Friday, August 8, 2025
HomeNewsप्राचीन शिव मंदिर सेक्टर 39 में निःशुलक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित...

प्राचीन शिव मंदिर सेक्टर 39 में निःशुलक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित संजय टंडन ने किया उद्घाटन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ :- स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य की जांच हेतु स्वयंसेवी संस्था डॉ प्रगति ग्रोवर मैमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट ( रजिस्टर्ड ) चंडीगढ़ और श्री सनातन समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन प्राचीन शिव मंदिर सेक्टर 39 डी में किया गया | ये जानकारी ट्रस्ट के चेयरमैन संजीव ग्रोवर ने प्रदान की | उन्होंने बताया कि इस शिविर में अपोलो क्लिनिक और चंडीगढ़ सिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञों द्वारा 120 लोगों की जांच की गयी |

इस शिविर का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य एव हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी संजय टंडन, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मेयर अरुण सूद और मनोनीत पार्षद उमेश घई ने किया | शिविर में डॉक्टरों ने निःशुल्क ऑर्थो, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, आँखों की जांच, फीसियोथेरपी जांच की और उसके समाधान भी बताये |

इस अवसर पर संजय टंडन, अरुण सूद, उमेश घई ने इस प्रकार के जांच के शिविरों के सफल आयोजन के लिए ट्रस्ट के चेयरमैन संजीव ग्रोवर और उनकी समस्त टीम को बधाई प्रदान की | उन्होंने कहा कि हम सभी एक सामाजिक प्राणी हैं | समाज में रहते हुए हम सभी लोगों के एक दुसरे के बारे में सोचना चाहिए | समाज में जरूरतमंदों की मदद के लिए हम सभी को सदैव तत्पर रहना चाहिए | हमें अपनी नेक कमाई से अपना हिस्सा निकाल कर उस पैसे को गरीबों की सेवा के लिए लगा देना चाहिए | यही ईश्वर की सच्ची सेवा है |

इस दौरान चेयरमैन संजीव ग्रोवर और सदस्य संयम ग्रोवर ने आये हुए सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका ट्रस्ट उनकी स्वर्गीय बहिन डा. प्रगति ग्रोवर की स्मृति में बनाया गया है | ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर, सामान्य जाँच शिविर, नेत्र शिविर के आलावा हर वर्ष 31 से भी अधिक लोगों की आँखों के निःशुल्क ऑपरेशन का खर्च भी उठाया जाता है | इसके अलावा गरीब बच्चों की शिक्षा का भी खर्चा उठाया जा रहा है |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments