HomeBusinessLifestyleअज़ॉर्ट ने चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर, प्रीमियम फैशन के साथ हाई-टेक...

अज़ॉर्ट ने चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर, प्रीमियम फैशन के साथ हाई-टेक शॉपिंग

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ: रिलायंस रिटेल के प्रीमियम फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड अज़ॉर्ट ने चंडीगढ़ के नेक्सस एलांते मॉल में अपना पहला स्टोर शुरू कर उत्तर भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है। देशभर में यह अज़ॉर्ट का 44वां स्टोर है, जिसे ग्राहकों को आधुनिक तकनीक और वैश्विक फैशन का बेहतर अनुभव देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

स्टोर का उद्घाटन अभिनेत्री तानिया ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर आयोजित विशेष मीट-एंड-ग्रीट कार्यक्रम में उन्होंने प्रशंसकों और ग्राहकों से मुलाकात की। उनकी मौजूदगी ने उद्घाटन समारोह को उत्साहपूर्ण बना दिया।

नए स्टोर में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए फैशन परिधान, फुटवियर और एक्सेसरीज़ की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। यहां अंतरराष्ट्रीय फैशन ट्रेंड्स और भारतीय पसंद का संतुलित मेल देखने को मिलता है।

अज़ॉर्ट के इस नियोस्टोर में आरएफआईडी और क्यूआर कोड आधारित प्रोडक्ट जानकारी, स्मार्ट ट्रायल रूम और सेल्फ चेक-आउट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे खरीदारी तेज, सुविधाजनक बनती है। कंपनी का कहना है कि चंडीगढ़ स्टोर का उद्देश्य शहर के फैशन प्रेमी ग्राहकों को नई शैली, आधुनिक तकनीक और सहज शॉपिंग अनुभव उपलब्ध कराना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments