HomeNewsरोटरी क्लब चंडीगढ़ सेंट्रल के अध्यक्ष का कार्यभार विंग कमांडर डॉ. जे....

रोटरी क्लब चंडीगढ़ सेंट्रल के अध्यक्ष का कार्यभार विंग कमांडर डॉ. जे. एस. मिन्हास ने संभाला

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। रोटरी क्लब चंडीगढ़ सेंट्रल के रोटरी वर्ष 2026-27 के पदग्रहण समारोह का आयोजन डीएसओआई, सेक्टर-36 में हुआ। समारोह में रोटेरियन विंग कमांडर डॉ. जे. एस. मिन्हास ने क्लब के अध्यक्ष तथा रोटेरियन एस. पी. ओझा ने सचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर नई कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने दायित्व संभाले।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉ. रीता कालरा तथा विशिष्ट अतिथि जीएमसीएच-32 की प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. रवनीत कौर रहीं।

उन्होंने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए सेवा कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल करने की कामना की।अपने संबोधन में डॉ. मिन्हास ने कहा कि क्लब कृत्रिम अंग वितरण, डायलिसिस मशीन और एक्स-रे मशीन जैसी अधूरी परियोजनाओं को पूरा करेगा। साथ ही सीएसआर और ग्लोबल ग्रांट के माध्यम से नए सामाजिक प्रकल्प भी शुरू किए जाएंगे। उन्होंने इस वर्ष एक क्लब द्वारा सर्वाधिक रक्तदान का विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य घोषित किया।

इसके अलावा सर्वाधिक सेनेटरी नैपकिन वितरण का नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने का भी संकल्प व्यक्त किया।समारोह के दौरान पांच नए सदस्यों को रोटरी परिवार में शामिल किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों और उनकी जीवनसंगिनियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सेवा और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments