सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: शहर में अवैध वेंडिंग और अतिक्रमण के खिलाफ़ कार्रवाई को तेज़ करते हुए चंडीगढ़ नगर निगम के एन्फोर्समेंट विंग ने गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बिना वैध लाइसेंस के कारोबार कर रहे वेंडरों और सार्वजनिक स्थानों पर कब्ज़ा करने वालों के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की गई।
नगर निगम की टीमों ने सुखना लेक, रॉक गार्डन, सेक्टर-26 आउटर मंडी, रामदरबार फेज़-2, मनीमाजरा सेक्टर-13, सेक्टर-23 और सेक्टर-15 में अभियान चलाकर कई अतिक्रमण हटाए। सेक्टर-23 और सेक्टर-15 में फुटपाथों तथा पैदल मार्गों को खाली करवाया गया, जिससे लोगों की आवाजाही सुगम हुई। सार्वजनिक रास्तों में बाधा बन रहे ढांचे और सामान को हटाकर क्षेत्र को व्यवस्थित किया गया।
दिनभर चले अभियान के दौरान नगर निगम नियमों के उल्लंघन पर कुल 67 चालान जारी किए गए। कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया।नगर निगम ने कहा कि शहर के बाजारों, पर्यटन स्थलों और रिहायशी क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त रखने तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

