HomeNewsसंविधान दिवस पर चंडीगढ़ के सुरिंदर वर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

संविधान दिवस पर चंडीगढ़ के सुरिंदर वर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

पत्रकारों की एकता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा समय की आवश्यकता : सुरिंदर वर्मा

सिटीन्यूज़ नॉउ

नई दिल्ली : संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (आरपी) की ओर से नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में चंडीगढ़ के नेशनल मीडिया कन्फेडरेशन के उपाध्यक्ष सुरिंदर वर्मा को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में 1008 महामंडलेश्वर सरितानंद जी महाराज उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य छायाकांत नायक, माता-पिता सेवा आश्रम की अध्यक्ष लक्ष्मी भंडारी तथा राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष पवित्र मोहन समंतराय सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इस अवसर पर सुरिंदर वर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की मजबूत नींव है और इसके मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। पत्रकारों को निष्पक्षता, निर्भीकता और जिम्मेदारी के साथ जनहित के मुद्दों को उठाना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मीडिया संगठनों के बीच एकजुटता को समय की आवश्यकता बताया।

समारोह का समापन संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments