HomeNewsवैज्ञानिक खेती और सुरक्षित एग्रोकेमिकल उपयोग पर एसीएफआई ने चलाया जागरूकता अभियान

वैज्ञानिक खेती और सुरक्षित एग्रोकेमिकल उपयोग पर एसीएफआई ने चलाया जागरूकता अभियान

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: एग्रो केम फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसीएफआई) ने पंजाब और हरियाणा के एग्री डीलर्स एवं डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए चंडीगढ़ में एक विशेष जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य टिकाऊ और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ एग्रोकेमिकल उद्योग और चैनल पार्टनर्स के बीच सहयोग को मजबूत बनाना था।

“सस्टेनेबल एग्रीकल्चर के लिए डीलर-इंडस्ट्री पार्टनरशिप को मजबूत बनाना” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिम्मेदार उत्पाद उपयोग, किसानों में जागरूकता बढ़ाने, सुरक्षित कृषि पद्धतियों, स्टीवर्डशिप पहलों तथा बदलती नियामकीय अपेक्षाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।एसीएफआई के डायरेक्टर जनरल कल्याण गोस्वामी ने कहा कि एग्री डीलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स किसानों के लिए पहला संपर्क बिंदु होते हैं, इसलिए किसानों को एग्रोकेमिकल्स के वैज्ञानिक और संतुलित उपयोग के बारे में सही मार्गदर्शन देने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों का विश्वास बढ़ाना, कीटनाशकों से जुड़ी गलतफहमियों को दूर करना और उद्योग तथा वितरण नेटवर्क के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

कार्यक्रम में जिम्मेदार एग्री-इनपुट रिटेलिंग, नकली उत्पादों की रोकथाम, पर्यावरण संरक्षण के साथ उत्पादकता बढ़ाने तथा खेत स्तर पर जागरूक निर्णय लेने को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज लिमिटेड के संजय चौधरी, भारत सर्टिस एग्रीसाइंसेज लिमिटेड के डॉ. एम. इरफान और एग्री इनपुट्स डीलर्स एसोसिएशन (रजि.) पंजाब के वाइस प्रेसिडेंट धरम कुमार बंसल ने भी विचार साझा किए। वक्ताओं ने टिकाऊ कृषि और सुरक्षित एग्रोकेमिकल उपयोग को बढ़ावा देने में डीलर्स की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments