सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़। भारत में तेजी से बढ़ रहे ‘मास-एफ्लूएंट’ (उच्च-मध्यम आय वर्ग) ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने प्रीमियम बैंकिंग प्रोग्राम ‘आइवरी’ को और मजबूत बनाया है। बैंक का उद्देश्य ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं के साथ बेहतर लाइफस्टाइल अनुभव उपलब्ध कराना है।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के हेड-रिटेल लाइबिलिटीज, टीएएससी एवं टीपीपी हितेंद्र झा ने कहा कि बढ़ती आय, निवेश के प्रति जागरूकता और डिजिटल बैंकिंग के विस्तार के कारण प्रीमियम बैंकिंग की मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि ‘आइवरी’ के तहत समर्पित रिलेशनशिप मैनेजर, प्रीमियम मेटल डेबिट कार्ड, वैश्विक सुविधाओं तक पहुंच, लाइफस्टाइल लाभ और एकीकृत रिवॉर्ड्स जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि अब ग्राहक केवल बचत और लेन-देन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि निवेश, यात्रा, डाइनिंग और व्यक्तिगत बैंकिंग अनुभव को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। बैंक का मानना है कि भविष्य में अनुभव आधारित और ग्राहक-केंद्रित सेवाएं ही प्रीमियम बैंकिंग की नई पहचान बनेंगी।

