HomeNewsछात्रों का भविष्य बर्बाद नहीं होने देंगे, कांग्रेस लड़ेगी लड़ाई: कुमारी शैलजा

छात्रों का भविष्य बर्बाद नहीं होने देंगे, कांग्रेस लड़ेगी लड़ाई: कुमारी शैलजा

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के देशव्यापी अभियान “छात्रों की गूंज–छात्र संविधान संवाद” के तहत रविवार को चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एनएसयूआई द्वारा छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, सांसद मनीष तिवारी, चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की और एआईसीसी सचिव चेतन चौहान सहित बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए।कुमारी शैलजा ने कहा कि पेपर लीक और भर्ती घोटालों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस छात्रों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ेगी और उनके भविष्य से कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा।

सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि पेपर लीक केवल परीक्षा नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं के विश्वास पर हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार रोजगार उपलब्ध कराने और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने में विफल रही है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने कहा कि पेपर लीक अब राष्ट्रीय बीमारी बन चुकी है और इसका स्थायी समाधान जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगारी, भर्ती में देरी और परीक्षा घोटालों से युवा निराश हो रहे हैं।

चेतन चौहान ने पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और युवाओं के लिए समयबद्ध रोजगार नीति की मांग की। कार्यक्रम के दौरान पंजाब विश्वविद्यालय के छात्र नेता राहुल चौहान अपने समर्थकों के साथ एनएसयूआई में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments