HomeNewsतीन दिवसीय जीएसटी प्रमाणपत्र कोर्स का सफल समापन

तीन दिवसीय जीएसटी प्रमाणपत्र कोर्स का सफल समापन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: ब्राइटएज टैक्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने पंजाब चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीसीसीआई) और एससीएल लाइफसाइंसेज लिमिटेड के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क “जीएसटी–कॉन्सेप्ट्स टू कंप्लायंस” प्रमाणपत्र कोर्स का सफल समापन किया।

कार्यक्रम में छात्रों, पेशेवरों, उद्योग प्रतिनिधियों और जीएसटी अधिकारियों ने भाग लिया।प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को जीएसटी की व्यावहारिक जानकारी देकर कर अनुपालन के क्षेत्र में दक्ष बनाना था।

समापन समारोह का मुख्य आकर्षण ‘टैक्सऑन’ मोबाइल ऐप का शुभारंभ रहा। ऐप का उद्घाटन डॉ. सपना नंदा और डॉ. अजय शर्मा ने किया। इसे एआई एवं मशीन लर्निंग के छात्र ओंकार दत्त ने ब्राइटएज टैक्स सॉल्यूशंस के निदेशक एवं प्रैक्टिसिंग कंपनी सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा के मार्गदर्शन में विकसित किया है। यह ऐप जीएसटी से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण वेबसाइटों और सूचनाओं तक एक ही मंच पर आसान पहुंच उपलब्ध कराता है।कार्यक्रम में राजन दत्त (आईआरएस), गौरव धवन (आईआरएस), ट्राइडेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक दीपक नंदा सहित कई विशेषज्ञ मौजूद रहे।

राजन दत्त ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम नए जीएसटी विशेषज्ञ तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कर प्रशासन का सहायक हो सकता है, लेकिन ईमानदारी और पेशेवर नैतिकता का विकल्प नहीं बन सकता। संजय मल्होत्रा ने प्रतिभागियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार जताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments