HomeSocial Workभारत विकास परिषद् की कार्यशाला में विद्यार्थियों को लक्ष्य साधना के मंत्र

भारत विकास परिषद् की कार्यशाला में विद्यार्थियों को लक्ष्य साधना के मंत्र

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। भारत विकास परिषद् चैरिटेबल ट्रस्ट, चंडीगढ़ की ‘साक्षरता’ परियोजना के तहत सेक्टर-18 स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों के लिए व्यक्तित्व विकास कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें शहर के विभिन्न सरकारी स्कूलों के कक्षा 11 के 96 मेधावी विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिन्हें परियोजना के तहत शैक्षणिक सहयोग दिया जा रहा है।

कार्यशाला में मोटिवेटर एवं भारत विकास परिषद् के प्रांतीय गतिविधि संयोजक (सम्पर्क) नवनीत गौड़ ने ‘लक्ष्य साधना’ विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने लक्ष्य निर्धारण, एकाग्रता, सकारात्मक सोच और चुनौतियों से निपटने के व्यावहारिक सुझाव दिए। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाएं भी रखीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद् चैरिटेबल मेडिकल सेंटर के निदेशक अजय दत्ता ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य के साथ अच्छे संस्कार अपनाने तथा माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।परियोजना निदेशक अशोक गोयल ने बताया कि ‘साक्षरता’

परियोजना जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक सहायता, मार्गदर्शन और व्यक्तित्व विकास के अवसर उपलब्ध करा रही है। उन्होंने शीघ्र छात्रवृत्ति की दूसरी किस्त जारी करने की जानकारी दी। कार्यक्रम में रमण शर्मा, विकास गोयल, मदन लाल व कृष्ण पाल राणा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments