HomeNews‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ के तहत एमसीएम में वन महोत्सव,...

‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ के तहत एमसीएम में वन महोत्सव, 100 पौधे लगाए

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। मेहर चंद महाजन डीएवी महिला महाविद्यालय (एमसीएम) की एनएसएस इकाइयों, ईको क्लब–परिवेश, उन्नत भारत अभियान (यूबीए) प्रकोष्ठ तथा हॉर्टिकल्चर एवं लैंडस्केपिंग समिति ने चंडीगढ़ प्रशासन के वन एवं वन्यजीव विभाग के सहयोग से वन महोत्सव-2026 के तहत महाविद्यालय परिसर और एनएसएस-यूबीए द्वारा अंगीकृत गांव बधेरी में पौधारोपण अभियान आयोजित किया।

अभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0 – #Plant4Mother’ के अंतर्गत संचालित किया गया।कार्यवाहक प्राचार्या श्रीमती नीना शर्मा, पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला, शिक्षक, विद्यार्थी, गैर-शिक्षण कर्मचारी तथा ग्रामीणों ने मिलकर लगभग 100 पौधे लगाए। इनमें गुलाब, कनेर, चंपा, गुड़हल, गुलमोहर, रात की रानी, चांदनी, अमरूद और अनार सहित विभिन्न सजावटी, छायादार एवं फलदार पौधे शामिल रहे।

ग्रामीणों को पौधे भी वितरित किए गए ताकि वे पर्यावरण संरक्षण अभियान से जुड़ सकें।इस अवसर पर हरदीप सिंह बुटेरला ने महाविद्यालय के पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्रयासों की सराहना की।

कार्यवाहक प्राचार्या नीना शर्मा ने कहा कि ऐसे अभियान विद्यार्थियों और समाज में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता तथा सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं और हरित व सतत भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments