HomeNewsविश्व मानव रूहानी केंद्र, नवांनगर में 29 जुलाई 2026 को रक्तदान शिविर...

विश्व मानव रूहानी केंद्र, नवांनगर में 29 जुलाई 2026 को रक्तदान शिविर का आयोजन

सिटीन्यूज़ नॉउ

न्यू चंडीगढ/खरड़ : विश्व मानव रूहानी केंद्र एक परोपकारी संस्था है जो कि सन् 2005 से मानवता की सेवा में सेवारत है। विश्व मानव रूहानी केंद्र संस्था पंजीकरण अधिनियम 1860 और हरियाणा सोसायटी पंजीकरण और विनियमन अधिनियम 2012 के तहत पंजीकृत है। हमारा मुख्यालय गाँव नवाँनगर, डाकघर नानकपुर, तहसील कालका, जिला पंचकूला, हरियाणा में स्थित है और समस्त भारत में लगभग 255 शाखाएं हैं।

हमारी संस्था के द्वारा चिकित्सा, शिक्षा क्षेत्र और समाज की सेवाओं के लिए धर्मार्थ सामाजिक सेवा कार्यक्रमों के तहत सक्रिय रहकर छात्रों, अनाथों, बीमारों और बुजुर्गों की सदैव सहायता की जाती है। ये सभी गतिविधियां हमारे आध्यात्मिक प्रमुख संत बलजीत सिंह जी की सतत प्रेरणा से प्रेरित हैं।

इसी संदर्भ में दिनांक 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को दोपहर 02:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक, विश्व मानव रुहानी केन्द्र, अपने केन्द्र नवांनगर, सिसवां-बद्दी रोड़, गाँव नवाँनगर, डाकघर नानकपुर, तहसील कालका, जिला पंचकूला, हरियाणा में पी.जी.आई.एम.ई.आर., चण्डीगढ़ और सिविल अस्पताल, रूपनगर की रक्तकोष टीम के साथ मिलकर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments