सिटीन्यूज़ नॉउ
मोहाली: मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, मोहाली के डॉक्टरों ने सड़क हादसे में छोटी आंत को गंभीर क्षति पहुंचने वाले कांगड़ा निवासी 31 वर्षीय मनोज कुमार का दो चरणों में जटिल सर्जरी कर सफल उपचार किया। सर्जरी के जरिए मरीज की आंतों की सामान्य निरंतरता बहाल कर उसे जानलेवा स्थिति से बचाया गया।
मोटरसाइकिल दुर्घटना में पेट में गंभीर चोट लगने के बाद मरीज को अस्पताल लाया गया था। उसे 8-9 बार उल्टियां हो चुकी थीं और चार दिनों से मल एवं गैस पास नहीं हो रही थी। जांच में छोटी आंत में रुकावट सामने आई।जीआई, एमएएस एवं बैरियाट्रिक सर्जरी विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. अमनदीप सिंह संधू की देखरेख में पहली सर्जरी के दौरान क्षतिग्रस्त आंत का हिस्सा हटाकर इलियोस्टॉमी की गई।
स्वास्थ्य में सुधार के बाद दूसरी सर्जरी में इलियोस्टॉमी बंद कर छोटी आंत को बड़ी आंत से जोड़ते हुए सामान्य पाचन प्रक्रिया बहाल की गई। साथ ही आंतों के आपसी चिपकाव को हटाया गया और लिवर बायोप्सी भी की गई।डॉ. संधू ने बताया कि आंतों की गंभीर चोटों में चरणबद्ध सर्जरी और उचित देखभाल मरीज की रिकवरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

