सिटीन्यूज़ नॉउ
सिरसा: संत बीरेंद्र सिंह जी महाराज के पावन सान्निध्य में डेरा जगमालवाली द्वारा आयोजित विशेष सिमरन शिविर के प्रथम चरण का सफल समापन हुआ। 25 से 30 जून तक आयोजित शिविर में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से आए 2,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सिमरन, सत्संग और आध्यात्मिक साधना का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु वाणी के माध्यम से आत्मचिंतन, आत्मिक शांति तथा गुरु परंपरा के महत्व को समझा। संत बीरेंद्र सिंह जी महाराज ने कहा कि सिमरन मनुष्य को परमात्मा से जोड़ने का सबसे सरल माध्यम है और गुरु का मार्गदर्शन जीवन को सही दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रेम, सेवा, विनम्रता और सदाचार जैसे जीवन मूल्यों को अपनाकर ही वास्तविक आध्यात्मिक उन्नति संभव है।
प्रथम चरण की सफलता के बाद शिविर का दूसरा चरण 8 से 28 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान देशभर से आने वाले श्रद्धालु संत बीरेंद्र सिंह जी महाराज के सान्निध्य में सिमरन का अभ्यास करेंगे तथा आध्यात्मिक जीवन के मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर प्राप्त करेंगे।
डेरा जगमालवाली की ओर से शिविर में भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए रहने और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचने और अपने साथ वैध पहचान पत्र लाने का अनुरोध किया है।

