HomeSportज़ोरावर सिंह चहल ने आईजीयू उत्तरी ज़ोन फीडर गोल्फ टूर्नामेंट जीता

ज़ोरावर सिंह चहल ने आईजीयू उत्तरी ज़ोन फीडर गोल्फ टूर्नामेंट जीता

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: खेलों की पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए दस वर्षीय ज़ोरावर सिंह चहल ने इंडियन गोल्फ यूनियन (आईजीयू) के उत्तरी ज़ोन फीडर के छठे इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की है। स्ट्रॉबेरी फील्ड हाई स्कूल, चंडीगढ़ की पांचवीं कक्षा के छात्र ज़ोरावर ने अंबाला के खड़गा पर्यावरण पार्क एवं प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-6 स्कोर के साथ सी कैटेगरी का खिताब अपने नाम किया।

ज़ोरावर भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एवं ओलंपियन गगन अजीत सिंह के पुत्र तथा पूर्व ओलंपियन अजीत सिंह के पोते हैं। खेलों के प्रति उनकी रुचि बचपन से रही है और परिवार का उन्हें लगातार मार्गदर्शन मिला है। इससे पहले वर्ष 2023 में उन्होंने यूएस जूनियर चैंपियनशिप और 2024 में यूएस किड्स जूनियर चैंपियनशिप का खिताब जीता था। इसी वर्ष पटियाला में आयोजित आईजीयू उत्तरी ज़ोन प्रतियोगिता में वे उपविजेता रहे थे।

ज़ोरावर के पिता गगन अजीत सिंह दो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जबकि उनके दादा अजीत सिंह और परदादा के परिवार ने भी भारतीय हॉकी में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। ज़ोरावर की यह सफलता परिवार की खेल विरासत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकेत मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments