HomeNewsगली नंबर-1 एसोसिएशन, गांव दरिया का गठन, अमित गोयल बने प्रधान

गली नंबर-1 एसोसिएशन, गांव दरिया का गठन, अमित गोयल बने प्रधान

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़: गांव दरिया की गली नंबर-1 के निवासियों ने क्षेत्र की समस्याओं के सामूहिक समाधान, आपसी सहयोग और सामाजिक सेवा के उद्देश्य से गली नंबर-1 एसोसिएशन का गठन किया। यह निर्णय गांव के पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अमित गोयल को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। इसके अलावा नरेश सिंधानिया एवं सरदार सरजीत सिंह को उपाध्यक्ष, कुणाल को महासचिव तथा हरमीत सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह (हैप्पी) और बग्गा को संगठन का सलाहकार नियुक्त किया गया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य गली नंबर-1 के निवासियों के बीच एकता, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करना है। क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली किसी भी समस्या का समाधान आपसी संवाद और सामूहिक प्रयास से किया जाएगा तथा सामाजिक और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी सदस्यों ने नवनियुक्त प्रधान अमित गोयल और पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि संगठन क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments