Home Blog Page 96

आप के वरिष्ठ नेता कुलवंत सिंह पीसीए के सचिव चुने गए

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और मोहाली से विधायक कुलवंत सिंह आज पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के सचिव चुने गए। 63 वर्षीय कुलवंत सिंह एक प्रसिद्ध रियल एस्टेट डिवेलपर हैं, जिन्होंने हजारों लोगों के लिए आवासीय परियोजनाओं के साथ-साथ वाणिज्यिक और औद्योगिक क्षेत्रों की सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई हैं।

4 जुलाई को उन्होंने पीसीए चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था।उन्होंने कहा, “मैंने जहां भी काम किया, पूरी निष्ठा से किया। पीसीए में भी मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा। चुनाव में जीत के बाद कुलवंत सिंह ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि पीसीए के सुधार को लेकर पार्टी प्रमुख से प्रारंभिक चर्चा हुई है।कुलवंत सिंह का राजनीतिक सफर 1995 में शुरू हुआ था, जब उन्होंने मोहाली नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 21 से जीत दर्ज कर नगर परिषद के अध्यक्ष बने।

टीएचडीसीआईएल ने राष्ट्र निर्माण और ऊर्जा उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता

38वां स्थापना दिवस मनाया

सिटीन्यूज़ नॉउ

ऋषिकेश / टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, विद्युत क्षेत्र का अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम (पीएसयू) ने ऋषिकेश स्थित अपने कॉर्पोरेट कार्यालय और देश भर की सभी परियोजनाओं और इकाई कार्यालयों में बड़े उत्साह और गौरव के साथ अपना 38वां स्थापना दिवस मनाया।

यह अवसर न केवल 1988 में अपनी स्थापना के बाद से संगठन की शानदार यात्रा में एक और वर्ष का प्रतीक रहा, बल्कि ऐतिहासिक उपलब्धियों के वर्ष के रूप में भी चिह्नित किया, जिसने टीएचडीसीआईएल के ऊर्जा पोर्टफोलियो का महत्वपूर्ण रूप से विस्तार किया और सततता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया साथ ही जिससे भारत के भविष्य को ऊर्जा प्रदान करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका की पुष्टि हुई है।

स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री आर. के. विश्नोई द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद श्री विश्नोई ने श्री शैलेन्द्र सिंह, निदेशक (कार्मिक), श्री भूपेंद्र गुप्ता, निदेशक (तकनीकी) एवं श्री सिपन कुमार गर्ग, निदेशक(वित्त) के साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलन किया। अपने प्रेरक संबोधन में, श्री विश्नोई ने टीएचडीसीआईएल की 38 वर्षों की परिवर्तनकारी यात्रा पर प्रकाश डाला और हाल ही में उत्तराखंड के टिहरी में 1000 मेगावाट के वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) की पहली और दूसरी यूनिटों(प्रत्येक 250 मेगावाट) के कमीशन होने की सराहना की, जिसमें भारत की पहली वेरिएबल स्पीड टरबाइन है एवं किसी भी सीपीएसई द्वारा अपनी तरह का सबसे बड़ा पीएसपी है।

श्री विश्नोई ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 1320 मेगावाट की खुर्जा सुपर थर्मल पावर परियोजना की यूनिट-1 (660 मेगावाट) के कमीशन होने पर भी प्रकाश डाला, जिसे माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्र को समर्पित किया। यह उपलब्धि टीएचडीसीआईएल के ताप विद्युत क्षेत्र में रणनीतिक विस्तार, इसके ऊर्जा पोर्टफोलियो में और विविधता लाने और देश की बढ़ती विद्युत मांगों को पूरा करने की इसकी प्रतिबद्धता को पुष्ट करती है।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के 38वें स्थापना दिवस समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में, टीएचडीसीआईएल के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री डी.वी. सिंह को प्रतिष्ठित नमन पुरस्कार प्रदान किया गया, जो उनके दूरदर्शी नेतृत्व और संगठन के विकास के प्रति आजीवन समर्पण को सम्मानित करता है, जबकि श्री नीरज वर्मा, कार्यपालक निदेशक (प्रभारी), श्री ए.के. घिल्डियाल, कार्यपालक निदेशक (एपीपी); श्री अजय वर्मा, मुख्य महाप्रबंधक (वीपीएचईपी), श्री अजय कुमार गर्ग, मुख्य महाप्रबंधक (वित्त) एवं डॉ. ए.एन. त्रिपाठी, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन-प्रशासन एवं कॉर्पोरेट संचार) को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित गौरव पुरस्कार प्रदान किया गया।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा 38वें स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण के लिए विशिष्ट कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यपालक श्रेणी में श्री अशुतोष कुमार आनंद, उप महाप्रबंधक, श्री सम्राट मुखर्जी, श्री राकेश बंसल, श्री मयंक बाजपेयी, सुश्री नयन रतूडी, प्रबंधक, श्री बलवंत सिंह एवं श्री प्रकाश कुमार साहू, उप प्रबंधक, तथा श्री मयंक चौहान,सहायक प्रबंधक को उनके विशिष्ट योगदान के लिए श्रेष्ठ कर्मचारी सम्मान प्रदान किया गया।

पर्यवेक्षक श्रेणी में श्री त्रिवेणी सिंह घनाता, कनिष्ठ कार्यपालक एवं श्री योगेश चंद्र जोशी, कनिष्ठ अभियंता को उनके समर्पित कार्य और सराहनीय प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया तथा कामगार श्रेणी में श्री सुदर्शन बिस्वाल, उप अधिकारी, श्री रोहितास सिंह, हेल्पर एवं श्री दीपक शाह, सहायक को उनके निरंतर परिश्रम, लगन और प्रतिबद्धता के लिए श्रेष्ठ कर्मचारी सम्मान से नवाज़ा गया।

अथर्व यूनिवर्सिटी मुंबई ने शहीद सैनिकों की बेटियों के लिए 100% छात्रवृत्ति की घोषणा : सुनील राणे

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / अथर्व यूनिवर्सिटी, मुंबई ने शनिवार को देश भर के शहीद सैनिकों की बेटियों और जम्मू-कश्मीर तथा भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के छात्रों के लिए यूनिवर्सिटी की सभी शाखाओं में विशेष छात्रवृत्ति की घोषणा की है।

अथर्व यूनिवर्सिटी, मुंबई के संस्थापक सुनील राणे ने कहा कि शहीदों की बेटियों के लिए 100% और जम्मू-कश्मीर तथा पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के छात्रों के लिए 75% छात्रवृत्ति उपलब्ध है। यह यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग, बीबीए/एमबीए, होटल मैनेजमेंट, बीसीए और बी डिज़ाइन्स में पाठ्यक्रम प्रदान करता है।

25 वर्षों की विरासत के साथ, अथर्व मलाड मार्वे रोड, मलाड पश्चिम, मुंबई में स्थित एक अग्रणी शैक्षणिक संस्थान है। उद्योग-केंद्रित और शोध-आधारित पाठ्यक्रमों, सुसज्जित भवनों, अत्याधुनिक सुविधाओं वाली प्रयोगशालाओं, उत्कृष्ट शिक्षकों और सर्वोत्तम शैक्षणिक वातावरण के साथ उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के साथ, अथर्व विश्वविद्यालय में प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट की सुविधा उपलब्ध है।

मैक्स अस्पताल ने 38 वर्षीय युवक की लाइफ-सेविंग लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी करके रचा इतिहास : डॉ. कप्तान सिंह

लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट एक व्यवहार्य और जीवन रक्षक प्रक्रिया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल मोहाली के डॉक्टरों ने तीन वर्षों से अधिक समय से क्रोनिक लिवर रोग से पीडि़त युवक पर लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक ईलाज करके अमलोह निवासी को नया जीवन प्रदान किया है।

ज्ञात रहे कि लिवर ट्रांसप्लांट कंसल्टेंट-एचपीबी सर्जरी और लिवर ट्रांसप्लांट डॉ. कप्तान सिंह, डायरेक्टर-जीआई, एचपीबी और लिवर ट्रांसप्लांट डॉ. मनमोहन सिंह बेदी, प्रिंसिपल डायरेक्टर-गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉ. अतुल सचदेव और उनकी टीम ने अहम भूमिका अदा की।

38 वर्षीय बलजीत सिंह को 2022 में उल्टी में खून, कमजोरी और चक्कर आने की समस्या हुई थी। धीरे-धीरे उनकी हालज बिगड़ती गई। 2025 में लिवर खराब होने की वजह से ही ट्रांसप्लांट एकमात्र उपचार था।

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए ट्रांसप्लांट के बारे में बात करते हुए डॉ. कप्तान सिंह ने बताया हालांकि उनकी बहन अपना लिवर दान करना चाहती थी लेकिन ब्लड ग्रुप नही मिल सका। अतंत उनकी पत्नी ने लिवर दान किया। सभी आवश्यक परीक्षणों के बाद ट्रांसप्लांट करके रोगी को बीमारी से निजात दिलाया जा सका। उन्होने कहा कि अंतिम चरणों के लिवर रोगियों में लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट एक व्यवहार्य और जीवन रक्षक प्रक्रिया है।

रोगी का रोगग्रस्त लिवर निकाल दिया गया, और लगभग 62-65 प्रतिशत लिवर ट्रांसप्लांट के लिए ले लिया गया। अब डोनर के पास लगभग 35 प्रतिशत लिवर है जो 6-8 हफ्तों में पूरी तरह से पुनर्जीवित हो जाएगा। रोगी और डोनर दोनों स्वस्थ हैं।

पीएचडीसीसीआई ने केनरा बैंक के सहयोग से किया एमएसएमई क्लस्टर मीट का आयोजन

रोजगार व निर्यात सृजन में की भूमिका अहम

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के हरियाणा चैप्टर की तरफ से केनरा बैंक के सहयोग से आज पीएचडी हाउस में एमएसएमई क्लस्टर मीट का आयोजन किया। इसका उद्देश्य एमएसएमई को सरकारी औद्योगिक नीतियों और बैंक की वित्त पोषण योजनाओं के बारे में जागरूक करना था। सेमिनार में क्षेत्र के बैंकों, संघों और विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के 110 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

पीएचडीसीसीआई के हरियाणा राज्य चैप्टर के सह-अध्यक्ष लोकेश जैन ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि एमएसएमई भारत के सकल घरेलू उत्पाद, निर्यात और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

केनरा बैंक चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के उप महाप्रबंधक बी. रवि ने बताया कि केनरा बैंक ने पिछले वर्ष 1000 करोड़ रुपये का वितरण किया था और इस वर्ष और अधिक धनराशि देने की योजना है। उन्होंने यह भी बताया कि केनरा बैंक में वितरण के लिए टीएटी (टन्र्ड अराउंड टाइम) न्यूनतम है।

अपने उद्घाटन भाषण में पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय निदेशक सुश्री भारती सूद ने व्यवसाय के विकास और विस्तार में ऋण की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। पंजाब के उद्योग विभाग के महाप्रबंधक अर्शजीत सिंह ने पंजाब सरकार की आकर्षक औद्योगिक नीति के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि पंजाब उद्योग विभाग निवेश और औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न पूंजीगत सब्सिडी योजनाएं प्रदान करता है।

एमएसएमई को मुद्रा और पीएमईजीपी जैसी सरकारी योजनाओं के माध्यम से मार्गदर्शन भी देते हैं, जिससे उन्हें स्थायी रूप से बढऩे में मदद मिलती है। एमएसएमई सुलभ चंडीगढ़ की सहायक महाप्रबंधक शेफाली बंसल ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और अन्य हितधारकों को उनकी भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया।

सेक्टर 15 की मार्केट में 40 युवायों ने किया रक्तदान

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / गर्मियों की वजह से अस्पतालों में आई रक्त की कमी को पूरा करने के लिए विश्वास फाउंडेशन पंचकूला व इंडियन रेडक्रॉस यूटी चंडीगढ़ द्वारा कार्तिक रेस्टोरेंट के सहयोग से मार्केट सेक्टर 15 डी चंडीगढ़ में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर सुबह 11:00 बजे शुरू हुआ और दोपहर बाद 4:00 बजे तक चला।

शिविर में 42 लोगों ने रक्तदान करने के लिए पंजीकृत करवाया। 2 को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से डाक्टरों द्वारा रक्तदान करने के लिए मना कर दिया गया। ब्लड बैंक रोटरी एण्ड ब्लड बैंक सोसाइटी रिसोर्स सेंटर सेक्टर-37 चंडीगढ़ की टीम ने डायरेक्टर डॉक्टर मनीष राय की देखरेख में 40 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया।

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर का उद्घाटन कार्तिक रेस्टोरेंट के मालिक पी गुणा सेकरण ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर किया और आये हुए लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित भी किया। रक्तदान के कारण कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि सभी को 90 दिन में एक बार अवश्य ही रक्तदान करना चाहिए। इससे जरूरतमंदों को मदद मिलती है साथ ही शरीर स्वस्थ रहता है। रक्तदान जैसा पुनीत काम सबसे बड़ी सेवा में आता है।

उन्होंने युवायों से अपील की है कि वो रक्तदान का संकल्प लें और जीवन में जरूर रक्तदान करें। इस रक्तदान शिविर में आये सभी रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से रमेश सुमन, वरीन्द्र कुमार, मधु खन्ना, जनक मुंझाल, रेड क्रॉस चंडीगढ़ का स्टाफ व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

चंडीगढ़ में विंसेंट वैन गॉग के जीवन पर आधारित बहुभाषी नाट्य प्रस्तुति

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / प्रसिद्ध डच चित्रकार विन्सेंट वैन गॉग के जीवन और संघर्षों पर आधारित एक बहुभाषी नाट्य प्रस्तुति ‘फाइंडिंग विन्सेंट’ का मंचन टैगोर थिएटर के मिनी ऑडिटोरियम में दर्शकों के समक्ष किया गया।

नाटक का निर्देशन एवं डिज़ाइन निशा लूथरा जो द नरेटर्स परफॉर्मिंग आर्ट्स सोसाइटी की फाउंडर एवं निर्देशक हैं , द्वारा किया गया और यह प्रस्तुति सत्यब्रत राउत द्वारा लिखित मूल पाठ पर आधारित थी ।नाटक ने दर्शकों को विंसेंट वैन गॉग के जीवन की पीड़ा, संवेदना और संघर्षों की मार्मिक झलक दी ।

निशा लूथरा ने कहा, मुझे ख़ुशी है कि हमारा थिएटर ग्रूप बीते एक दशक से प्रयोगात्मक और विचारोत्तेजक प्रस्तुतियों के माध्यम से रंगमंच की दुनिया में नई सोच और सशक्त कहानी कहने के लिए पहचाना जाता है। करीब 18 से 20 कलाकारों और तकनीकी सदस्यों की टीम ने इस नाटक को जीवंत बनाया, जिनमें अभिनेता, सेट डिज़ाइनर, प्रोजेक्शनिस्ट, कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर, प्रॉप्स और बैकस्टेज मैनेजर, साथ ही साउंड और लाइट डिज़ाइनर शामिल रहे।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सत्यब्रत राउत, पद्मश्री नीलम मान सिंह चौधरी, चंडीगढ़ संगीत नाटक अकाडमी (सीएसएनए) निदेशक सुदेश शर्मा, टैगोर थिएटर निर्देशक अभिषेक शर्मा, तथा सुप्रसिद्ध कलाकार बलकार सिद्धू उपस्थित थे।

हेलसिंकी कप में मिनर्वा एकेडमी की टीम सेमीफाइनल में- फिनलैंड के दो क्लब को किया बाहर

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / हेलसिंकी कप-2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे मिनर्वा एकेडमी फुटबॉल क्लब ने जीता का क्रम जारी रखा। मिनर्वा ने लगातार दो जीत दर्ज की और अपनी जगह सेमीफाइनल में पक्की कर ली। फिनलैंड के दो क्लब को उन्होंने बाहर किया और टीम के अटैक का जवाब किसी के पास नहीं था।

क्वार्टर फाइनल में मिनर्वा का सामना फिनलैंड के क्लब लोप्ट के साथ था। क्लब की शुरुआत 1946 से हुई और कई स्टार प्लेयर्स का ये घर रहा है। मिनर्वा ने उन्हें संभलने का मौका नहीं दिया और लगातार अटैक किया। पुनशिबा की ओर से पहला गोल आया और फिर चेतन ने दो गोल करके फिनलैंड क्लब को मुकाबले से बाहर कर दिया।

मिनर्वा ने मैच को 3-0 से जीता और अपनी जगह सेमीफाइनल में पक्की कर ली। इससे पहले खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल में भी मिनर्वा ने अटैक को छोड़ा नहीं। उन्होंने फिनलैंड में 1964 में बने क्लब नुप्स को शिकस्त दी। गोल मशीन राज ने एक गोल किया और उनका साथ देते हुए योहेन्बा ने भी बॉल को गोलपोस्ट में पहुंचाया। के. चेतन और चेतन. टी की ओर से 1-1 गोल आया। आजम ने भी स्कोरशीट पर नाम दर्ज कराया। ये मैच का अंतिम गोल था और टीम ने 5-0 स्कोर के साथ एकतरफा जीत दर्ज की।

मिनर्वा का अटैक लगातार जारी है और वे अपने डिफेंस को भी मजबूती के साथ संभाल रहे हैं। टीम 7 मुकाबलों के बाद 39 गोल कर चुकी है और एक भी गोल उनके खिलाफ नहीं हुआ है। 7 क्लीन शीट भी भारतीय क्लब ने हासिल की है। ये साबित करता है कि टीम हर मायने में मजबूत है। मिनर्वा को खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

एमसीसी अपनी मंडी एवं डे मार्केट समिति ने आवंटन योजना को मंज़ूरी दी

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / नगर निगम चंडीगढ़ की अपनी मंडी एवं डे मार्केट समिति की बैठक आज श्री लखबीर सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सदस्य श्री मनोज सोनकर, श्री हरजीत सिंह, श्री योगेश ढींगरा, श्री मनौर, श्री नरेश पांचाल और संबंधित एमसीसी अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में, बाज़ार से संबंधित दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई और उन्हें मंज़ूरी दी गई:• ड्रॉ के माध्यम से डे मार्केट स्थलों का आवंटनसमिति ने ज़ोन ए, बी, सी, डी और ई में डे मार्केट स्थलों के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित करने वाली एक सार्वजनिक सूचना को मंज़ूरी दी। यह निर्णय 3 जून, 2025 के जनरल हाउस के प्रस्ताव के बाद लिया गया है, जिसमें डे मार्केट स्थलों के नियमों, शर्तों और दरों में संशोधन किया गया था। आवंटन पारदर्शी ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा।

सेक्टर 37 में डे मार्केट स्थल को रद्द करना क्षेत्रीय रिपोर्टों और जनता की प्रतिक्रिया के आधार पर, समिति ने सेक्टर 37 में बंद पड़े डे मार्केट स्थल को रद्द करने को भी मंजूरी दे दी। यह निर्णय पार्किंग स्थल की कमी, इसके छोटे आकार और पड़ोसी सेक्टरों में मौजूदा रविवार के बाजारों के साथ ओवरलैप होने के कारण इस स्थल के चालू न हो पाने के कारण लिया गया था।

समिति ने चंडीगढ़ में डे मार्केट के कुशल प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, साथ ही जनता की सुविधा को प्राथमिकता दी और शहरी स्थानों का अधिकतम उपयोग किया।

प्रशासन ने सलाहकार समितियों की स्थाई कमेटियों में नामांकन केवल भाजपा नेताओं के हित साधने के लिए किए – कांग्रेस

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / कांग्रेस ने चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा प्रशासनिक सलाहकार समिति की स्थायी समितियों के भाजपा के दबाव में पक्षपातपूर्ण तरीके से किए गए गठन पर अपनी निराशा एवं दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया जैसे परिपक्व नेता से ऐसे राजनीतिक विद्वेष से भरे रवैये की उम्मीद नहीं थी।

चंडीगढ़ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजीव शर्मा ने प्रशासन पर चण्डीगढ़ की आम जनता के हितों की अनदेखी करने और केवल भाजपा नेताओं के संकीर्ण हितों को साधने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि प्रशासन और इसके अफ़सरों ने इन स्थायी समितियों का गठन भाजपा के दफ़्तर में बैठ कर किया है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी के स्थानीय अध्यक्ष एच.एस. लक्की को किसी भी स्थायी समिति के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं किया किया गया है । उन्होंने कहा कि स्थानीय सांसद मनीष तिवारी, जो भाजपा नीत नगर निगम एवं प्रशासन द्वारा 2014 के बाद बर्बाद कर दिए गए चण्डीगढ़ शहर के पुराने गौरव को फिर से बहाल करने के लिए अनथक प्रयास कर रहे हैं ।

प्रशासन यह सारे चण्डीगढ़ विरोधी काम केवल भाजपा के दबाव में आकर कर रहा है ताकि नेहरू के सपनों के शहर चण्डीगढ़ की पुरानी शान दुबारा वापस लाने में सांसद मनीष तिवारी की लगातार कोशिशों में रोड़े अटकाए जा सकें।

इसलिए, प्रशासन को अपने फैसलों में भाजपा के जनविरोधी एजेंडे का पालन करने का काम अब बंद कर देना चाहिए और जनता की इच्छा और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए शहर के वास्तविक प्रतिनिधियों को प्रशासन में भागीदारी दे देनी चाहिए।