HomeNewsपीडीपीए की एडवांस्ड गाइडेड इम्प्लांट सर्जरी पर मेगा वर्कशॉप आयोजित

पीडीपीए की एडवांस्ड गाइडेड इम्प्लांट सर्जरी पर मेगा वर्कशॉप आयोजित

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला: प्राइवेट डेंटल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन (पीडीपीए) पंचकूला ने एडवांस्ड गाइडेड इम्प्लांट सर्जरी विषय पर एक दिवसीय मेगा वर्कशॉप का आयोजन किया। इसमें ट्राइसिटी, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के 60 से अधिक इम्प्लांट विशेषज्ञों और दंत चिकित्सकों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य डेंटिस्ट्स को आधुनिक डिजिटल इम्प्लांट तकनीकों से परिचित कराना और बेहतर उपचार के लिए प्रशिक्षित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत पीडीपीए के अध्यक्ष डॉ. रजत डांग के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में दंत चिकित्सकों की भागीदारी आधुनिक तकनीकों के प्रति उनकी रुचि और मरीजों को बेहतर उपचार देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सम्मेलन प्रमुख एवं प्रेसिडेंट-निर्वाचित डॉ. अनुभव नरेश ने बताया कि गाइडेड इम्प्लांट सर्जरी से उपचार अधिक सटीक, सुरक्षित और प्रभावी बनता है।

दक्षिण कोरिया की इम्प्लांट कंपनी डेंटियम के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में डेंटियम इंडिया के प्रबंध निदेशक जुहवान युन मुख्य अतिथि रहे। प्रसिद्ध इम्प्लांट विशेषज्ञ डॉ. हेमंत माथुर ने व्याख्यान, लाइव क्लीनिकल डेमोंस्ट्रेशन और हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments