Home Blog Page 99

पीजीजीसी-42 में देसी प्रजातियों के 40 पौधे लगाए

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर-42 के एनएसएस विंग ने प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) अनीता कौशल के नेतृत्व में वन महोत्सव 2025 के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। यह कार्यक्रम चंडीगढ़ के वन एवं वन्यजीव विभाग के सहयोग से तथा चंडीगढ़ प्रशासन के पर्यावरण विभाग द्वारा प्रायोजित किया गया।

इस अभियान में एनएसएस स्वयंसेवकों तथा संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि मनोनीत काउंसलर मोहिंदर कौर ने इस हरित पहल की सराहना की। एनएसएस प्रभारी डॉ. तजिंदर कौर भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। प्रिंसिपल डॉ. अनीता कौशल ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति एनएसएस विंग की प्रतिबद्धता की सराहना की।

उन्होंने स्वयंसेवकों को न केवल पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया, बल्कि उन्हें पोषित करने और संरक्षित करने की जिम्मेदारी भी लेने के लिए प्रेरित किया। इस पहल के तहत, कॉलेज परिसर में देशी प्रजातियों के 40 पौधे लगाए गए।

पिंक ब्रिगेड ने बच्चों को फल फूल, तुलसी, नीम, अजवाइन, एलो वेरा तथा अनेक औषधीय पौधे बांटे

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ / आज श्री हनुमंत धाम सेक्टर 40बी में नारी जागृति मंच की पिंक ब्रिगेड के द्वारा पर्यावरण दिवस बहुत ही धूमधाम से एक अलग और अनूठे अंदाज में मनाया गया । पर्यावरण जहां हम मनुष्य, पशु-पक्षी, पौधे निवास करते हैं, इसके ही पर्यावरण के संरक्षण के लिए विश्व पर्यावरण दिवस हर साल मनाया जाता है।इस अवसर पर मंच ने 200 से अधिक पौधे बांटे।

मंच की प्रधान नीना तिवारी ने इस अवसर पर सभी बच्चों तथा बड़ों से शपथ दिलाई कि हम अपने घर में हर पौधे का ध्यान रखेंगे तथा अपने आंगन को हरा भरा रखेंगे। इस अवसर पर पिंक ब्रिगेड द्वारा हनुमंत धाम के आंगन में ऑर्गेनिक खाद बनाने की मशीन भी लगाई गई है।

इस अवसर पर मंच ने बच्चों को तुलसी के पौधे, फल फूल, तुलसी, नीम, अजवाइन, एलो वेरा तथा अनेक औषधीय पौधों को बांटा गया। ये पौधे विभिन्न रोगों के उपचार में उपयोगी होते हैं और इनका उपयोग प्राचीन काल से ही चिकित्सा में किया जाता रहा है। कई आयुर्वेदिक पौधे भी बांटे गए। तुलसी के पौधों को बांटने का मकसद बच्चों में हमारी संस्कृति के प्रति आस्था पैदा करना है।

इन पौधों को लगाकर भी हम उनकी देखभाल करेंगे।इस अवसर पर मंच के अन्य सदस्य पाल शर्मा, ऊषा सिगला, कुमुद,गायत्री, अलका जोशी, सरला, सुदर्शन शर्मा, सुनीता आनंद, दीप्ति, उर्मिल,कृष्णा, कमलेश, कंचन, सुमन इत्यादि मौजूद थे।

अहिंसा चैरिटेबल सेवा समिति के रक्तदान शिविर में 72 यूनिट रक्त एकत्र

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ / अहिंसा चैरिटेबल सेवा समिति, चण्डीगढ़ द्वारा 5वें रक्तदान शिविर का आयोजन सेक्टर 38 वैस्ट कम्युनिटी सेंटर में किया गया। इस रक्तदान शिविर में डीजीपी हरियाणा संजीव कुमार जैन, चीफ इंजिनियर, चंडीगढ़ सीबी ओझा व भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश सचिव शशि शंकर तिवारी मुख्य अतिथि रहे। इस रक्तदान शिविर में 72 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।

संस्था के संयोजक राजिंदर जैन व आरपी जैन, अध्यक्ष अजय जैन, उपाध्यक्ष सुरिंदर जैन, सचिव रजनीश जैन, सह कोषाध्यक्ष मोहित जैन, समाज रत्न नवरत्न जैन, अमित जैन, यशपाल अग्रवाल, नरेश गुप्ता, हंस जैन, अंकित जैन, विनय जैन, आरके जैन, परवीन जैन, पवन बिंदल, राकेश अग्रवाल, पूर्व मेयर केवलकृष्ण आदिवाल, जोरा सिंह, सुमित शर्मा, बबीता, सागर, बबलू केसला, मनोज यादव आदि इस अवसर पर मौजूद रहे।

सीएल अग्रवाल डीएवी मॉडल स्कूल, सेक्टर 7 में लगा आम मेला

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : सीएल अग्रवाल डीएवी मॉडल स्कूल, सेक्टर 7 में आज आम मेला लगाया गया गया जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों से लेकर टीचर्स एवं स्टाफ ने खूब लुफ्त उठाया। इस अवसर पर महेशिंदर सिंह सिद्धू, स्थानीय पार्षद, तथा एनके झिंगन, सचिव, पर्यावरण सोसाइटी ऑफ इंडिया, उपस्थित रहे। दोनों ही समाज कल्याण और पर्यावरण जागरूकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। स्कूल की पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सतत विकास की सोच के अंतर्गत कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण के साथ हुई।

नर्सरी से कक्षा दो तक के छोटे-छोटे विद्यार्थियों ने इस मेले की शोभा बढ़ाई। पीले रंग की पोशाकों में सजे ये नन्हें-मुन्ने आम जैसे दिख रहे थे। बच्चों ने आम पर आधारित कविताएं, नृत्य और गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके साथ ही बच्चों ने आम के बारे में रोचक जानकारियाँ भी साझा कीं, जिससे कार्यक्रम ज्ञानवर्धक भी बना। मुख्य अतिथियों ने बच्चों और शिक्षकों की रचनात्मकता की सराहना की। प्राचार्या श्रीमती ज्योतिका आहूजा ने कहा कि बच्चों को सांस्कृतिक उत्सवों और पर्यावरणीय जागरूकता से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है ।

उपस्थित सदस्यों में इं. एचआर सतीजा, उपाध्यक्ष, डॉ. प्रीति कापनी, संयुक्त सचिव, इं. अशोक बंसल, सीता कक्कड़, परमजीत कौर, परमिंदर सिंह, राकेश शर्मा, चांदनी शर्मा व वीना सिंह आदि भी उपस्थित रहे। इन सभी ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार साझा किए और बच्चों को हरित भविष्य के लिए प्रेरित किया।

गुरु पूर्णिमा पर श्री साई धाम, से. 29 में बड़ा आयोजन : भजन गायक मास्टर सलीम करेंगे साईं बाबा का गुणगान

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : इस बार गुरु पूर्णिमा साईंवार (गुरूवार) को आ रही है। आगामी 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर श्री साई धाम, से. 29 में बड़ा आयोजन किया जा रहा है। मंदिर कमेटी के मुताबिक सुबह पांच बजे बाबा की कांकड़ आरती होगी। पौने छह बजे पुरुष भक्तों द्वारा बाबा की प्रतिमा को मंगल स्नान करवाया जाएगा। तत्पश्चात् बाबा का अभिषेक व बाबा को भोग अर्पण किया जाएगा। बाद में महिला भक्तों द्वारा बाबा को पुष्पाजंलि भेंट की जाएगी। सुबह आठ बजे साईं सच्चरित्र का पाठ आरंभ होगा जो सायं छह बजे संपन्न होगा।

दोपहर 12 बजे बाबा की मध्यान्ह आरती के बाद सामूहिक भोज होगा। साढ़े छह बजे सायं बाबा की धूप आरती व चाय प्रसाद आदि का लंगर बरताया जाएगा जबकि रात्रि साढ़े आठ बजे महाप्रसाद लंगर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सांय साढ़े सात बजे से साईं इच्छा तक भजन गायक मास्टर सलीम साईं बाबा का गुणगान करेंगे

श्री खेड़ा शिव मंदिर गुरु पूर्णिमा से शिव महापुराण कथा होगी शुरू

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : श्री खेड़ा शिव मंदिर, सेक्टर 28 डी में शिव महापुराण की कथा का आयोजन 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा से किया जा रहा है जिसमें कथा व्यास आचार्य ईश्वर चंद्र शास्त्री जी भोलेनाथ के पावन चरित्रों का गान करेंगे। प्रत्येक वर्ष इस कथा का आयोजन महिला मंडल की ओर से किया जाता है। कथा रोजाना शाम 6 बजे से रात्रि 7 बजे तक होगी।

आचार्य ईश्वर चंद्र शास्त्री ने बताया कि शास्त्रों में श्रावण मास में शिव महापुराण कथा श्रवण करने का बड़ा भारी फल बताया गया है। भक्ति, ज्ञान और वैराग्य को बढ़ाने वाले इस पावन शिव महापुराण की कथा को जो भी सुनता है उसके सारे ताप-पाप मिट जाते हैं।

संजय टंडन ने किया हनुमान जन्मस्थल हम्पी (कर्नाटक) के दर्शन

सिटीन्यूज़ नॉउ

कर्नाटक/ चंडीगढ़ / भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी संजय टंडन ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती प्रिया टंडन के साथ कर्नाटक राज्य के हम्पी स्थित अंजनाद्रि पर्वत (हनुमानहल्ली) में जाकर भगवान श्री हनुमान जी के जन्मस्थल का दर्शन एवं पूजन किया। यह स्थान यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थलों में भी शामिल है और देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।

इस अवसर पर टंडन ने कहा कि “वर्षों से यहाँ आने की प्रबल इच्छा थी, जो आज प्रभु कृपा से पूर्ण हुई। इस पावन भूमि की आध्यात्मिक ऊर्जा और दिव्यता ने मन को विशेष शांति और आंतरिक शक्ति प्रदान की।”संजय टंडन ने यह भी कहा कि भगवान श्री हनुमान जी की यह जन्मस्थली न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि यह स्थान हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का भी प्रतीक है। उन्होंने यूनेस्को द्वारा इस क्षेत्र को विश्व धरोहर स्थल घोषित किए जाने को गर्व का विषय बताया और इसके संरक्षण की आवश्यकता पर भी बल दिया।

यह यात्रा टंडन की हाल की दक्षिण भारत यात्रा का एक अहम हिस्सा रही, जहाँ उन्होंने विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों पर जाकर दर्शन और संवाद किया।

राजकीय मॉडल स्कूल-41 मे किया गया वृक्षारोपण

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। गत दिवस वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन अध्यक्ष अमित राणा की अध्यक्षता में राजकीय मॉडल स्कूल सेक्टर 41 डी में एक पौधा शहीद विक्रम बत्रा के नाम की साप्ताहिक अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के पिता जी एल बत्रा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की जबकि संगठन चेयरपर्सन आशा जसवाल उपस्थित रहीं। इस मौके पर जहां अध्यक्ष अमित राणा ने बच्चों को शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन से प्रेरणा लेने का आवाहन किया वहीं जी एल बत्रा ने शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के जज़्बे के बारे में जानकारी सांझा की।

अध्यक्ष ने स्कूल की प्राधानाचार्य एवं सभी अध्यापकगण का धन्यवाद करते हुए सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन ने हिमाचल में हुई त्रासदी को लेकर हिमाचल में लोगों की सहायता के लिए राहत सामग्री प्रेषित करने का आह्वान भी किया।

अमित राणा ने बताया कि कुछ ही दिनों में राहत सामग्री चंडीगढ़ से रवाना कर दी जाएगी। उन्होंने सभी हिमाचल वासियों से आपदा की घड़ी मे अपना सहयोग देने की अपील की।

फोर्टिस अस्पताल ने किडनी ग्रस्त बुजुर्ग रोगी की बचाई जान

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला। फोर्टिस अस्पताल के डॉ. सुधांशु बुडाकोटी, सीनियर कंसल्टेंट-कार्डियोलॉजी ने इन्ट्रावैस्कुलर अल्ट्रासाउंड व अल्ट्रा-लो कॉन्ट्रास्ट एंजियोप्लास्टी तकनीक द्वारा क्रॉनिक किडनी डिज़ीज़ से पीडि़त बुज़ुर्ग मरीज की जटिल कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की। मरीज की स्थिर स्थिति देखते हुए उसे दो दिन में डिस्चार्ज कर दिया गया।

ज्ञात रहे कि रोगी क्रॉनिक किडनी डिज़ीज़ से जूझ रहा था। वह क्रिएटिनिन स्तर अधिक, सीने में तेज दर्द, सांस की तकलीफ और कोरोनरी आर्टरी डिज़ीज़ से लड़ रहा था। ऐसे मे कांवेंशनल एंजियोप्लास्टी जोखिम भरी रहती।

चूंकि रक्त वाहिकाओं को देखने के लिए कॉन्ट्रास्ट डाई के इस्तेमाल से किडनी की कार्यक्षमता को नुकसान पहुँचने की संभावना बनी रहती है। जबकि अल्ट्रा-लो कॉन्ट्रास्ट तकनीक और आईवीयूएस इमेजिंग के जरिए किडनी को नुकसान या डायलिसिस से बचाया गया।

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए डॉ. बुडाकोटी ने बताया कि आईवीयूएस और ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी जैसी उन्नत इमेजिंग तकनीक उच्च जोखिम वाले हृदय रोगियों के इलाज में इस्तेमाल की जाती हैं। उन्होंने बताया कि ये तकनीकें जटिल मामलों में श्रेष्ठ परिणाम प्रदान करती हैं।

आईवीयूएस ध्वनि तरंगों से रक्त वाहिकाओं की आंतरिक संरचना,अवरोधों की सटीक माप और स्टेंट की उचित स्थिति सुनिश्चित की जा सकती है। वहीं ओसीटी जैसी अत्याधुनिक इमेजिंग तकनीक कोरोनरी धमनियों की उच्च-रिज़ॉल्यूशन छवियां सटीक निदान और उपचार योजना मे कारगर है।

मात्र 6 रुपये में अंशु लॉटरी ने बनाया एक और करोड़पति

सिटीन्यूज़ नॉउ

ज़ीरकपुर। दो कहावतें हैं… एक ये कि इंतजार का फल मीठा होता है और दूसरी कि ऊपरवाला जब देता है तो छप्पर फाडक़र देता है। जी हां, अंशु लॉटरी ने मात्र 6 रुपये की टिकिट में रातों रात एक और व्यक्ति की जि़ंदगी को पूरी तरह से बदल कर रख दिया।

पंजाब लॉटरी मार्किट में अंशु लॉटरी एजेंसी ज़ीरकपुर का नाम पिछले पांच दशकों से लोगों के विश्वास का प्रतीक बन चुका है। ज्ञात रहे कि गत दिवस अंशु लॉटरी एजेंसी के खरड़ जिला मोहाली स्थित चावला लॉटरी ने गत 6 जुलाई को सिक्किम राज्य के डियर लॉटरी के 6 बजे के ड्रा मे मात्र 6 रुपये वाली टिकट पर 1 करोड़ रुपए का इनाम निकला है।

अंशु लॉटरी ने आम लोगों को लखपति व करोड़पति बनाने मे अपनी अहम भूमिका अदा की है। इस बार मात्र 6 रुपये में एक अन्य व्यक्ति को करोड़पति बनाकर लोगों के दिलों मे विश्वास को और भी मजबूत किया है। गत 6 जुलाई को सिक्किम राज्य के डियर विक्सन संडे वीकली लॉटरी के ड्रा मे खरड़ के सेलर चावला लॉटरी द्वारा बेची गयी टिकट में 1 करोड़ का इनाम लगा।

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए अंशु लॉटरी के विजय तनेजा व सुनील तनेजा ने बताया कि सिक्किम राज्य की डियर विक्सन संडे वीकली लाटरी का परिणाम घोषित किया गया जिसमें उनके सेलर चावला लॉटरी द्वारा बेची गयी टिकट नंबर 95 A 09065 पर 1 करोड़ रुपये का इनाम निकला है।

विजय तनेजा ने बताया कि उनके पास नागालैंड राज्य का डियर रथ यात्रा बम्पर लॉटरी टिकट उपलब्ध है जिसका ड्रा आगामी 19 जुलाई को है और 3 करोड़ का प्रथम पुरस्कार जनता में दिए जाने की गारंटी है।

साथ ही पंजाब राज्य का डियर राखी बम्पर को टिकट भी उपलब्ध है जिसका प्रथम पुरस्कार 7 करोड़ रखा गया है जो कि पंजाब राज्य लॉटरी इतिहास में पहली बार है जो कि जनता में दिये जाने की गारंटी है। इसका ड्रॉ आगामी 16 अगस्त को निकाला जाएगा । दोनो टिकटों की कीमत 500 रुपये है। तो देर किस बात की है, आइए और टिकिट खरीदें। क्या मालूम अगले करोड़पति या लखपति आप ही हों।