सिटीन्यूज़ नॉउ
जीरकपुर: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका, जीरकपुर में पारंपरिक क्रिसमस केक मिक्सिंग समारोह के साथ त्योहारी सीजन का शानदार आगाज हुआ। होटल के जनरल मैनेजर मनिंदर जीत सिंह सिबल के नेतृत्व में आयोजित समारोह में मेहमानों, गणमान्य व्यक्तियों और शहर की प्रमुख हस्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
क्रिसमस ट्री, रंग-बिरंगी रोशनी और कैरोल्स से सजे होटल में उत्सव का खास माहौल देखने को मिला। समारोह के लिए 12 फुट लंबी मेज पर करीब 25 किलोग्राम सूखे मेवे और विशेष सामग्री सजाई गई।
इसमें बादाम, काजू, अखरोट, पिस्ता, किशमिश, खजूर, अंजीर, क्रैनबेरी और अन्य सूखे फल शामिल थे। सांता कैप, एप्रन और दस्ताने पहनकर प्रतिभागियों ने पारंपरिक तरीके से सभी सामग्रियों को मिलाया। इसके बाद केक के मिश्रण में स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की खुशबूदार एसेंस भी मिलाई गई। क्रिसमस केक मिक्सिंग की यह सदियों पुरानी परंपरा सुख-समृद्धि, सौभाग्य और एकता का प्रतीक मानी जाती है।
जनरल मैनेजर मनिंदर जीत सिंह सिबल ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उत्सवों की परंपरा को जीवंत रखने और आपसी जुड़ाव बढ़ाने का अवसर देते हैं। समारोह के साथ होटल ने क्रिसमस और नववर्ष के जश्न की तैयारियों का भी शुभारंभ किया।

