HomeNewsस्वतंत्रता दिवस से पहले 8 से 16 अगस्त तक चलेगा शहरव्यापी डीप...

स्वतंत्रता दिवस से पहले 8 से 16 अगस्त तक चलेगा शहरव्यापी डीप क्लीनिंग अभियान

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के मद्देनज़र चंडीगढ़ नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार (आईएएस) ने शहरभर में चलाए जाने वाले ‘डीप क्लीनिंग ड्राइव’ की तैयारियों की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में चंडीगढ़ प्रशासन, नगर निगम, चंडीगढ़ पुलिस, इंजीनियरिंग विंग तथा अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

आयुक्त ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 8 से 16 अगस्त तक शहरभर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, कचरा निष्पादन, सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

बैठक में अभियान की नियमित निगरानी, समन्वित कार्रवाई तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। आयुक्त ने कहा कि अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित स्वरूप में प्रस्तुत करना तथा नागरिकों और पर्यटकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments