HomeNewsमहिला विंग और आरडब्ल्यूए/ट्रेड विंग के लिए नए ऑब्जर्वर्स नियुक्त

महिला विंग और आरडब्ल्यूए/ट्रेड विंग के लिए नए ऑब्जर्वर्स नियुक्त

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी, चंडीगढ़ ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से महिला विंग तथा ट्रेड एवं रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) विंग के लिए नए ऑब्जर्वर्स की नियुक्ति की है। पार्टी के अनुसार यह कदम संगठन विस्तार और जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

पार्टी ने श्री विनीत वर्मा को ट्रेड एवं आरडब्ल्यूए विंग का ऑब्जर्वर तथा सुश्री साक्षी बंसल को महिला विंग का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। विनीत वर्मा पिछले नौ वर्षों से मोहाली व्यापार मंडल (जिला एवं शहर) के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के पूर्व सदस्य तथा आम आदमी पार्टी, पंजाब व्यापार मंडल विंग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

पार्टी का मानना है कि उनका अनुभव व्यापारियों, उद्योग जगत और सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय स्थापित करने में सहायक होगा।वहीं, साक्षी बंसल की नियुक्ति को महिला विंग को अधिक सक्रिय और जनसरोकारों से जोड़ने की दिशा में अहम कदम बताया गया है।

पार्टी नेतृत्व ने दोनों नवनियुक्त ऑब्जर्वर्स को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ व्यापारियों, रेजिडेंट्स और महिलाओं के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments