HomeNewsअमृतसर के 450वें स्थापना वर्ष पर GNDU में होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, ‘दास्तान-ए-अमृतसर’...

अमृतसर के 450वें स्थापना वर्ष पर GNDU में होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, ‘दास्तान-ए-अमृतसर’ लाइट एंड साउंड शो बनेगा मुख्य आकर्षण

सिटीन्यूज़ नॉउ

अमृतसर: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) की सिंडिकेट बैठक में अमृतसर के 450वें स्थापना वर्ष को समर्पित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सहित कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं प्रशासनिक प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। उप-कुलपति प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि ‘अमृतसर 450’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 25 और 26 नवंबर, 2026 को आयोजित होगा।

इसमें पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और दिल्ली के उप-राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस ऐतिहासिक आयोजन का विशेष आकर्षण ‘दास्तान-ए-अमृतसर’ लाइट एंड साउंड शो होगा, जिसमें शहर के समृद्ध इतिहास, आध्यात्मिक महत्व और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।बैठक में रजिस्ट्रार प्रो. के.एस. चहल ने एजेंडा प्रस्तुत किया।

इस दौरान सिंडिकेट के नए नामित सदस्यों प्रो. एस.एस. जौहल, डॉ. अवतार सिंह और राजेश कुमार का स्वागत किया गया।सिंडिकेट ने ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग तथा ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सेंटर फॉर इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस से संबंधित सिफारिशों को मंजूरी दी।

इसके अलावा न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स में पीएचडी शुरू करने, प्री-पीएचडी पाठ्यक्रमों में एकरूपता लाने और पात्र शोधार्थियों को पीएचडी डिग्रियां प्रदान करने के प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई।प्रो. करमजीत सिंह ने सदस्यों का आभार जताया। सदस्यों ने यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक, शोध और संस्थागत प्रगति की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments