HomeNewsविश्वास फाउंडेशन व एचडीएफसी बैंक की पहल; 21 लोगों ने पहली बार...

विश्वास फाउंडेशन व एचडीएफसी बैंक की पहल; 21 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और अपने जन्मदिन के अवसर पर लाइफ स्टोर के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास कुमार गर्ग ने रक्तदान शिविर आयोजित कर मानव सेवा का संदेश दिया। लाइफ स्टोर के सामने पार्किंग क्षेत्र में विश्वास फाउंडेशन, एचडीएफसी बैंक और इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा पंचकूला के सहयोग से आयोजित शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

शिविर में 42 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से दो को स्वास्थ्य कारणों से रक्तदान की अनुमति नहीं मिली। 12 पुरुषों और 9 महिलाओं सहित 21 लोगों ने पहली बार रक्तदान किया। पारस अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम ने डॉ. पुनीत सचदेवा के निर्देशन में रक्त संग्रह किया।

शिविर का उद्घाटन विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास, दर्शना देवी, विकास कुमार गर्ग और सोनिया गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर किया। विकास कुमार गर्ग की पत्नी सोनिया गर्ग ने भी रक्तदान किया।

विश्वास फाउंडेशन के संयुक्त सचिव ऋषि सरल विश्वास ने शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि जन्मदिन को सेवा से जोड़ने की यह पहल जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी है। साध्वी नीलिमा विश्वास ने पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं की सराहना की। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के लाल चंद सहित सत्य भूषण खुराना, मदन नागपाल और पवन मनचन्दा मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments