HomeNewsकिसानों के भरोसे की मिसाल बनी मैसी फर्ग्यूसन डायनाट्रैक, 50,000 ट्रैक्टरों की...

किसानों के भरोसे की मिसाल बनी मैसी फर्ग्यूसन डायनाट्रैक, 50,000 ट्रैक्टरों की उपलब्धि हासिल

सिटीन्यूज़ नॉउ

लुधियाना: ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (टैफे) की लोकप्रिय मैसी फर्ग्यूसन डायनाट्रैक सीरीज ने 50,000 ट्रैक्टरों की बिक्री का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने इस सफलता का श्रेय देशभर के किसानों और ग्राहकों के निरंतर विश्वास को दिया है। कृषि और व्यावसायिक दोनों जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की गई डायनाट्रैक सीरीज अपनी दमदार कार्यक्षमता, आधुनिक तकनीक, ईंधन दक्षता और आरामदायक संचालन के लिए जानी जाती है।

इस अवसर पर टैफे की उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी वेणु ने कहा कि 50,000 ट्रैक्टरों का यह मील का पत्थर भारतीय किसानों के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि 41-50 एचपी श्रेणी में डायनाट्रैक सीरीज लगातार किसानों और व्यावसायिक उपयोगकर्ताओं की बदलती जरूरतों को पूरा कर रही है।

इस दौरान डीलरशिप्स पर किसानों, ग्राहकों और डीलर साझेदारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में MF 254 डायनाट्रैक 4WD को प्रमुख आकर्षण के रूप में पेश किया गया। साथ ही आयोजित लाइव वेबिनार में 20,000 से अधिक ग्राहक जुड़े। यह राष्ट्रव्यापी आयोजन मैसी फर्ग्यूसन और भारतीय किसानों के बीच मजबूत होते रिश्ते और भरोसे का प्रतीक बनकर उभरा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments