HomeSocial Workस्वर्गीय खेम चंद कवात्रा की स्मृति में पीजीआई के बाहर विश्वास फाउंडेशन...

स्वर्गीय खेम चंद कवात्रा की स्मृति में पीजीआई के बाहर विश्वास फाउंडेशन ने लगाया लंगर

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: विश्वास फाउंडेशन ने गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से स्वर्गीय श्री खेम चंद कवात्रा जी की स्मृति में उनके परिवार के सहयोग से पीजीआई चंडीगढ़ के बाहर लंगर सेवा का आयोजन किया। इस दौरान अस्पताल में उपचार के लिए आए मरीजों, उनके परिजनों, तीमारदारों और जरूरतमंद लोगों को कढ़ी-चावल, चना, हलवा और रोटी का भोजन वितरित किया गया।

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने कहा कि इस सेवा का उद्देश्य जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ समाज में मानवता, करुणा और निःस्वार्थ सेवा का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय खेम चंद कवात्रा जी के सेवा भाव को उनका परिवार आज भी आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने अमित कवात्रा, किरण कवात्रा और सन्नी कवात्रा के सामाजिक योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में ऋषि मोहित विश्वास, साध्वी प्रीति विश्वास, विकास कालिया, जनक मुंजाल, सुनीता शर्मा सहित अन्य स्वयंसेवकों ने सेवा दी। अंत में स्वर्गीय खेम चंद कवात्रा जी की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments