HomeNewsएआई+ स्मार्टफोन के नोवा 2 प्रो और नोवा 2 नियो की बिक्री...

एआई+ स्मार्टफोन के नोवा 2 प्रो और नोवा 2 नियो की बिक्री शुरू

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: एआई+ स्मार्टफोन ने अपनी नई नोवा 2 सीरीज़ के तहत लॉन्च किए गए नोवा 2 प्रो और नोवा 2 नियो स्मार्टफोन की बिक्री शुरू कर दी है। कंपनी के अनुसार दोनों डिवाइस 26 जून को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।

इन स्मार्टफोन्स को पहली बार स्मार्टफोन उपयोग करने वाले ग्राहकों से लेकर बेहतर परफॉर्मेंस और आधुनिक फीचर्स की तलाश करने वाले उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी के सीईओ एवं नेक्स्टक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीज़ के संस्थापक माधव शेठ ने कहा कि नोवा 2 नियो और नोवा 2 प्रो ग्राहकों को किफायती कीमत में बेहतर परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ, उन्नत कैमरा फीचर्स, सॉफ्टवेयर गुणवत्ता और मजबूत अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित किए गए हैं।

नोवा 2 नियो 5जी में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर, 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, 48 मेगापिक्सल एआई कैमरा और 6000mAh बैटरी दी गई है। वहीं नोवा 2 प्रो 5जी में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट, 144 हर्ट्ज़ एफएचडी+ डिस्प्ले, 48 मेगापिक्सल मुख्य कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा तथा 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh बैटरी उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि दोनों स्मार्टफोन बेहतर तकनीक और भरोसेमंद यूजर अनुभव का संतुलन प्रदान करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments