज़ नॉउ
चण्डीगढ़ : रेडियो प्रसारण और एंकरिंग के क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाने वाले सर्वप्रिय निर्मोही को पंजाब के माननीय राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने ‘रेडियो प्रसारण और एंकरिंग में उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया (एमएफआई) द्वारा आयोजित छठे उद्यमी और उपलब्धि पुरस्कार समारोह में पीएचडी हाउस, सेक्टर 31 में प्रदान किया गया।
एमएफआई समारोह में, जहां विभिन्न क्षेत्रों के 31 निपुण व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, निर्मोही के उत्कृष्ट योगदान और अटूट प्रतिबद्धता को विशेष रूप से सराहा गया। राज्यपाल ने ऐसे व्यक्तियों के सम्मान पर जोर दिया जो समाज में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं और दूसरों को प्रेरित करते हैं।
निर्मोही ने न केवल अपनी आवाज़ से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है, बल्कि अपने मंच का उपयोग स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के लिए भी किया है, जिसमें सार्वजनिक स्वास्थ्य मुद्दों पर जानकारी प्रसारित करना और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना शामिल है।
सर्वप्रिय निर्मोही की ये बहुमुखी उपलब्धियां – रेडियो उद्योग में उनके उच्च मानकों, जनसेवा के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता, स्वास्थ्य पहलों में उनके योगदान, और राष्ट्रीय समारोहों में उनकी सम्मानित भूमिका – पूरे मीडिया जगत और चंडीगढ़ क्षेत्र के लिए गर्व का विषय हैं।
हिंदू तख्त के संगठन मंत्री सतीश कुमार को 200 टन गौ मांस को पकड़वाने पर सम्मानित किया
सिटीन्यूज़ नॉउ
चण्डीगढ़ / श्री हिंदू तख्त की चण्डीगढ़ ईकाई की बैठक में स्थानीय अध्यक्ष आरके जोशी को विधिवत तरीके से कार्यभार सौंपा गया। तख्त के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता डा. अनीश गर्ग ने बताया कि बैठक में महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद जी, प्रीतम सिंह, महासचिव, पूनम शर्मा, राष्ट्रीय मुख्य संयोजक की उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि तख्त की ओर शहर के प्रमुख मंदिरों में बड़े डिब्बे रखें जाएंगे जिनमें खंडित मूर्तियां, कटी फटी भगवान की तस्वीरें, धूप अगरबत्तियों की राख इत्यादि एकत्रित करके विधि विधान से विसर्जित किए जाएंगे। बैठक में श्री हिंदू तख्त के संगठन मंत्री सतीश कुमार द्वारा अमृतसर में 200 टन गौ मांस को पकड़वाकर की गई पुलिस कार्रवाई पर प्रशंसा की गई और उन्हें सम्मानित किया गया। पूनम शर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ और इसके आसपास जहां भी सूचना मिलेगी कि गौ मांस बिक रहा है तो वे भी ऐसी कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं।
इस मीटिंग में चंडीगढ़ की नई टीम का विस्तार किया गया। सत्येंद्र चड्डा, मोहन राजगढ़िया, अनिल मलिक को सरंक्षक, सुनील कुमार ओबरॉय बबलू और मुकेश गिरी को संगठन मंत्री, नरेंद्र पाल निंदी, रमन गुप्ता एवं किरण पाठक को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। इस बैठक में विशेष तौर पर उप प्रधान मनमोहन पाठक और विशाल गर्ग, सचिव कामिनी राणा उपस्थित रहे।