HomeNewsआईएसबी ने प्रोफेसर मदन पिल्लुतला को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए डीन...

आईएसबी ने प्रोफेसर मदन पिल्लुतला को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए डीन नियुक्त

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली। इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) के कार्यकारी बोर्ड ने प्रोफेसर मदन पिल्लुतला को अगले पांच वर्षों के लिए लगातार दूसरे कार्यकाल हेतु डीन नियुक्त करने की घोषणा की है। बोर्ड ने यह निर्णय संस्थान के विकास, वैश्विक प्रभाव और शैक्षणिक उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने में उनके नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए लिया है। इसी वर्ष आईएसबी अपनी स्थापना की 25वीं वर्षगांठ भी मना रहा है।

पहले कार्यकाल के दौरान प्रोफेसर पिल्लुतला ने पीजीपी फॉर यंग लीडर्स (पीजीपी-वाईएल), आई-वेंचर इमर्सिव (आईवीआई) और आईएसबी डिस्कवर जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम शुरू किए। उन्होंने प्रमुख पीजीपी पाठ्यक्रम का पुनर्गठन भी कराया, ताकि यह उद्योग की बदलती जरूरतों के अनुरूप बना रहे।

उनके नेतृत्व में आईएसबी के पीजीपी को फाइनेंशियल टाइम्स ग्लोबल एमबीए रैंकिंग 2026 में विश्व में 12वां स्थान मिला, जबकि लिंक्डइन टॉप एमबीए प्रोग्राम्स 2025 में संस्थान पांचवें स्थान पर रहा।आईएसबी के कार्यकारी बोर्ड के चेयरमैन हरीश मनवानी ने कहा कि प्रोफेसर पिल्लुतला के नेतृत्व में संस्थान ने अकादमिक, अनुसंधान, वैश्विक साझेदारियों और छात्र अनुभव के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

वहीं प्रोफेसर पिल्लुतला ने दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर बोर्ड, फैकल्टी, छात्रों, एलुमनाई और सहयोगी संस्थानों का आभार जताते हुए कहा कि उनका लक्ष्य जिम्मेदार नेतृत्वकर्ताओं का निर्माण और समाज के लिए उपयोगी ज्ञान सृजित करना रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments