HomeNewsजात-पात से ऊपर उठकर मानवता का मार्ग अपनाने की सीख देते हैं...

जात-पात से ऊपर उठकर मानवता का मार्ग अपनाने की सीख देते हैं संत कबीर साहिब

सिटीन्यूज़ नॉउ

अबोहर: संत शिरोमणि कबीर साहिब जी के 629वें प्रकाश पर्व पर संत शिरोमणि धानक सभा, अबोहर द्वारा पंजाब पैलेस, हनुमानगढ़ रोड पर राज्य स्तरीय जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।सुनीता दुग्गल ने संत कबीर साहिब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश देते हैं।

उन्होंने कहा कि संत कबीर साहिब ने जात-पात, ऊंच-नीच और सामाजिक भेदभाव का विरोध करते हुए प्रेम, सत्य और सद्भाव का मार्ग दिखाया, जिसकी प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है। उन्होंने युवाओं से संत कबीर की शिक्षाओं को अपनाकर समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि शिक्षा, सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है तथा संत कबीर साहिब का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

समारोह में संत कबीर साहिब के जीवन और विचारों पर आधारित प्रवचन तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं, जिन्हें उपस्थित श्रद्धालुओं ने सराहा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments